Home Health & Fitness मोटापे से पाएं छुटकारा | Motapa kam karne ke liye exercise

मोटापे से पाएं छुटकारा | Motapa kam karne ke liye exercise

by Foggfitness
0 comment

Motapa kam karne ke liye exercise: आजकल मोटापे से 80% लोग ग्रसित हैं। हर कोई चाहता है कि वह फिट और स्लिम दिखें लेकिन लोगों के खान पीन और दिनचर्या सही ना होने के कारण मोटापा लोगों में तेजी से बढ़ रहा है। मोटापा बढ़ने से इंसानी शरीर बहुत सारी बीमारियों से घिर जाता है। समय रहते हमें अपने मोटापे को कंट्रोल में कर लेना चाहिए नहीं तो यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि हमारे शरीर के अंग धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं। व्यस्त दिनचर्या होने के कारण लोग अपनी फिटनेस के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। लेकिन यह बहुत ही ज्यादा आवश्यक है। तो आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको कुछ महत्वपूर्ण एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे जिन्हें करने से आप अपने शरीर के पूरे मोटापे को खत्म कर सकते हैं और पतले दिख सकते हैं।
अगर आप अपने शरीर से मोटापे को दूर करते हैं तो आपकी सेहत भी स्वस्थ और अच्छी दिखती है। मोटापा बढ़ने का सबसे महत्वपूर्ण कारण उनके खान पीन में खराबी और फिजिकल एक्टिविटी का बहुत कम होना होता है। जितना जरूरी हमारे लिए दूसरे काम है उससे कहीं ज्यादा जरूरी हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखना है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उसे रोजाना फिजिकल एक्टिविटी कराना आवश्यक है और साथ में संतुलित आहार देना। मोटापे को कम करने के लिए हमें जंक फूड या फिर जल्दी से पचने वाली चीजें जैसे कि मैदा या मैदे से बनने वाली चीजें, कोल्ड ड्रिंक्स, ड्रग्स, शराब, तला- भुना भोजन होना आदि चीजों से दूरी बनाने की आवश्यकता है।

तो चलिए बिना देरी किए हम यह जानते हैं कि मोटापा कम करने के लिए और बॉडी को स्वस्थ और फिट रखने के लिए हमें किन एक्सरसाइज को करना चाहिए। जिन्हें करने से हमें जल्दी परिणाम देखने को मिलेंगे। फिर भी एक बात इस आर्टिकल (Motapa kam karne ke liye exercise) के माध्यम से हम आपसे कहना चाहेंगे कि आपको मोटापा कम करने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ अपने खानपान में सुधार करने की अति आवश्यकता है।


और पढ़े:


मोटापा कम करने के लिए एक्सरसाइज – Motapa kam karne ke liye exercise

शरीर से मोटापा कम करने के लिए अनेक प्रकार की एक्सरसाइज है। लेकिन हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताएंगे। जिन्हें रोजाना करने से आपको बहुत ही जल्दी परिणाम देखने को मिलेंगे। जिन लोगों के पास समय की कमी है और वह अपने लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाते हैं। तो इन एक्सरसाइज को कुछ समय करने से ही उन्हें परिणाम देखने को मिलेंगे। रोजाना 30 से 40 मिनट एक्सरसाइज करके आप अपने वजन को तेजी से कम कर सकते हैं।


👉स्क्वाट्स – Squats exercise in hindi

Motapa kam karne ke liye exercise
स्क्वाट्स

सबसे पहले यह जान लेना आवश्यक है कि कोई भी एक्सरसाइज करने से पहले हमें अपने शरीर का वार्म अप कर लेना आवश्यक है। जिससे हमारी बॉडी का ब्लड सरकुलेशन बढ़ जाता है और हमारी बॉडी तापमान में आ जाती है जो की एक्सरसाइज करने से पहले बहुत जरूरी है।

स्क्वाट्स करते समय लोअर बॉडी की सभी मांसपेशियां गतिविधि में आ जाती हैं इसमें बहुत मांसपेशियां एक साथ काम करती हैं। यह निचले शरीर की दृढ़ता और ताकत को बढ़ाने के लिए बहुत प्रभावी एक्सरसाइज है। यह सबसे अधिक फंक्शनल एक्सरसाइज में से एक है इसमें कार्डिसेप्स, ग्लूटियस, मैक्सिमस और हैमस्ट्रिंग सभी मसल (मांसपेशियां) सक्रिय रहती हैं। इसे करने से शरीर का मोटापा बहुत जल्दी कम होता है। इसका कारण यह है कि एक्सरसाइज को करने के दौरान बहुत सारी मांसपेशियां एक साथ काम में लाई जाती है।

👉स्क्वाट्स करने का तरीका: Motapa kam karne ke liye exercise

. सबसे पहले आप सीधे खड़े हो जाएं और अपने हाथों को सामने की ओर खोल लें या फिर आप अपने कंधे पर (कंधे के ठीक नीचे वाली ऊंचाई पर) कोई लोडेड बार रख सकते हैं। लेकिन आप शुरुआत बिना किसी लोडेड बार के ही करें।

. अब अपने घुटनों को मोड़े। घुटनों को थोड़ा बाहर की ओर मोड़ें और आपके पैर के अंगूठे थोड़े बाहर की ओर होने चाहिए और इस तरह से बैठने की कोशिश करें जैसे आप किसी कुर्सी पर बैठ रहे हो।

. आपके पैरों में के बीच एक समान अंतर होना चाहिए। आप जब तक नीचे बैठे, तब तक आप की जांगे जमीन के समांतर ना हो जाए। (नियंत्रित अवस्था में बैठते हुए आप अपने कूल्हों को तब तक पीछे धकेलें जब तक फिमर की हड्डी फर्श के समांतर नहीं हो जाती। ध्यान रहे यह आपके हॉन्च तक नहीं धकेला जाना चाहिए)।

. जब तक आप सीधे खड़े नहीं हो जाते है। इस पोजीशन से झटके से ऊपर आए। आपकी एड़ी को पूरी एक्सरसाइज के दौरान फर्श से अलग नहीं होना चाहिए और पूरे समय एड़ी पर जोर बनाए रखें। बैठते व उठते समय कुल्ले और घुटने दोनों ही ज्वाइंट में एक साथ गतिविधि होनी चाहिए। पूरी गतिविधि में सामने देखते रहें।

. अच्छे परिणाम पाने के लिए यह प्रक्रिया बार-बार करें। आप एक टारगेट लेकर इसे कर सकते हैं। शुरुआत में 10 सेट लगाएं। उसके बाद धीरे-धीरे बढ़ाएं। रोजाना इसे करने से आपको बहुत जल्द फैट लॉस में परिणाम देखने को मिलेंगे। इसे करने से हिप, कमर और पेट की चर्बी बहुत तेजी से गायब होती है।


👉डेडलिफ्ट – Deadlift exercise in hindi

Motapa kam karne ke liye exercise
डेडलिफ्ट

डेडलिफ्ट एक पावर मूवमेंट है। यह सारे शरीर की शक्ति का उपयोग करके शरीर को जमीन से भारी समान उठाने के लिए तैयार करती है। इसमें इरेक्टर स्पाइना, ट्रपीजियस, ग्लूटियस, मैक्सिमस, हैमस्ट्रिंग और कॉर्डीसेप्स सभी मसल (मांसपेशियां) काम करती है।

डेडलिफ्ट करने का तरीका: . सबसे पहले वेट लगाए बारबेल के पास जाएं और अपने पैर बीचोबीच बारबेल के नीचे रखकर खड़े हो जाए। बार्बेल 6 फुट या उससे अधिक लंबी हो सकती है। आप अपनी क्षमता के अनुसार उस में वजन लगाएं और आपके पैरों के बीच थोड़ा सा गैप होना चाहिए।

. अब नीचे झुक कर अपने पैरों से बारबेल को पकड़िए। आपकी कमर सीधी होनी चाहिए और नीचे झुकते समय घुटने हल्के से मुड़े होने चाहिए। अब अपने हाथों से बारबेल (बार) को अच्छे से (ग्रिप बनाए) पकड़े। आपके दोनों हाथों की दूरी आपके कंधों के समान हो और आपको खुद वेट के ऊपर होना चाहिए।

. अब वजन को उठा कर खड़े रहिए। ध्यान रहे बाजुओं का कोई भी फ्लेक्शन नहीं होना चाहिए। बाजुओं का काम केवल एक हुक्स की तरह होता है। आप के हिप्स और घुटनों का एक्सटेंशन एक साथ और एक ही समय होना चाहिए। अब आप बारबेल को थाई तक उठाइए और सीधा खड़ा होने के बाद नियंत्रित पद्धति से बारबेल को जमीन पर लाइए। यह प्रक्रिया इस तरह से कीजिए जैसे कि आपने कोई भारी चीज झुक कर जमीन पर रख रहे हो। पूरे समय में आपके कंधे बारबेल के ऊपर होने चाहिए।

. अब वेट फिर से उठाइए और नीचे रखिए। इस प्रक्रिया को बार-बार करते रहें, जितना आप से हो सके। धीरे-धीरे इस एक्सरसाइज को करने का आपका स्टेमिना बढ़ जाएगा। नीचे आते समय सांस लीजिए और ऊपर जाते समय सांस छोड़िए।

. अच्छे परिणाम पाने के लिए यह प्रक्रिया बार-बार करें। आप एक टारगेट लेकर इसे कर सकते हैं। शुरुआत में 2 या 3 सेट लगाएं। उसके बाद धीरे-धीरे बढ़ाएं। रोजाना इसे करने से आपको बहुत जल्द फैट लॉस में परिणाम देखने को मिलेंगे। इसे करने से हिप, कमर, बाजु और पेट की चर्बी बहुत तेजी से गायब होती है।


👉कार्डियो – Cardio exercise in hindi

Motapa kam karne ke liye exercise
कार्डियो

कार्डिओ मोटापा कम करने और बॉडी को शेप में लाने के लिए एक बहुत बेहतर ऑप्शन है। कार्डिओ की सभी एक्सरसाइज हमारे मोटापे को कम करने में और कैलरी को जलाने में मदद करते हैं। हमें रोजाना वजन कम करने के लिए या मोटापा कम करने के लिए कार्डियो करना चाहिए। कार्डियो करने से पूरे शरीर की चर्बी कम होती है क्योंकि उसमें शरीर का हर एक मसल काम करता है।

कार्डिओ का मतलब हमारी हार्ट संबंधी प्रक्रिया से है। कार्डिओ वर्कआउट करने से हमारा ब्लड सरकुलेशन बढ़ जाता है जिससे हमें हार्ट और फेफड़े संबंधी बीमारियों से निजात मिलती है और साथ ही मजबूत भी बनते है। मोटापा घटाने के लिए कार्डिओ के अंतर्गत रनिंग (Running) स्थिर, मध्यम गति से दौड़ना, स्किपिंग (Skipping), जम्प लंज (Jumping Lunge), स्क्वाट जम्प (Squat Jump), जंपिंग जैक (Jumping Jump), तैराकी (Swimming), चलना (Walking), स्पॉट मार्चिंग (Spot Marching) आदि शामिल है।

अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं या अपने शरीर की चर्बी को घटाना चाहते हैं तो आपको रोजाना कार्डियो वर्कआउट को शामिल करना चाहिए। इसे करने से आपकी कैलोरी जलती है जिस से मोटापा कम होता है। लेकिन ध्यान रहे जैसे कि हम पहले भी आपको बता चुके हैं कि मोटापा कम करने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ आपकी डाइट भी अच्छी होना बहुत आवश्यक है। आपको अपने वजन के अनुसार कैलोरी का सेवन करना है। अगर आप ज्यादा कैलरी का सेवन करेंगे तो आपको वजन कम करने या मोटापा घटाने में परेशानी होगी।


👉 पुशअप्स – Pushups workout in hindi

Motapa kam karne ke liye exercise
पुशअप्स

पुशअप्स वर्कआउट छाती की मांसपेशियों की प्रमुख एक्सरसाइज मानी जाती है। यह एक्सरसाइज करने से शरीर के ऊपरी पूरे हिस्से की हो जाती है। इसलिए पुशअप्स शरीर के ऊपरी हिस्से का संपूर्ण एक्सरसाइज मानी जाती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको किसी अतिरिक्त चीज की आवश्यकता नहीं होती है। इसके लिए आपको एक समतल मैदान चाहिए। इस एक्सरसाइज में लगभग शरीर के ऊपरी हिस्से की मांसपेशियों का व्यायाम हो जाता है। ज्यादातर लोग इस एक्सरसाइज को वार्मअप के रूप में इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह एक छाती का संपूर्ण एक्सरसाइज मानी जाती है। छाती के साथ-साथ यह कंधे और बाजू की भी संपूर्ण एक्सरसाइज मानी जाता है। जब हम इस एक्सरसाइज को करते हैं तो छाती की मांसपेशियों, कंधे की मांसपेशियों और बाजू की मांसपेशियां काम में आती है। जिससे इन मांसपेशियों की मजबूती बढ़ने लगती है। जैसा कि हमने आपको बताया है कि मोटापा कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा कैलोरी को जलाना आवश्यक होता है। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जो कई तरह की मांसपेशियों को काम में लाती है और ज्यादा कैलोरी को जलाने में शरीर की मदद करती है। इसीलिए इस एक्सरसाइज को मोटापा कम करने के लिए बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है और हमारा ऊपरी हिस्सा सापे में आने लगता है।


👉 निष्कर्ष – Motapa kam karne ke liye exercise

इस आर्टिकल (Motapa kam karne ke liye exercise) के माध्यम से, जो एक्सरसाइज आपको बताई गई है। अगर सभी एक्सरसाइज आप रोजाना पूरी डेडीकेशन के साथ करते हैं, तो 100% चांस है कि आप अपने मोटापे को बहुत ही जल्दी कम कर लेंगे और अपनी बॉडी को एक अच्छी शेप में ले आएंगे। यह सभी एक्सरसाइज बहुत कारगर हैं इन्हें करने से मोटापे के अलावा आपके शरीर में मजबूती और खूबसूरती नजर आएगी। लेकिन ध्यान रहे एक्सरसाइज के साथ-साथ आपको अपने खान पान को भी सुधारना होगा। आपको जंक फूड जैसे सभी चीजों से दूरी बनानी होगी और हेल्दी खाना खाना होगा। अपने वजन के अनुसार ही आपको कैलरी का सेवन करना है। आपको कितनी कैलरी लेनी है इसके लिए आप “कैलोरी कैलकुलेटर” पर क्लिक करके जान सकते हैं वजन कम करने के लिए या मोटापा घटाने के लिए आपको कम कैलरी का सेवन करना जरूरी होता है। जिससे आपको जल्दी से अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We want to tell you that on this website you will get information related to Health, Fitness, Beauty, Home Remedies, Exercise, Diet, Nutrition and Yoga etc. Here we will keep bringing informative videos for you. The makers of videos in this channel are experts in their respective fields and have also taken certification. We have been working in this field for the last several years, so we want to share our experience with you all.

Latest Post

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More