Home Diet & Nutrition Jalebi recipe in Hindi | हलवाई जैसी कुरकुरी और रसीली जलेबी घर पर बनाएं

Jalebi recipe in Hindi | हलवाई जैसी कुरकुरी और रसीली जलेबी घर पर बनाएं

by Foggfitness
0 comment

Table of Contents

Jalebi recipe in hindi: जलेबी एक ऐसी मिठाई है जिसे हर कोई बड़े ही चाव से खाते है। इसे सम्पूर्ण भारत में बहुत पसंद किया जाता है। जलेबी का नाम सुनते ही सबके मुँह में पानी आ जाता है। कुछ लोग जलेबी को रबड़ी और दूध के साथ खाना पसंद करते है।


जलेबी, दक्षिण और पश्चिम एशिया, अफ्रीका और मॉरीशस में एक लोकप्रिय मीठा नाश्ता है। इसे कई नामों से जाना जाता है, जिनमें जिलापी, जिलेबी, जिलिपी, ज़ुल्बिया, जेरी, मुशबक, ज़लाबिया या ज़लाबिया आदि नाम शामिल हैं। दक्षिण एशियाई किस्म को मैदे के आटे के बैटर को प्रेट्ज़ेल या गोलाकार आकार में डीप फ्राई करके बनाया जाता है। जिसे बाद में चीनी की चाशनी में भिगोया जाता है। भारत में जलेबी को ज्यादातर दीपावली और रमजान जैसे त्योहारों पर बनाया जाता है। जलेबी बनाने के दो विधियां हैं- 1. पारंपरिक विधि । 2.तत्काल (झटपट)विधि

पारंपरिक विधि से तात्पर्य यह है कि इसे बनाने के लिए आपको एक दिन पहले तैयारी करनी होती है। मैदे और दही के मिलाकर घोल को तैयार किया जाता है और उसमे खमीर उठाने के लिए (फरमेंट) 15 से 24 घंटे के लिए छोड़ दिया जाता है।


तत्काल विधि में, फरमेंट करने की आवश्यकता नहीं होती है। तत्काल विधि में जलेबी बनाने के लिए यीस्ट (ख़मीर) का प्रयोग किया जाता है। जो बाजार में आसानी से मिल जाता है। इस प्रकार की जलेबी (jalebi recipe in Hindi) को आप कुछ ही समय में तैयार कर सकते है।

लेकिन जलेबी के स्वाद की बात करें तो पारंपरिक विधि से बनायीं गयी जलेबी का स्वाद, झटपट तरीके से बनाई गयी जलेबी से काफी बेहतर होता है।
पारंपरिक तरीके से बनाई गयी जलेबी काफी स्वादिष्ट और लाज़वाब होती है। हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको जलेबी बनाने की दोनों ही विधियां बताएंगे।


और पढ़ें:


जलेबी बनाने की दो ख़ास विधियां – Two special methods of making Jalebi recipe in Hindi

भारत में जलेबी बनाने की दो विधियां से ज्यादा प्रचलित है। जिसे पारंपरिक विधि और तत्काल विधि के नाम से जानते हैं। पारंपरिक विधि से बनाई गई जलेबी में थोड़ा समय ज्यादा लगता है और तत्काल विधि से बनाई गई जलेबी में समय काफी कम लगता है, यह तुरंत ही कुछ समय के अंदर तैयार हो जाती है।

तत्काल विधि से बनाई गई जलेबी यीस्ट (ख़मीर) के प्रयोग के साथ बनाई जाती है। इसके अलावा इसे उड़द दाल के साथ भी बना सकते हैं। लेकिन हम इस पोस्ट में आपको यीस्ट (ख़मीर) के साथ जलेबी ((jalebi recipe in Hindi) बनाना सिखाएंगे। हम इस आर्टिकल के माध्यम से दोनों ही तरीकों से जलेबी बनाना सिखाएंगे।

अगर आपके पास समय है तो आप पारंपरिक विधि से जलेबी बना सकते हैं और अगर आपके पास समय की कमी है और आप जलेबी का आनंद तुरंत ही लेना चाहते हैं, तो आप दूसरी विधि का भी प्रयोग कर सकते हैं जिससे आप जल्द से जल्द जलेबी बना कर का उसके स्वाद का भरपूर आनंद ले सकते हैं।


पारंपरिक विधि से जलेबी बनाने का तरीका- How to make Jalebi recipe with traditional method in hindi

जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले आपको कुछ तैयारियों की आवश्यकता होती है। जिसके लिए हम आपको समय सारणी बता रहे हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जलेबी बनाने के लिए कितना समय लगता है।

तैयारियांसमय
पूर्व तैयारियों का समय24 घंटे 10 मिनट
पकाने का समय20 मिनट
कितने लोगो के लिए4 लोगों के लिए
कुल समय24 घंटे 30 मिनट
स्वादमीठा और रसीला
पाक शैलीभारतीय
समय सारणी

जलेबी रेसिपी सामग्री – Jalebi recipe ingredients in hindi

जलेबी बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता होती है। जिसके बारे में आपको निचे विस्तार से बताया गया है। इन सामग्रियों को आप इकठ्ठा कर लें और स्वादिष्ट जलेबी बनाने की शुरुआत करें।

जलेबी का घोल बनाने के लिएचाशनी बनाने के लिए (jalebi recipe in Hindi)जलेबी बनाने के लिए
आधा कप मैदाआधा कप चीनीएक चौड़े मुँह वाली कढ़ाई
1 चम्मच कॉर्न स्टार्च (कॉर्न फ्लॉर) या अरारोट पाउडरएक चौथाई कप पानीतलने के लिए तेल
एक चौथाई चम्मच बेकिंग पाउडरएक चम्मच नींबू का रसदो चम्मच घी
एक चौथाई कप दहीएक चुटकी इलायची पाउडर
एक चौथाई कप पानी7 से 8 केसर की पंखुड़ियां
एक चुटकी हल्दी/खाने का पीला रंग/केसर (रंग के लिए)
नोट: सबसे पहले सभी सामग्री को एक जगह एकत्रित कर लीजिये।

पारंपरिक विधि से जलेबी (मिठाई) बनाने की विधि – Method of making Jalebi recipe (Sweet) by traditional method in hindi

जलेबी की रेसिपी बनाने के लिए आपको बताये गयी बातों का अनुसरण करना है जो कि निचे विस्तार से बताया गया है

जलेबी का घोल (बैटर) बनाने की विधि – Method of making Jalebi recipe batter in hindi
jalebi recipe in hindi
जलेबी का घोल
  • एक मध्यम आकर का बाउल (कटोरा) लीजिये।
  • उसमे ½ कप मैदा, 1 चम्मच कॉर्न स्टार्च (कॉर्न फ्लॉर) या अरारोट पाउडर, एक चौथाई चम्मच बेकिंग पाउडर और एक चौथाई कप दही डालिये।
  • अब उसमे पानी (एक चौथाई कप पानी) डालकर घोल तैयार कर लीजिये। ध्यान रहे कि घोल न ज्यादा गाढ़ा हो न ही ज़्यादा पतला।
  • अगर घोल (बैटर) ज्यादा गाढ़ा होगा तो जलेबी नरम बनेंगी। अगर घोल पतला होगा तो वह आकार में सही नहीं बनेंगे और कढ़ाई में फेल भी सकती हैं घोल (बैटर) में किसी प्रकार की गांठे नहीं रहनी चाहिए। घोल स्मूथ (मुलायम) होना चाहिए।
  • बनाए गए घोल को एक बर्तन से ढ़ककर कमरे के तापमान पर एक तरफ रख दें। आप किचन काउंटर की ऊपर की तरफ भी रख सकते हैं। ध्यान रहे कमरे का तापमान थोड़ा गर्म होना चाहिए।
  • अब इसे 24 घंटे के लिए रख दे। समय पूरा होने के बाद आप उसका ढक्कन उतार दें। आप देखेंगे घोल की सतह पर छोटे-छोटे बुलबुले दिखाई दे रहे हैं। और घोल में हल्की खट्टी गंद भी आएगी।
  • अब इस घोल को एक चम्मच की सहायता से अच्छे से फेंट लीजिये। नोट- इडली के घोल की तरह यह घोल दोगुना नहीं होगा।
जलेबी के लिए चाशनी बनाने की विधि – How to make syrup for Jalebi in hindi
jalebi recipe in hindi
जलेबी के लिए चाशनी
  • चाशनी बनाने के लिए एक गहरा पतीला या भिगोना लीजिए। अब उसमें पानी, चीनी, एक चुटकी इलायची पाउडर और केसर की कुछ पंखुड़ियां डालिये। अब भिगोने को गैस पर रखकर मध्यम आंच पर पकने के लिए रख दीजिये।
  • चाशनी को तब तक पकाएं। जब तक वह एक-तार कि न बन जाए।
  • जब चाशनी ने एक तार बनने लगे तो उसमें एक चम्मच नींबू डाल दीजिए और अच्छे से मिलाए।
  • अच्छे से मिलाने के बाद गैस को बंद कर दे। अब चाशनी बनकर तैयार है। अगर चाशनी जलेबी बनाते वक्त ठंडी हो जाए तो उस समय चाशनी को मध्यम आंच पर गर्म कर सकते हैं।
  • नींबू का इस्तेमाल चाशनी के अंदर इसलिए किया जाता है ताकि चाशनी जमे नहीं।
जलेबी कैसे बनाए – How to make jalebi recipe in hindi
jalebi recipe in hindi
जलेबी कैसे बनाए
  • जलेबी बनाने के लिए एक चौड़े मुंह वाली कढ़ाई लीजिए और उसमें तेल या घी डालकर गरम कीजिए।
  • आप केवल तेल का प्रयोग भी कर सकते हैं और केवल घी का प्रयोग भी कर सकते हैं। लेकिन जो रेसिपी हम आपको बता रहे हैं, उसमें तेल और दो चम्मच घी का प्रयोग किया गया है।
  • ध्यान रहे तेल मध्यम आंच पर गर्म करना है और तेल ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए। अगर तेल ज्यादा गर्म होगा तो जलेबी जल्दी ही जल जाएगी और अगर तेल कम गर्म होगा तो जलेबी फूलेंगी नहीं। तो ध्यान रहे तेल मीडियम से थोड़ा ज्यादा गर्म होना चाहिए।
  • अब आप घोल को किसी कोन में भर लीजिए। आप यहां पर सूती कपड़ा, पॉलिथीन या फिर सॉस बोतल का प्रयोग भी कर सकते हैं।
  • कोन में घोल भरने के बाद कोन को हल्का सा नीचे से काट ले।
  • अब जलेबी बनाने के लिए कोन में भरा बैटर तैयार है।
  • तेल की जांच करने के लिए पहले तेल में घोल की एक छोटी सी बूंद डालकर देखें अगर वह बिना रंग बदले तुरंत सतह पर आ जाती है तो इसका मतलब है कि जलेबी को तलने के लिए तेल तैयार है।
  • अब धीरे-धीरे कोन की सहायता से जलेबी के आकार में जलेबी बनाना शुरू करें। आप केंद्र से लेकर बाहर की ओर गोल-गोल घुमाएं या फिर बाहर से केंद्र की ओर गोल-गोल घुमाना शुरू करें।
  • अब धीरे-धीरे कढ़ाई में जितनी जलेबी आ सकती हैं, उतनी जलेबी कढ़ाई में बनाएं और धीरे-धीरे सुनहरा होने तक तले।
  • जलेबी पलटने के लिए आप चिमटे का इस्तेमाल करें जैसे ही जलेबी सुनहरी हो जाती है तो जलेबी निकालकर गर्म चाशनी में 1 से 2 मिनट के लिए डाल दें।
  • अब जलेबी को चाशनी से बहार निकालकर एक प्लेट में रखें।
  • अब परोसने के लिए गरमागरम जलेबी तैयार है। इसके स्वाद का भरपूर आनंद उठाइये।
  • इस तरह जलेबी बनाने से यह 7 से 8 घंटे तक कुरकुरी बनी रहेगी और स्वाद भी लाज़वाब होगा।

तत्काल (झटपट) विधि से जलेबी बनाने का तरीका- How to make Jalebi recipe with instant method in hindi

झटपट जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले आपको कुछ तैयारियों की आवश्यकता होती है। जिसके लिए हम आपको समय सारणी बता रहे हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जलेबी बनाने के लिए कितना समय लगता है।

तैयारियांसमय
पूर्व तैयारियों का समय10 मिनट
पकाने का समय20 मिनट
कितने लोगो के लिए4 लोगों के लिए (25 जलेबी)
कुल समय30 मिनट
स्वादमीठा और रसीला
पाक शैलीभारतीय
समय सारणी

झटपट जलेबी रेसिपी सामग्री – Instant Jalebi recipe ingredients in hindi

जलेबी बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता होती है। जिसके बारे में आपको निचे विस्तार से बताया गया है। इन सामग्रियों को आप इकठ्ठा कर लें और स्वादिष्ट जलेबी बनाने की शुरुआत करें।

जलेबी का घोल बनाने के लिएचाशनी बनाने के लिए (jalebi recipe in Hindi)जलेबी बनाने के लिए
1 कप मैदाएक कप चीनीएक चौड़े मुँह वाली कढ़ाई
1 चम्मच कॉर्न स्टार्च (कॉर्न फ्लॉर) या अरारोट पाउडरआधा कप पानीतलने के लिए तेल
½ छोटा चम्मच एक्टिव इंस्टेंट ड्राई यीस्टएक चम्मच नींबू का रसदो चम्मच घी (वैकल्पिक)
1 छोटा चम्मच चीनीबारीक कटे हुए पिस्ता और बादाम आवश्यकतानुसार
½ छोटा चम्मच नींबू का रसएक चुटकी इलायची पाउडर
½ कप गर्म पानी7 से 8 केसर की पंखुड़ियां
एक चुटकी हल्दी/खाने का पीला रंग/केसर (रंग के लिए)
नोट: सबसे पहले सभी सामग्री को एक जगह एकत्रित कर लीजिये।

झटपट (instant) जलेबी बनाने की विधि – Method of making instant Jalebi recipe (Sweet) in hindi

जलेबी की रेसिपी बनाने के लिए आपको बताये गयी बातों का अनुसरण करना है जो कि निचे विस्तार से बताया गया है।

instant
झटपट जलेबी
झटपट जलेबी का घोल (बैटर) बनाने की विधि – Method of making instant Jalebi recipe batter in hindi
  • एक मध्यम आकर का बाउल (कटोरा) लीजिये।
  • मिक्सिंग बाउल (कटोरा) में ½ टीस्पून एक्टिव इंस्टेंट ड्राय यीस्ट, 1 टीस्पून चीनी और ½ कप गर्म पानी डालें। अच्छी तरह मिलाएं और इसे लगभग 3-5 मिनट के लिए उठने दें।
  • अब 3 से 5 मिनट के बाद बाउल में 1 कप मैदा, 1 चम्मच कॉर्न स्टार्च (कॉर्न फ्लॉर) या अरारोट पाउडर,½ छोटा चम्मच नींबू का रस और एक चुटकी हल्दी/खाने का पीला रंग/केसर (रंग के लिए) डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • घोल बनाने के लिए थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें। यह बिना गांठ के होना चाहिए और आसानी से व्हिस्क से गिरना चाहिए। मुझे लगभग कप पानी का उपयोग करना पड़ा। इसे 10 मिनट के लिए आराम करने दें। जलेबी बनाने के लिए घोल तैयार है।
  • अगर घोल (बैटर) ज्यादा गाढ़ा होगा तो जलेबी नरम बनेंगी। अगर घोल पतला होगा तो वह आकार में सही नहीं बनेंगे और कढ़ाई में फेल भी सकती हैं घोल (बैटर) में किसी प्रकार की गांठे नहीं रहनी चाहिए। घोल स्मूथ (मुलायम) होना चाहिए।
झटपट जलेबी के लिए चाशनी बनाने की विधि – How to make syrup for instant Jalebi in hindi
  • चाशनी बनाने के लिए एक गहरा पतीला या भिगोना लीजिए। अब उसमें पानी, चीनी, एक चुटकी इलायची पाउडर और केसर की कुछ पंखुड़ियां डालिये। अब भिगोने को गैस पर रखकर मध्यम आंच पर पकने के लिए रख दीजिये।
  • चाशनी को तब तक पकाएं। जब तक वह एक-तार कि न बन जाए।
  • जब चाशनी ने एक तार बनने लगे तो उसमें एक चम्मच नींबू डाल दीजिए और अच्छे से मिलाए।
  • अच्छे से मिलाने के बाद गैस को बंद कर दे। अब चाशनी बनकर तैयार है। अगर चाशनी जलेबी बनाते वक्त ठंडी हो जाए तो उस समय चाशनी को मध्यम आंच पर गर्म कर सकते हैं।
  • नींबू का इस्तेमाल चाशनी के अंदर इसलिए किया जाता है ताकि चाशनी जमे नहीं।
झटपट जलेबी कैसे बनाए – How to make instant jalebi recipe in hindi
  • जलेबी बनाने के लिए एक चौड़े मुंह वाली कढ़ाई लीजिए और उसमें तेल या घी डालकर गरम कीजिए।
  • आप केवल तेल का प्रयोग भी कर सकते हैं और केवल घी का प्रयोग भी कर सकते हैं। लेकिन जो रेसिपी हम आपको बता रहे हैं, उसमें तेल और दो चम्मच घी का प्रयोग किया गया है।
  • ध्यान रहे तेल मध्यम आंच पर गर्म करना है और तेल ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए। अगर तेल ज्यादा गर्म होगा तो जलेबी जल्दी ही जल जाएगी और अगर तेल कम गर्म होगा तो जलेबी फूलेंगी नहीं। तो ध्यान रहे तेल मीडियम से थोड़ा ज्यादा गर्म होना चाहिए।
  • अब आप घोल को किसी कोन में भर लीजिए। आप यहां पर सूती कपड़ा, पॉलिथीन या फिर सॉस बोतल का प्रयोग भी कर सकते हैं।
  • कोन में घोल भरने के बाद कोन को हल्का सा नीचे से काट ले।
  • अब जलेबी बनाने के लिए कोन में भरा बैटर तैयार है।
  • तेल की जांच करने के लिए पहले तेल में घोल की एक छोटी सी बूंद डालकर देखें अगर वह बिना रंग बदले तुरंत सतह पर आ जाती है तो इसका मतलब है कि जलेबी को तलने के लिए तेल तैयार है।
  • अब धीरे-धीरे कोन की सहायता से जलेबी के आकार में जलेबी बनाना शुरू करें। आप केंद्र से लेकर बाहर की ओर गोल-गोल घुमाएं या फिर बाहर से केंद्र की ओर गोल-गोल घुमाना शुरू करें।
  • अब धीरे-धीरे कढ़ाई में जितनी जलेबी आ सकती हैं, उतनी जलेबी कढ़ाई में बनाएं और धीरे-धीरे सुनहरा होने तक तले।
  • जलेबी पलटने के लिए आप चिमटे का इस्तेमाल करें जैसे ही जलेबी सुनहरी हो जाती है तो जलेबी निकालकर गर्म चाशनी में 1 से 2 मिनट के लिए डाल दें।
  • अब जलेबी को चाशनी से बहार निकालकर एक प्लेट में रखें।
  • अब गरमागरम जलेबी को बारीक कटे हुए पिस्ता और बादाम से सजाये।
  • अब परोसने के लिए गरमागरम जलेबी तैयार है। इसके स्वाद का भरपूर आनंद उठाइये।
  • इस तरह जलेबी बनाने से यह 7 से 8 घंटे तक कुरकुरी बनी रहेगी और स्वाद भी लाज़वाब होगा।

निष्कर्ष – Conclusion

आशा करते है कि जलेबी बनाने की दोनों विधियां पारंपरिक विधि और तत्काल (झटपट)विधि आपको समझ आ गयी होगी। दोनों ही विधियां अपने आप में बेस्ट है। आप अपने समय अनुसार विधि का चयन कर सकते है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We want to tell you that on this website you will get information related to Health, Fitness, Beauty, Home Remedies, Exercise, Diet, Nutrition and Yoga etc. Here we will keep bringing informative videos for you. The makers of videos in this channel are experts in their respective fields and have also taken certification. We have been working in this field for the last several years, so we want to share our experience with you all.

Latest Post

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More