Table of Contents
शाकाहारी लोगों के लिए उच्च प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ
High Protein Foods Vegetarians: प्रोटीन शरीर में मांसपेशियों और कोशिकाओं के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। हमारे शरीर की सभी मांसपेशियां प्रोटीन से ही बनी होती है। प्रोटीन हमारे शरीर में ऊर्जा देने का काम भी करता है। कुछ लोग नहीं जानते कि प्रोटीन क्या होता है और यह हमारे लिए क्यों आवश्यक होता है। दोस्तों प्रोटीन हमें भोजन के द्वारा प्राप्त होता है। इसका मुख्य कारण शरीर में मांसपेशियों तथा कोशिकाओं में हो रही कोई भी गतिविधि को ठीक करना होता है। जैसे कि हमारे शरीर पर कहीं पर भी कोई चोट लगती है तो उस चोट को अंदरूनी तरीके से सही करने का काम प्रोटीन ही करता है। जो लोग जिम जाते हैं, बॉडीबिल्डिंग करते हैं या फिर वह अपनी बॉडी को एक अच्छा आकार देना चाहते हैं तो उनका मुख्य स्रोत प्रोटीन ही होता है। प्रोटीन शरीर में मांसपेशियों को भी बढ़ाने का काम करता है। जब हम जिम में या कहीं पर भी कोई ऐसी भारी गतिविधि करते हैं तो हमारे शरीर की मांसपेशियों पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है। जिसके चलते मांसपेशियों में टूट-फूट होने लगती है। अब हमारे शरीर को उस टूट-फूट को सही करने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। अब शरीर प्रोटीन की सहायता से उस टूटी हुई मांसपेशी को मजबूत बनाता है जिससे मांसपेशियों के आकार में भी वृद्धि होती है। आपने ज्यादातर सुना होगा कि प्रोटीन सिर्फ मांस या अंडे में ही पाया जाता है लेकिन यह बिल्कुल भी सही नहीं है। कुछ ऐसे शाकाहारी खाद्य पदार्थ भी हैं जिनमें मांस से भी अधिक प्रोटीन पाया जाता है। आइये जानते हैं कि ऐसे कौन से ऐसे शाकाहारी खाद्य पदार्थ हैं जिनसे प्रोटीन की जरुरत को पूरा किया जा सके।
1. दूध – High Protein Foods Vegetarians


दूध प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है। शाकाहारी लोगों के लिए दूध प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए एक बहुत अच्छा खाद्य पदार्थ है। दूध में प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि हड्डियों के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। जो लोग प्रोटीन की कमी को पूरा करना चाहते हैं तो उन्हें दूध का सेवन अवश्य करना चाहिए। यह शाकाहारी लोगों के लिए बहुत अच्छा स्रोत है। इसके साथ साथ आप डेरी प्रोडक्ट जैसे दही, छाछ इत्यादि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह भी दूध के द्वारा ही बनाए जाते हैं। इसलिए इनमें भी प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है।
2. अंकुरित मूंग – High Protein Foods Vegetarians


अंकुरित मूंग प्रोटीन का एक बहुत ही अच्छा खाद्य पदार्थ है। आप इसे सलाद के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। शाकाहारी लोगों के लिए इससे बेहतर प्रोटीन का स्रोत शायद ही उपलब्ध होगा क्योंकि इसमें मांस और अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। अगर आप केवल मूंग का सेवन करते हैं तो यह एक कंपलीट प्रोटीन नहीं माना जाता है। लेकिन अगर आप मूंग को अंकुरित करके सेवन करते हैं तो यह कंप्लीट प्रोटीन माना जाता है और शरीर में हो रही प्रोटीन की कमी को पूरा करता है। आप रात में मूंग को भिगोकर रखें और अगले दिन उनको पानी से निकालकर किसी कपड़े में बांध कर रख दें। उसके बाद आप देखेंगे कि मूंग अंकुरित होना शुरू हो गए हैं। अब आप इन अंकुरित मूंग को उबालें और उसके बाद इसका सेवन करें। अंकुरित मूंग को उबालना इसलिए आवश्यक है क्योंकि इसमें एक ऐसा बैक्टीरिया पाया जाता है जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। लेकिन जब आप इनको उबलते हैं तो वह बैक्टीरिया खत्म हो जाता है। जिसके बाद आपके शरीर को कोई भी नुकसान नहीं हो सकता। इसलिए जो लोग शाकाहारी हैं और प्रोटीन की कमी को पूरा करना चाहते हैं तो उन्हें अंकुरित मूंग का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
- Mediterranean Diet Complete Information | Mediterranean Diet की सम्पूर्ण जानकारी
- Is Apple Cider Vinegar Effective for Weight Loss? | क्या एप्पल साइडर सिरका वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है?
- The 8 Best Diet Plans for Your Overall Health | हर उम्र के लोगों के लिए 8 सर्वश्रेष्ठ आहार
- Does exercising on an empty stomach help you lose weight faster? क्या खाली पेट एक्सरसाइज करने से वजन तेजी से कम होता है?
- Which cardio is better for reducing fat? चर्बी कम करने के लिए कौन सा कार्डिओ बेहतर है?
- Does doing cardio cause muscle loss? क्या कार्डियो करने से मसल लॉस होता है?
- Should we do more cardio to lose fat fast? क्या तेजी से चर्बी कम करने के लिए हमें ज्यादा कार्डिओ करना चाहिए?
- Does Consuming Fat Lead to Weight Gain? क्या फैट्स के सेवन से वजन में वृद्धि होती है?
- Does Carbohydrates Make You Obese? | क्या कार्बोहाइड्रेट आपको मोटा बनाता है?
- Does Whey Protein Build Muscle Faster? | क्या Whey प्रोटीन तेजी से मांसपेशियों का निर्माण करता है?
3. गेहूं का आटा – High Protein Foods Vegetarians


गेहूं का आटा भी प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का सबसे अच्छा स्रोत और खाद्य पदार्थ माना जाता है। आटे में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम इत्यादि पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिनकी आवश्यकता हमारे शरीर को होती है। आटे में फाइबर भी काफी मात्रा में पाया जाता है जो कि भोजन को पचने मैं पूरी मदद करता है। गेहूं के आटे का इस्तेमाल आप रोटी के द्वारा तथा हलवा इत्यादि के द्वारा भी कर सकते हैं। ज्यादातर घरों में गेहूं के आटे का इस्तेमाल किया जाता है जो कि एक बहुत ही अच्छी बात है। क्योंकि शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन के बहुत ही कम स्रोत हैं। इसलिए उन्हें गेहूं के आटे का इस्तेमाल रोजाना करना चाहिए ताकि प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा किया जा सके।
4. दालें – High Protein Foods Vegetarians


शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत दालें भी हैं। दालों में भी बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है और वेजिटेरियन लोगों के लिए यह एक बहुत ही अच्छा खाद्य पदार्थ है। एक कप दाल में आपको कम से कम 3 अंडों का बराबर का प्रोटीन मिलता है। जिससे प्रोटीन की कमी को बड़ी आसानी से पूरा किया जा सकता है। दालों का सेवन हमें नियमित रूप से करना चाहिए। दिन में कम से कम 2 बार हमें दाल का सेवन अवश्य करना चाहिए। जिससे शरीर को प्रोटीन ठीक मात्रा में प्राप्त हो सके। शरीर में प्रोटीन का पूरा होना बहुत आवश्यक होता है क्योंकि हमारे शरीर में कई तरह के समस्याएं उत्पन्न होती रहती हैं जिनको ठीक करने के लिए शरीर को सभी तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है ताकि शरीर स्वस्थ और हल्दी रह सके। इसलिए दालों का सेवन भी आपको प्रोटीन की पूर्ति करवा सकता है।
5. पनीर – High Protein Foods Vegetarians


पनीर भी प्रोटीन का एक बहुत अच्छा खाद्य पदार्थ है क्योंकि यह दूध के द्वारा बनाया जाता है। जैसा कि हमने पहले पॉइंट पर चर्चा की थी कि दूध से बने हुए उत्पाद जैसे दही, छाछ, पनीर इत्यादि मैं काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इनमे प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम भी काफी मात्रा में पाया जाता है जो की हड्डियों और त्वचा के लिए बहुत आवश्यक होता है। पनीर को आप सलाद के साथ या सब्जी में डाल कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
शाकाहारी क्योंकि हर रात बिस्तर पर जाने से यह जानकर कि मैंने किसी भी प्राणी की पीड़ा में योगदान नहीं दिया है, मेरी आत्मा चमकती है।
6. राजमा – Kidney Beans For Vegetarians


राजमा भी प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्रोत है। इससे भी शाकाहारी लोग अपने प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं। राजमा में प्रोटीन के साथ-साथ अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जिनकी आवश्यकता शरीर को होती है। दालों में राजमा एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। लेकिन आपको राजमा का सेवन रोटी या चावल के साथ करना होगा। जिससे यह कंप्लीट प्रोटीन में बदल जाएगा। दालों में कंपलीट प्रोटीन नहीं पाया जाता है इसलिए इनके साथ अन्य चीज को जोड़ना आवश्यक हो जाता है। जिससे कंप्लीट प्रोटीन बनाया जा सके और शरीर की आवश्यकता को पूरा किया जा सके। इसलिए जो लोग प्रोटीन की कमी को पूरा करना चाहते हैं उन्हें राजमा का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि इसमें बहुत ही अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।
7. सफेद चने – High Protein Foods Vegetarians


सफ़ेद चने यानि छोले भी प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्रोत है। इससे भी शाकाहारी लोग अपने प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं। सफ़ेद चनों में प्रोटीन के साथ-साथ अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जिनकी आवश्यकता शरीर को होती है। दालों में राजमा के साथ-साथ छोले भी एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। लेकिन आपको इनका सेवन रोटी या चावल के साथ करना होगा। जिससे यह कंप्लीट प्रोटीन में बदल जाएगा। दालों में कंपलीट प्रोटीन नहीं पाया जाता है इसलिए इनके साथ अन्य चीज को जोड़ना आवश्यक हो जाता है। जिससे कंप्लीट प्रोटीन बनाया जा सके और शरीर की आवश्यकता को पूरा किया जा सके। इसलिए जो लोग प्रोटीन की कमी को पूरा करना चाहते हैं उन्हें राजमा और छोले का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि इसमें बहुत ही अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।
- Mediterranean Diet Complete Information | Mediterranean Diet की सम्पूर्ण जानकारी
- Is Apple Cider Vinegar Effective for Weight Loss? | क्या एप्पल साइडर सिरका वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है?
- The 8 Best Diet Plans for Your Overall Health | हर उम्र के लोगों के लिए 8 सर्वश्रेष्ठ आहार
- Does exercising on an empty stomach help you lose weight faster? क्या खाली पेट एक्सरसाइज करने से वजन तेजी से कम होता है?
- Which cardio is better for reducing fat? चर्बी कम करने के लिए कौन सा कार्डिओ बेहतर है?
- Does doing cardio cause muscle loss? क्या कार्डियो करने से मसल लॉस होता है?
- Should we do more cardio to lose fat fast? क्या तेजी से चर्बी कम करने के लिए हमें ज्यादा कार्डिओ करना चाहिए?
- Does Consuming Fat Lead to Weight Gain? क्या फैट्स के सेवन से वजन में वृद्धि होती है?
- Does Carbohydrates Make You Obese? | क्या कार्बोहाइड्रेट आपको मोटा बनाता है?
- Does Whey Protein Build Muscle Faster? | क्या Whey प्रोटीन तेजी से मांसपेशियों का निर्माण करता है?
8. मूंगफली – High Protein Foods Vegetarians


मूंगफली का सेवन स्वास्थ्य के लिए और त्वचा के लिए बहुत जरूरी होता है लेकिन इसके साथ-साथ इसमें प्रोटीन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। मूंगफली को गरीबों का बादाम भी कहा जाता है क्योंकि यह बादाम के मुकाबले काफी सस्ती होती है और बादाम के ही न्यूट्रिएंट्स इसमें शामिल होते हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि जो लोग बादाम का सेवन नहीं कर सकते हैं उन्हें मूंगफली का सेवन करना चाहिए। जिससे प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सके। मूंगफली में प्रोटीन के साथ-साथ ऐसे बहुत सारे अन्य पोषक तत्व और फाइबर पाया जाता है जो कि शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। मूंगफली में वसा और हेल्दी फैट्स भी पाए जाते हैं जो हमारी त्वचा को कोमल बनाए रखने में मदद करते हैं।
9. ओट्स – Oats for Vegetarians


ओट्स भी प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है क्योंकि यह गेहूं के द्वारा ही बनाया जाता है। प्रोटीन की कमी को पूरा करना चाहते हैं उन्हें ओट्स का सेवन भी नियमित रूप से करना चाहिए। जैसा कि हमने आपको बताया है कि यह गेहूं के द्वारा बना हुआ होता है तो इसमें प्रोटीन के अलावा बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ-साथ खनिज और लवण काफी मात्रा में पाए जाते हैं इसलिए आप ओट्स का सेवन भी कर सकते हैं।