Home Beauty & Hygiene नाखूनों को मजबूत करने के घरेलू उपाय | Nails ko majboot karne ke upay

नाखूनों को मजबूत करने के घरेलू उपाय | Nails ko majboot karne ke upay

by Foggfitness
0 comment

Nails ko majboot karne ke upay: महिलाओं के हाथों की खूबसूरती उनके स्वस्थ और मजबूत नाखूनों से और भी अधिक बढ़ जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप अपने नाखून को अधिक मजबूत (Nails ko majboot karne ke upay) और सुंदर कैसे बना सकते हैं?

आप इतना तो जानते ही होंगे कि महिला हो या पुरुष सभी के नाखून का रंग और उनकी ग्रोथ आपके स्वास्थ्य की ओर इशारा करती हैं। ज्यादातर महिलाओं के नाखून कुछ बड़े होने के बाद ही टूटना शुरू हो जाते हैं जो टिप्स हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं (Nails ko majboot karne ke upay) उससे आपके नाखून बहुत अधिक मजबूत और स्वस्थ हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं ऐसे कुछ टिप्स के बारे में:

यह एक 100% प्राकृतिक उत्पाद है इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, फैटी एसिड्स और खनिजों की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जो हमारे नाखूनों को स्वस्थ रखने और मजबूत बनाने में अत्यंत लाभकारी है। नाखूनों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए सबसे अच्छी सामग्री लहसुन है जो कि रसोई में आपको आसानी से मिल जाती है। लहसुन हमारे नाखून की ग्रोथ और हर तरीके से स्वस्थ बनाने के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध हुआ है।

लहसुन में मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम मौजूद होता है। जिनके कारण नाखूनों में रक्त संचार बढ़ता है और इसके साथ ही नाखून में किसी भी तरह का इन्फेक्शन नहीं होता है। अगर किसी के नाखून में पहले से इंफेक्शन हुआ है जिसके कारण नाखून टूटते हैं, लहसुन लगाने से यह समस्या भी समाप्त हो जाती है क्योंकि लहसुन के अंदर अनेक प्रकार के एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं। नाखूनों पर लहसुन को 2 तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है- 1. लहसुन की कलियों का सीधा इस्तेमाल। 2. नारियल का तेल या जैतून का तेल के साथ लहसुन का प्रयोग।

नाखूनों पर लहसुन लगाने का उपाय- Nails ko majboot karne ke upay

लहसुन की एक बड़ी कली लेकर उसको बीच में चीरा लगा कर दो टुकड़े कर ले। इसके बाद अपने नाखूनों पर 5 से 10 मिनट के लिए मालिश करें। यह प्रक्रिया रोजाना सोने से पहले करनी है। ऐसा रोजाना करने से 1 हफ्ते के अंदर ही आपको अपने नाखूनों में मजबूती और बढ़ोतरी नजर आएगी। अगर आप चाहते हैं कि आपके नाखून बहुत तेजी से बढ़े तो यह प्रक्रिया आप सुबह और शाम रोजाना कर सकते हैं।

नारियल का तेल या जैतून का तेल के साथ लहसुन का प्रयोग- Using Garlic With Coconut Oil or Olive Oil in hindi

nails ko majboot karne ke upay

इस्तेमाल करने का तरीका:

  • अपने नाखूनों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए आपको 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल या नारियल का तेल लेना है।
  • अब पांच से छह कलियां लहसुन की ले लीजिए, इनको अच्छे से छीलकर लहसुन की कलियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इनको तेल में मिला दें।
  • अच्छे से मिलाने के बाद रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • सुबह को इसे एक छोटी बोतल में भर लें। नाखूनों के लिए आपका यह सिरम तैयार है।
  • अब रोजाना सोने से पहले आपको दो से चार बुँदे अपने नाखून पर डाल कर अच्छे से मसाज करना है। दो-तीन मिनट तक लगातार नाखूनों की मालिश करते रहें जब तक नाखूनों में यह तेल अब्सॉर्ब न हो जाये।
  • रोजाना ऐसा करने से आपके नाखूनों का रक्त संचार बढ़ने लगेगा और नाखून सुंदर और मजबूत हो जाएंगे।
  • इस इस मिश्रण का उपयोग आप रोजाना सोने से पहले कर सकते हैं।

लहसुन की कलियों का इस्तेमाल- Nails ko majboot karne ke upay

nails ko majboot karne ke upay

इस्तेमाल करने का तरीका:

  • लहसुन के अंदर भारी मात्रा में सेलेनियम पाया जाता है। जो हमारे नाखूनों के लिए काफी अच्छा होता है।
  • जिससे हमारे नाखून मजबूत और चमकदार बनते हैं।
  • इसके साथ-साथ नाखूनों की ग्रोथ तेजी से होती है।
  • आप लहसुन का प्रयोग अपने नाखूनों पर डायरेक्ट भी कर सकते हैं।
  • आपको तीन से चार लहसुन की कलियां लेनी है, उनको छीलकर बीच में चीरा लगा लेना है।
  • अब एक-एक कली को अपने नाखूनों पर मसाज करनी है।
  • 5 से 10 मिनट के लिए आपको अपने प्रत्येक नाखूनों पर मालिश करनी है और सुबह तक ऐसे ही छोड़ देना है।
  • सुबह उठकर आप अपने हाथों को पानी से साफ कर ले।
  • रोजाना ऐसा करने से आपके नाखूनों की समस्या बहुत ही जल्द दूर हो जाएगी।

नाखूनों के लिए लहसुन क्यों है फायदेमंद- Why is garlic beneficial for nails in hindi?

हमारे नाखूनों को मैग्नीशियम पोटेशियम और फास्फोरस तत्वों की आवश्यकता होती है और यह सभी तत्व लहसुन के अंदर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा अगर लहसुन को जैतून के तेल के साथ प्रयोग में लाया जाए तो इसके अंदर फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व तत्वों की मात्रा भी बढ़ जाती है। जो हमारे नाखूनों के लिए पूर्ण रूप से आवश्यक होते हैं। इन सभी तत्वों के मिलने से हमारे नाखूनों को भरपूर पोषण मिलता है। जिससे हमारे नाखून मजबूत, चमकदार और समय से पहले टूटने जैसी समस्याओं से निजात पाते हैं। नाखून बेहद ही खूबसूरत भी लगते हैं।

नाखून पर लहसुन लगाने से संबंधित प्रश्न उत्तर (Nails ko majboot karne ke upay) FAQ

एक हफ्ते में नाखून कितनी तेजी से बढ़ते हैं?

औसतन, नाखून हर हफ्ते 0.7 मिलीमीटर की दर से बढ़ते हैं – हालांकि वे गर्म महीनों में तेजी से बढ़ते हैं। पैर के नाखून लगभग 0.4 मिमी प्रति सप्ताह की औसत दर से अधिक धीरे-धीरे बढ़ते हैं।

नाखून खराब होने के क्या कारण हैं?

नाखूनों की समस्याओं के सामान्य कारणों में चोट, संक्रमण और त्वचा रोग जैसे एक्जिमा और सोरायसिस शामिल हैं। पैर की उंगलियों की समस्याओं के कारणों में आघात, खराब फिटिंग के जूते, खराब परिसंचरण, खराब तंत्रिका आपूर्ति और संक्रमण शामिल हैं। विटामिन b7 बायोटीन की कमी को पैदा करता है। जिसके चलते नाखून कमजोर और खराब हो जाते हैं और जल्दी टूटना शुरू कर देते हैं।nakhun-par-lahsun-lagane-se-kya-hota-hai

क्या लहसुन नाखूनों को सख्त कर सकता है?

लहसुन नाखूनों को मजबूत बनाता है। लहसुन सेलेनियम से भरपूर होता है, जो नाखून के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है। आप या तो अपने नाखूनों को लहसुन के कटे हुए टुकड़े से रगड़ सकते हैं, या यदि वह आपके लिए बहुत तीखा है, तो आप नेल मास्क के रूप में उपयोग करने के लिए अपना खुद का लहसुन का तेल बना सकते हैं।

नाखून क्या है?

नाखून ज्यादातर प्राइमेट में उंगलियों और पैर की उंगलियों की नोक पर पंजे जैसी प्लेट होती है। नाखून अन्य जानवरों में पाए जाने वाले पंजों के अनुरूप होते हैं। उंगलियों के नाखून और पैर के नाखून एक सख्त सुरक्षात्मक प्रोटीन से बने होते हैं जिसे अल्फा-केराटिन कहा जाता है, जो एक बहुलक है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We want to tell you that on this website you will get information related to Health, Fitness, Beauty, Home Remedies, Exercise, Diet, Nutrition and Yoga etc. Here we will keep bringing informative videos for you. The makers of videos in this channel are experts in their respective fields and have also taken certification. We have been working in this field for the last several years, so we want to share our experience with you all.

Latest Post

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More