Table of Contents
Kamar aur pet kam karne ki exercise: आज के समय में पेट और कमर की बढ़ती चर्बी एक बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है। हमारे खराब लाइफ़स्टाइल और घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करने से हमारे पेट का आकार बढ़ता चला जाता है। जिसे कम करना ज्यादातर लोगों के लिए बहुत ही मुश्किल काम होता है। इसी कारण व्यक्ति तनाव का शिकार भी हो जाते हैं। हमारे शरीर पर चर्बी हमें तभी महसूस होती है, जब हमारी कमर और पेट का आकार बढ़ने लगता है।
कमर और पेट पर बड़ी चर्बी हमारी पर्सनालिटी को बहुत ही भद्दा बनाती है। आज के समय में सभी काम करने की इतनी सुविधाएं उपलब्ध हो चुकी है कि व्यक्ति शारीरिक रूप से कार्य नहीं कर पाता है। सभी काम वह बैठे-बैठे करने की कोशिश करता है। जिस कारण व्यक्ति की फिजिकल एक्टिविटी ना के बराबर हो गई है। साथ ही खान पीन उतना ही खराब हो गया है। ज्यादातर व्यक्ति जंक फूड का सेवन करते हैं। स्वाद के चलते इन सब चीजों का सेवन तो कर रहे हैं लेकिन इसका स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा असर पड़ रहा है। जो कि मोटापे के रूप में और तनाव के रूप में देखने को मिलता है।
इस समस्या (कमर और पेट की चर्बी को कम करना) को जड़ से ख़तम करना बहुत आवश्यक है। लोगों को अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की आवश्यकता है। उन्हें रोजाना एक्सरसाइज करने की जरुरत है जिससे शरीर चुस्त बना रहे। इस आर्टिकल (kamar aur pet kam karne ki exercise) के माध्यम में हम कमर और पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज आपको बताएंगे। साथ ही लोगों को गलत खानपीन (बर्गर, पिज़्ज़ा, फ़ास्ट फ़ूड, सॉफ्ट ड्रिंक, अल्कोहल इत्यादि) से बचने की जरुरत है। इस बीमारी को ख़तम करने के लिए पौष्टिक आहार लेना जरुरी है। पर्याप्त नींद लेना भी बहुत आवश्यक है। अगर इन सभी बातों पर गौर किया जाए तो पेट और कमर की चर्बी को आसानी से कम किया जा सकता है।
और पढ़ें:
- फैट लॉस डाइट प्लान
- बेली फैट कम करने के लिए डाइट प्लान
- शाकाहारी महिलाओं के लिए वजन घटाने के लिए डाइट चार्ट
- मोटापे से पाएं छुटकारा
- तेजी से वजन कम करने के लिए डाइट
- पेट की चर्बी कम करने के लिए एक्सरसाइज
- पुरुष और महिलाओं के लिए वजन बढ़ाने वाला डाइट प्लान
- शाकाहारी लोगों के लिए उच्च प्रोटीन वाले सवस्थ खाद्य पदार्थ
- जानिए चाय का सेवन करने से शरीर में क्या-क्या नुक्सान होते हैं। चाय पीने के साइड इफेक्ट्स
- संतुलित आहार क्या है? संतुलित आहार हमारे लिए क्यों जरूरी है?
- गर्म पानी के साथ नींबू के रस का सेवन करने के बेहतरीन लाभ
- वजन कम करने के लिए गर्म पानी पीने के फायदे
कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज -Kamar aur pet kam karne ki exercise
कमर और पेट कम करने की कुछ महत्वपूर्ण एक्सरसाइज के बारे में हम आपको बताएंगे। जिनके प्रयोग करने से आप अपनी मोटापे की समस्या को जड़ से समाप्त कर सकते है, जो नीचे निम्न प्रकार से दी गई हैं।
👉दौड़ लगाना : Running to reduce waist and belly fat


दौड़ना मोटापे को कम करने के लिए या बैली फैट और कमर फैट कम करने के लिए एक बहुत ही बेहतर विकल्प है। दौड़ने से हमारे शरीर की चर्बी तो कम होती ही है साथ में हमारे हृदय की गति भी अच्छी होती है। दौड़ने से हृदय अच्छे से काम करता है। होवार्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्च में यह भी बताया गया है कि यदि व्यक्ति 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ता है तो 30 मिनट दौड़ने पर व्यक्ति 372 कैलोरी खर्च कर लेता है।
यह उन सभी व्यक्ति के लिए एक खुशखबरी की बात है जो अपना वजन और शरीर से चर्बी को कम करना चाहते हैं। दौड़ की शुरुआत करते समय आप शुरुआत धीमी गति से कर सकते हैं और धीरे-धीरे इसे बढ़ा सकते हैं। इस प्रकार से आप अपने कमर और पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। लेकिन परिणाम पाने के लिए यह आपको नियमित रूप से करना होगा।
👉वेट ट्रेनिंग : Weight training to reduce waist and belly fat


जल्दी से कमर और पेट कम करने के लिए और बॉडी को एक पूर्ण रूप से अच्छा आकार देने के लिए वेट ट्रेनिंग से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं हो सकता। अच्छे परिणाम पाने के लिए आप जिम जाकर वेट ट्रेनिंग कर सकते हैं। इससे आपको बहुत ही कम समय में जल्दी परिणाम देखने को मिलेंगे। वेट ट्रेनिंग करने के दौरान आपकी शरीर की ऊर्जा बहुत अधिक मात्रा में खर्च होती है और साथ ही मसल्स भी टूटते हैं। जिनकी रिकवरी के लिए आपको पूरी तरह से नींद और बैलेंस डाइट की आवश्यकता होती है। वेट ट्रेनिंग करने से जब आपके मसल्स टूटते हैं तो पूरा दिन उनकी पूर्ति करने के लिए आपकी कैलोरी खर्च होती रहती है जिससे आपकी शरीर की चर्बी हर पल धीरे-धीरे कम होती जाती है।
वेट ट्रेनिंग से आपका मेटाबोलिज में बढ़ता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ने के कारण आपके शरीर से फैट कम होता है। इस प्रकार आपके शरीर में मांस की मात्रा बढ़ती है जिससे आपका मेटाबॉलिज्म मजबूत बनता है। वेटलिफ्टिंग के लिए आपको कम वजन से शुरुआत करनी चाहिए। आपको इतना ही वजन उठाना चाहिए जितना वजन उठाने में आप कामयाब हो सके। धीरे-धीरे आपकी बॉडी वजन उठाने के लिए तैयार होती जाती है। इसी प्रकार धीरे-धीरे आप वजन को बढ़ाएं और अपनी वेटलिफ्टिंग अच्छे से कर सकते हैं।
👉बटरफ्लाई स्विमिंग स्ट्रोक स्विमिंग करना : Swimming to reduce waist and belly fat


आपको रोजाना अलग-अलग प्रकार से स्विमिंग करना चाहिए। फैट लॉस करने के लिए अलग-अलग प्रकार से की गई स्विमिंग बहुत ही फायदेमंद होती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या अपने शरीर की चर्बी को घटाना चाहते हैं तो आपको बटरफ्लाई स्ट्रोक स्विमिंग करनी चाहिए। यह स्विमिंग सही तरीके से 10 मिनट के लिए की जाती है। अगर आप इसे 10 मिनट सही तरीके से करते हैं तो कम से कम आप 170 कैलोरी बर्न कर सकते हैं जो कि फैट कम करने के लिए एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है।
शरीर की चर्बी कम करने के लिए आप फ्रीस्टाइल स्विमिंग भी कर सकते हैं। यदि आप एक घंटा फ्रीस्टाइल स्विमिंग करते हैं तो आप कम से कम 700 कैलोरी जला सकते हैं। जिससे आपके शरीर की चर्बी काफी हद तक कम हो जाती है। स्विमिंग करने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है। सुबह खाली पेट स्विमिंग करने से वजन कम करने में अधिक सहायता मिलती है।
👉प्लान्क : Plank to reduce waist and belly fat


यह एक्सरसाइज पेट और कमर की चर्बी को बताने के लिए बहुत ही फायदेमंद एक्सरसाइज है इसे करने के लिए सबसे पहले आपको एक समतल स्थान पर एक चटाई बिछा लेनी है। इस वर्कआउट को करने के लिए आप अपने पेट के बल लेट जाएं। अपनी कोहनियों को कंधे के नीचे रखें और पूरे शरीर को सीधे ऊपर की ओर उठाएं। अपनी कमर को ज्यादा ऊपर न उठाएं न ही कूल्हों को ज्यादा नीचे रहने दें। पेट को सिकोड़ें।
अब अपने शरीर को बिलकुल सीधा रखें और कुछ देर तक होल्ड करें। आपको इस अवस्था में कम से कम 50 से 60 सेकंड तक रुकना होगा। लेकिन शुरुआत में आप आराम से और थोड़े समय के लिए रुक सकते हैं। धीरे-धीरे आपको प्रैक्टिस हो जाएगी। इस एक्सरसाइज के आपको 4 सेट लेने हैं और कम से कम एक सेट में 40 से 50 सेकंड तक जरूर रुकना चाहिए।
पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए यह एक्सरसाइज किसी वरदान से कम नहीं है। बहुत से विशेषज्ञ इस व्यायाम को अजमा चुके हैं और देख चुके हैं कि यह एक्सरसाइज पेट कम करने के लिए कितनी ज्यादा फायदेमंद है। जो एक्सरसाइज पेट के मसल्स को मजबूत बनाती है और कोर मसल को बेहतर बनाती है। इस एक्सरसाइज को करने से कमर की मांसपेशियां भी मजबूत बनती है साथ ही इससे कमर के दर्द से बचाव होता है। अपनी दिनचर्या को सही रखने के लिए शरीर के लिए संतुलन बहुत ही जरूरी होता है।
यह एक्सरसाइज शरीर को संतुलन प्रदान करती है जो कि अन्य एक्सरसाइज को करने के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। प्लान्क करने से हमारी कमर काफी देर तक एक ही पोजीशन और दबाव में रहती है। इससे बॉडी का पोस्चर भी ठीक होने लगता है। प्लान्क एक ही समय में शरीर को संतुलन बनाने के लिए चैलेंज देता है। इससे पूरे शरीर की मांसपेशियां काम में लायी जाती हैं। इसलिए यह एक्सरसाइज आपको पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए बहुत ही लाभदायक है।
👉चक्रासन : Kamar aur pet kam karne ki Chakrasana exercise


इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले आपको एक समतल स्थान पर एक चटाई बिछा लेनी है। चक्रासन करने के लिए अपने पैर और हाथ को सीधा करते हुए कमर, पेट और छाती को ऊपर की ओर उठाए। सिर को कमर की ओर ले जाने का प्रयास करे। शरीर को ऊपर उठाते समय आप अपनी सांस रोककर रखे। आखरी स्थिति में पीठ को क्षमतानुसार चक्राकार (सर्कुलर ) बनाने की कोशिश करे।
इस वर्कआउट को आप रोजाना 10 से 30 सेकेंड के लिए कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज आपकी कमर को एक बहुत अच्छी अच्छा आकार देती है। कमर और पेट की चर्बी को कम करके उसको एक फ्लैट टमी के रूप में आकार प्रदान करती है। यह पेट और कमर की चर्बी को कम करने के लिए एक बहुत ही बेहतरीन एक्सरसाइज है।
निष्कर्ष : Kamar aur pet kam karne ki exercise
इस आर्टिकल (Kamar aur pet kam karne ki exercise) के माध्यम से आपको पेट और कमर कम करने की कुछ महत्वपूर्ण एक्सरसाइज के बारे में बताया गया है। निसंदेह अगर आप इन एक्सरसाइज को रोजाना करते हैं तो आपको बहुत ही जल्द अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। हम आपको बताना चाहेंगे कि फैट लॉस की प्रक्रिया के दौरान आपको एक्सरसाइज के साथ-साथ अपने खानपान में सुधार लाने की भी आवश्यकता है।
जब आप फैट कम कर रहे होते हैं तो आपको अपने वजन के अनुसार कम कैलोरी का सेवन करना होता है। कम कैलरी लेने से आपके शरीर को जो अतिरिक्त कैलोरी की जरूरत पड़ती है। तो वह आपके शरीर में जमा चर्बी से उस कैलोरी का प्रयोग करता है जिससे आपके शरीर से चर्बी धीरे-धीरे गायब होना शुरू हो जाती है।