Table of Contents
आयरन की कमी को दूर करने वाले फल और सब्जियां
Iron rich fruits and vegetables: शरीर में हो रही आयरन की कमी को दूर करने के लिए उपयोग किये जाने वाले आहार जो आयरन की कमी से झूझते हुए लोगों को इससे उभरने में मदद करते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती है जिनमें कई तरह के प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट्स फैक्ट्स विटामिन और मिनरल इत्यादि शामिल होते हैं। इसके अलावा शरीर में आयरन का होना भी उतना ही आवश्यक होता है। यह हमारे शरीर में एक ऐसा पोषक पोषक तत्व होता है जिसकी कमी होने से शरीर में बहुत सारी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं और बीमारियां शरीर को गिरने लगती है। आयरन की कमी होने से आपके शरीर में उथल-पुथल मचना शुरू हो जाती है जिससे शरीर बिगड़ने लगता है। आयरन का मुख्य कार्य शरीर में हिमोग्लोबिन को बढ़ाना होता है जो कि ऑक्सीजन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। हिमोग्लोबिन का मुख्य कार्य जब हम ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं तो उसको शरीर के सभी हिस्सों तक पहुंचाने का कार्य हिमोग्लोबिन करता है।
जैसा कि आप जानते हैं ऑक्सीजन हमारे शरीर को स्वस्थ और निरोगी रखने के लिए कितनी महत्वपूर्ण है लेकिन इसके साथ साथ शरीर को आयरन की भी आवश्यकता होती है। इसकी कमी होने से शरीर में एनीमिया जैसे रोग उत्पन्न हो जाते हैं लेकिन आपको इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए हम आपको कुछ ऐसे फल एवं सब्जियां बताएंगे जिनका सेवन करने से आप आयरन की कमी का शिकार नहीं होंगे। यह फल एवं सब्जियां आयरन से भरपूर होती हैं और इनका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है क्योंकि यह कोई दवाई नहीं है बल्कि ऐसे आहार हैं जिनका हम सेवन करते रहते हैं। जो लोग फल एवं सब्जियों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करते हैं उनमें आयरन की समस्या कभी उत्पन्न नहीं होती है। इसलिए हमें शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी तरह के पोषक तत्वों की तरफ ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिससे शरीर हमेशा निरोगी रह सके। तो आइए जानते हैं वह कौन से ऐसे फल एवं सब्जियां हैं जिनसे आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है।
1. पालक – Iron rich fruits and vegetables


आयरन की कमी को पूरा करने के लिए पालक को सबसे बेहतर माना जाता है क्योंकि पालक में आयरन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसका निरंतर सेवन करने से हीमोग्लोबिन बढ़ने लगता है जिससे शरीर स्वस्थ अवस्था में आता जाता है। पालक में आयरन के अलावा और भी बहुत सारे पोषक तत्व एवं विटामिन और मिनरल्स इत्यादि पाए जाते हैं जैसे कैल्शियम, सोडियम, फास्फोरस, क्लोरीन, प्रोटीन और फाइबर इत्यादि पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनकी शरीर को आवश्यकता होती है। जो भी व्यक्ति आयरन की कमी को पूरा करना चाहते हैं उनके लिए पालक एक बहुत अच्छा स्रोत माना जाएगा।
2. चुकंदर – Iron rich fruits and vegetables


चुकंदर आयरन की कमी को पूरा करने के लिए एक बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है क्योंकि इसमें बहुत अधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है। यह शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह लाल रंग का होता है। चुकंदर के अलावा इसके पत्तों में भी काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है जो शरीर के लिए बहुत उपयोगी साबित होते हैं। चुकंदर का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने लगती है जो ऑक्सीजन को शरीर के सभी अंगों तक पहुंचाने में बहुत लाभदायक और मददगार साबित होता है। जो लोग खून की कमी का शिकार होते हैं उनको भी चुकंदर खाने की सलाह दी जाती है। चुकंदर का सेवन आप सलाद के रूप में कर सकते हैं लेकिन इसको पकाने की कोशिश ना करें। आप चुकंदर को जूस में बदलकर भी सेवन कर सकते हैं। यह आपके लिए आयरन की कमी को १००% प्रतिशत पूरा कर देगा।
- Mediterranean Diet Complete Information | Mediterranean Diet की सम्पूर्ण जानकारी
- Is Apple Cider Vinegar Effective for Weight Loss? | क्या एप्पल साइडर सिरका वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है?
- The 8 Best Diet Plans for Your Overall Health | हर उम्र के लोगों के लिए 8 सर्वश्रेष्ठ आहार
- Does exercising on an empty stomach help you lose weight faster? क्या खाली पेट एक्सरसाइज करने से वजन तेजी से कम होता है?
- Which cardio is better for reducing fat? चर्बी कम करने के लिए कौन सा कार्डिओ बेहतर है?
- Does doing cardio cause muscle loss? क्या कार्डियो करने से मसल लॉस होता है?
- Should we do more cardio to lose fat fast? क्या तेजी से चर्बी कम करने के लिए हमें ज्यादा कार्डिओ करना चाहिए?
- Does Consuming Fat Lead to Weight Gain? क्या फैट्स के सेवन से वजन में वृद्धि होती है?
- Does Carbohydrates Make You Obese? | क्या कार्बोहाइड्रेट आपको मोटा बनाता है?
- Does Whey Protein Build Muscle Faster? | क्या Whey प्रोटीन तेजी से मांसपेशियों का निर्माण करता है?
3. अंडा


अंडा प्रोटीन का एक सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। अंडे में बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। अंडे में आयरन भी काफी मात्रा में पाया जाता है। अंडे के दोनों भागों में बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन, वसा, आयरन, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स इत्यादि पाए जाते हैं। अंडा बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंडे में विटामिन D भी पाया जाता है जो कि बहुत कम खाद्य पदार्थों में देखने को मिलता है। इसलिए अगर आप आयरन की समस्या से जूझ रहे हैं तो अंडा आपके लिए एक बहुत अच्छा स्रोत हो सकता है। जो आपके शरीर में हो रही आयरन की कमी को पूरा करने में आपकी पूरी मदद करेगा। अंडे को अगर आप उबालकर खाते हैं तो इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा। आप 1 दिन में चार से पांच अंडे उबालकर खा सकते हैं इससे आपके शरीर में हो रही आयरन की कमी शीघ्र पूरी हो जाएगी।
4. अमरूद – Iron rich fruits and vegetables


अमरूद भी आयरन की कमी को पूरा करने के लिए बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है। अमरूद जितना ज्यादा पका हुआ होता है उतना ही पौष्टिक और शरीर के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होता है। पके हुए अमरूद का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है जो कि ऑक्सीजन के लिए बहुत लाभदायक होता है। अमरूद में आयरन के साथ-साथ फाइबर भी काफी मात्रा में पाया जाता है जो स्वास्थ्य को तंदुरुस्त रखने में काफी मददगार होता है। जो लोग कब्ज इत्यादि से पीड़ित रहते हैं उनको अमरूद खाने की सलाह दी जाती है। अमरूद में विटामिन C भी पाया जाता है जोकि शरीर मैं इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। शुगर से पीड़ित व्यक्तियों को भी अमरुद खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसमें शुगर ना के बराबर पाई जाती है। हिमोग्लोबिन की कमी ज्यादातर महिलाओं में देखी जाती है इसलिए यह महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। अमरूद का सेवन आप सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। अनीमिया से ग्रसित लोगों को भी अमरूद का सेवन करना चाहिए जो कि उनके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
” धन से दवाइयां तो खरीदी जा सकती हैं
लेकिन उसी धन से स्वास्थ्य नहीं खरीदा जा सकता। “
5. मेवे और ड्राई फ्रूट्स


मेवे और ड्राई फ्रूट्स का सेवन हमें नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए यह भी एक अच्छा स्रोत माना जाता है। बादाम अखरोट किशमिश खजूर इत्यादि का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में ब्लड सेल्स बढ़ने लगते हैं जो कई तरह की बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करते हैं और शरीर को स्वस्थ रखने में कारगर साबित होते हैं। मेवे और ड्राई फ्रूट के साथ-साथ मूंगफली भी आयरन की कमी को पूरा करती है। किशमिश का सेवन अगर आप भिगोकर करें तो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। आप रोजाना रात को कुछ किशमिश भिगोकर रख दें और सुबह किशमिश का पानी और किशमिश दोनों का सेवन करें इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा। इसके अलावा कुछ बीज जैसे कद्दू के बीज, तरबूज के बीज, सूरजमुखी के बीज और खरबूजे के बीज इत्यादि खाने से भी हमें बहुत फायदा मिलता है। इनमें भी आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है। ज्यादातर बीमारियों से बचने के लिए हमें रोजाना अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स और नट्स इत्यादि को शामिल करना चाहिए। यह हमारे लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। जो लोग ड्राई फ्रूट का सेवन नहीं कर पाते उन्हें मूंगफली का सेवन अवश्य करना चाहिए इससे भी आपको काफी फायदा मिल सकता है।
6. अनाज और दालें


अनाज और दालों का सेवन करने से भी आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है क्यूंकि इनमें भी काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है। अगर आप हेमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको रोजाना अनाज और दालों का सेवन करना चाहिए। अनाज में गेहूं और सूजी से बनी हुई चीजों का सेवन करें इससे आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है और हेमोग्लोबिन के स्तर को भी बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा आप दालों का भरपूर सेवन कर सकते हैं यह भी आपके लिए बहुत फायदेमंद सिद्ध होती हैं। दालों में काफी मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट। आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन और मिनरल्स इत्यादि पाए जाते हैं जो कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। दालों में आप ज्यादातर राजमा, छोले, बींस, चना, अरहर इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। इनसे आपको बहुत फायदा मिलेगा और आयरन की कमी को भी दूर किया जाएगा।
- Mediterranean Diet Complete Information | Mediterranean Diet की सम्पूर्ण जानकारी
- Is Apple Cider Vinegar Effective for Weight Loss? | क्या एप्पल साइडर सिरका वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है?
- The 8 Best Diet Plans for Your Overall Health | हर उम्र के लोगों के लिए 8 सर्वश्रेष्ठ आहार
- Does exercising on an empty stomach help you lose weight faster? क्या खाली पेट एक्सरसाइज करने से वजन तेजी से कम होता है?
- Which cardio is better for reducing fat? चर्बी कम करने के लिए कौन सा कार्डिओ बेहतर है?
- Does doing cardio cause muscle loss? क्या कार्डियो करने से मसल लॉस होता है?
- Should we do more cardio to lose fat fast? क्या तेजी से चर्बी कम करने के लिए हमें ज्यादा कार्डिओ करना चाहिए?
- Does Consuming Fat Lead to Weight Gain? क्या फैट्स के सेवन से वजन में वृद्धि होती है?
- Does Carbohydrates Make You Obese? | क्या कार्बोहाइड्रेट आपको मोटा बनाता है?
- Does Whey Protein Build Muscle Faster? | क्या Whey प्रोटीन तेजी से मांसपेशियों का निर्माण करता है?
7. अनार – Iron rich fruits and vegetables


अनार स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है यह खून की कमी को पूरा करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। यह एनीमिया जैसी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। अनार खून में हो रही आयरन की कमी को दूर करने के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होता है। इसके साथ-साथ अगर आप रोजाना अनार या अनार के जूस का सेवन करते हैं तो शरीर में रक्त का संचार लगातार सही तरीके से बना रहता है और शरीर स्वस्थ अवस्था में रहता है। अनार में आयरन के साथ-साथ फाइबर भी काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है जोकि वजन कम करने में और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी उपयोगी सिद्ध होता है। अनार एक ऐसा फल है जो हिमोग्लोबिन के स्तर को भी बढ़ाता है और इसके साथ-साथ खून को भी बढ़ाने में मदद करता है। अनार हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है इसलिए हमें रोजाना अनार या इसके जूस का सेवन अवश्य करना चाहिए।
8. ब्रोकली – Iron rich fruits and vegetables


ब्रोकली भी स्वास्थ्य को सही रखने के लिए बहुत इस्तेमाल में लाई जाती है। ब्रोकली में आयरन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्निशियम, विटामिन ए और विटामिन सी अधिक मात्रा में पाई जाती है। यह सारे पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। अगर आप नियमित रूप से ब्रोकली का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में आयरन की कमी नहीं होगी। इसके अलावा भी ऐसी कई तरह की सब्जियां और फल शामिल होते हैं जिनमें आयरन की मात्रा भरपूर पाई जाती है। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप अपनी डाइट में रोजाना फलों और सब्जियों का भरपूर सेवन करें। इससे आपका शरीर हमेशा के लिए स्वस्थ रहेगा और आप बीमारियों से दूर रहेंगे।