Table of Contents
शाकाहारी व्यक्तियों के लिए शीघ्र वजन घटाने के लिए आहार
Weight Loss Diet Plan for Vegetarians: बहुत से लोग अपना वजन कम करने के लिए भोजन को छोड़कर डाइटिंग और एक्सरसाइज करने में जुट जाते हैं। डाइटिंग करने से और ज्यादा व्यायाम करने से आपका वजन कम तो अवश्य होगा लेकिन उससे आपके शरीर की मांसपेशियों पर भी गहरा असर पड़ता है। शरीर की मांसपेशियां कम होने लगती हैं जिससे शरीर कमजोर पड़ने लग जाता है। तो शायद डाइटिंग और व्यायाम ही वजन कम करने का एकमात्र विकल्प नहीं हो सकता। शाकाहारी लोगों को जब वजन कम करना होता है तो उन्हें एक डाइट प्लान बनाना होता है। जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन और मिनरल्स का खासतौर पर ध्यान रखना होता है। क्योंकि वजन कम करते वक्त शरीर से बहुत सारे ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो कि खत्म होना शुरू हो जाते हैं। जिसके चलते शरीर कमजोरी से गिरने लगता है। वजन कम करना एक मुश्किल कार्य है जबकि वजन बढ़ाना बहुत ही आसान है। वजन कम करने में हमें बहुत सारी बातों का ध्यान रखना पड़ता है जैसे कि खान पीन का खासतौर पर ध्यान रखना होता है। वजन बढ़ने का एकमात्र कारण हमारा गलत खान पीन होता है। जबकि वजन कम करने के लिए हमें अपने खान पीन में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता होती है। इसका मतलब यह नहीं है कि हमें खाना और पीना छोड़ देना चाहिए या कम कर देना चाहिए। शरीर को ऊर्जावान रखने के लिए खाना बहुत जरूरी होता है लेकिन यह किस तरीके से खाना चाहिए वजन कम होना उसी पर निर्भर करता है।
वजन बढ़ने का मुख्य कारण गलत समय पर खराब भोजन करना होता है। आजकल की दिनचर्या में हमारा खान पीन इतना ज्यादा गलत हो चुका है जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ता है। अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें इस बात पर अवश्य ध्यान देना चाहिए कि हम क्या खाते हैं और कैसे खाते हैं। सिर्फ व्यायाम या डाइटिंग से वजन कम नहीं होगा बल्कि शरीर कमजोर होने लगेगा। वजन हमें स्वस्थ तरीके से कम करना चाहिए जिससे शरीर पर कोई भी गलत प्रभाव ना पड़े। स्वस्थ तरीके से वजन कम करने के लिए हमें सबसे पहले अपने खाने पीने को ठीक करना पड़ेगा। उसके बाद हमें व्यायाम और बाकी दिनचर्या पर ध्यान देना पड़ेगा। जब तक खान पीन ठीक तरीके से नहीं होगा तब तक वजन कम नहीं हो सकता। इसलिए इस आर्टिकल मैं हम आपको कुछ ऐसे आहार और कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिसके द्वारा आप शीघ्रता से बढ़े हुए वजन को कम कर सकते हैं और शरीर पर भी कोई गलत प्रभाव नहीं पड़ेगा। अगर आप बताई हुई बातों का अनुसरण करते हैं तो आपका वजन जल्दी से कम हो सकता है।
1. रोजाना गर्म पानी में निम्बू डालकर पियें – Warm lemon water weight loss diet


अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से करें। जब भी आप सुबह उठते हैं तो बिना कुछ किए सबसे पहले और सबसे पहला काम आपको गरम पानी करना है और उसमें एक नींबू निचोड़ कर डाल देना है। फिर उस पानी को एक-एक सिप करके लगातार पीना है। आप को कम से कम सुबह उठते ही 1 लीटर पानी नींबू डालकर पीना है। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो कि स्वास्थ्य और त्वचा को हेल्थी रखने के लिए बहुत कारगर साबित होता है। गर्म पानी पीने से शरीर में रक्त का संचार ठीक तरीके से होने लगता है। जैसे ही आप सुबह उठते ही गर्म पानी का सेवन करना शुरू करते हैं तो यह मिश्रण शरीर में जमा हुई गन्दगी को बाहर निकालने लगता है। जैसे जैसे यह गन्दगी बाहर निकलती है तो शरीर हल्का होना शुरू हो जाता है और वजन कम होने लगता है। लेकिन ध्यान रहे यह कार्य आपको रोजाना अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। यकीन मानिये इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा।
- Mediterranean Diet Complete Information | Mediterranean Diet की सम्पूर्ण जानकारी
- Is Apple Cider Vinegar Effective for Weight Loss? | क्या एप्पल साइडर सिरका वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है?
- The 8 Best Diet Plans for Your Overall Health | हर उम्र के लोगों के लिए 8 सर्वश्रेष्ठ आहार
- Does exercising on an empty stomach help you lose weight faster? क्या खाली पेट एक्सरसाइज करने से वजन तेजी से कम होता है?
- Which cardio is better for reducing fat? चर्बी कम करने के लिए कौन सा कार्डिओ बेहतर है?
- Does doing cardio cause muscle loss? क्या कार्डियो करने से मसल लॉस होता है?
- Should we do more cardio to lose fat fast? क्या तेजी से चर्बी कम करने के लिए हमें ज्यादा कार्डिओ करना चाहिए?
- Does Consuming Fat Lead to Weight Gain? क्या फैट्स के सेवन से वजन में वृद्धि होती है?
- Does Carbohydrates Make You Obese? | क्या कार्बोहाइड्रेट आपको मोटा बनाता है?
- Does Whey Protein Build Muscle Faster? | क्या Whey प्रोटीन तेजी से मांसपेशियों का निर्माण करता है?
2. चीनी का सेवन करना बंद कर दें – Stop sugar weight loss diet


वजन कम करने के लिए आपको चीनी और इससे बने हुए उत्पादों का सेवन करना छोड़ना होगा। चीनी मोटापा बढ़ाने का एक बहुत बड़ा कारण है। चीनी से मोटापा बहुत ही शीघ्रता से बढ़ता है। मोटापा बढ़ने के साथ-साथ शरीर बेडौल हो जाता है और शरीर का आकार खत्म होने लगता है। मांसपेशियों के ऊपर मोटापे की परत जम जाती है जिससे मांसपेशियां कम दिखने लगती हैं बल्कि मोटापा ज्यादा दिखने लगता है जो कि बिल्कुल भी आकर्षक नहीं होता। मोटापे के साथ-साथ कई सारी बीमारियां भी आपके शरीर में घर बना लेती हैं। इनमें से कई बीमारियां आपके लिए घातक भी सिद्ध हो सकती हैं। जब भी हम भोजन करते हैं और उसके बाद चीनी या उससे बने उत्पादों का सेवन करते हैं तो भोजन बहुत ही शीघ्रता से पचना शुरू हो जाता है और फैट में बदलने लगता है। फैट में बदलते ही यह शरीर में जमना शुरू हो जाता है और धीरे-धीरे करके यह अपना आकार बढ़ाता चला जाता है। जो भी व्यक्ति अपने वजन को कम करना चाहता है तो उसे चीनी का उपयोग करना छोड़ना होगा। इससे बहुत ही शीघ्रता से वजन में गिरावट देखने को मिलेगी।
3. दिन में कम से कम 5 बार भोजन करें – 5 meals weight loss diet


वजन कम करने के लिए आपको दिन में कम से कम 5 बार भोजन करना आवश्यक है। बहुत सारे लोग यह सोच रहे होंगे की वजन कम करने के लिए कम भोजन करने की सलाह दी जाती है लेकिन यहाँ कहा जा रहा है कि आप को कम से कम 5 बार भोजन करना चाहिए। हम आपकी बात से बिल्कुल सहमत हैं कि वजन कम करने के लिए कम भोजन करना आवश्यक है जिससे ज्यादा कैलोरी कैलोरी जले और वजन कम हो सके। लेकिन हम आपको एक बात बताना चाहेंगे कि जैसे ही आप कम भोजन करना शुरू करते हैं तो शरीर का मेटाबॉलिज्म भी धीमा पड़ जाता है। जिसके चलते आपकी कैलोरी भी ज्यादा नहीं चल पाती है। मेटाबॉलिज्म को सही रखने के लिए आपको दिन में कम से कम 5 बार भोजन करने की सलाह दी जाती है। अब यहां पर आप जो भी 1 दिन में भोजन करते हैं उसको पांच हिस्सों में बांट दीजिए। इसका अर्थ यह हुआ कि अगर आप 1 दिन में तीन बार भोजन करते हैं तो उस भोजन को 5 हिस्सों में बांट दीजिए और थोड़ा थोड़ा करके शरीर में भोजन डालते रहिए। आपके भोजन करने के बीच कम से कम 2 से 3 घंटे का अंतर होना चाहिए। अगर आप अपने मेटाबॉलिज्म को सही रखते हैं तो बहुत ही शीघ्रता से आपका वजन कम होने लगेगा। ज्यादातर देखा गया है कि जिनका वजन बढ़ चुका है या बढ़ रहा है उनका मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ चुका है। यही कारण है कि भोजन अच्छे से पच नहीं पाता और मोटापे में बदलने लगता है। आपको थोड़ा-थोड़ा करके खाना खाना चाहिए ताकि मेटाबॉलिज्म अच्छे से काम कर सके। अगर आपको पांच रोटी की भूख है तो उस समय आप सिर्फ तीन रोटी ही खाएं और 2 से 3 घंटे के बाद दो रोटी फिर खाएं। जब आप ऐसा करेंगे तो आपका मेटाबॉलिज्म तेज होने लगेगा और वजन में हो रही वृद्धि पर रोक लग जाएगी।
“वजन कम करने का एक बड़ा हिस्सा यह विश्वास करना है कि आप इसे कर सकते हैं और यह महसूस कर रहे हैं कि यह रातोंरात नहीं होने वाला है।”
4. भोजन में ज्यादातर हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें – Vegetables weight loss diet


अपने रोजाना के भोजन में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें। हम जो आपको बता रहे थे कि दिन में कम से कम 5 बार भोजन करना आवश्यक है। लेकिन भोजन में आपको ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन ही करना है। हरी सब्जियों में काफी मात्रा में फाइबर, आयरन तथा अन्य खनिज और पोषक तत्व शामिल होते हैं। जिनकी जरूरत शरीर को हमेशा बनी रहती है। वजन कम करने के दौरान हमारे शरीर से कई सारे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं जिनकी जरूरत शरीर को हमेशा रहती है। इन्हीं पोषक तत्व को पूरा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें। हरी सब्जियों के सेवन से भोजन बहुत धीमे पचना शुरू हो जाता है जिससे मोटापा बढ़ने के आसार बहुत कम हो जाते हैं और मेटाबॉलिज्म भी सुरक्षित और ठीक तरीके से काम करता है। हरी सब्जियों का इस्तेमाल आप कच्चा यानी सलाद के रूप में भी कर सकते हैं या इनको हल्का सा उबालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इन्हें ज्यादा पकाने की कोशिश करते हैं तो इन में मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। जिससे इनका इस्तेमाल भी आपके लिए कारगर साबित नहीं हो सकता है। वजन कम करने के लिए हमेशा हरी सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी गई है। इसका मुख्य कारण इनमें मौजूद पोषक तत्व और फाइबर है जोकि पाचन तंत्र को सुरक्षित रखता है और वजन कम करने में शरीर की मदद करता है।
5. अपनी दिनचर्या में व्यायाम को भी शामिल करें – Include exercise in your daily routine


अपनी दिनचर्या में व्यायाम को भी शामिल करें। व्यायाम करने से शरीर चुस्त और स्वस्थ बना रहता है। जब हम व्यायाम करते हैं तो मांसपेशियों मैं हलचल होना शुरू हो जाती है जिसके चलते वजन कम करने में मदद मिलती है। मांसपेशियों में हलचल होने का अर्थ है ज्यादा कैलोरी का जलना। जब हम व्यायाम करते हैं और व्यायाम में अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करते हैं तो व्यायाम के मुताबिक कैलोरी जलने लगती है। जितनी ज्यादा शरीर से कैलोरी जलेगी उतनी ही जल्दी शरीर से मोटापा कम होने लगेगा। अगर आप जिम जाते हैं तो कोशिश करें कि आपकी मांसपेशियों में ज्यादा से ज्यादा हलचल हो। लेकिन अगर आप जिम नहीं जाते हैं और घर पर ही व्यायाम करने की सोच रहे हैं तो कुछ इस तरह के व्यायाम शामिल करें जिससे मांसपेशियों में ज्यादा से ज्यादा हलचल हो सके। आपको सिर्फ एक बात का ध्यान रखना है कि ज्यादा से ज्यादा कैलोरी दिन में जल सके। जितनी ज्यादा आप कैलोरी जलाने की कोशिश करेंगे उतनी ही जल्दी शरीर से जमा हुआ मोटापा खत्म होने लगेगा और शरीर का आकार दोबारा से बनने लगेगा।
- Mediterranean Diet Complete Information | Mediterranean Diet की सम्पूर्ण जानकारी
- Is Apple Cider Vinegar Effective for Weight Loss? | क्या एप्पल साइडर सिरका वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है?
- The 8 Best Diet Plans for Your Overall Health | हर उम्र के लोगों के लिए 8 सर्वश्रेष्ठ आहार
- Does exercising on an empty stomach help you lose weight faster? क्या खाली पेट एक्सरसाइज करने से वजन तेजी से कम होता है?
- Which cardio is better for reducing fat? चर्बी कम करने के लिए कौन सा कार्डिओ बेहतर है?
- Does doing cardio cause muscle loss? क्या कार्डियो करने से मसल लॉस होता है?
- Should we do more cardio to lose fat fast? क्या तेजी से चर्बी कम करने के लिए हमें ज्यादा कार्डिओ करना चाहिए?
- Does Consuming Fat Lead to Weight Gain? क्या फैट्स के सेवन से वजन में वृद्धि होती है?
- Does Carbohydrates Make You Obese? | क्या कार्बोहाइड्रेट आपको मोटा बनाता है?
- Does Whey Protein Build Muscle Faster? | क्या Whey प्रोटीन तेजी से मांसपेशियों का निर्माण करता है?
6. फास्ट फूड का सेवन करना बंद कर दें – Stop fast food weight loss diet


मोटापा बढ़ने का सबसे बड़ा कारण फास्ट फूड भी है क्योंकि इसमें सभी चीजें मैदा से बनाई जाती हैं। मैदा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना गया है क्योंकि यह शरीर में जाने के बाद बहुत ही शीघ्रता से पचना शुरू हो जाता है। लेकिन यह शरीर में इस्तेमाल ना होकर मोटापे में बदलने लग जाता है। जो भी चीजें मैदे से बनी हों या जल्दी ही पचने लगती हों उन चीजों से हमेशा सावधान रहना चाहिए। क्योंकि ऐसी चीजें स्वास्थ्य को हमेशा बिगाड़ने का ही काम करती हैं। अगर आप फास्ट फूड के बहुत ज्यादा शौकीन हैं तो आप धीरे-धीरे इसे कम कर दें और अपने स्वास्थ्य की तरफ थोड़ा ध्यान देने की कोशिश करें। मोटापा कम करने के लिए हमें बहुत सारी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। फास्ट फूड में इतनी ज्यादा कैलोरी पाई जाती हैं कि मोटापा कम करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। इसलिए फास्ट फूड का सेवन जितना कम किया जा सके उतना ही कम करना चाहिए जिससे स्वास्थ्य हमेशा ठीक रहे।