Table of Contents
ग्रीन टी के इस्तेमाल से त्वचा को बनायें बेहतरीन- green tea benefits for the skin in hindi
Green tea benefits for the skin: ग्रीन टी के बारे में तो अक्सर सभी लोग जानते है। ग्रीन टी जापान में भी बहुत मशहूर है। यहाँ पर 80% लोग ग्रीन टी का सेवन करते है और स्वस्थ रहते है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर लोग वजन कम और सिरदर्द कम करने के लिए करते है। आज हम आपको इसके और भी अनेक फायदों के बारे में बताने जा रहे है।
यह तो आप जान ही गए होंगे कि हम किसके बारे में बात कर रहे है। जी हाँ, सेहत के साथ हम आपको बताएंगे कि ग्रीन टी के इस्तेमाल से हम अपने चेहरे को चमकदार, स्वस्थ, गोरा और मुलायम बना सकते है। ग्रीन टी एंटी-एजिंग और एंटीऑक्सिडेंट लाभ पहुंचकर हमारे चेहरे की बढ़ती उम्र को रोकती है। यह चेहरे के धब्बे, झुर्रियों और महीने रेखाओं को कम करती है। अनेक तरह से ग्रीन टी हमारे चेहरे की त्वचा और शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। हमे इसका सेवन रोजाना करना चाहिए। जो हमारे लिए अति आवश्यक है। ग्रीन टी के फायदों के बारे में जाने से पहले हम ये जान लेते है कि ग्रीन टी किसे कहते है ?
ग्रीन टी क्या है? What is Green Tea
हरी चाय जो एक एक पेय पदार्थ है। इसे अंग्रेजी भाषा में ‘ग्रीन टी‘ कहा जाता है। यह कैमेलिया साइनेसिन्स नमक पौधे की पत्तियों से बनाई जाती। इसे बनाने की प्रक्रिया के दौरान ऑक्सीकरण कम होता है। इस पेय पदार्थ का निर्माण चीन में हुआ था। जो आगे चलकर धीरे -धीरे अनेक देशों में प्रचलित हो गयी। इसका स्वाद समान्य चाय से भिन्न होता है।
त्वचा के लिए हरी चाय के बेहतरीन फायदे – The best benefits of green tea for the skin
आजकल दुनिया के अनेक हिस्सों में इसके लाभ के कारण ग्रीन टी का सेवन किया जाता है। इसमें विटामिन बी, फोलेट, मैंगनीज़, पौटेशियम, मैग्नीशियम और कैफीन भी शामिल होते है। त्वचा की सुंदरता के लिए हरी चाय का प्रयोग फेस मास्क के रूप में करे और रोजाना कम से कम 3-4 कप हरी चाय पियें। तो चलिए जानते है कि चेहरे को जवां बनाये रखने और सुन्दर बनाये रखने के लिए क्या करना चाहिए।
- Mediterranean Diet Complete Information | Mediterranean Diet की सम्पूर्ण जानकारी
- Is Apple Cider Vinegar Effective for Weight Loss? | क्या एप्पल साइडर सिरका वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है?
- The 8 Best Diet Plans for Your Overall Health | हर उम्र के लोगों के लिए 8 सर्वश्रेष्ठ आहार
चमकदार त्वचा के लिए ग्रीन टी फेस पैक – Green tea face pack for glowing skin
ग्रीन टी आपकी त्वचा को सुन्दर और बेदाग़ बनाती है। इस तरह त्वचा स्वस्थ और सुन्दर दिखती है। ग्रीन टी का प्रयोग करने से चेहरे की सूजन और अतिरिक्त चर्बी ख़तम हो जाती है। यह त्वचा में से विषाक्त पदार्थों को बहार निकालकर चेहरे को चमकदार और खूबसूरत बनाता है। इस तरह त्वचा की चर्बी घटाकर चेहरे को अच्छा आकार देता है। इसका प्रयोग त्वचा के रोगों और घावों के इलाज़ के लिए भी किया जाता है।
- फेस पैक के लिए 2 ग्रीन टी बैग ले और उन्हें काटे। अब उनकी सामग्री को एक बर्तन में निकाल ले।
- अब उस सामग्री में 2 चम्मच शहद मिलाएं।
- एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और एक पेस्ट तैयार कर लें।
- अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाए और 5 से 8 मिनट के लिए छोड़ दे।
- समय पूरा होने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
- इस फेस मास्क का उपयोग सप्ताह में एक या दो बार कर सकते है।
झुर्रियों से बचाता है ग्रीन टी फेस मास्क- Green Tea Face Mask for prevents Wrinkles
ग्रीन टी में एंटी-एजिंग और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते है। जो हमारी लटकती त्वचा, उम्र बढ़ना, फाइन लाइन्स, धुप से क्षति चेहरा और झुर्रियां आदि के लक्षणों में सहायता करता है। यह हमारी त्वचा में मौजूद हानिकारक तत्वों को समाप्त कर देती है। जिनका ग्रीन टी के प्रयोग से कोई असर नहीं रहता है। जो हमारी त्वचा के लिए काफी ज़्यादा हानिकारक साबित हो सकता हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज करता हैं। लेकिन ग्रीन टी हमे इन सभी समस्यायों से निजात दिलाती है। इसके अलावा ग्रीन टी चेहरे के कैंसर से हमारा बचाव करती है। तो चलिए हरी चाय का मास्क बनाते है।
- फेस मास्क बनाने के लिए 3 चम्मच दही लीजिये।
- एक चम्मच हरी चाय की पत्तियों को पीसकर बनाया गया पेस्ट लीजिये।
- एक चुटकी हल्दी पाउडर लीजिये।
- इन सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
- अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लीजिये।
- पेस्ट लगाने के बाद 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दे। अब गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
- इस फेस मास्क को सप्ताह में एक या दो बार प्रयोग कर सकते है।
त्वचा टोनर के रूप में करें ग्रीन टी का इस्तेमाल- Use green tea as a skin toner
ग्रीन टी हमारे स्वास्थ्य और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। हरी चाय प्राकृतिक टोनर के रूप में भी काम करता है। यह त्वचा से अशुद्धियों को बाहर निकलता है। ग्रीन टी हमारे शरीर के बड़े छिद्रों को कम करता है। जिससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। ग्रीन टी पीने और त्वचा पर लगाने के लिए बेहद फायदेमंद है। तो चलिए जानते है कि इसको टोनर के रूप में कैसे प्रयोग किया जाये।
- सबसे पहले हरी पत्तियों से 2 कप काढ़ा बनाएं और ठंडा होने के लिए रख दें।
- अपनी पसंद का कोई तेल लीजिये और काढ़े में तेल की कुछ बुँदे मिलाएं।
- अब इस काढ़े को एक स्प्रे बोतल में भर लें।
- अब चेहरे पर इस काढ़े के घोल को स्प्रे करे। आप इस काढ़े का इस्तेमाल रुई के द्वारा भी कर सकते है।
- जिन लोगो की त्वचा पर छालरोग हुआ है वो भी इस काढ़े कोपरयोग में ला सकते हैं।
- इस स्प्रे का प्रयोग दिन में एक बार कर सकते है।
ग्रीन टी त्वचा के लिए एक वरदान है। यह हमारे शरीर और त्वचा दोनों को स्वस्थ बनाये रखता है। हमे रोजाना कम से कम 3 कप ग्रीन टी लेनी चाहिए। ग्रीन टी लेने से हमारी त्वचा सम्बन्धी सभी समस्याएं दूर हो जाती है। यह हमारे शरीर के वजन को कम करता है। ग्रीन टी से हमारी चेहरे की त्वचा मॉइस्चराइज़्ड होती है। इससे हमारी त्वचा एक्सफोलिएट होती है और हमारे शरीर की अशुद्धियों को बाहर निकलती है। जिससे हम स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहते है।
- फिटनेस क्या है और फिटनेस के 5 मुख्य घटक कौन-कौन से हैं?
- Weight loss tips at home in hindi | जल्दी से वजन कम करने का आयुर्वेदिक तरीका
- क्या स्पॉट कम करना संभव है | Spot reducing is possible in hindi?
- Kidney stone symptoms in hindi | गुर्दे की पथरी, लक्षण, कारण, इलाज और घरेलू उपचार
- Surya Namaskar Yoga & Steps in Hindi | सूर्य नमस्कार योग और चरण
- सूर्य नमस्कार करने से क्या लाभ होते हैं? सूर्य नमस्कार के अनोखे फ़ायदे