Pet ki charbi kam karne ke liye diet plan: ज्यादातर लोग पेट की चर्बी के बढ़ने और मोटापे से परेशान है। अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो यह आर्टिकल आपके लिए है। पेट की चर्बी बढ़ाना जितना आसान होता है, उसे कम करना उतना ही मुश्किल होता है। पेट का मोटा होना आपकी पर्सनैलिटी को खराब कर सकता है और साथ ही साथ आपको अनेक बीमारियों से घेर सकता है। शरीर पर मोटापा सबसे पहले पेट पर आता है। मोटापा आने से गैस की प्रॉब्लम, सांस लेने में प्रॉब्लम और अन्य तरह की प्रॉब्लम आनी शुरू हो जाती हैं।
आज इस आर्टिकल (Pet ki charbi kam karne ke liye diet plan) में पेट की चर्बी को कैसे कम किया जाए और उसके लिए किस तरह का खाना हमारी डाइट में शामिल होना चाहिए। इन सभी के बारे में हम चर्चा करेंगे। सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि आखिर पेट की चर्बी इतनी तेजी से कैसे बढ़ती है? इसके कई तरह के कारण हो सकते हैं, जैसे गलत खानपान, फिजिकल एक्टिविटी न होना और स्ट्रेस आदि। आजकल ज्यादातर लोग अपने खान-पान के प्रति बिल्कुल भी सचेत नहीं है। वह स्वाद के चलते वह सब खाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बिल्कुल भी आवश्यक नहीं है जैसे कि जंक फूड, मैदे की बनी चीजें, तली हुई चीजें, कोल्ड ड्रिंक और अल्कोहल आदि।
पेट की चर्बी कम करने के लिए सबसे पहले आपको अपने खान-पान में सुधार करना होगा। लेकिन एक बात आपको याद रखना बहुत जरूरी है कि पेट की चर्बी घटाने के लिए खान पान के साथ-साथ फिजिकल एक्टिविटी- जैसे की एक्सरसाइज करना भी आवश्यक है। अगर आप डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज भी करते हैं तो आप अपने पेट की चर्बी कुछ ही समय के अंदर कम कर सकते हैं और एक फ्लैट टमी पा सकते हैं।
इस आर्टिकल (Pet ki charbi kam karne ke liye diet plan) में हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे और साथ ही एक डाइट प्लान भी देंगे। जिससे आप आइडिया लगा सकते हैं कि आपको अपनी डाइट में किन-किन चीजों की आवश्यकता है और किस प्रकार से उनका सेवन करना है। हम आपको बताना चाहते हैं कि एक ही डाइट सभी के लिए काम नहीं करती है। सब की डाइट उनके बॉडी वेट और फैट परसेंटेज के अकॉर्डिंग तैयार की जाती है क्योंकि वजन घटाना हमारी कैलोरी पर निर्भर करता है कि हम दिन में कितनी कैलरी लेते हैं और हमारे वेट के अकॉर्डिंग हमें कितनी कैलरी लेनी चाहिए।


पेट की चर्बी घटाने के लिए हमें यह देखना आवश्यक होता है कि “हम एक दिन में कितनी कैलोरी का सेवन करते हैं। आप दिनभर में जो भी खाते हैं सबसे पहले उसे एक पेज पर लिखें। अब लिखे हुए फूड्स की मात्रा को भी लिखें कि आप कितनी मात्रा में इनका सेवन करते हैं। इसके बाद आप इन सभी फूड्स की कैलोरी के बारे में सर्च करें और उन्हें भी लिखें। अब देखें कि आप एक दिन में कितनी कैलोरी का सेवन करते हैं?”
जब आप इस कार्य को पूरा कर लेंगे तो आपको एक दिन में कितनी कैलोरी की आवश्यकता होती है उसे कैलकुलेट करेंगे। इसे कैलकुलेट करने के लिए आप कैलोरी कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। “कैलोरी कैलकुलेटर” पर क्लिक करके आप अपनी कैलोरी को चेक करे कि वजन कम के लिए आपको कितनी कैलोरी की जरुरत है? यहाँ पर आपको अपना वजन, हाइट, और एक्टिविटी के बारे में पूछेगा। आप यह सारी डिटेल भरें और देखें की आपको एक दिन में कितनी कैलोरी की आवश्यकता है।
हम आपको बताना चाहेंगे कि यह जो भी रिजल्ट दिखायेगा यह आपके लिए वजन को मेन्टेन करने के लिए होगा। अब आपको मेंटेनन्स कैलोरी में से 500 से 600 कैलोरी कम करनी हैं। फिर आपको रोजाना उतनी ही कैलोरी का सेवन करना है। इस तरह से आप अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते है और यह एक सुरक्षित और साइंटिफिक तरीका है।
वजन घटाने के दौरान आपको रोजाना अपने वजन को देखते रहना है। जैसे ही आपका वजन कम होता है तो आपको फिर से कैलोरी को कैलकुलेट करना है और उसमे से 500 से 600 कैलोरी घटानी है। यह आपको हर बार करना होगा जब भी आपका वजन थोड़ा भी कम होता है।
और जानिए:
- शाकाहारी महिलाओं के लिए वजन घटाने के लिए डाइट चार्ट
- मोटापे से पाएं छुटकारा
- तेजी से वजन कम करने के लिए डाइट
- पेट की चर्बी कम करने के लिए एक्सरसाइज
- पुरुष और महिलाओं के लिए वजन बढ़ाने वाला डाइट प्लान
- शाकाहारी लोगों के लिए उच्च प्रोटीन वाले सवस्थ खाद्य पदार्थ
- जानिए चाय का सेवन करने से शरीर में क्या-क्या नुक्सान होते हैं। चाय पीने के साइड इफेक्ट्स
- संतुलित आहार क्या है? संतुलित आहार हमारे लिए क्यों जरूरी है?
- गर्म पानी के साथ नींबू के रस का सेवन करने के बेहतरीन लाभ
- वजन कम करने के लिए गर्म पानी पीने के फायदे
पेट की चर्बी कम करने के लिए डाइट प्लान: Pet ki charbi kam karne ke liye diet plan
पेट की चर्बी कम करने के लिए डाइट प्लान जानने से पहले आपको कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखना होगा जो वजन को और पेट की चर्बी को कम करने में आपको मदद मिलेंगी।
कुछ महत्वपूर्ण बातें:
- पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको अपने आप को हमेशा मोटिवेट रखना होगा। अगर आप मोटिवेट नहीं रहेंगे तो आप बीच में ही अपनी डाइट को छोड़ सकते हैं।
- आपको पेट की चर्बी कम करने के लिए पहले अपने आप को यह वचन देना आवश्यक है कि आप पेट की चर्बी कम करने के लिए हर नियमों का पालन करेंगे।
- आपको हमेशा हेअल्थी फूड्स को ही चुनना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपके लिए पेट की चर्बी कम करना मुश्किल हो जायेगा।
- पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको फ़ास्ट फ़ूड, जंक फ़ूड, सॉफ्ट ड्रिंक्स, कोल्डड्रिंक्स, शुगर और मैदा इत्यादि से दुरी बनानी होगी।
- जब भी आप बाजार से कुछ भी प्रोडक्ट खरीदे तो आप उसके इंग्रेडिएंट्स और नुट्रिशन को जरूर चेक कर लें।
- पेट की चर्बी कम करने के दौरान आप रोजाना एक्सरसाइज करें ताकि आप अपने शरीर की कैलोरी जला सकें और आपको जल्दी परिणाम मिले।
- आपको यह निर्णय भी लेना होगा कि चाहे कुछ भी हो जाए अब आप अपना पेट की चर्बी कम करके ही रहेंगे।
पेट की चर्बी घटाने के लिए डाइट प्लान: Diet plan to reduce belly fat in Hindi
पेट की चर्बी को कम करने के लिए आपको हेल्दी फैट्स, काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, फाइबर और मिनरल की आवश्यकता होती है। आपका भोजन पूरी तरीके से हल्दी होना चाहिए।


समय | भोजन/खाद्य पदार्थ |
---|---|
नाश्ते से पहले | एक गिलास निम्बू पानी (गुनगुना पानी इस्तेमाल करें) |
सुबह का नाश्ता | दूध और ओट्स (कम मात्रा में इस्तेमाल करें)/ दो अंडे का ऑमलेट/ मल्टीग्रैन ब्राउन ब्रेड सेंडविच |
दोपहर के भोजन से पहले (12 pm) | सेब/ केला/मौसमी या अन्य फल |
दोपहर का खाना | 1 कटोरी दाल, 1 कटोरी ब्राउन राइस और 1 कटोरी सलाद/ दो चपाती, बीन्स, दाल और सलाद |
शाम का नाश्ता | ग्रीन टी या ब्लैक कॉफ़ी और ड्राई फ्रूट्स (कम मात्रा में इस्तेमाल करें)/ नारियल पानी/ एक कटोरी पपीता |
रात (सोने से एक घंटा पहले) | 1 कटोरी दाल, 1 रोटी, 1 कटोरी दही, 1 कटोरी सलाद और पुदीना चटनी ( दाल की जगह पनीर या सोयाबीन भी ले सकते है) |
निष्कर्ष – Pet ki charbi kam karne ke liye diet plan
इस आर्टिकल (Pet ki charbi kam karne ke liye diet plan) के माध्यम से जो भी आहार आपको बताए गए हैं। उनका सेवन करना पेट की चर्बी को कम करने के लिए अति आवश्यक है। इन सभी आहार के सेवन से आपका स्वास्थ्य स्वस्थ और बीमारियों से रहित होगा। ध्यान रहे आपको जो भी चीजें बताई गयी है आपको उन्ही आहार का प्रयोग करना है। अगर इन फ़ूड की जगह आप दूसरे फ़ूड लेते हैं, तो ध्यान रहे वह फूड हेल्दी होने चाहिए नहीं तो आप अपने पेट की चर्बी कम नहीं कर पाएंगे। पेट की चर्बी कम करने के लिए आप के फ़ूड हेल्थी होने आवश्यक है। आपकी मेंटेनेंस कैलोरी से आपको कम कैलरी का सेवन करना चाहिए तभी आप अपने पेट को कम कर सकते हैं।