Table of Contents
Pasta recipe in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपके लिए बहुत ही मजेदार और स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आए हैं। जिसका नाम है- पास्ता (Pasta recipe in Hindi), यह मैदा,अंडे और पानी से बना एक इटैलियन व्यंजन , जिसे विभिन्न आकृतियों में बनाया जाता है और पकाया जाता है, और आमतौर पर सॉस के साथ परोसा जाता है।
पास्ता सभी को खाना बहुत पसंद होता है। यह सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि घर में बड़े, बुजुर्ग सभी को पास्ता बहुत पसंद होता है और पास्ता खाने के बाद स्वाद में परिवर्तन आ जाता है। इसीलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बहुत ही मजेदार और स्पेशल रेसिपी। इसे बनाना बहुत ही आसान है और टेस्ट में यह लाजवाब भी है। तो आप इस टोमेटो पास्ता और मसाला पास्ता को जरूर ट्राई करें।
पास्ता को आप मॉर्निंग और इवनिंग के स्नैक्स में बना सकते हैं। वैसे तो इसे बनाने का कोई समय नहीं है। आपका जब दिल करे, आप इसे (Pasta recipe in Hindi) बनाकर इसका भरपूर आनंद ले सकते हैं। यह बहुत ही सिंपल, टेस्टी और यमी रेसिपी है। खास तौर पर यह बच्चों की तो स्वादिष्ट रेसिपी मानी जाती है। बच्चे इसे बड़े ही शौक से खाते हैं। आप इसे बच्चों को टिफिन मैं भी दे सकते हैं। उन्हें यह पास्ता रेसिपी बहुत पसंद आएगी। तो चलिए पास्ता बनाने से पहले ये जानते है कि पास्ता क्या होता है?
पास्ता क्या होता है?
पास्ता एक प्रकार का बहुत ही स्वादिष्ट इटैलियन व्यंजन है जो केवल इटली में ही नहीं बल्कि पूरी दुनियां में बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है। यह रेसिपी सुबह के नाश्ते के साथ-साथ मुख्य भोजन में भी इस्तेमाल होती है। पास्ता वास्तव में मैदे और अंडे का बना होता है। पास्ता की बाजार में अनेक किस्मे उपलब्ध हैं और यह अनेको आकार में मिलता है।
आजकल पास्ता एक खास प्रकार के गेहूं से तैयार किया जाता है जिसे ड्यूरम भी कहते हैं। बाजार में अनेक प्रकार के पास्ता उपलब्ध है। ज्यादातर गेहूं और सूजी के बने पास्ता लोगों को बहुत पसंद आते हैं।
और व्यंजन की विधियां जानें:
पास्ता बनाने की दो जबरदस्त विधियां – Easy recipe for pasta in hindi
इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको पास्ता बनाने के दो जबरदस्त तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। पहले हम आपको मसाला पास्ता बनाना सिखाएंगे उसके बाद टोमेटो पास्ता। दोनों ही प्रकार के पास्ते का स्वाद अपनी-अपनी जगह पर बेहतरीन है। सभी लोगों के खाने की चॉइस अलग-अलग होती हैं। कुछ लोगों को मसाला पास्ता ज्यादा पसंद होता है तो किसी को टोमेटो पास्ता।
हर रेसिपी का अपना एक अलग स्वाद होता है और यह निर्भर करता है कि आपको कौन सा पास्ता ज्यादा पसंद है। इसलिए हम पास्ते की प्रसिद्ध दो बेहतरीन रेसिपी आपके सामने रख रहे हैं, जिन्हें बनाना बहुत ही आसान है। जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं और मार्केट से ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं। पास्ते का स्वाद सचमुच में बहुत ही लाजवाब होता है जिसे खाने के बाद बहुत ही अच्छी फीलिंग आती है।
आप अपने पसंद के अनुसार पास्ता बनाने की विधि (pasta recipe in Hindi) का चयन कर सकते हैं लेकिन हम आपको सलाह देंगे कि आप एक बार दोनों ही तरीकों को प्रयोग करें। ये सभी तरीके आपको अवश्य ही पसंद आएंगे।
मसाला पास्ता रेसिपी बनाने की विधि- How to make Masala Pasta in hindi
मसाला पास्ता रेसिपी को भारतीय शैली पास्ता और भारतीय देसी पास्ता रेसिपी भी कहा जाता है। मसाला पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले आपको कुछ तैयारियों की आवश्यकता होती है। जिसके लिए हम आपको समय सारणी बता रहे हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मसाला पास्ता बनाने के लिए कितना समय लगता है।


तैयारियां | समय |
---|---|
पूर्व तैयारियों का समय | 10 मिनट |
पकाने का समय | 10 मिनट |
कितने लोगो के लिए | 2 लोगों के लिए |
कुल समय | 20 मिनट |
स्वाद | नमकीन |
पाक शैली | इटालियन |
मसाला पास्ता रेसिपी सामग्री – Masala pasta recipe Ingredients in hindi
मसाला पास्ता बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता होती है। जिसके बारे में आपको निचे विस्तार से बताया गया है। इन सामग्रियों को आप इकठ्ठा कर लें और मसाला पास्ता बनाने की शुरुआत करें।
पास्ता उबालने के लिए | पास्ता सॉस बनाने के लिए (pasta recipe in Hindi) |
---|---|
2 कप पास्ता | 2 बड़े चम्मच तेल ( ऑलिव आयल ) |
1 चम्मच नमक | 1 चम्मच मक्खन |
2 लीटर पानी | 1 इंच अदरक (बारीक कटा हुआ) |
1 टेबल चम्मच: ऑयल | 2 पुत्थी लहसुन (बारीक कटा हुआ) |
| ½ प्याज (बारीक कटा हुआ) |
| 1 मिर्च (स्लिट) |
| 2 कप टमाटर प्यूरी |
| 1 टी स्पून मिर्च पाउडर |
| ½ टी स्पून हल्दी |
| ½ टी स्पून धनिया पाउडर |
| ½ टी स्पून गरम मसाला |
| ½ टी स्पून जीरा पाउडर |
| ½ टी स्पून नमक (स्वादनुसार) |
2 टेबल स्पून गाजर (कटा हुआ) | |
2 टेबल स्पून स्वीट कॉर्न | |
2 टेबल स्पून शिमला मिर्च (कटा हुआ) | |
½ कप पास्ता उबला हुआ पानी | |
1 टी स्पून मिक्स्ड हर्ब्स | |
2 टेबल स्पून टमाटर सॉस | |
½ कप चीज़ (कसा हुआ) | |
2 टेबल स्पून धनिया (बारीक कटा हुआ) | |
1 टी स्पून चिल्ली फ्लेक्स |
मसाला पास्ता रेसिपी बनाने की विधि – Masala pasta recipe in hindi
मसाला पास्ता रेसिपी बनाने के लिए आपको बताये गयी बातों का अनुसरण करना है जो कि निचे विस्तार से बताया गया है।
- मसाला पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 2 लीटर पानी और उसमे 1 टेबलस्पून नमक डालें।
- अब पानी को उबलने के लिए रख दें। पानी में अच्छे से उबाल आने के बाद इसमें 2 कप पास्ता डालें।
- 7 से 8 मिनट के लिए पास्ता को उबाल लें। ध्यान रखें पास्ता को अधिक न उबालें, उसे हल्का अधपका होने तक उबालें। पैकेज निर्देशों पर खाना पकाने के समय की जांच करना सुनिश्चित करें।
- पास्ता को अब छान लीजिये और आगे पकने से रोकने के लिए ठंडे पानी से धो लीजिये। और अब पास्ता को छानकर एक तरफ रखें।
- पास्ता सॉस तैयार करने के लिए, एक बड़ी कढ़ाई में 2 चम्मच ऑलिव ऑयल और 1 चम्मच मक्खन को गरम करें।
- अब गर्म तेल में कटा हुआ लहसुन, 1 मिर्च और 1 इंच अदरक डालकर उसे थोड़ा भूनें। साथ में ½ प्याज भी डाल दें और प्याज को थोड़ा सिकुड़ने तक भूनें।
- अब गैस को धीमा कर दें और इसमें 1 टीस्पून मिर्च पाउडर और ½ टीस्पून हल्दी डालें।
- धीमी आंच पर मसाले को सुगंधित होने तक भूनें। फिर इसमें 2 कप टमाटर प्यूरी डालें और मध्यम आंच पर अच्छी तरह से पकाएं।
- इस मसाले को तब तक काम आंच पर पकाएं जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए और तेल अलग न दिखने लग जाए।
- अब इसमें ½ चम्मच धनिया पाउडर, ½ चम्मच जीरा पाउडर, ½ चम्मच गरम मसाला और ½ चम्मच नमक भी डालें।
- कम आंच पर मसाले को सुगंधित होने तक भूनें।
- अब इसमें 2 चम्मच स्वीट कॉर्न, 2 चम्मच गाजर और 2 चम्मच शिमला मिर्च डालेंऔर सिर्फ एक मिनट के लिए पकाएं।
- अब इसमें ½ कप पास्ता उबला हुआ पानी, 2 टेबलस्पून टमाटर सॉस, 1 टीस्पून मिक्स्ड हर्ब्स (सूखा मसाला) और 1 चम्मच चिल्ली फ्लेक्स डालें।
- अब मसाले को अच्छी तरह से मिलने तक पकाएं।
- इसके अलावा इसमें ½ कप चीज़ डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब स्वादिस्ट चीज़ी पास्ता सॉस तैयार है।
- सॉस तैयार होने के बाद अब उबला हुआ पास्ता डालें और अच्छी तरह से मिलाएं और अच्छे से चेक करें कि पास्ता सॉस पास्ता के साथ अच्छी तरह से मिल गया है।
- आखिर में, चीज़ और धनिया के साथ टॉप करके देसी मसाला पास्ता का भरपूर आनंद लीजिये।
ध्यान रखने योग्य बातें:
पास्ता उबालते समय यह ध्यान रखें कि हमें पास्ता अधिक नहीं उबालना है क्योंकि यह मसाला सॉस में डालने के बाद अधिक गूदेदार हो जाता है इसलिए इसे अधपका ही उबालें। आप इसे पौष्टिक और स्वाथ्यवर्धक बनाने के लिए अपनी पसंद की सब्जियां इसमें डाल सकते हैं।
इसके अलावा , पास्ता का उबला हुआ पानी सॉस में डालने से सॉस को गाढ़ा करने में मदद करता है। मसाले और चीज़ का प्रयोग होने पर मसाला पास्ता रेसिपी बहुत स्वादिस्ट लगती है।
टोमेटो पास्ता रेसिपी बनाने की विधि- How to make tomato Pasta in hindi
टोमेटो पास्ता एक बहुत ही लोकप्रिय रेसिपी है। टोमेटो पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले आपको कुछ तैयारियों की आवश्यकता होती है। जिसके लिए हम आपको समय सारणी बता रहे हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि टोमेटो पास्ता बनाने के लिए कितना समय लगता है।


तैयारियां | समय |
---|---|
टोमेटो पास्ता सॉस सामग्री की तैयारी का समय | 15 मिनट |
टोमेटो सॉस पकाने का समय | 20 मिनट |
टोमेटो पास्ता बनाने के लिए पूर्व तैयारियों का समय | 5 मिनट |
पास्ता पकाने का समय | 10 मिनट |
कितने लोगो के लिए | 2 लोगों के लिए |
कुल समय | 50 मिनट |
स्वाद | नमकीन/ चटपटा |
पाक शैली | इटालियन |
टोमेटो पास्ता रेसिपी सामग्री – Tomato pasta recipe Ingredients in hindi
टोमेटो पास्ता बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता होती है। जिसके बारे में आपको निचे विस्तार से बताया गया है। इन सामग्रियों को आप इकठ्ठा कर लें और टोमेटो पास्ता बनाने की शुरुआत करें।
पास्ता उबालने के लिए | टोमेटो सॉस बनाने के लिए (pasta recipe in Hindi) | टोमेटो पास्ता रेसिपी के लिए |
---|---|---|
2 कप पास्ता | 2 बड़े चम्मच तेल ( ऑलिव आयल या जैतून का तेल) | उबला हुआ पास्ता |
1 चम्मच नमक | 6 बड़े टमाटर/ लगभग 2 कप टमाटर की प्यूरी | टमाटर पास्ता सॉस |
2 लीटर पानी | 1 इंच अदरक (बारीक कटा हुआ) | प्रामेजॉन चीज़ (सजावट के लिए) |
1 टेबल चम्मच: ऑयल | 4-5 लहसुन की कलियाँ (बारीक कटी हुई) | |
| ½ प्याज (बारीक कटा हुआ) | |
| ½ छोटा टी स्पून चिल्ली फ्लेक्स | |
| एक गाजर का छोटा सा टुकड़ा (वैकल्पिक) | |
| ½ छोटा टी स्पून सूखा बेसिल और ओरेगानो (इटालियन मसाला) | |
| 1 टी स्पून चीनी | |
| ½ छोटा टी स्पून काली मिर्च पाउडर | |
| ½ छोटा टी स्पून गरम मसाला | |
| ½ टी स्पून नमक (स्वादनुसार) |
टोमेटो पास्ता रेसिपी बनाने की विधि – Tomato easy recipe for pasta in hindi
टोमेटो पास्ता रेसिपी बनाने के लिए आपको बताये गयी बातों का अनुसरण करना है जो कि निचे विस्तार से बताया गया है।
- पास्ता रेसिपी बनाने से पहले हमें तो हमें टमाटर सॉस को तैयार करना आवश्यक है क्योंकि यहां पर हम टमाटर सॉस बाजार से खरीदी गई सॉस का उपयोग नहीं कर रहे हैं। इसलिए हमें सबसे पहले टोमेटो सॉस जिसे पास्ते में यूज़ किया जाएगा उसको बनाना है। टोमेटो सॉस बनाने के लिए हमें सबसे पहले छह बड़े टमाटर की प्यूरी की आवश्यकता है।
- टमाटर की प्यूरी बनाने के लिए पके टमाटर को धोकर पत्ते और तना हटा दिया जाता है. कुछ प्रोसेसर टमाटर का छिलका भी हटा देते हैं। इसे हल्का उबाला जा सकता है या बिना उबाले इस्तेमाल किया जा सकता है – यह निर्णय आपकी पसंद पर निर्भर करता है।
- एक गहरी कढ़ाई या सॉस पैन ले लीजिए। अब इसमें कटा हुआ प्याज, अदरक और लहसुन डाल दीजिए। लहसुन और प्याज को हल्का गुलाबी रंग होने तक होने तक भुने। प्याज भुनने की प्रक्रिया कम आंच पर होनी चाहिए।
- प्याज भुनने के बाद अब इसमें टमाटर की प्यूरी डाल दें और साथ में एक गाजर का छोटा टुकड़ा भी डाल दें। गाजर डालने से टमाटर कर अधिक खट्टापन कम हो जाता है। यह बिल्कुल वैकल्पिक है अगर आप नहीं डालना चाहते हैं तो, आप इसे छोड़ भी कर सकते हैं। टमाटर की प्यूरी कढ़ाई में नीचे न चिपके, इसके लिए समय-समय पर इसे चलाते रहे।
- 5 से 7 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकाइये। अब इसमें गरम मसाला, ½ छोटा टी स्पून सूखा बेसिल और ओरेगानो (इटालियन मसाला) डालकर अच्छे से मिलाइये।
- अब सॉस को गाढ़ा होने तक पकाइये। इसे मध्यम आंच पर ही पकाना है। लगभग 7 से 8 मिनट इसे गाढ़ा होने में लग जाएंगे। सॉस गाढ़ा होने के बाद इसमें काली मिर्च, नमक और थोड़ी चीनी में डालिए और अच्छे से मिला लीजिये।
- अच्छी तरह मिलाने के बाद इसे लगभग 1 या 2 मिनट के लिए और पकाएं और अब गाजर का टुकड़ा निकाल ले। पास्ता के लिए टमाटर सॉस तैयार है। इसे एक बर्तन में निकाल कर अलग रख दें।
- टोमेटो पास्ता रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 2 लीटर पानी और उसमे 1 टेबलस्पून नमक डालें।
- अब पानी को उबलने के लिए रख दें। पानी में अच्छे से उबाल आने के बाद इसमें 2 कप पास्ता डालें।
- 7 से 8 मिनट के लिए पास्ता को उबाल लें। ध्यान रखें पास्ता को अधिक न उबालें, उसे हल्का अधपका होने तक उबालें। पैकेज निर्देशों पर खाना पकाने के समय की जांच करना सुनिश्चित करें।
- पास्ता को अब छान लीजिये और आगे पकने से रोकने के लिए ठंडे पानी से धो लीजिये। और अब पास्ता को छानकर एक तरफ रखें।
- अब एक कढ़ाई लीजिये और उसमे टमाटर पास्ता हल्की आंच पर गर्म कीजिये। फिर उसमे उबला पास्ता डालकर अच्छे से मिलाइये। अब 2-3 मिनट के लिए पकने दें। गरमागरम टोमेटो पास्ता तैयार है।
- अगर आपको चीज़ पसंद है तो आप इसमें कसा हुआ प्रामेजन चीज़ से सज़ा सकते है। यह पास्ता खाने में बहुत ही स्वादिस्ट और लाज़वाब लगता है।
ध्यान रखने योग्य बातें:
पास्ता उबालते समय यह ध्यान रखें कि हमें पास्ता अधिक नहीं उबालना है क्योंकि यह टमाटर सॉस में डालने के बाद अधिक गूदेदार हो जाता है इसलिए इसे अधपका ही उबालें। आप इसे पौष्टिक और स्वाथ्यवर्धक बनाने के लिए अपनी पसंद की सब्जियां इसमें डाल सकते हैं।
इसके अलावा , पास्ता को उबलने का समय पास्ते के आकार पर निर्भर करता है। पास्ता उबालते समय नमक डालने से पास्ते का स्वाद अच्छा हो जाता है। मसाले और चीज़ का प्रयोग होने पर टमाटर पास्ता रेसिपी बहुत स्वादिस्ट लगती है।