Table of Contents
Pet ki charbi kam karne ke liye exercise: पेट की चर्बी से आजकल पुरुष और महिलाएं दोनों ही परेशान हैं। ज़्यादातर पेट की चर्बी के साथ-साथ पूरे शरीर पर चर्बी जमा हो जाती है। लेकिन व्यक्ति को शरीर पर फैट (चर्बी) का तभी पता चलता है जब उसका पेट उसे मोटा और थुलथुला दिखाई देने लगता है। पुरुषों में पेट की चर्बी सबसे पहले बढ़ती है और वहीं पर महिलाओं में पेट की चर्बी के साथ-साथ उनके कूल्हों पर भी चर्बी दिखाई देती है। जिससे उनका शरीर बहुत ही भद्दा नजर आता है और शरीर का आकार बिगड़ जाता है।
शरीर पर चर्बी जितनी जल्दी जमा होती है, उतना ही ज्यादा समय उसे कम करने में लगता है। हमारा जो लाइफ स्टाइल है, वह अच्छा ना होने के कारण हमारे शरीर पर तेजी से चर्बी चढ़ती है और साथ ही अनेक बीमारियों को न्योता भी देती हैं। हमारे खान-पान के कारण ही हम अस्वस्थ और मोटापे से ग्रसित हैं। हम ज्यादातर तला भुना भोजन और बाहर की चीजें खाना ज्यादा पसंद करते हैं, ऐसे बहुत सारे कारण हैं जिनकी वजह से हमारे शरीर पर अधिक से ज्यादा चर्बी जमा होना शुरू हो जाती है।
जब शरीर को जरूरत से अधिक कैलोरी मिलती है तो अतिरिक्त कैलोरी हमारे शरीर में फैट के रूप में जमा होना शुरू हो जाती है और हमारा शरीर अतिरिक्त कैलोरी को स्टोर कर लेता है। धीरे-धीरे यह प्रक्रिया चर्बी के रूप में जमा होना शुरू हो जाती है। हमें इसका अंदाजा तब लगता है जब हम अपने पेट और पेट के चारों तरफ चर्बी की एक मोती परत नजर आने लगती है।
आप चिंता ना करें पेट की चर्बी को कम करना बहुत ही आसान है बस आपको अपने खान-पान और फिजिकल एक्टिविटी में सुधार करने की आवश्यकता है। पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको खराब भोजन से दूरी बना लेनी है। खराब भोजन से तात्पर्य है जैसे कि मैदे की बनी चीजें, ज्यादा तली-भुनी हुई चीजें, जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक, अल्कोहल आदि से है। यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक है
इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको शरीर की अतिरिक्त चर्बी और पेट की चर्बी (Pet ki charbi kam karne ke liye exercise) को कम करने की कुछ सहायक एक्सरसाइज इसके बारे में बताएंगे। जिन्हें करने से आपको बहुत ही जल्दी परिणाम देखने को मिलेंगे। बस आपको साथ ही अपने आहार को सुधारने की आवश्यकता है और अपने वजन के अनुसार कैलोरी लेनी है और अत्यधिक कैलोरी लेने से बचना है।
और पढ़े:
- बेली फैट कैसे कम करे |
- बिना उपकरण के पेट की चर्बी कम करने के लिए व्यायाम
- आखिर मोटापा क्या है, क्यों हैं मोटापे से इतना परेशान
- वसा कम करने के लिए आहार योजना क्या होनी चाहिए?
- किसी भी उपकरण के बिना घर पर वजन कैसे प्राप्त करें?
Pet ki charbi kam karne ke liye exercise: पेट कम करने की शानदार एक्सरसाइज
पेट कम करने के लिए आज हम आपको अनेक महत्वपूर्ण एक्सरसाइज व्यायाम के बारे में बताएंगे जिनको रोजाना करने से बहुत ही जल्दी आपको अपना कम बैली फैट देखने को मिलेगा बस आपको अपने आहार को भी सुधारना आवश्यक है और साथ में इन एक्सरसाइज को करना है। तो चलिए जानते है वो कौन सी महत्वपूर्ण एक्सरसाइज है जिनसे बेली फैट को कम किया जा सकता है।
1. कैंची पैर – Scissor legs exercises to lose belly fat at home


सबसे पहले चटाई पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं और अधिक बैक स्पोर्ट के लिए अपने हाथों को हिप्स (कूल्हे) की साइड में या फिर हल्का हिप्स के नीचे दबा दें आपकी पीठ चटाई पर सटी होनी चाहिए। अब धीरे से अपने पैरों को ऊपर करें। अब अपने पैरों को सीधा करें। सीधा करने के बाद, पैरों को ऊपर उठाए। पैरो को v शेप में ऊपर नीचे करें, जैसे एक कैंची चलते समय नजर आती है। बिल्कुल ऐसे ही अपने पैरों को ऊपर नीचे करें। ऊपर नीचे करने की स्पीड को बढ़ाएं। लेकिन याद रहे कि आपकी पीठ चटाई से सटी होनी चाहिए।
नियंत्रित गतिविधि के साथ आगे बढ़े और 15 सेकंड ब्रेक के साथ 45 सेकंड के चार सेट लें। इस एक्सरसाइज को रोजाना करने से आपके पेट की चर्बी बहुत तेज गति से कम होना शुरू हो जाएगी।
2. प्लान्क – Plank for reduce belly fat


प्लान्क पेट की चर्बी को कम करने के लिए एक बहुत ही असरदार एक्सरसाइज है। यह ऐसी एक्सरसाइज है, जिसमें पुरे पेट के मसल्स काम करते हैं। प्लान्क एक्सरसाइज पेट के मसल्स को मजबूत बनाने के साथ साथ अतिरिक्त चर्बी को गायब करती है। इस एक्सरसाइज को करने से कमर की मांसपेशियां और रीढ़ की हड्डी भी मजबूत बनती है। साथ ही इससे कमर के दर्द से छुटकारा मिलता है।
अपनी दिनचर्या को सही रखने के लिए शरीर का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी होता है। यह एक्सरसाइज शरीर को संतुलन प्रदान करती है। प्लान्क करने से हमारी कमर काफी देर तक एक ही पोजीशन और दबाव में रहती है। इससे बॉडी का पोस्चर भी ठीक होने लगता है। प्लान्क एक ही समय में शरीर को संतुलन बनाने के लिए चैलेंज देता है। इससे पूरे शरीर की मांसपेशियां कार्य में लायी जाती हैं। इसलिए यह एक्सरसाइज आपको मोटापा कम करने के लिए बहुत मददगार सिद्ध हो सकती है।
प्लान्क करने के लिए आपको चटाई पर पेट के बल सीधा लेट जाना है और अपनी कोहनी और पैरों के पंजे के सहारे ऊपर की ओर उठना है। एक तख्त की पोजीशन बना लेनी है और गर्दन सीधी रखनी है। इसी अवस्था में आपको 10 सेकंड तक रहना है। धीरे-धीरे इस एक्सरसाइज की समय सीमा को 30, 40, 60 सेकंड तक बढ़ाना है। जब आप आसानी से एक मिनट तक प्लान्क करने लगे तो आप पीठ पर कोई हल्का वजन रखकर भी इस एक्सरसाइज को कर सकते है। जिससे जल्दी पेट कम करने में मदद मिलेगी।
3. जंपिंग – Jumping for fat lose


जंपिंग एक्सरसाइज एक बहुत ही अच्छा व्यायाम है। इसे करने से आपके हृदय की गति भी तेज होती है जिससे आपका हृदय स्ट्रांग बनता है। साथ ही पूरे शरीर की मांसपेशियां काम करती हैं। जंपिंग एक्सरसाइज बचपन से ही एक खेल के रूप में देखी गई है। इसे हम अलग-अलग प्रकार से कर सकते हैं जैसे रस्सी कूदना, किसी चीज पर ऊपर नीचे कूदना, सीढ़िया से तेजी के चढ़ना उतरना आदि।
इसे करने से हमारे शरीर पर जमी चर्बी पर दबाव पड़ता है जिससे वह गलने लगती है और तेजी से शरीर से चर्बी गायब हो जाती है। यह चर्बी कम करने के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण एक्सरसाइज है। इसे करने से हम अधिक कैलोरी जला सकते हैं। अधिक कैलोरी जलने से हमारे शरीर से चर्बी भी चलना शुरू हो जाती है और हमारी मांसपेशियां और शरीर में टोन आ जाती है। हमारे शरीर का रक्त संचार बढ़ने से हमारे त्वचा भी साफ होने लगती हैं।
4. क्रंचेस – Crunches best exercises to lose belly fat fast


- सबसे पहले आप एक चटाई पर पीठ के बल लेट जाएं। एक सख्त फर्श पर लेटने की बजाय एक चटाई, मोटे तौलिये या कालीन वाली सतह का उपयोग करना अधिक आरामदायक होता है।
अब आप सबसे पहले अपने घुटनों को मोड़ें ताकि आपके पैर फर्श पर सपाट टिके हों। आपके घुटने और पैर हिप-चौड़ाई के बारे में अलग होने चाहिए। आप अपने पैरों को इस तरह रखें कि आपकी एड़ी आपकी टेलबोन से लगभग 12 से 18 इंच (30 से 46 सेंटीमीटर) दूर होनी चाहिए। - इसके बाद आप अपनी उंगलियों को अपनी गर्दन या सिर के पीछे रखें। लेकिन यह सुनिश्चित करें कि क्रंच करते समय अपने सिर या गर्दन को ऊपर की ओर न खींचे।
- अपने सिर या गर्दन को खींचने से आपकी पीठ में खिंचाव आ सकता है। इस जोखिम को पूरी तरह से छोड़ने के लिए, अपनी बाहों को अपनी छाती के ऊपर रख सकते है। यदि आप अपने हाथों को अपने सिर या गर्दन के पीछे रखते हैं, तो अपनी कोहनी मुड़ी हुई, अपनी भुजाओं तक फैली हुई और अपने कानों के साथ समतल रखें। अपनी बाहों को अपने सिर के पास रखने से आपके सिर को आगे की ओर झुकाव के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
- एक चिकनी, नियंत्रित गति के साथ अपने कंधे के ब्लेड को चटाई से ऊपर उठाएं। श्वास लें, फिर साँस छोड़ें क्योंकि आप अपने एब्स की मांसपेशियों को इक्क्ठा करते हैं और साथ ही अपने धड़ को ऊपर उठाते हैं। अपने कंधे के ब्लेड को फर्श से ऊपर उठाने के लिए अपने आप को पर्याप्त उठाएं। एक बार जब आपके कंधे ऊपर उठ जाएं, तो रुकें और 1 से 2 सेकंड के लिए उस स्थिति में रहें।
- अपने पूरे धड़ को फर्श से उठाने से पीठ के निचले हिस्से में खिंचाव हो सकता है। इसके अतिरिक्त, जब आप पूरी तरह से बैठते हैं तो आपके हिप फ्लेक्सर्स कार्यभार संभाल लेते हैं। आपकी पीठ के निचले हिस्से, टेलबोन और पैरों को हर समय चटाई से संपर्क बनाए रखना चाहिए।
अपनी ठुड्डी को थपथपाने के बजाय अपनी गर्दन को रिलैक्स रखें। - अपनी ठुड्डी और छाती के बीच एक सेब के आकार की जगह रखने की कोशिश करें। छत की ओर देखने से आपको अपनी गर्दन को बहुत अधिक कर्ल करने से रोकने में मदद मिल सकती है।
- यदि आप रेप के दौरान अपने पैरों को फर्श से उठा रहे हैं तो अपने पैरों को जमीन पर रखने के लिए अपने पैरों को किसी चीज के नीचे रखें। या फिर किसी की मदद से पैरों पर दबाब बनाने के लिए कहे ताकि जमीन से पैर न उठे। धीमी, स्थिर गति के साथ अपने आप को वापस नीचे करें। धीरे-धीरे श्वास लें क्योंकि आप धीरे-धीरे अपने धड़ को नीचे करते हैं। लेकिन वापस चटाई पर न गिरें।
- चिकनी, नियंत्रित गतियों का उपयोग करने से आपके पेट की मांसपेशियां अधिक प्रभावी ढंग से काम करती हैं और चोट को रोकने में मदद करती हैं।
- अपने ऊपरी शरीर को चटाई पर नीचे करने के बाद, एक और क्रंच करने से पहले एक पल के लिए रुकें। 12 क्रंचेस का एक सेट करके देखें। इस तरह इसके आप 3 सेट लें। यह एक्सरसाइज (Pet ki charbi kam karne ke liye exercise) आपके पेट की चर्बी को पूरी तरह गायब कर देगी।
निष्कर्ष – Pet ki charbi kam karne ke liye exercise
पेट की चर्बी को कम करने के लिए इस आर्टिकल में आपको चार एक्सरसाइज बताई गई हैं जैसे कि प्लान्क, कैंची पैर, जंपिंग और क्रंचेस चारों ही एक्सरसाइज पेट की चर्बी को कम करने के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध हुई हैं। अगर आप रोजाना इन एक्सरसाइज को करते हैं तो बहुत ही जल्द आपके पेट की चर्बी गायब हो जाएगी। लेकिन आपको अपने आहार का खासतौर पर ध्यान रखना है। आपको अधिक कैलोरी नहीं लेनी है। अपने वजन के अनुसार कैलोरी का सेवन करना है और अपने आहार में फाइबर की मात्रा बढ़ानी है। केवल संतुलित आहार का सेवन करना है। मैदे की बनी चीजें, कोल्डड्रिंक, जंक फ़ूड और अल्कोहल आदि के सेवन से बचना है। इन सब ख़राब भोजन का प्रयोग करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है और चर्बी बढ़ती है। इसीलिए आपको अपनी डाइट का और एक्सरसाइज का खासतौर पर ध्यान रखना है। अगर आप अपने आहार और एक्सरसाइज का नियमित रूप से ध्यान रखते हैं तो आप जल्द ही मोटापे से मुक्ति पा सकते हैं।