Table of Contents
Health sex benefits in Hindi: शायद ही ज्यादातर लोगों को पता होगा संभोग करने शारीरिक और मानसिक रूप से कितने फायदे मिलते हैं। ज्यादातर लोग इसको सिर्फ एक ऐसा काम मानते हैं जिससे उन्हें आनंद मिलता हो। इसके अलावा भी रोजाना संभोग करने के अनेकों फायदे हैं तो चलिए आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताते हैं कि संभोग करने से आपको किन-किन तरह के फायदे मिलने वाले हैं।
सम्भोग किसे कहते है?


संभोग मैथुन या सेक्स की उस क्रिया नाम हैं जिसमें नर का लिंग मादा की योनि में प्रवेश करता है।
संभोग करने के अनेक फायदे हैं जो नीचे दिए गए है।
1. हार्ट अटैक का खतरा कम होता है – Health sex benefits in Hindi
एक अध्ययन के अनुसार संभोग करने से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। सेक्स या संभोग करने के दौरान हमारे हृदय की गति तेज हो जाती है। जिससे हार्ट का रक्त संचार बढ़ने लगता है और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रण में रहती है। इस प्रकार हृदय संबंधी बीमारियां कम होती है या धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं। हफ्ते में दो या तीन से बाहर संभोग करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ है। जो लोग संभोग कम करते हैं। उनकी तुलना में ज्यादा संभोग करने वाले व्यक्ति अधिक स्वस्थ देखे जाते हैं।
2. सेक्स करने से तनाव दूर होता है
आजकल व्यक्ति इस भागदौड़ की जिंदगी में बहुत ही तनावग्रस्त रहता है। तनाव को दूर करने का एक अच्छा साधन सेक्स भी है। दरअसल संभोग करने से हमारे शरीर के अंदर ऑक्सीटोसिन हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जिसे हैप्पी हॉर्मोन्स के नाम से भी जाना जाता है। हैप्पी हॉर्मोन्स के साथ ही एंडॉर्फिन्सक हॉर्मोन्स भी रिलीज होते हैं जो दर्द निवारक का कार्य करता है। इसीलिए इन सब की मदद से मनुष्य की मानसिक स्थिति तनाव से दूर रह सकती है और मनुष्य शारीरिक दर्द से भी राहत पाता है। अगर आप हफ्ते में दो या तीन बार संभोग करते हैं तो आप काफी हद तक तनाव से दूर रह सकते हैं।
3. इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनता है
संभोग करने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनता है। इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होने से यह आपको छोटी मोटी बीमारी हो से दूर रखता है साथ ही संक्रमण से बचा कर रखता है। हफ्ते में तीन बार सेक्स करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। संभोग करने से आपका शरीर सामान्य बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है और आप को स्वस्थ बनाए रखना है।
4. फिटनेस में सुधार – Health sex benefits in Hindi
नियमित व्यायाम करने से हमारी बॉडी फिट और स्वस्थ रहती है। अगर आप नियमित व्यायाम नहीं करते हैं तो बॉडी को फिट रखने के लिए आप संभोग कर सकते हैं। इससे आपकी बॉडी शेप में रहती हैं और एक्स्ट्रा कैलोरी जलती है जो हमारे मोटापे को कंट्रोल में रखती है। और शारीरिक रूप से हमें स्वस्थ रखती है।
5. त्वचा में निखार
सम्भोग करने से महिलाओं के अंदर एक कंपाउंड रिलीज़ होता है जिसका नाम डिहाइड्रोएपियनड्रोस्टेरोन होता है। यह कमजोर हड्डियों और योन प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करता है। जिससे त्वचा की सभी गंदगी दूर होकर उसमे निखार आना शुरू हो जाता है।
(Health sex benefits in Hindi) Sex से सम्बंधित पूछे जाने वाले प्रश्न – FAQ
जो लोग रोजाना शारीरिक संबंध बनाते हैं उन्हें माइग्रेन की समस्या, सर दर्द की समस्या और बदन दर्द की समस्या आदि से राहत मिलती है। मासिक धर्म की अनियमितता और पेट दर्द, कमर दर्द आदि महिलाओं के रोजाना संभोग करने से दूर हो जाती है। इस कारण पीरियड समय में उनको कोई परेशानी नहीं आती है।
ओव्यूलेशन के समय महिला को शारीरिक संबंध बनाने की सबसे ज्यादा इच्छा होती है। ओव्यूलेशन से तात्पर्य यह है कि जब महिला के अंडाशय से अंडे बाहर निकलते हैं तो इस प्रक्रिया को ओव्यूलेशन कहा जाता है। ओव्यूलेशन पीरियड में महिला हर महीने इस प्रक्रिया से गुजरती है।
जिन महिलाओं को योन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं उन्हें शाम होने से पहले लहसुन का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा वह रोजाना सेब का सेवन भी कर सकती है। यह कामेच्छा की शक्ति को बढ़ाता है जिससे वह अपने पार्टनर का काफी देर तक साथ दे सकते हैं।