Home Exercise & Yoga जल्दी से वजन घटाने की एक्सरसाइज। Jaldi weight loss karne ki exercise

जल्दी से वजन घटाने की एक्सरसाइज। Jaldi weight loss karne ki exercise

by Foggfitness
0 comment

Table of Contents

Jaldi weight loss karne ki exercise: बढ़ता हुआ वजन सभी के लिए समस्या बनता जा रहा है। हर कोई चाहता है कि जल्दी से वजन को कम किया जाए ताकि हेल्थ और शरीर को स्वस्थ बनाया जा सके। शरीर का स्वस्थ होना आजकल के लाइफस्टाइल को देखते हुए काफी ज्यादा आवश्यक हो चूका है।

आजकल कई तरह के सप्लीमेंट्स वजन कम करने के लिए बाजार में उपलब्ध हैं। लेकिन इनका इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए बिलकुल भी सुरक्षित नहीं है। आप ऐसे बहुत सारे उदाहरण देख सकते हैं जिन्होंने इन सप्प्लिमेंट्स का इस्तेमाल किया है और वजन कम करने का प्रयास किया है, लेकिन इसके उनके शरीर और स्वास्थ्य पर कितना बूरा प्रभाव पड़ा है।

वजन कम करने के लिए सबसे सही और स्वस्थ तरीका यही है कि आप नेचुरल तरीके से अपने वजन को कम करें। आप अपनी डाइट को ठीक करें और साथ में रोजाना बताई हुई एक्सरसाइज को करके वजन को कम करें। जब आप नेचुरल तरीके से वजन को कम करते हैं तो आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। जिनके बारे में हमने हर एक्सरसाइज के साथ बताया हुआ है। आप देख सकते हैं कि कैसे और कौन सी एक्सरसाइज (Jaldi weight loss karne ki exercise) के साथ वजन को कम किया जा सकता है।


और पढ़ें:


जल्दी से वजन घटाने की एक्सरसाइज। Jaldi weight loss karne ki exercise

आइये जानते हैं ऐसी कौन-कौन सी एक्सरसाइज हैं जिन्हे करने से वजन और पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। यकीन मानिये बताई हुई एक्सरसाइज से आपको बहुत फायदा मिलेगा।

1. माउंटेन क्लिंब (Mountain Climb)

mountain climb
कृपया ध्यान रखें: 4 सेट में 20-20 रिपीटिशन दोनों तरफ करें।

एक्सरसाइज करने का तरीका:

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको समतल जगह की जरुरत है।
  • इसके बाद आपको पुशअप करने की पोजीशन लेनी है।
  • अब अपने शरीर का भार दोनों हाथों पर डाल दें।
  • अब अपने एक पैर को पेट की तरफ थोड़ा जोर लगाते हुए खींचें और वापिस पुशअप अवस्था में ले जाएँ। ठीक ऐसे ही दूसरे पैर को अपने पेट की और खींचे और वापिस पुशअप अवस्था में ले जाएँ।
  • ऐसा आपको थोड़ा स्पीड में करना होगा लेकिन शुरुआत में आप आराम से कर सकते हैं।
  • इस एक्सरसाइज के आपको 4 सेट लेने हैं और कम से कम एक सेट में 20 रिपीटिशन जरूर लेने चाहिए।

फायदे:

  • इस एक्सरसाइज को करने से शरीर की लगभग सभी मांसपेशियों का व्यायाम हो जाता है।
  • पेट कम करने के लिए इस एक्सरसाइज को काफी इस्तेमाल में लाया जाता है।
  • इससे शरीर और पेट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिससे ज्यादा वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • आप अपनी एक्सरसाइज में इसे जरूर शामिल करें, आपको परिणाम तेजी से मिलेंगे।

2. लंजेस (Lunges) – Jaldi weight loss karne ki exercise

jaldi weight loss karne ki exercise
कृपया ध्यान रखें: 4 सेट में 20-20 रिपीटिशन दोनों तरफ करें।

एक्सरसाइज करने का तरीका:

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको समतल जगह की जरुरत है।
  • इसके बाद आपको सीधे खड़ा होना है और अपनी एक टांग को आगे की तरफ लेकर आना है।
  • अब अपने शरीर को आगे की तरफ झुकाते हुए अपनी टांगों अर्थात घुटनो को मोड़ना है।
  • अपने घुटने को 90 डिग्री तक मोड़ें और फिर ऊपर की और उठ जाएँ। शुरुआत में आप किसी चीज़ का सहारा ले सकते हैं।
  • ऐसा आपको थोड़ा स्पीड में करना होगा लेकिन शुरुआत में आप आराम से कर सकते हैं।
  • इस एक्सरसाइज के आपको 4 सेट लेने हैं और कम से कम एक सेट में 20-20 रिपीटिशन दोनों टांगों से जरूर लेने चाहिए।

फायदे:

  • इस एक्सरसाइज को करने से शरीर की लगभग सभी मांसपेशियों का व्यायाम हो जाता है।
  • वजन कम करने के लिए इस एक्सरसाइज को काफी इस्तेमाल में लाया जाता है।
  • इससे शरीर, टांगों, कमर और पेट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिससे ज्यादा वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • इससे आपके कूल्हों का भी अच्छा ख़ासा व्यायाम हो जाता है। जिससे वहां जमा हुई चर्बी भी कम होती है।
  • आप अपनी एक्सरसाइज में इसे जरूर शामिल करें, आपको परिणाम तेजी से मिलेंगे।

3. प्लान्क (Plank)

plank
कृपया ध्यान रखें: 4 सेट में 40 से 50 सेकंड तक जरूर रुकें।

एक्सरसाइज करने का तरीका:

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको समतल जगह की जरुरत है।
  • इसके बाद आपको अपनी बाजुओं को मोड़ते हुए जमीन पर कोहनी और पैरों के बल लेटना है।
  • अब अपने शरीर को बिलकुल सीधा रखें और कुछ देर तक होल्ड करें।
  • आपको इस अवस्था में कम से कम 40 से 50 सेकंड तक रुकना होगा। लेकिन शुरुआत में आप आराम से और थोड़े समय के लिए रुक सकते हैं।
  • इस एक्सरसाइज के आपको 4 सेट लेने हैं और कम से कम एक सेट में 40 से 50 सेकंड तक जरूर रुकना चाहिए।

फायदे:

  • इस एक्सरसाइज को करने से शरीर की लगभग सभी मांसपेशियों का व्यायाम हो जाता है।
  • वजन कम करने के लिए इस एक्सरसाइज को काफी इस्तेमाल में लाया जाता है।
  • इससे शरीर, टांगों, कमर और पेट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिससे ज्यादा वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • इससे शरीर का स्टैमिना भी बढ़ता है और ब्लड फ्लो भी बेहतर रहता है।
  • आप अपनी एक्सरसाइज में इसे जरूर शामिल करें, आपको परिणाम तेजी से मिलेंगे और वजन भी कम होगा।

4. हिप थ्रस्ट (Hip Thrust)

hip thrust
कृपया ध्यान रखें: 4 सेट करें और एक सेट में 20 रिपीटिशन के साथ 4 से 5 सेकंड तक जरूर रुकें।

एक्सरसाइज करने का तरीका:

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको समतल जगह की जरुरत है।
  • इसके बाद आपको अपनी पीठ के बल लेटना है और अपनी टांगों को मोड़कर जमीन पर सीधा रखना है।
  • अब अपने कूल्हों को जोर के साथ ऊपर की और उठायें और कुछ देर तक होल्ड करें। ध्यान रहे आपके कंधे और गर्दन जमीन के साथ लगी रहे।
  • आपको इस अवस्था में कम से कम 4 से 5 सेकंड तक रुकना होगा और ऐसा आपको बार-बार करना है। लेकिन शुरुआत में आप आराम से और थोड़े समय के लिए रुक सकते हैं।
  • अगर आपको हल्का लगे तो आप वजन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • इस एक्सरसाइज के आपको 4 सेट लेने हैं और कम से कम एक सेट में 20 रिपीटिशन के साथ 4 से 5 सेकंड तक जरूर रुकना चाहिए।

फायदे:

  • इस एक्सरसाइज को करने से शरीर की लगभग सभी मांसपेशियों का व्यायाम हो जाता है।
  • वजन कम करने के लिए इस एक्सरसाइज को काफी इस्तेमाल में लाया जाता है।
  • इससे शरीर, टांगों, कमर, कूल्हों और पेट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिससे ज्यादा वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • इससे शरीर का स्टैमिना भी बढ़ता है और ब्लड फ्लो भी बेहतर रहता है।
  • कूल्हों पर जमा हुई चर्बी को आसानी से कम किया जा सकता है।
  • आप अपनी एक्सरसाइज में इसे जरूर शामिल करें, आपको परिणाम तेजी से मिलेंगे और वजन भी कम होगा।

5. साइड प्लान्क (Side Plank) – Jaldi weight loss karne ki exercise

jaldi weight loss karne ki exercise
कृपया ध्यान रखें: 4 सेट में 40 से 50 सेकंड तक दोनों तरफ जरूर रुकें।

एक्सरसाइज करने का तरीका:

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको समतल जगह की जरुरत है।
  • इसके बाद आपको अपनी बाजु को मोड़ते हुए जमीन पर कोहनी और पैरों के बल तिरछा लेटना है।
  • अब अपने शरीर को बिलकुल सीधा रखें और कुछ देर तक होल्ड करें।
  • आपको इस अवस्था में कम से कम 40 से 50 सेकंड तक रुकना होगा। लेकिन शुरुआत में आप आराम से और थोड़े समय के लिए रुक सकते हैं।
  • इस एक्सरसाइज के आपको 4 सेट लेने हैं और कम से कम एक सेट में दोनों तरफ 40 से 50 सेकंड तक जरूर रुकना चाहिए।

फायदे:

  • इस एक्सरसाइज को करने से शरीर की लगभग सभी मांसपेशियों का व्यायाम हो जाता है।
  • वजन कम करने के लिए इस एक्सरसाइज को काफी इस्तेमाल में लाया जाता है।
  • इससे शरीर, टांगों, कमर और पेट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिससे ज्यादा वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • इससे शरीर का स्टैमिना भी बढ़ता है और ब्लड फ्लो भी बेहतर रहता है।
  • आप अपनी एक्सरसाइज में इसे जरूर शामिल करें, आपको परिणाम तेजी से मिलेंगे और वजन भी कम होगा।

6. पुशअप्स (Pushup)

pushups
कृपया ध्यान रखें: 4 सेट में 20 रिपीटिशन जरूर करें।

एक्सरसाइज करने का तरीका:

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको समतल जगह की जरुरत है।
  • इसके बाद आपको पुशअप करने की पोजीशन लेनी है।
  • अब अपने शरीर का भार दोनों हाथों पर डाल दें।
  • अब आप अपनी कोहनियों को मोड़ते हुए अपनी नाक या छाती को जमीन पर टच करें और वापिस पहले वाली अवस्था में आ जाएँ।
  • कुछ लोगों से यह एक्सरसाइज नहीं की जाती है तो वह लोग शुरूआती तौर पर अपने घुटनो को जमीन पर रख कर भी कर सकते हैं।
  • ऐसा आपको थोड़ा स्पीड में करना होगा लेकिन शुरुआत में आप आराम से कर सकते हैं।
  • इस एक्सरसाइज के आपको 4 सेट लेने हैं और कम से कम एक सेट में 20 रिपीटिशन जरूर लेने चाहिए।

फायदे:

  • इस एक्सरसाइज को करने से शरीर की लगभग सभी मांसपेशियों का व्यायाम हो जाता है।
  • छाती चौड़ी करने के लिए इस व्यायाम को काफी उपयोग किया जाता है। यह छाती की लगभग सभी मांसपेशियों का व्यायाम है।
  • वजन कम करने के लिए इस एक्सरसाइज को काफी इस्तेमाल में लाया जाता है।
  • इससे शरीर, बाजुओं और छाती को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिससे ज्यादा वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • आप अपनी एक्सरसाइज में इसे जरूर शामिल करें, आपको परिणाम तेजी से मिलेंगे।

7. साइड क्रंचेस (Side Crunches)

side crunch
कृपया ध्यान रखें: 4 सेट में 20-20 रिपीटिशन दोनों तरफ करें।

एक्सरसाइज करने का तरीका:

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको समतल जगह की जरुरत है।
  • इसके बाद आपको पीठ के बल लेटना है।
  • अब अपने घुटनो को मोड़कर पैरों को जमीन पर रख दें।
  • अब आप अपनी कोहनियों को मोड़ते हुए अपनी गर्दन के पीछे ले जाएँ और लॉक कर दें।
  • अब आप अपनी गर्दन पर जोर लगाते हुए और सांस को बाहर की और छोड़ते हुए उठने का प्रयास करें। ध्यान रहे पहले आप बाएं घुटने की तरफ मुड़ते हुए उठना है और फिर दाएं घुटने की तरफ मुड़ते हुए उठें।
  • ऐसा आपको थोड़ा स्पीड में करना होगा लेकिन शुरुआत में आप आराम से कर सकते हैं।
  • इस एक्सरसाइज के आपको 4 सेट लेने हैं और कम से कम एक सेट में 20 रिपीटिशन जरूर लेने चाहिए।

फायदे:

  • इस एक्सरसाइज को करने से शरीर की लगभग सभी मांसपेशियों का व्यायाम हो जाता है।
  • इस एक्सरसाइज का ज्यादातर इस्तेमाल पेट के लिए किया जाता है।
  • वजन कम करने के लिए इस एक्सरसाइज को काफी इस्तेमाल में लाया जाता है।
  • इससे शरीर, टांगों, कमर और पेट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिससे ज्यादा वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • इससे शरीर का स्टैमिना भी बढ़ता है और ब्लड फ्लो भी बेहतर रहता है। पेट सम्बंधित बीमारियां भी दूर होती हैं।
  • आप अपनी एक्सरसाइज में इसे जरूर शामिल करें, आपको परिणाम तेजी से मिलेंगे और वजन भी कम होगा। साथ ही साथ पेट की चर्बी भी कम होगी।

8. स्क्वाट (Squat) – Jaldi weight loss karne ki exercise

jaldi weight loss karne ki exercise
कृपया ध्यान रखें: 4 सेट में 20-20 रिपीटिशन जरूर करें।

एक्सरसाइज करने का तरीका:

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको समतल जगह की जरुरत है।
  • टांगों का इससे अच्छा व्यायाम कोई नहीं हो सकता है।
  • इसके बाद आपको सीधे खड़ा होना है और अपने दोनों घुटनो को मोड़ते हुए बैठना है।
  • आपको 90 डिग्री की पोजीशन में अपने घुटनो को मोड़ना है और फिर वापिस उठना है।
  • ऐसा आपको थोड़ा स्पीड में करना होगा लेकिन शुरुआत में आप आराम से कर सकते हैं।
  • कुछ लोग जिन्हे बैठे या उठने में दिक्कत होती है वह शुरुआत में किसी चीज़ का सहारा ले सकते हैं, ताकि उन्हें धीरे-धीरे आदत बन जाए।
  • इस एक्सरसाइज के आपको 4 सेट लेने हैं और कम से कम एक सेट में 20-20 रिपीटिशन जरूर लेने चाहिए।

फायदे:

  • इस एक्सरसाइज को करने से शरीर की लगभग सभी मांसपेशियों का व्यायाम हो जाता है।
  • वजन कम करने के लिए इस एक्सरसाइज को काफी इस्तेमाल में लाया जाता है।
  • इससे शरीर, टांगों, कमर और पेट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिससे ज्यादा वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • इससे आपके कूल्हों का भी अच्छा ख़ासा व्यायाम हो जाता है। जिससे वहां जमा हुई चर्बी भी कम होती है।
  • आप अपनी एक्सरसाइज में इसे जरूर शामिल करें, आपको परिणाम तेजी से मिलेंगे।

9. क्रंचेस (Crunches)

crunches
कृपया ध्यान रखें: 4 सेट में 20-20 रिपीटिशन जरूर करें।

एक्सरसाइज करने का तरीका:

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको समतल जगह की जरुरत है।
  • इसके बाद आपको पीठ के बल लेटना है।
  • अब अपने घुटनो को मोड़कर पैरों को जमीन पर रख दें।
  • अब आप अपनी कोहनियों को मोड़ते हुए अपनी गर्दन के पीछे ले जाएँ और लॉक कर दें।
  • अब आप अपनी गर्दन पर जोर लगाते हुए और सांस को बाहर की और छोड़ते हुए सीधा उठने का प्रयास करें।
  • ऐसा आपको थोड़ा स्पीड में करना होगा लेकिन शुरुआत में आप आराम से कर सकते हैं।
  • इस एक्सरसाइज के आपको 4 सेट लेने हैं और कम से कम एक सेट में 20 रिपीटिशन जरूर लेने चाहिए।

फायदे:

  • इस एक्सरसाइज को करने से शरीर की लगभग सभी मांसपेशियों का व्यायाम हो जाता है।
  • इस एक्सरसाइज का ज्यादातर इस्तेमाल पेट के लिए किया जाता है।
  • वजन कम करने के लिए इस एक्सरसाइज को काफी इस्तेमाल में लाया जाता है।
  • इससे शरीर, टांगों, कमर और पेट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिससे ज्यादा वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • इससे शरीर का स्टैमिना भी बढ़ता है और ब्लड फ्लो भी बेहतर रहता है।
  • पेट सम्बंधित बीमारियां भी दूर होती हैं।
  • आप अपनी एक्सरसाइज में इसे जरूर शामिल करें, आपको परिणाम तेजी से मिलेंगे और वजन भी कम होगा। साथ ही साथ पेट की चर्बी भी कम होगी।

10. रनिंग/जॉगिंग (Running/Jogging) – Jaldi weight loss karne ki exercise

jaldi weight loss karne ki exercise
कृपया ध्यान रखें: रोजाना 20 मिनट के लिए रनिंग या जॉगिंग जरूर करें।

एक्सरसाइज करने का तरीका:

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको समतल जगह की जरुरत है।
  • इसके बाद आपको रोजाना 15 से 20 मिनट के लिए रनिंग या जॉगिंग करनी चाहिए।
  • शुरुआत में आप थोड़ा-थोड़ा बीच में रुक कर भी कर सकते हैं।

फायदे:

  • इस एक्सरसाइज को करने से शरीर की लगभग सभी मांसपेशियों का व्यायाम हो जाता है।
  • वजन कम करने के लिए इस एक्सरसाइज को काफी इस्तेमाल में लाया जाता है।
  • इससे शरीर, टांगों, कमर और पेट इत्यादि को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिससे ज्यादा वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • इससे शरीर का स्टैमिना भी बढ़ता है और ब्लड फ्लो भी बेहतर रहता है। फेफड़ों का भी अच्छा व्यायाम हो जाता है।
  • शरीर से सम्बंधित लगभग सभी बीमारियां भी दूर होती हैं।
  • आप अपनी एक्सरसाइज में इसे जरूर शामिल करें, आपको परिणाम तेजी से मिलेंगे और वजन भी कम होगा।

11. सिंगल लेग स्क्वाट (Single Leg Squats/Stretch)

jaldi weight loss karne ki exercise
कृपया ध्यान रखें: 4 सेट में 20-20 रिपीटिशन दोनों तरफ करें।

एक्सरसाइज करने का तरीका:

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको समतल जगह की जरुरत है।
  • इसके बाद आपको सीधे खड़ा होना है और अपनी दोनों टांगों को चौड़ा करना है।
  • अब अपने शरीर को एक टांग की तरफ झुकाते हुए अपनी टांग अर्थात घुटने को मोड़ना है।
  • अपने घुटने को 90 डिग्री तक मोड़ें और फिर ऊपर की और उठ जाएँ। शुरुआत में आप किसी चीज़ का सहारा ले सकते हैं।
  • ऐसा आपको थोड़ा स्पीड में करना होगा लेकिन शुरुआत में आप आराम से कर सकते हैं।
  • इस एक्सरसाइज के आपको 4 सेट लेने हैं और कम से कम एक सेट में 20-20 रिपीटिशन दोनों टांगों से जरूर लेने चाहिए।

फायदे:

  • इस एक्सरसाइज को करने से शरीर की लगभग सभी मांसपेशियों का व्यायाम हो जाता है।
  • वजन कम करने के लिए इस एक्सरसाइज को काफी इस्तेमाल में लाया जाता है।
  • इससे शरीर, टांगों, कमर और पेट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिससे ज्यादा वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • इससे आपके कूल्हों का भी अच्छा ख़ासा व्यायाम हो जाता है। जिससे वहां जमा हुई चर्बी भी कम होती है।
  • आप अपनी एक्सरसाइज में इसे जरूर शामिल करें, आपको परिणाम तेजी से मिलेंगे।

12. स्टैंडिंग नी रेज (Standing Knee Raise)

jaldi weight loss karne ki exercise
कृपया ध्यान रखें: 4 सेट में 20-20 रिपीटिशन दोनों तरफ करें।

एक्सरसाइज करने का तरीका:

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको समतल जगह की जरुरत है।
  • इसके बाद आपको सीधा खड़ा होना है।
  • अब अपनी एक टांग को घुटने से मोड़ते हुए छाती की और उठाना है और वापिस पहले वाली अवस्था में आना है।
  • ठीक इसी तरह दूसरी टांग को भी छाती की तरफ उठाना है और वापिस पहले वाली अवस्था में आना है।
  • ऐसा आपको थोड़ा स्पीड में करना होगा लेकिन शुरुआत में आप आराम से कर सकते हैं।
  • इस एक्सरसाइज के आपको 4 सेट लेने हैं और कम से कम एक सेट में 20 रिपीटिशन जरूर लेने चाहिए।

फायदे:

  • इस एक्सरसाइज को करने से शरीर की लगभग सभी मांसपेशियों का व्यायाम हो जाता है।
  • पेट और वजन कम करने के लिए इस एक्सरसाइज को काफी इस्तेमाल में लाया जाता है।
  • इससे शरीर, टांगों, कमर और पेट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिससे ज्यादा वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • आप अपनी एक्सरसाइज में इसे जरूर शामिल करें, आपको परिणाम तेजी से मिलेंगे।

निष्कर्ष: Jaldi weight loss karne ki exercise

बढ़ते हुए वजन को आसानी से कण्ट्रोल किया जा सकता है और जल्दी से कम भी किया जा सकता है। इसके लिए सही नॉलेज का होना बहुत आवश्यक होता है। अगर आपके पास फिटनेस से सम्बंधित नॉलेज हैं तो आप बड़ी ही आसानी से वजन को कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी तरह के सप्पलीमेंट इत्यादि लेने की भी आवश्यकता नहीं होगी। आप बड़ी ही आसानी से घर पर ही वजन को कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी डाइट और एक्सरसाइज की तरफ ध्यान देना होगा। जब आप रोजाना ऐसा करना शुरू करेंगे तो आप देखेंगे कि वजन धीरे-धीरे कम हो रहा है। वजन कम करने के दौरान हिम्मत से काम लें और किसी के बहकावे में न आएं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We want to tell you that on this website you will get information related to Health, Fitness, Beauty, Home Remedies, Exercise, Diet, Nutrition and Yoga etc. Here we will keep bringing informative videos for you. The makers of videos in this channel are experts in their respective fields and have also taken certification. We have been working in this field for the last several years, so we want to share our experience with you all.

Latest Post

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More