Table of Contents
Immunity booster foods in hindi: शरीर में इम्युनिटी का मजबूत होना स्वास्थ्य को सही रखने के लिए काफी आवश्यक होता है। इम्युनिटी अर्थात रोग प्रतिरोधक क्षमता जो कि शरीर में बन रही कई तरह की बिमारियों से लड़कर हमें सवस्थ रखती है। जैसे कि आप सभी जानते ही होंगे जब कोरोना काल आया था तो जो इंजेक्शन विज्ञान के द्वारा बनाये गए थे वह भी इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए लगाए गए थे। आपने यह भी देखा होगा कि जिन्हे कोरोना हुआ था अगर उनका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत था तो वह जल्दी स्वस्थ भी हो गए थे।
सफ़ेद रक्त कोशिकाओं, एंटीबॉडीज और अन्य कई तत्वों से मिलकर इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाया जाता है। शरीर में इम्युनिटी को बेहतर रखने के लिए कई तरह के फूड्स होते हैं। जिनमे काफी मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। अगर आप बताये हुए फूड्स को अपने जीवन में शामिल करते हैं तो आप अपने इम्युनिटी को बेहतर बना सकते हैं।
इम्युनिटी सिस्टम के कमजोर होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे: शरीर में एक साथ कई बिमारियों का होना, मोटापा, खाने पीने में कमी, क्रोध, जंक फ़ूड का अत्यधिक सेवन करना, एक्सरसाइज न करना, धूम्रपान करना, शराब का सेवन, नींद में कमी होना, ज्यादा तनाव में रहना इत्यादि।
अगर आपको भी लगता है कि आपका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर है तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हम आपके लिए कुछ ऐसे फूड्स (Immunity booster foods in hindi) लेकर आये हैं जिनका नियमित रूप से सेवन करने पर इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है।
इम्युनिटी को बूस्ट करने वाले 15 बेस्ट फूड्स। Immunity booster foods in hindi
यहाँ पर 15 ऐसे फूड्स बताये गए हैं जिनका इस्तेमाल करने से आप इम्युनिटी मजबूत बना सकते हैं। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ बेहतरीन फूड्स के बारे में जो आपको मजबूत बना देंगे।
1. प्याज – Onion for immunity booster foods in hindi


इस्तेमाल और फायदे:
- प्याज में कई तरह के गुण मौजूद होते हैं और शायद आप सभी यह जानते भी होंगे।
- ज्यादातर प्याज को कच्चा खाने के सलाह दी जाती है जिसका मकसद इसके अंदर मौजूद सभी पोषक तत्वों का सेवन करना होता है।
- जब हम प्याज को किसी सब्जी या तेल में भूनते हैं तो लगभग 90% पोषक तत्व ख़त्म हो जाते हैं।
- प्याज में विटामिन C मौजूद होता है जो शरीर में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबाडीज बनाने का कार्य करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
- प्याज में ऐसे गुण भी मौजूद होते हैं जिनसे सफ़ेद रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। इसीलिए हमें प्याज को कच्चा अर्थात सलाद के रूप में खाना चाहिए।
- इसमें विटामिन B6, पोटाशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम भी मौजूद होते हैं।
- आपने अक्सर देखा होगा प्याज को कई तरह की औषधियों के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
2. निम्बू


इस्तेमाल और फायदे:
- नीम्बू में कई तरह के औषधीय गुण मौजूद होते हैं और यह बात लगभग सभी जानते हैं।
- ज्यादातर डॉक्टर भी निम्बू को खाने की सलाह देते हैं जिसका मकसद इसके अंदर मौजूद सभी पोषक तत्वों का सेवन करना होता है।
- नीम्बू के इस्तेमाल से शरीर में Vitamin C पहुँचती है जो कि एंटीऑक्सीडेंट अर्थात संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
- नीम्बू में विटामिन C मौजूद होता है जो शरीर में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबाडीज बनाने का कार्य करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
- नीम्बू में ऐसे गुण भी मौजूद होते हैं जिनसे सफ़ेद रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। इसीलिए हमें रोजाना अपनी डाइट में 1 निम्बू का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
- इसमें विटामिन B6, पोटाशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं।
- अगर आप निम्बू का इस्तेमाल करने लगते हैं तो आप शरीर से कई तरह की बिमारियों को ख़त्म कर सकते हैं और साथ में इम्युनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है।
और जानिए:
- मोटापे से पाएं छुटकारा
- तेजी से वजन कम करने के लिए डाइट
- पेट की चर्बी कम करने के लिए एक्सरसाइज
- पुरुष और महिलाओं के लिए वजन बढ़ाने वाला डाइट प्लान
- शाकाहारी लोगों के लिए उच्च प्रोटीन वाले सवस्थ खाद्य पदार्थ
- जानिए चाय का सेवन करने से शरीर में क्या-क्या नुक्सान होते हैं। चाय पीने के साइड इफेक्ट्स
- संतुलित आहार क्या है? संतुलित आहार हमारे लिए क्यों जरूरी है?
- गर्म पानी के साथ नींबू के रस का सेवन करने के बेहतरीन लाभ
- वजन कम करने के लिए गर्म पानी पीने के फायदे
3. अदरक – Ginger for immunity booster foods in hindi


इस्तेमाल और फायदे:
- अदरक में भी कई तरह के औषधीय गुण मौजूद होते हैं।
- अदरक के इस्तेमाल से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबाडीज और अन्य तत्वों का निर्माण होता है।
- कच्चा अदरक के नियमित सेवन से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है।
- अदरक हार्ट हेल्थ, माइग्रेन और पेट सम्बंधित समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद होता है।
- इसमें विटामिन C, विटामिन B6, पोटाशियम, मैग्नीशियम, आयरन, सोडियम और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं।
- अगर आप अदरक का इस्तेमाल करते हैं तो आप शरीर से कई तरह की बिमारियों को ख़त्म कर सकते हैं और साथ में इम्युनिटी को भी मजबूत बनाया जा सकता है।
4. नारियल – Coconut for immunity booster foods in hindi


इस्तेमाल और फायदे:
- नारियल पानी और कच्चा नारियल में भी कई तरह के औषधीय गुण मौजूद होते हैं।
- नारियल के इस्तेमाल से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबाडीज और अन्य तत्वों का निर्माण होता है।
- कच्चा नारियल के नियमित सेवन से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है।
- नारियल के सेवन से हड्डियों और पाचन सम्बंधित समस्याओं के लिए काफी इस्तेमाल किया जाता है।
- कच्चे नारियल में फैट्स मौजूद होता है जो कि दिमाग के लिए बहुत अच्छा साबित होता है।
- इसमें विटामिन C, विटामिन B6, पोटाशियम, मैग्नीशियम, आयरन, सोडियम और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं।
- अगर आप कच्चे नारियल का इस्तेमाल करते हैं तो आप शरीर से कई तरह की बिमारियों को ख़त्म कर सकते हैं और साथ में इम्युनिटी को भी मजबूत बनाया जा सकता है।
5. पपीता – Papaya for immunity booster foods in hindi


इस्तेमाल और फायदे:
- पपीता स्वास्थ्य को सही रखने के लिए काफी फायदेमंद होता है। डॉक्टर भी बीमारी के दौरान इसका सेवन करने की सलाह देते हैं।
- इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज पायी जाती हैं और कैंसर से लड़ने में भी मदद मिलती है।
- शरीर में हो रहे इन्फेक्शन और स्किन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है।
- पेट से सम्बंधित बिमारियों को ठीक करने के लिए भी पपीते का उपयोग किया जाता है।
- पपीता के नियमित सेवन से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है।
6. पालक – Spinach


इस्तेमाल और फायदे:
- पालक में आयरन, ओमेगा 3, फैटी एसिड, विटामिन B2 जैसे अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- इसके साथ ही इसमें anti-inflammatory गुण भी पाए जाते हैं जो कैंसर से लड़ने में बहुत कारगर सिद्ध हुए हैं।
- कुछ महान विशेषज्ञों के अनुसार, यह हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को बहुत मजबूत बनाता है साथ ही इसका प्रयोग हमारे शरीर को कई बीमारियों से दूर रखता है।
- इम्यूनिटी सिस्टम को स्ट्रांग करने के लिए हम पालक का कई प्रकार से सेवन कर सकते हैं।
- पालक के सेवन से इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
- पालक में आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
- पालक का जूस बनाकर या साग बना कर अनेक प्रकार से इसका सेवन किया जा सकता है।
- हमारे भोजन में पालक का होना बहुत अनिवार्य है और यह इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में तो बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है।
7. ब्रोकली – Broccoli


इस्तेमाल और फायदे:
- ब्रोकली को तो सभी जानते हैं, यह एक हरी सब्जी है जिसे स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक फायदेमंद माना जाता है।
- यह खाने में भी काफी स्वाद होती है। ब्रोकली को आप जूस के रूप में या फिर सलाद में, सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं।
- इसमें अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। ब्रोकली के अंतर्गत विटामिन, फाइबर और अनेक प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।
- यह सभी गुण हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने में और मजबूत करने में मदद करते है।
- आप ब्रोकली का प्रयोग जूस बनाकर भी कर सकते हैं। इससे बहुत ज्यादा फायदा मिलता है क्योंकि पेय पदार्थ होने के कारण यह हमारे शरीर में जल्दी पच जाता है और खून में मिलकर हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्व और ऊर्जा प्रदान करता है।
- ब्रोकली का प्रयोग इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने के साथ-साथ यह हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है और साथ ही कैंसर से लड़ने और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी कारगर सिद्ध हुई है।
8. दहीं – Curd


इस्तेमाल और फायदे:
- दही स्वास्थ्य के लिए एक पोषक आहार है। यह हमारे शरीर के पाचन तंत्र को मजबूत बनता है।
- दही के अंदर प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन B12, विटामिन ए और विटामिन बी 6, राइबोफ्लेविन और कैल्शियम जैसे अनेक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद है।
- दही में लगभग 8 फ़ीसदी मात्रा विटामिन B12 और 2 फ़ीसदी मात्रा विटामिन ए की पाई जाती है।
- दही में मौजूद कैल्शियम कोट्रिसोल को कम करता है और साथ ही वजन कम करने में भी मददगार है।
- दही के यह सभी पोषक तत्व इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाते हैं इसीलिए दही हमारे शरीर के लिए अमृत समान माना गया है।
- यह पेट की गर्मी को भी दूर करता है और साथ ही कब्ज, गैस, अपच जैसी समस्याओं से मुक्ति दिलाता है।
- आयुर्वेद के मुताबिक दही देर से बचने वाला आहार है। इसके सेवन से हमारी पाचन शक्ति मजबूत बनती है।
- हमें रोजाना दही को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। नियमित रूप से इसे खाने से दही आपके स्वास्थ्य के कई पहलुओं को बढ़ावा मिल जाता है जो अनेक बीमारियों के जोखिम को कम करता है।
9. दालें – Pulses


इस्तेमाल और फायदे:
- सभी दालें अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
- दालों में विटामिन बी, जिंक, फाइबर पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
- इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है प्रोटीन के किसी दूसरे आहार के मुकाबले दालों में कम फैट पाया जाता है।
- यह सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए आवश्यक है।
- यह सभी पोषक तत्व हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को और पाचन क्रिया को बढ़ाते हैं।
- हमें नियमित रूप से दालों का सेवन करना चाहिए।
- दाल हमारे स्वास्थ्य के लिए हर तरह से फायदेमंद है। इनके साथ ही इसमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, खनिज और फाइबर्स पाचन क्रिया में मदद करते हैं। पाचन की दृष्टि से दाल हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है।
10. हल्दी – Turmeric


इस्तेमाल और फायदे:
- हल्दी एक प्रकार चमकीले पीले रंग का मसाला है जो हमारे शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है।
- इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अक्सर हल्दी का प्रयोग करी बनाने में किया जाता है लेकिन इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने के लिए हम इसका प्रयोग दूध के साथ भी करते हैं।
- हल्दी वाला दूध हमारी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है और अनेक बीमारियों से भी बचाता है।
- हल्दी का दूध के साथ या फिर सब्जी के साथ प्रयोग कर सकते हैं।
- रोजाना कुछ मात्रा में इसका प्रयोग करना हमारे पाचन क्रिया के लिए बहुत जरूरी है।
- हल्दी से खांसी और सर्दी में भी फायदा मिलता है।
11. हरी सब्जियां – Green vegetables


इस्तेमाल और फायदे:
- इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए हमें हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
- हरी सब्जियां जैसे पत्ता गोभी, गोभी, ब्रोकली, शिमला मिर्च, बैंगन, टमाटर, प्याज, खीरा, ककड़ी, हरी मिर्ची, धनिया, अदरक, लहसुन, गाजर आदि का सेवन करने से हम अपने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं।
- हमें नियमित रूप से हरी सब्जी का सेवन करना चाहिए
12. पानी – Water


इस्तेमाल और फायदे:
- शुद्ध पानी में प्राकृतिक रूप से अनेक प्रकार के मिनरल्स और औषधीय गुण पाए जाते हैं।
- खाने के साथ बहुत अधिक पानी हमें नहीं पीना चाहिए।
- खाने के तुरंत बाद भी हमें पानी नहीं पीना चाहिए अगर आवश्यकता लगे तो एक या दो घूंट पानी पी सकते हैं।
- पानी के अंतर्गत खनिज लवण भी पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में जाकर जरूरी धातुओं की कमी को पूरा करता है।
- पानी की कमी हमारे शरीर में सिर्फ पानी ही पूरी कर सकता है।
- नियमित रूप से और सही समय पर पानी पीने से हमारी इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनती है।
- पानी हमारे स्वास्थ्य और सभी विकारों को दूर रखने के लिए आवश्यक है।
- पानी की तुलना हम किसी और चीज से नहीं कर सकते इसलिए पानी की आवश्यकता शरीर को पानी के द्वारा ही पूरी की जा सकती है।
13. फल – Fruits


इस्तेमाल और फायदे:
- इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनाने के लिए हमें सीजनल फ्रूट्स खाने की आवश्यकता होती है।
- बाजार में बहुत सारे फल ऐसे मौजूद है जो हमारी पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं और साथ ही अनेक बीमारियों से बचाते हैं।
- इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करने के लिए हमें सिट्रिक एसिड फ्रूट्स, अमरूद, बेरीज और सेब आदि का सेवन करना चाहिए।
- नियमित रूप से, आहार में फलों का होना आवश्यक है। फलों के सेवन से हम अपने पाचन क्रिया को स्ट्रांग बना सकते हैं
14. ड्राई फ्रूट्स – Dry fruits


इस्तेमाल और फायदे:
- ड्राई फ्रूट्स अनेक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं इनमे प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी, विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, फास्फोरस, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम, किसमिस, अंजीर, मखाना, नारियल और खजूर आदि ऐसे मेंवे हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है।
- इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए हमें रोजाना ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए।
- हम ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर भी खा सकते हैं और बिना भिगोए भी इनका सेवन किया जा सकता है।
- ड्राई फ्रूट्स के अंदर अच्छी मात्रा में पोषक तत्व होने के कारण यह पूर्ण रूप से हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
15. ग्रीन टी – Green tea


इस्तेमाल और फायदे:
- ग्रीन टी पीने से हमारे शरीर को अनेक प्रकार के लाभ मिलते हैं। अगर हम रोजाना एक से दो कप ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो यह हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करती है।
- इसके अलावा ग्रीन टी का सेवन करने से हमें अनेक प्रकार के फायदे मिलते हैं- जैसे ग्रीन टी के सेवन से हमारे कैंसर को रोकथाम मिलती है और हार्ट के लिए भी यह बहुत अधिक फायदेमंद है।
- ग्रीन टी के सेवन से हमें वजन घटाने में मदद और कोलेस्ट्रोल कम करने में मददगार साबित होती है।
- हमें खाली पेट ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए।
- ग्रीन टी का सेवन भोजन के 2 घंटे पहले या भोजन करने के 2 घंटे बाद हम इसका सेवन कर सकते हैं।
- रात में हमें ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए इससे नींद आने में समस्या पैदा हो सकती है।
निष्कर्ष – Conclusion
इस आर्टिकल (immunity booster foods in hindi) के माध्यम से आपको इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करने वाले कुछ फूड्स के बारे में बताया गया है। अगर आप अपने आहार में इन सभी को शामिल करते हैं तो आप स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्याओं से बच सकते हैं। यह सभी फूड्स हमारे स्वास्थ्य को स्वस्थ और बीमारी रहित रखने के लिए आवश्यक है। आपको अपने भोजन में इन सब का प्रयोग करना चाहिए।