Home Health & Fitness शरीर से वसा को कम करने के लिए उपाय

शरीर से वसा को कम करने के लिए उपाय

by Foggfitness
0 comment

शरीर में वसा को कम करने के लिए उपाय – How to reduce percent body fat

How to reduce percent body fat: अगर आप अपना वजन या पेट की चर्बी को कम करना चाहते है तो यह आर्टिकल आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। एक शोध के अनुसार, यदि आप रोजाना सुबह उठकर गर्म पानी का सेवन करते है। तो यह आपके स्वास्थ्य और मोटापा कम करने लिए बहुत ज्यादा कारगार उपाय है। लेकिन अगर आप पानी पीने के बाद फ्रेश होकर एक्सरसाइज करें तो बहुत ही जल्दी आपके शरीर और पेट की चर्बी बहुत तेजी के साथ कम होनी शुरू हो जाएगी। अगर आप वर्कआउट सुबह खाली पेट करते है तो यह दोपहर और शाम के समय वर्कआउट की तुलना में दोगुना ज्यादा असरदार साबित होगा।

    एक सर्वे के अनुसार कुछ लोग भोजन करने के बाद वर्कआउट करते है जो कि वजन घटाने के लिए सही नहीं है। इसलिए हम आपको यही सलाह देंगे कि अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते है तो खाली पेट व्यायाम करें।

    खाली पेट वर्कआउट करने के फायदे – Benefits of doing an empty stomach workout

    बहुत तेजी से वजन को कम करने में फायदेमंद – वैसे तो यह आपने शायद पहले भी सुना होगा कि खाली पेट व्यायाम करना चाहिए। क्योंकि यह तरीका बहुत पुराने समय से चलता आ रहा है। लेकिन एक बात का अवश्य ध्यान रखे कि सुबह उठते ही आपको गुनगुने पानी का सेवन करना अति आवश्यक है। पानी का सेवन करने के बाद आपको फ्रेश होना भी बहुत जरुरी है। अगर आप चाहे तो पानी में नींबू मिलकर भी पी सकते है। यह तरीका आपके वजन को कम करने में सादे पानी की तुलना में ज़्यादा कारगार है। अब आप व्यायाम करने के लिए तैयार है। व्यायाम करने के बाद आपको हेल्दी नाश्ता और तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

    कोलेस्ट्रॉल लेवल पर पड़ता है असर – Affect cholesterol level

    जो व्यक्ति सुबह खाली पेट व्यायाम करते है। उनकी बॉडी में रक्त संचार अच्छे से हो पाता है। इसी कारण उनका कोलेस्ट्रॉल निंयत्रण में रहता है। जिससे उनका ह्रदय स्वस्थ और मजबूत बनता है। जिन लोगो का कोलेस्ट्रॉल खराब होता है। उनको मोटापा, पेट पर अतिरिक्त वसा का जमा होना, और हार्ट अटैक आदि की समस्या उत्पन हो जाती है।

    ब्लड शुगर का निंयत्रण- Blood sugar control

    सुबह खली पेट व्यायाम करने से शरीर की चर्बी कम होने के साथ -साथ ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। जिससे मधुमेह / डाइबिटीज़ का खतरा कम होता है। इसी कारण शरीर की चर्बी को कम होने में अधिक मदद मिलती है।

    शरीर में वसा बढ़ने के कारण- Reasons to increase body fat

    ज्यादातर लोगो में मोटापा बढ़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसी प्रकार उनके शरीर पर बहुत अधिक चर्बी जमा होती जा रही है। शरीर पर तेजी से चर्बी बढ़ने के निम्नलिखित कारण है। जो निचे दिए गए है।

    • अस्वस्थ खान -पान
    • शारीरिक गतिविधि की कमी
    • गलत दिनचर्या का होना
    • प्रदूषण और अपच की समस्या
    • जनक फ़ूड का अधिक सेवन
    • आनुवंशिक
    • हार्मोन्स में बदलाव
    • अलकोहल का अधिक सेवन

    शरीर में वसा को कम करने के लिए उपाय- Remedy to reduce percent body fat

    शरीर का वजन कम करने के लिए हमे अपनी दिनचर्या को बदलना पड़ता है। शरीर की चर्बी और पेट की चर्बी को घटने के लिए हमे संतुलित आहार और व्यायाम का खासतौर पर ध्यान रखना होता है। शरीर का वजन काम करने के लिए हमे कुछ मुख्य बातों पर ध्यान रखना होता है। जो निम्न प्रकार से निचे दिए गए है।

    वजन घटाने के लिए करे आहार में बदलाव- Change diet to lose weight

    पेट की चर्बी व शरीर का वजन कम करने के लिए, स्वस्थ रहने के लिए या बीमारियों से बचने के लिए आहार एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी प्रकार शरीर की चर्बी या वजन कम करने के लिए आपको अपने आहार में परिवर्तन लाना बहुत ही जरुरी है। जो निम्नलिखित रूप से आपको निचे बताये जा रहे है।

    • संतुलित आहार का सेवन करे।
    • भूखा न रहे। किसी भी समय के भोजन को न छोड़े।
    • आपको अपने भोजन को 6 भागो में बाटकर खाना चहिये। तीन बड़े ( नाश्ता, लंच, डिनर) और तीन छोटे भागो (स्नैक्स) में खाना चाहिए।
    • अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी, निम्बू पानी के साथ भीगे बादाम के साथ करें।
    • अपने खाने में प्रोटीन को शामिल करें।
    • दिन के भोजन में फल, सलाद और नट्स का सेवन करें।

    वजन कम करने के लिए व्यायाम करें- Exercise for reduce percent body fat

    चाहे आप अपना वजन कम करना चाहते है या अपना वजन बढ़ाना चाहते है तो व्यायाम आपके लिए अति आवश्यक है। व्यायाम करने से आपका शरीर स्वस्थ और मजबूत बना रहता है। चर्बी घटाने के आपको रोजाना व्यायाम करने की जरुरत है। अगर आप तेजी से पेट की चर्बी घटाना चाहते है तो आप जिम जा सकते है। तेजी से वजन कम करने के लिए आपको वेट ट्रेनिंग करनी चाहिए क्योंकि उससे आपको आफ्टरबर्न मिलेगा। जिसका अर्थ यह है कि जब भी आप वेट ट्रेनिंग करते है तो मासपेशियों मे टूट -फूट होने लगती है। इसी टूट -फूट के कारण शरीर को मांसपेशियों की मरम्मत के लिए ज्यादा ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इसी ऊर्जा को प्राप्त करने के लिए हमारा शरीर जमा हुई चर्बी को इस्तेमाल करने लगता है। जिससे आपको वजन कम करने बहुत सहायता मिल सकती है।

    गहरी नींद लें – Sleep deeply

    आपको वजन कम करना हो या बढ़ाना हो तो आपको गहरी नींद लेना आवश्यक है। नींद का पूरा होना और अच्छा होना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। हमारा शरीर तभी काम करना शुरू करता है जब हम आराम की स्थिति में होते हैं। इसलिए आपकी नींद का पूरा होना वजन बढ़ाने के लिए बहुत जरुरी होता है। नींद के समय शरीर मांसपेशियों की मरम्मत के कार्य में लग जाता है। आपको प्रतिदिन लगभग 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।

    हरी सब्जियों का सेवन है आवश्यक – Eat green vegetables

    अगर आप हरी सब्जियों को सलाद के रूप में सेवन करते हैं तो आप बहुत तेजी से वजन को घटा सकते हैं। इनमे कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जिनकी आवश्यकता शरीर को होती है। इसलिए इसको स्वस्थ रखने के लिए भी आपको हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

      You may also like

      Leave a Comment

      About Us

      We want to tell you that on this website you will get information related to Health, Fitness, Beauty, Home Remedies, Exercise, Diet, Nutrition and Yoga etc. Here we will keep bringing informative videos for you. The makers of videos in this channel are experts in their respective fields and have also taken certification. We have been working in this field for the last several years, so we want to share our experience with you all.

      Latest Post

      This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More