Table of Contents
iron rich food in hindi: शरीर में आयरन की कमी, रोग और लक्षण होने से कमजोरी, आलस, थकावट और दर्द इत्यादि समस्याएं हो सकती हैं। शरीर में आयरन का सही मात्रा में होना बहुत ही आवश्यक होता है। आयरन शरीर को स्वस्थ और हेल्दी रखने में हमारी मदद करता है। आजकल यह समस्या बहुत से लोगों में देखी जा रही है। यह समस्या होने का कारण लोगों का गलत खानपान हो सकता है। आयरन की कमी को दूर करने के लिए हमें आयरन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए। पोषक तत्व हमारे शरीर और दिमाग के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। अगर शरीर में आयरन की मात्रा सही पाई जाती है तो इससे इम्यूनिटी को भी बढ़ाया जा सकता है। कई तरह की बीमारियों से बचने के लिए भी आयरन शरीर की मदद करता है।
आयरन की कमी आजकल हर किसी वर्ग के लोगों में देखने को मिल रही है। जिसका मुख्य कारण हमारा खराब खान पीन और गलत दिनचर्या सामने आ रही है। आजकल के इतने व्यस्त वातावरण में हम अपने शरीर और खान पीन की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। जिसके चलते हमारे शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी होना शुरू हो जाती है। लेकिन उनमें से एक पोषक तत्व जिसे हम आयरन के नाम से जानते हैं यह भी लोगों में बहुत कम मात्रा में पाया जा रहा है।
शरीर को यदि स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आयरन का शरीर में प्रचुर मात्रा में होना अति आवश्यक है। इसीलिए अपनी दिनचर्या और डाइट में आयरन से भरपूर आहार को शामिल करें। आयरन की कमी होने से शरीर में खून की भी कमी होना शुरू हो जाती है। जब शरीर में खून की कमी होने लगती है तो उसके साथ अन्य बहुत सारी समस्याएं उत्पन्न होना शुरू हो जाती हैं। जैसे कि शरीर का कमजोर हो जाना, सोने में कठिनाई होना, सही से नींद ना आना, बदन दर्द करना और चक्कर आना इत्यादि।
इसलिए अपने शरीर के साथ-साथ यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि आप जो भी भोजन कर रहे हैं उसमें आवश्यक पोषक तत्व मौजूद हो। आयरन शरीर में जाकर हिमोग्लोबिन के स्तर को भी बढ़ाता है। हिमोग्लोबिन शरीर में ऑक्सीजन को शरीर के हर हिस्से में पहुंचाने का काम करता है। इस आर्टिकल में हम आपको आयरन से भरपूर आहार के बारे में बताएंगे। जिनसे आप शीघ्रता से अपने शरीर में हो रही आयरन और अन्य पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकते हैं।
पालक का सेवन करें – Iron rich food in hindi


नियमित रूप से पालक का सेवन करने पर आप आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं। पालक में प्रचुर मात्रा में आयरन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनकी शरीर को आवश्यकता होती है। अगर आपके शरीर में खून या हिमोग्लोबिन की भी कमी हो रही है तो भी पालक आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। पालक में अन्य कई तरह के पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, खनिज, क्लोरीन और फास्फोरस इत्यादि। इसके साथ-साथ पालक में पानी की मात्रा भी अच्छी होती है जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। अगर आप पालक का सेवन करते रहते हैं तो आपको बीमारी लगने का खतरा बहुत ही कम हो जाता है।
चुकंदर का सेवन करें – Beetroot iron rich food in hindi


चुकंदर भी आयरन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। यह शरीर में खून की कमी को भी पूरा करने में हमारी मदद करता है। इसके साथ-साथ यह हेमोग्लोबिन के स्तर को भी बढ़ाने में शरीर की पूरी मदद करता है। ज्यादातर डॉक्टर चुकंदर खाने की सलाह देते हैं क्योंकि यह खून को बढ़ाने में मदद करता है। कुछ लोगों में खून की कमी होने से भी बहुत सारी बीमारियां लगना शुरू हो जाती हैं। इसलिए डॉक्टर का कहना है कि अगर आप रोजाना चुकंदर का सेवन करते हैं तो शीघ्र ही आपके शरीर में हो रही खून की कमी को तुरंत पूरा किया जा सकता है। चुकंदर का सेवन जूस या सलाद इत्यादि के रूप में कर सकते हैं। इसमें आयरन के अलावा और भी अन्य कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में हमारी मदद करते हैं। इसलिए अपनी डाइट में रोजाना चुकंदर का इस्तेमाल जरूर करें।
आंवले का सेवन करें – Gooseberry iron food in hindi


आंवले का सेवन भी शरीर में हो रही आयरन की कमी को पूरा कर सकता है। आयुर्वेद में भी आंवले को बहुत ही लाभकारी बताया गया है। आंवले में विटामिन सी पाया जाता है जो कि इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में हमारी मदद करता है। आंवले का सेवन करने से शरीर में इन्फेक्शन होने की संभावना बहुत कम हो जाती है क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। आंवले में कुछ इस तरह के तत्व भी पाए जाते हैं जो कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में भी हमारी मदद करते हैं। इसके अलावा आंवले का सेवन करने से शरीर में हो रही खून की कमी को भी पूरा किया जा सकता है। इसका उपयोग आंखों की रोशनी को तेज करने के लिए भी किया जाता है।
अनार का सेवन करें – Pomegranate iron rich food in hindi


अनार का सेवन करने से भी आयरन की कमी को शीघ्र दूर किया जा सकता है। अनार का सेवन करने से एनीमिया जैसी बीमारियों को भी भगाया जा सकता है। जिन लोगों के शरीर में खून की कमी हो जाती है या एनीमिया जैसी बीमारियां घेर लेती हैं तो उन्हें अनार का सेवन करने के लिए कहा जाता है। अनार में फाइबर की मात्रा भी काफी पाई जाती है जो कि दिल से दिल की बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसके साथ-साथ इसमें पानी की मात्रा भी काफी होती है जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। अनार में कई औषधीय गुणों के अलावा एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो कि शरीर को प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करते हैं। इसके नियमित रूप से सेवन करने से भी आप आप कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
अंडे का सेवन करें – Eggs


अंडे में प्रोटीन और आयरन की मात्रा प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। इसके अलावा अंडा सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। अंडे में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, विटामिन और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य को ठीक रखने में मदद करते हैं। अगर आप अंडे का सेवन अपनी डाइट में रोजाना करते हैं तो आपको आयरन और प्रोटीन की कमी नहीं हो सकती है।
फलों और सब्जियों का सेवन करें – Fruit & vegetable in hindi


फलों और सब्जियों का सेवन नियमित रूप से करने पर शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते रहते हैं। शरीर को स्वस्थ रहने के लिए कई प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। ज्यादातर यह पोषक तत्व फलों और सब्जियों में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इनमें कई तरह के प्रोटीन, मिनरल, विटामिन, कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन तथा अन्य प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके साथ-साथ सब्जियों में और फलों में पानी की मात्रा भी अधिक होती है जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। यह शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचने में मदद करते हैं क्योंकि इनमें कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कि शरीर को प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करते हैं।
आपने अक्सर देखा होगा जब भी कोई बीमार होता है तो डॉक्टर द्वारा फलों और सब्जियों का सेवन करने के लिए कहा जाता है। इसका कारण यह है कि फलों और सब्जियों में अन्य प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। बीमारियां लगने का कारण भी यही होता है कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। शरीर में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में उपलब्ध हो तो बीमार होने के चान्सेस बहुत ही कम हो जाते हैं।