Home Diet & Nutrition 2 सप्ताह में पेट की चर्बी को कैसे कम किया जा सकता है?

2 सप्ताह में पेट की चर्बी को कैसे कम किया जा सकता है?

by Foggfitness
0 comment

2 सप्ताह में पेट की चर्बी को कैसे कम किया जा सकता है – How to lose belly fat in 2 weeks

How to lose belly fat in 2 weeks: आज का विषय है कि 2 सप्ताह में पेट की चर्बी को कैसे कम किया जाये। वैसे तो दो सप्ताह में पूर्ण रूप से चर्बी का कम होना थोड़ा मुश्किल है। फिर भी आप पुरे शरीर का वजन कम करके, अपने पेट का ध्यान रखकर पेट को कम और पेट को सही आकार दे सकते है। अगर आप अपने मोटापे से परेशान नहीं है तो अपने पेट के मोटापे से जरूर परेशान होंगे। यदि आपके पेट पर मोटापा है तो वो धीरे -धीरे पुरे शरीर पर फेल जायेगा।

यह एक बहुत अच्छी बात है कि आप अपने पेट की चर्बी को लेकर चिंतित है और उसका निदान पाना जाता चाहते है। पेट की चर्बी आपकी सेहत संबंधी अनेक समस्याएं और बीमारियां उत्पन कर देता है। हम आपको 2 सप्ताह में पेट की चर्बी को कम करने का तरीका बताएंगे। सबसे पहले आपको ध्यान देना होगा कि पेट पर या शरीर पर चर्बी क्यों बढ़ रही है। उन कारणों को जानने के बाद आपको उन पर काम करना होगा। तो चलिए जानते है उन कारणों के बारे में जिससे पेट की चर्बी तेजी से बढ़ती हैं।

    पेट की चर्बी बढ़ने के मुख्य कारण- The main causes of increased abdominal fat

    पेट की चर्बी बढ़ने के अनेक कारण हो सकते है। अगर हम उन चीज़ो पर घ्यान देते है जिससे पेट का मोटापा बढ़ता है और उन चीज़ो का सही से इस्तेमाल करते है तो हमारे पेट का मोटापा कभी नहीं बढ़ सकता है। तो चलिए मोटापा बढ़ने का कारण जान लेते है और उन कारणों को दूर करते है। निचे दिए गए कारण निम्न प्रकार से है।

    • शारीरिक गतिविधि का न होना पेट की चर्बी का एक बहुत बड़ा कारण है।
    • हार्मोन की वजह से शरीर पर मोटापा आ जाता है।
    • एल्कोहल का सेवन भी पेट की चर्बी को बढ़ावा मिलता है।
    • बढ़ती उम्र के कारण शरीर के अलग -अलग हिस्सों में मोटापा बढ़ जाता है जो अनेक बीमारियों को जन्म देता है।
    • सन्तुलित आहार का सेवन न करना पेट की चर्बी का एक बहुत बड़ा कारण है।
    • पर्याप्त नींद न लेना, नींद बहुत समय की लेना भी पेट की चर्बी को बढ़ाता है।
    • अधिक चीनी व नमक का सेवन करना शरीर की चर्बी बढ़ाता है।
    • जंक फ़ूड का सेवन बहुत तेजी से पेट की चर्बी को बढ़ाता है। जंक फ़ूड और पेट की चर्बी बहुत अच्छे दोस्त है। जितना ज्यादा जंक फ़ूड उतना ही ज़्यादा पेट की चर्बी।
    • तनाव / चिंता अधिक होना चर्बी बढ़ाने का मुख्य कारण है।

    २ सप्ताह में पेट की चर्बी को कम करने के तरीके- How to lose belly fat in 2 weeks

    जो कुछ आपको बताया जायेगा यदि आप उसे अपने लाइफ स्टाइल में अपनाते है तो अवश्य ही आप अपने पेट की चर्बी को 2 सप्ताह में कम कर सकते है। समय न व्यर्थ करते हुए तो चलिए जानते है कि हमे पेट को कम करने के लिए क्या करना चाहिए?

    १. दिन में 5 से 6 बार थोड़ा-थोड़ा खाएं- Eat a little 5 to 6 times a day

    जी हाँ, आपने सही सुना। हमें भोजन को एक या दो बार में न करके उसी भोजन को अलग- अलग हिस्सों में बाँट लेना चाहिए। एक समय में भोजन पेट भर सेवन नहीं करना है, बल्कि थोड़े -थोड़े समय बाद थोड़ा थोड़ा भोजन करना चाहिए। एक ही बार में अधिक भोजन करने की यह आदत बदल दीजिये अगर आपको अपने पेट की वसा को कम करना है। हर दो या तीन घंटे बाद थोड़ा थोड़ा खाये। इससे आपका पेट भी भरा रहेगा और पेट की चर्बी भी कम होनी शुरू हो जाएगी। इस प्रकार आप ऊर्जावान बने रहेंगे।

    २. देर रात को भोजन का सेवन न करे- Do not eat food late at night

    देर रात को खाना खाने से बचें। रात को हमेशा सोने से 2 घंटे पहले भोजन कर लेना चाहिए। ध्यान रहे अगर आप सोने से तुरंत पहले भोजन का सेवन करते है तो इससे आपके पेट की चर्बी के साथ -साथ शरीर पर भी बहुत तेजी से वसा एकत्रित हो जाएगी। रात का खाने के बाद कम से कम 20 मिनट टहलना आवश्यक है। अगर आप ऐसा करते है तो यह सोने पर सुहागे का काम करेगा।

    ३. संतुलित आहार का सेवन करें- Eat a balanced diet lose belly fat in 2 weeks

    पेट की चर्बी घटाने के लिए आपका आहार संतुलित होना चाहिए। आपके आहार में प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, वसा, मिनरल्स, विटामिंस, पानी आदि शामिल होना चाहिए। पेट की चर्बी को कम करने के लिए हरी सब्जियों और फ़ल ( खट्टे फ़ल ज्यादा ) का सेवन अति आवश्यक है। पानी के सेवन या तो खाना खाने से 20 मिनट पहले या फिर खाना खाने के 40 मिनट बाद करना चाहिए।

    ४. पेट की चर्बी को कम करने के लिए व्यायाम है जरुरी- Exercise is necessary to reduce abdominal fat

    चाहे आप अपना वजन कम करना चाहते है या अपना वजन बढ़ाना चाहते है तो व्यायाम आपके लिए अति आवश्यक है। व्यायाम करने से आपका शरीर स्वस्थ और मजबूत बना रहता है। चर्बी घटाने के आपको रोजाना व्यायाम करने की जरुरत है। अगर आप तेजी से पेट की चर्बी घटाना चाहते है तो आप जिम जा सकते है। तेजी से वजन कम करने के लिए आपको वेट ट्रेनिंग करनी चाहिए क्योंकि उससे आपको आफ्टरबर्न मिलेगा। जिसका अर्थ यह है कि जब भी आप वेट ट्रेनिंग करते है तो मासपेशियों मे टूट -फूट होने लगती है। इसी टूट -फूट के कारण शरीर को मांसपेशियों की मरम्मत के लिए ज्यादा ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इसी ऊर्जा को प्राप्त करने के लिए हमारा शरीर जमा हुई चर्बी को इस्तेमाल करने लगता है। जिससे आपको वजन कम करने बहुत सहायता मिल सकती है।

    ५. भरपूर कैल्शियम और विटामिन डी का सेवन- Rich calcium and vitamin D intake

    ये तो आप जानते ही होंगे कि डेरी प्रोडक्ट्स को कैल्शियम और विटामिन डी के लिए जाना जाता है। जो बहुत कम समय में शरीर और पेट की चर्बी को घटाता है। 55 से कम उम्र की महिलाओं को और 70 से कम उम्र के पुरूषों को 1000 मिलीग्राम कैल्शियम और 700 IU विटामिन डी की जरुरत होती है। 55 से ऊपर की महिलाओं के लिए और 70 से ऊपर के पुरूषों के लिए रोजाना 1200 मिलीग्राम कैल्शियम और 800 IU विटामिन डी लेना चाहिए।

    ध्यान रखने योग्य बाते

    अंत में हम आपसे यही कहना चाहते है कि पेट की चर्बी घटाने के लिए या वजन कम करने के लिए किसी भी प्रकार की दवाइयों का इस्तेमाल न करें। आपको वज़न बढ़ाना हो या वजन घटाना हों, आपको दवाइयों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। दवाइयों का इस्तेमाल करने से भविष्य में आपको अनेक बिमारियों का सामना करना पड़ सकता है। जितना ज्यादा हो सके आप प्राकृतिक चीज़ों का ही इस्तेमाल करें। आशा करते है कि आप हमेशा स्वस्थ रहे और खुश रहे।

    You may also like

    Leave a Comment

    About Us

    We want to tell you that on this website you will get information related to Health, Fitness, Beauty, Home Remedies, Exercise, Diet, Nutrition and Yoga etc. Here we will keep bringing informative videos for you. The makers of videos in this channel are experts in their respective fields and have also taken certification. We have been working in this field for the last several years, so we want to share our experience with you all.

    Latest Post

    This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More