Table of Contents
Face glowing tips in hindi: क्या आप चेहरे पर निखार पाना चाहते है? अगर हा तो यह पोस्ट आपके ही लिए है। चेहरा हमारे शरीर का एक हिस्सा है। जो लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करता है। अगर आपका चेहरा साफ़, चमकदार और मुलायम दिखता है तो यह आपकी पर्सनालिटी में चार चाँद लगा देता है। त्वचा हमारे शरीर का बाहरी हिस्सा होता है जिसे हम एपिडर्मिस कहते है। हर इंसान को चमकती और साफ़ त्वचा पसंद होती है अगर हम अपने खाने -पीने का ध्यान रखते है तो हमारी त्वचा को वो सभी पोषण प्राप्त होते है जो शरीर की त्वचा के लिए आवश्यक है।
त्वचा किसे कहते है – Face glowing tips in hindi
त्वचा शरीर का बाह्य आवरण होता हैं जिसे बाह्यत्वचा या एपिडर्मिस भी कहते हैं। यह सख़्त और बहुत अधिक नमनशील होती हैं। त्वचा लंबे समय तक अपने ऊपर दबाव, चोट या घर्षण बल को सहने में असक्षम हैं। शरीर में मेलेनिन का संतुलित होना अति आवश्यक है। अगर हमारे शरीर में मेलेनिन की मात्रा जितनी अधिक होगी हमारी त्वचा का रंग उतना अधिक सावंला और शुष्क होगा। मेलेनिन मेलानोसाइट्स नामक कोशिकाओं का निर्माण करती है। मेलेनिन हमारी त्वचा की सूर्य की हानिकारक किरणों से रक्षा करती है। जैसे ही हम सूर्य के किरणों के सम्पर्क में आते है वैसे ही मेलेनिन मेलानोसाइट्स नामक कोशिकाएं बनाना शुरू कर देता है। क्योंकि ये कोशिकाएं सूर्य की किरणों से हमारी त्वचा की रक्षा करता है। अगर इसकी मात्रा शरीर में अधिक हो जाये तो शरीर की त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जिससे हमारी त्वचा का रंग काला पड़ना शुरू हो जाता है।
रूखी और बेजान त्वचा के कारण – Reason Behind Dull Face in hindi
त्वचा में निखार के लिए घरेलु उपाय करने से पहले हमे ये जान लेना अति आवश्यक है कि हमारी त्वचा का शुष्क और बेजान होने के क्या कारण हैं? किन कारणों की वजह से हमारी त्वचा में समस्या उत्पन हो रही हैं? कई बार ऐसा होता है कि आपकी त्वचा पर दाग -धब्बे दिखने लग जाते है। चेहरे और माथे पर फाइन लाइन्स दिखनी शुरू हो जाती है। चेहरा अस्वस्थ नजर आता है चेहरा देखने पर लगता है जैसे की हम बीमार हो। ऐसी त्वचा को ही बेजान त्वचा कहते है। रूखी और बेजान त्वचा के निम्नलिखित कारण है।
- वायु प्रदूषण।
- पानी की कमी।
- सूर्य की हानिकारक किरणे।
- तनाव / चिंता।
- रासायनिक सौन्दर्य प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल।
- संतुलित आहार की कमी।
- पर्यावरण में परिवर्तन।
- अधिक गर्म पानी से स्नान करना।
- उम्र बढ़ना।
- विटामिन सी की कमी होना।
- व्यायाम न करना।
चेहरे पर निखार लाने के लिए आहार – Face glowing tips naturally in hindi
चेहरे पर निखार या चमक लाने के लिए हमे केवल घरेलू उपाय की ही आवश्यकता नहीं है बल्कि संतुलित आहार की भी आवश्यकता है। शरीर और चेहरे की त्वचा हमारे आंतरिक शरीर की सुरक्षा करती हैं। जो हमारे शरीर को बैक्टीरिया, वायरस और प्रदूषण से बचाती है। इसलिए हमे अपने शरीर की आंतरिक रूप से देखभाल करना अति आवश्यक है जो हमारे चेहरे की रंगत को वापिस कर सके। आज हम आपको मिनरल्स, प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, विटामिन्स के बारे में बताएंगे। जिनका सेवन करने से आप अपने चेहरे पर चमक और गोरापन ला सकते है।
1. विटामिन A वाले पदार्थों का सेवन
- गाजर
- हरी पत्तेदार सब्जियाँ
- पीली सब्जियाँ
- नारंगी
- फ्रूट्स / फल
- अंडा
- दूध, दही, लस्सी /छाछ
- पालक
- शकरकंद / मीठा आलू
2. विटामिन E वाले पदार्थों का सेवन
- बादाम
- सूरजमुखी के बीज
- ब्रोकली
- जैतून
- उबली सब्जियां
- उबली हरी मिर्च
- पपीता
3. प्रोटीन युक्त आहार
- अंडा
- ग्रीक दही
- दूध
- नट्स और बीज
- कॉटेज पनीर
- चिकन
- मसूर की दाल
- बादाम
4. कॉपर युक्त खाद्य पदार्थ
- 3 औंस बीफ लिवर – 14 मिलीग्राम
- १ /४ कप सूरजमुखी के बीज – 0.63 मिलीग्राम
- सी-फ़ूड
- एवोकाडो
- मशरूम
- नट्स
- अंडा
5. विटामिन सी वाले पदार्थ
- पालक, सरसों का साग
- केला, संतरा
- नींबू
- अमरुद
- कीवी
- स्टार फ्रूट्स
- स्ट्रॉबेरी
- टमाटर का जूस
- चकोतरा
- हरी शिमला मिर्च
6. पानी का सेवन
- पानी का सेवन चेहरे में निखार के अन्यन्त आवश्यक है।
- रोजाना 7-8 गिलास
इन चीज़ो का सेवन नहीं करना चाहिए
- जंक फ़ूड।
- डिब्बा बंद फ़ूड।
- अधिक मसाले वाले भोजन।
- तला- भुना भोजन।
- शराब।
- सिगरेट।
- अधिक मात्रा में चीनी और नमक।
- अधिक मात्रा में चाय और कॉफ़ी।
चेहरे को चमकदार बनाने के लिए घरेलु उपाय- Home remedy face glow tips naturally in hindi
हर व्यक्ति (ज्यादातर महिलाएं) अपने चेहरे के प्रति चिंतित रहती है। अगर हम थोड़ा व्यायाम और संतुलित आहार अपनी दिनचर्या में रखते है और साथ में घरेलु चीज़ो से अपने चेहरे की देखभाल रखते है तो हमारा चेहरा हमेशा खिला- खिला और स्वस्थ नजर आएगा। तो चलिए जानते है कुछ घरेलु उपाय के बारे में जो निचे दिए गए है।
1. नारियल का तेल – Coconut oil for face glow in hindi
सामग्री – कुछ बुँदे नारियल का तेल
प्रयोग करने की विधि – सबसे पहले चेहरे को अच्छे से धो लीजिये। उसके बाद हथेलियों पर नारियल के तेल की कुछ बुँदे लेकर उँगलियों की मदद से चेहरे पर 2-3 मिनट मालिश करे। यह प्रक्रिया रोज करनी हैं।
नोट – इस विधि का प्रयोग रोजाना रात को सोने से पहले करे।
लाभ – नारियल के तेल से चेहरे की मालिश करने से रंग में निखार आता है। इसके प्रयोग से चेहरे के दाग़ – धब्बे ख़तम हो जाते है। नारियल के तेल से चेहरे को ठंडक महसूस होती है। इस प्रकार त्वचा मुलायम और जवान बनी रहती है।


2. एलोवेरा – Aloe vera for face glow in hindi
सामग्री – एलोवेरा और चाय के पेड़ का तेल
प्रयोग करने की विधि – थोड़ा ताज़ा एलोवेरा लीजिये और उसमे कुछ चाय के पेड़ का तेल ( टी ट्री आयल ) की 8-9 बुँदे मिलाये। जब दोनों चीज़े अच्छे से मिल जाये तो इसको साफ़ चेहरे पर लगाए। यह लगाने के बाद सो जाये और सुबह उठकर साधारण पानी से धो ले। यह प्रक्रिया हफ्ते में तीन बार दोहराएं।
लाभ – एलोवेरा के अंदर एंटीऑक्सीडेंट, एंजाइम, विटामिन ए और विटामिन सी मौजूद होते है। जो हमारी त्वचा को स्वस्थ रखता है। एलोवेरा हमारी त्वचा को अंदर से नमीयुक्त बना देता है जिससे त्वचा मुलायम और चमकदार दिखाई देती है
नोट – इस विधि का प्रयोग रोजाना रात को सोने से पहले करे।


3. जैतून का तेल – Olive oil for face glow in hindi
सामग्री –
- एक चम्मच जैतून का तेल
- एक मग गुनगुना पानी
- स्वच्छ तौलिया
प्रयोग करने की विधि – सबसे पहले आप जैतून के तेल की कुछ मात्रा अपने हथेलियों पर ले। इसके बाद हल्के हाथो से चेहरे की मालिश करे। कम से कम 8-9 मिनट चेहरे की मालिश करे। अब एक छोटे तौलिये को गुनगुने पानी में भिगोए और अच्छे से निचोड़ ले। फिर तोलिये से चेहरे को साफ़ कर ले और सो जाएं।
लाभ – जैतून के तेल में अनेक तरह के पोषक तत्व पाए जाते है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भरमार होती है। अतः जैतून के तेल में विटामिन ए, डी, ई पाया जाता हैं जो त्वचा के लिए अत्यधिक फायदेमंद होता है। इसमें मुख्य रूप से पॉलीफेनोल, टायरोसोल, ओलियोकैथोल ये सभी सक्रीय एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते है।
नोट – यह विधि रात को सोने से पहले अपनाए।


चेहरे की त्वचा में चमक लाने के लिए योग- Face glow yoga in hindi
आज की भागदौड़ जिंदगी में सभी इतने व्यस्त है कि सभी के पास अपने आंतरिक और बाहरी शरीर की देखभाल करने के लिए बहुत ही कम समय है। जिस कारण हमारा शरीर की त्वचा दोनों ही अस्वस्थ हो जाते हैं। इसका मुख्य कारण तनाव और चिंता भी है। चेहरे की त्वचा ही हमारी पेर्सनलिटी और आकर्षण का कारण होती है। आज हम चेहरे की त्वचा के साथ -साथ कुछ आसान बताएंगे जिससे चेहरे की रंगत भी वापिस आ जाएगी और हम तनावमुक्त भी हो जायेंगे। चेहरे की त्वचा पर निखार लाने के लिए और चेहरे को सही रूप देने के लिए योगासन निम्न प्रकार से है।
1. सिम्हा मुद्रा
- सबसे पहले आप जमीनन पर एक चादर या मैट को बिछाएं। या कोई गद्दे का इस्तेमाल भी कर सकते है। अब सुखासन में बैठ जाएं और अपनी हथेलियों को जमीन पर रखे। हाथों की उंगलियां पैरों की तरफ करें और आपके हाथ घुटनों के बराबर में होने चाहिए। आपकी कोहनियां बिलकुल सीधी रहें।
- यह सब करने के बाद आप अपने मुँह को अच्छे से खोले और अपनी जीभ को बहार निचे की तरफ ले आए। जीभ निकालते वक़्त शेर की तरह दहाड़ लगाएं। इस प्रकार आपकी सभी मांसपेशियों पर दबाव पड़ेगा।
- चेहरे का यह योग ठीक उसी तरह किया जाता है जैसे कोई शेर दहाड़ लगाते समय अपने मुँह को खोलता है। आप सिन्हा मुद्रा को रोजाना सुबह के समय 3 -4 बार करे।
मिलने वाले लाभ –
सिम्हा मुद्रा हमारे चेहरे की सभी मांसपेशियों को सख्त कर देता है जिससे चेहरे को नयी टोन मिलती है। यह चेहरे के लिए बहुत ही लाभदायक आसान है।


2. माउथवॉश योग
- माउथवॉश तकनीक बेहद ही आसान है आप इसे कभी भी कहीं भी बैठे- बैठे कर सकते है। बिल्कुल ऐसे करना है जैसे आप अपने मुँह में पानी भरकर कुल्ला करते है।
- बस आपको अपने मुँह में हवा भरकर गालों को हिलाना है।
- जब आपका मुँह थक जाए तो कुछ समय का आराम ले लीजिये।
- ऐसे ही इस प्रक्रिया को 3 -4 बार दोहराए।
मिलने वाले लाभ –
यह तकनीक आपके गालो को आकर देती है। इस प्रकार इसको करने से डबल चिन की समस्या भी खत्म हो जाती है और साथ ही साथ चेहरे के अतिरिक्त फैट को कम कर देती है।


निष्कर्ष – Conclusion For Face glowing tips in hindi
आज हमने अपने चेहरे के बारे में अनेक चीज़ो को जाना है और समझा है। आशा है कि आपको सभी बाते समझ आयी होगी। हमारी दिनचर्या में इन सभी बातो को समझना और अपनाना अति आवश्यक है। हमारा सबसे पहला कार्य अपने बाहय और आंतरिक शरीर की देखभाल करना है।