Table of Contents
घर पर वजन घटाने के व्यायाम – Weight loss exercises at home in hindi
Weight loss exercises at home: व्यायाम स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक होते हैं जिनके द्वारा हम अपने शरीर को निरोगी बना सकते हैं। आजकल खराब दिनचर्या के चलते स्वास्थ्य बिगड़ता ही जा रहा है। मोटापा बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है जिससे तरह-तरह की बीमारियां शरीर को लग रही हैं। आपको अपने शरीर और स्वास्थ्य को अच्छा रखना चाहिए। वजन घटाने के लिए आपको बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता होती है। आपको अपने खान-पीन पर विशेष ध्यान देना चाहिए और रोजाना व्यायाम करना चाहिए। व्यायाम करने के लिए आप जिम जा सकते हैं लेकिन कुछ लोग जिम नहीं जाना चाहते हैं तो उनके लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनको घर पर किया जा सकता है।
बिगड़ी हुई आहार योजना और खराब दिनचर्या के कारण लोग मोटापे का शिकार होते जा रहे हैं। जिससे शरीर को बीमारियां घेरने लगती हैं। वजन घटाने के लिए सबसे पहले आपको खराब आहार शैली को सुधारना होगा। इसके पश्चात आप रोजाना व्यायाम करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप जितना भी प्रयास कर लें मोटापे से छुटकारा नहीं पाया जा सकता। इसलिए आप अपनी डाइट में सुधार लाने के बाद बताये गए व्यायामों को घर पर करके मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं।
वजन घटाने के लिए व्यायाम – Exercises for weight loss at home in hindi
दौड़ना – Running


वजन कम करने के लिए आपको रोजाना दौड़ना चाहिए क्योंकि इससे ज्यादा कैलोरी जलती है। कैलोरी जलने के साथ-साथ इससे ह्रदय और श्वसन तंत्र भी मजबूत होता है। जब आप दौड़ते हैं तो आपका पूरा शरीर काम करने की अवस्था में आ जाता है। इसी अवस्था में शरीर को ज्यादा ऊर्जा की आवश्यकता होती है जिससे कैलोरी जलने लगती है। आप जितना अधिक शरीर की कैलोरी को जलाएंगे उतना जल्दी आप मोटापे को कम कर लेंगे।
साइकिल चलाना – Cycling


इस व्यायाम के द्वारा भी आप अपने मोटापे को कम कर सकते हैं। यह मध्यम प्रकार की गतिविधि है जिससे वजन कम किया जा सकता है। जब आप तीव्र गति से साइकिल चलाते हैं तो शरीर ज्यादा ऊर्जा इस्तेमाल करने लगता है और कैलोरी जलने लगती हैं। इसी प्रक्रिया से आप तेजी से अपने वजन को कम कर सकते हैं।
तैरना – Swimming


वजन कम करने के लिए स्विमिंग को बहुत ही श्रेष्ठ माना जाता है। इस व्यायाम में आपको अपने पूरे शरीर का इस्तेमाल करना पड़ता है। जिससे शरीर के सभी हिस्सों पर दवाब पड़ता है जिससे ज्यादा कैलोरी जलाने में मदद मिलती है। आप जितनी अधिक कैलोरी को जलाएंगे वजन कम करने में उतनी आसानी होगी। यह एक बहुत ही अच्छा व्यायाम है इसलिए आपको इसे अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करना चाहिए।
स्क्वाट्स – Squats


शरीर में सबसे ज्यादा मांसपेशियां टांगों में पायी जाती हैं। इसलिए इनका व्यायाम करना हमारे लिए बहुत ही आवश्यक हो जाता है। यह एक ऐसा व्यायाम है जिसको आसानी से घर पर किया जा सकता है। इसके लिए आपको किसी भी तरह के सामान की आवश्यकता नहीं होती है। लगभग 60% मांसपेशियां टांगों में ही होती हैं इसलिए वजन कम करने के लिए आपको इनका व्यायाम करना चाहिए। इस व्यायाम से आपकी टांगों की मांसपेशियां सकिय होती हैं जिससे अधिक कैलोरी की खपत होने लगती है।
जम्पिंग – Jumping


इस व्यायाम से भी बहुत अधिक कैलोरी की खपत होती है और वजन कम करने में सहायता मिलती है। जंपिंग के दौरान भी सभी मांसपेशियां कार्य करती हैं और ज्यादा ऊर्जा उपयोग होने लगती है। इस व्यायाम में सर से लेकर पाँव तक छोटी और बड़ी मांसपेशियां कार्य करती हैं। इसलिए यह व्यायाम वजन कम करने में लाभदायक सिद्ध हो सकता है।
पुशअप्स – Push ups


इस व्यायाम को भी घर पर आसानी से किया जा सकता है जिसके लिए आपको किसी चीज़ की आवश्यकता नहीं होती है। आपको सिर्फ समतल जगह की आवश्यकता होगी जहाँ आप इस व्यायाम को कर सकते हैं। यह व्यायाम आपकी छाती का सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है। छाती की मांसपेशियां शरीर की बड़ी मांसपेशियों में गिनी जाती हैं जिससे यहाँ पर अधिक कैलोरी की खपत होती है। इसलिए यह व्यायाम आपको वजन कम करने में सहायक सिद्ध हो सकता है।
प्लान्क – Plank


इस व्यायाम को पेट के व्यायामों में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। यह एक ऐसा व्यायाम है जिसमे आपके शरीर के आगे की सभी मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं। आपके पूरे शरीर का भार शरीर के अगले हिस्से पर पड़ता है। जिससे ज्यादा कैलोरी की आवश्यकता पड़ती है और वजन कम करने में मदद मिलती है। इसलिए आप इसको अपने व्यायाम में शामिल करके अपने वजन को तेजी से कम कर सकते हैं।
लंजेस – Lunges


यह व्यायाम भी आपकी टांगों की मांसपेशियों को सक्रिय करता है। इस व्यायाम में आपको एक-एक टांग से कार्य करना पड़ता है। जिससे टांगों पर अधिक दवाब पड़ता है और ज्यादा ऊर्जा की खपत होती है। इस व्यायाम से टांगों के लगभग सभी हिस्सों का व्यायाम हो जाता है। इसलिए आपको वजन कम करने में इस व्यायाम को भी अवश्य शामिल करना चाहिए।
प्राणायाम – Pranayama


योग में प्राणायाम को एक विशेष स्थान दिया गया है क्योंकि इससे शरीर स्वस्थ होता है। प्राणायाम कई तरह के होते हैं जिनसे आप वजन कम कर सकते हैं। कुछ ऐसे भी प्राणायाम हैं जिनसे श्वसन तंत्र का अच्छा व्यायाम होता है। प्राणायाम में एक व्यायाम को लगभग 15 मिनट तक लगातार करना चाहिए। जिससे ज्यादा से ज्यादा ऊर्जा का उपयोग किया जा सके। आपको ऐसे बहुत से व्यायाम मिल जायेंगे जिनसे वजन को कम किया जा सकता है। इनको आप घर पर भीना किसी साधन के आसानी से कर सकते हैं।
डेडलिफ्ट – Deadlift


इस व्यायाम को पीठ और कमर का सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है। इस व्यायाम में आपको कोई भी भारी चीज़ को जमीन पर रखना होता है और स्क्वाट पोजीशन में बैठते हुए कमर को सीधा रखते हुए उस चीज़ को बिना बाजू मोडे हुए उठाना होता है। इसमें पूरा जोर आपकी पीठ और कमर का लगना चाहिए। पीठ में भी सबसे ज्यादा मांसपेशियां पायी जाती हैं इसलिए वजन कम करने के लिए आपको इनका व्यायाम अवश्य करना चाहिए ताकि ज्यादा कैलोरी की खपत हो सके।
रस्सी कूदना – Skipping


यह व्यायाम भी आपके पूरे शरीर का व्यायाम है क्योंकि इसमें भी आपको जम्प का सहारा लेना पड़ता है। इस व्यायाम में आपको हल्का जम्प लेना होता है जिसमे आपकी रस्सी क्रॉस हो सके। लेकिन इस व्यायाम को तीव्रता से किया जाता है ताकि तेजी से ज्यादा कैलोरी को खतम किया जा सके। यह आपके शरीर की लगभग सभी मांसपेशियों को सक्रिय करता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
योग – Yoga


योग के बारे में शायद ही कोई होगा जो इसके बारे में नहीं जानता होगा। योग में बहुत सारे ऐसे व्यायाम हैं जिनसे वजन को कम किया जा सके। योग करने से शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी आती है जिससे चोट लगने का खतरा काफी कम हो जाता है। योग में ऐसे-ऐसे व्यायाम होते हैं जिनको एक बार में करना बहुत मुश्किल होता है लेकिन आपके निरंतर अभ्यास से यह आपके लिए आसान हो जाते हैं। इसलिए आपको योग को भी अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करना चाहिए।