Table of Contents
पेशाब की नली में पथरी का घरेलू उपाय: पथरी की समस्या आजकल सामान्य सी होती जा रही है। 10 में से 6 लोगों को इस समस्या से झूझना ही पड़ता है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसका इलाज समय पर करना अति आवश्यक होता है, वरना इसको निकलने के लिए ऑपरेशन तक की नौबत आ सकती है। इस समस्या में लोगों को काफी दर्द से गुजरना पड़ता है। जब तक पथरी अगर गुर्दे में होती है तो इसका बहुत कम पता चल पाता है और दर्द भी नहीं होता है। लेकिन अगर पथरी पेशाब की नली में आकर फंस जाये तो इसका दर्द इतना दर्दनाक होता है कि सेहन कर पाना असंभव होता है। पथरी को पैदा करने के लिए खराब भोजन और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही को प्रमुख करक माना गया है।
गुर्दे की पथरी नमक और मिनरल्स से बनी हुई एक ठोस जमावट होती है। गुर्दे की पथरी को अंग्रेजी में किडनी स्टोन (Kidney stone) कहते हैं। पथरी विभिन्न प्रकार की होती है और इनका साइज भी अलग-अलग होता है। पथरी ज्यादातर गुर्दे में पायी जाती है या फिर मूत्रपथ (पेशाब के रास्ते) में पाई जाती है। ज्यादातर देखा गया है कि अगर पथरी 5mm से छोटी है तो यह पेशाब के जरिये बाहर निकल जाती है। लेकिन अगर इसका साइज 5mm से ज्यादा होता है तो यह मूत्रमार्ग में रूकावट पैदा करता है।
पथरी के लक्षण – Kidney stone symptoms in hindi
गुर्दे में पथरी होने के जल्दी से लक्षण नहीं दिखाई देते हैं क्योंकि पथरी बिना दर्द किये गुर्दे के अंदर रह सकती हैं। लेकिन जब पथरी गुर्दे को छोड़ती हैं तब वह मूत्रमार्ग से मूत्राशय की ओर जाते हुए मूत्रवाहिनी में फंस सकती हैं। तो यह गुर्दे (किडनी ) की सूजन (हाइड्रोनेफ्रोसिस) का कारण बन सकता हैं। जो बहुत ही दर्दनाक साबित हो सकता हैं। अगर पथरी छोटी हैं तो मूत्रमार्ग से मूत्राशय के द्वारा बहार निकल सकती हैं। यदि पथरी युरेटर में फंस जाये तो यह मूत्र के रास्ते को रोक सकती है, जिससे गुर्दे फूलने लगते हैं और युरेटर में ऐंठन की बजह से दर्द हो सकता है।
गुर्दे ( किडनी ) की पथरी के लक्षण निम्नलिखित हैं –
१. मूत्र (यूरिन ) का बार बार आना महसूस होना।
२. पसलियों के नीचे, साइड और पीठ में गंभीर दर्द होना।
३. पेट के निचले हिस्से में दर्द।
४. कभी धीमा दर्द तो कभी तेज दर्द का होना।
५. पेशाब करने में जलन होना या दर्द होना।
६. यूरिन में खून आना और यूरिन का गाढ़ा होना।
७. मूत्र का एक समय में बहुत कम मात्रा में आना।
८. गुलाबी, लाल तथा भूरे रंग का पेशाब आना।
९. सामान्य से अधिक बार पेशाब आना।
१०. मूत्र (यूरिन ) में गंद आना और मूत्र करते समय तीव्र आवश्यकता महसूस होना।
११. पुरुष को लिंग की नोक पर दर्द महसूस होना।
१२. पेशाब करने की बार-बार इसका होना।
१३. उलटी का होना और बुखार आना।
१४. पेशाब का रंग गहरा भूरा या लाल भी हो सकता हैं। कई बार मूत्र में रक्त कोशिकाएं भी होती है जो हमारी नग्न आँखों से नहीं देखी जा सकती हैं।
१५. कमर के निचले हिस्से में ऐंठन वाला दर्द और बाजू में दर्द होना जो बहुत ही असहनीय होता हैं। दर्द की तीव्रता में उतार -चढ़ाव भी हो सकता हैं। और यह दर्द कुछ समय के बाद वापिस भी आ सकता हैं।
१६. पथरी का दर्द कमर के निचले हिस्से और जांघो के बीच भी पहुँच सकता हैं जो बहुत ही दर्दनाक होता हैं।
१७. पेशाब में खून का आना।
१८. मूत्र में धुंधलापन होना।
पथरी (किडनी स्टोन) का दर्द क्षेत्र – kidney stone pain area in hindi
किडनी स्टोन या गुर्दे की पथरी का दर्द बहुत ही दर्दनाक होता है। यह दर्द तब शुरू होता है जब पथरी गुर्दे से बाहर निकलकर मूत्रवाहिनी में फंस जाती है। इसके फंसने से मूत्र में जलन, मूत्र का निकल न पाना और संक्रमण इत्यादि हो जाते हैं। गुर्दे की पथरी आपकी दोनों में से किसी एक गुर्दे या किडनी में हो सकती है। कई बार यह दोनों गुर्दों में भी हो जाती है।
गुर्दे की पथरी का दर्द आपको पसलियों के निचले हिस्से, साइड, पीठ, कमर, पेट के निचले हिस्से, नाभि के आसपास, ब्लैडर, लिङ्ग और योनि में होता है।
पेशाब की पथरी निकालने के घरेलू उपाय – Home remedies for kidney stone in hindi
किडनी स्टोन में आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना होता हैं। अगर पथरी का आकार 5 मिलीमीटर से छोटा हैं तो आप अपने खान -पान के जरिये ही गुर्दे की पथरी को बाहर निकाल सकते हैं। अगर आपको असहनीय दर्द से गुजरना पड़ रहा हैं तो तुरंत आपको अपने चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए। ज्यादातर लोग गुर्दे की पथरी को निकालने के लिए घरेलू उपचारों को ही आजमाते हैं। अगर आप इन घरेलू उपायों के साथ डॉक्टर का भी परामर्श लें तो आपको शीघ्र फायदा मिलेगा।
१. पानी पथरी निकालने में हैं सहायक
अगर आपके गुर्दे में पथरी हैं जिसका आकार छोटा हैं तो रोजाना 8 -10 गिलास पानी पीने से पथरी को आसानी से निकाला जा सकता हैं। जिससे गुर्दे की पथरी मूत्रमार्ग से निकल जाती हैं। छोटी पथरी के लिए आपको इलाज की आवश्यकता नहीं होती है बल्कि पानी ही इसे बाहर निकाल देता है।
२. अनार के जूस से निकाल सकते हैं पथरी
अनार अपने क्षारीय गुण के कारण पथरी को बनने से रोकता हैं। अनार में मौजूद पौटेशियम क्रिस्टल्स और मिनरल को बनने से रोकता हैं। जिन मिनरल्स और क्रिस्टल से पथरी का निर्माण होता हैं। यह हमारे एसिड के स्तर को सामान्य बनाये रखता हैं। अनार गुर्दे की पथरी के लिए बहुत लाभदायक हैं।
३. तरल पदार्थो का करे सेवन
किडनी स्टोन से छुटकारा पाने के लिए ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थो का सेवन अति आवश्यक हैं। जैसे- तरबूज , खीरा ,गाजर ,नारियल पानी ,मूली आदि का सेवन कर सकते हैं। इन पदार्थो में पानी की मात्रा ज्यादा पायी जाती हैं जिससे हमारा शरीर हाइड्रेट रहता हैं और पथरी यूरिन के द्वारा बाहर निकल जाती हैं।
४. किडनी स्टोन के लिए विटामिन बी हैं जरुरी
चिकित्सक के अनुसार गुर्दे की पथरी से छुटकारा पाने के लिए विटामिन बी अति आवश्यक हैं। विटामिन बी 100 -150 एमजी की नियमित खुराक लेने से किडनी के स्टोन से निजात पा सकते हैं।
५. रोजाना 5-7 तुलसी के पत्ते का सेवन
तुलसी के अंदर एसिटिक एसिड और तेल मौजूद होता हैं, जो पथरी को तोड़ने में मदद करता हैं। जिससे पथरी छोटे -छोटे टुकड़ो में टूट जाती हैं और मूत्रमार्ग से मूत्रवाहिनी में पहुंचकर मूत्राशय के द्वारा बाहर निकल जाती हैं। इसके लिए हमे रोजाना 5 -7 तुलसी के पत्ते चबाकर खाने चाहिए।
६. प्याज़ का पानी पथरी को निकालने में हैं लाभकारी
दो मध्यम आकर के प्याज़ को एक बड़े गिलास पानी में पकाये और ठंडा होने पर पीस लें। पीसने के बाद इसको छान ले और एक से दो दिन इसका सेवन करे। इसके सेवन से पथरी बाहर निकल जाएगी।
७. चौलाई की सब्जी पथरी का रामबाण इलाज
चौलाई की सब्जी पथरी को को गलाने का कार्य करती है। अगर आप पथरी की समस्या से झूझ रहे हैं तो आपको चौलाई की सब्जी का सेवन करना चाहिए। यह पथरी के लिए रामबाण इलाज है।
८. बेलपत्र का उपयोग भी है लाभकारी
बेलपत्र का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। जिन लोगों को पथरी की समस्या है वे लोग अगर रोजाना 2 से 3 बेलपत्र को पानी के साथ पीसकर एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर सेवन करें तो पथरी को बाहर निकाला जा सकता है।
९. सेब का सिरका पथरी का इलाज
अगर आपने कभी सेब के सिरके का सेवन किया है तो आप जानते होंगे कि वह कितना कड़वा होता है। सेब के सिरके में क्षार के गुण होते हैं जो पथरी को घुलने में मदद करते हैं। आपको दिन में कम से कम 3 बार 1 गिलास गुनगुने पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका और शहद डालकर पियें। इससे आपको पथरी को घोलने और निकलने में मदद मिलेगी।
१०. तरबूज का सेवन भी है फायदेमंद
तरबूज स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसमें पोटाशियम होता है जो गुर्दे या किडनी को मजबूत बनाता है। तरबूज में पानी की मात्रा भी अधिक होती है जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। पोटैशियम यूरिन में एसिड लेवल को ठीक रखता है जिससे संक्रमण का खतरा नहीं होता है। पानी की मात्रा शरीर में पूर्ण होने पर पथरी पेशाब के जरिये बाहर निकल सकती है।
ध्यान दें: जितने भी घरेलू उपाय यहाँ बताये गए हैं यह सभी पथरी को निकलने में सहायक होते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि घरेलू उपाय एकदम से अपना असर नहीं दिखते हैं। यह शरीर में धीरे-धीरे कार्य करते हैं। अगर आपको ज्यादा दर्द की समस्या है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इस बीमारी को नजरअंदाज करने की कोशिश न करें।
पेशाब की पथरी में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले प्रश्न – Most frequently asked questions in kidney stone in hindi
पेशाब की नली से पथरी को तरल पदार्थों के द्वारा ही निकाला जा सकता है। जब भी आपको पेशाब की नली में दर्द महसूस होने लगे तो आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। जिससे छोटी मोती पथरी को तुरंत निकाला जा सकता है। लेकिन ऐसा करने पर भी अगर आपको आराम न मिले तो तुरंत डॉक्टर को सूचित करें।
ज्यादातर मामलों में देखा गया है की अगर पथरी का साइज 5 mm का होता है तो उसको पेशाब की नाली से बिना इलाज किये निकला जा सकता है। जिसके लिए ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों की आवश्यकता होती है। लेकिन पथरी का साइज इससे बड़ा है तो उसका इलाज करवाना जरुरी हो जाता है।
डॉक्टरों के मुताबिक पेशाब की नाली का साइज 6 mm तक होता है। जिसके कारण ज्यादा बड़ी पथरी पेशाब की नली में फंस जाती है और दर्द होने लगता है। जब डॉक्टर बड़ी पथरी का इलाज करते हैं तो उसे पहले छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ते हैं फिर पेशाब के जरिये बाहर निकाल देते हैं।