Table of Contents
प्राकृतिक और स्वाभाविक रूप से वजन कैसे प्राप्त करें – How to gain weight naturally
How to gain weight naturally: प्राकृतिक और स्वाभाविक रूप से वजन कैसे हम वजन को प्राप्त कर सकते हैं। आजकल वजन को बढ़ाने की कई प्रकार की दवाइयां और सप्लीमेंट बाज़ार में उपलब्ध हैं। आपको इन दवाइयों से बचना चाहिए क्योंकि इनका कुछ समय में असर तो दिखाई पड़ता है लेकिन बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इनमे बहुत ही हानिकारक पदार्थ मिलाये जाते हैं जिनसे शरीर को बहुत ज्यादा नुक्सान झेलना पड़ता है। प्राकृतिक तरीके से वजन बढ़ाना बहुत ही आसान होता है। जबकि वजन को कम करना बेहद मुश्किल कार्य होता है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या को ठीक करना होगा। उसमे कुछ बदलाव लाने होंगे जिससे आप शीघ्र ही इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
- Mediterranean Diet Complete Information | Mediterranean Diet की सम्पूर्ण जानकारी
- Is Apple Cider Vinegar Effective for Weight Loss? | क्या एप्पल साइडर सिरका वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है?
- The 8 Best Diet Plans for Your Overall Health | हर उम्र के लोगों के लिए 8 सर्वश्रेष्ठ आहार
आजकल हर कोई फिट रहना चाहता है क्योंकि खराब खान-पान से सबका स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है। लोग अपने कार्य में इतना व्यस्त हो चुके हैं कि खुद के लिए समय तक नहीं निकल पाते हैं। जिससे वह अपने शरीर का ध्यान रख सकें। इसीलिए जो लोग पतले हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए हम कुछ प्राकृतिक तरीके बताएंगे जिससे वजन को बढ़ाया जा सके।
रोजाना व्यायाम करने की आदत डालें – Get used to exercising daily
व्यायाम करना हमारे स्वास्थ्य और शरीर दोनों के लिए बहुत लाभदायक होता है। वजन बढ़ाने के लिए आपको रोजाना व्यायाम करने की आदत को अपनाना चाहिए। इससे आपकी मांसपेशियों को ताकत भी मिलेगी और शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। व्यायाम शरीर कीकई बिमारियों को ख़त्म कर सकता है। अगर आप व्यायाम करते हैं तो यह आपके लिए बहुत अच्छा है और अगर नहीं करते हैं तो आपको जरूर करना चाहिए। अगर आप जिम जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं अन्यथा घर पर भी व्यायाम कर सकते हैं।
प्रोटीनयुक्त आहार का सेवन करें – Eat protein rich diet
प्रोटीन से हमारी मांसपेशियों का निर्माण होता है इसलिए इसका सेवन शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। आपको अपने भोजन में कम से कम जितना आपका वजन है उससे दोगुना प्रोटीन (ग्राम में ) शामिल करना चाहिए। अगर आप माँसाहारी हैं तो आपके लिए प्रोटीन की बहुत सारी सुविधाएँ हैं। शाकाहारी लोगो के लिए प्रोटीन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपका वजन 50 किलोग्राम है तो आपको प्रोटीन की मात्रा प्रतिदिन 100 ग्राम लेनी चाहिए।
जटिल कार्बोहइड्रेट का सेवन करें – Consume complex carbohydrates
कार्बोहइड्रेट दो प्रकार के होते हैं – सरल कार्बोहइड्रेट और जटिल कार्बोहइड्रेट। सरल कार्बोहइड्रेट का सेवन करने से शरीर में मोटापा आने लगता है। यह कई सारी बिमारियों को भी निमंत्रण देता है। मैदे से बनी हुई चीज़ें और फ़ास्ट फ़ूड सभी सरल कार्बोहइड्रेट में आते हैं। आपको हमेशा जटिल कार्बोहइड्रेट का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इससे मोटापा बढ़ने का खतरा भी नहीं रहता है और इससे शरीर को कोई हानि भी नहीं होती है। यह काफी लम्बे समय तक शरीर में ऊर्जा को बनाये रखते हैं और शरीर को स्वस्थ रखते हैं। आटे से बनी हुई चीज़ें जटिल कार्बोहइड्रेट में ही आती हैं।
स्वस्थ वसा का सेवन करें – Eat healthy fat for weight gain naturally
कुछ लोगों का मानना है कि वसा शरीर के लिए हानिकारक होती है और मोटापे को निमंत्रण देती है। यह एक गलत धारणा है क्योंकि स्वस्थ वसा शरीर को स्वस्थ रकने में मदद करती है। इससे रक्त वाहिकाएं स्वस्थ रहती हैं ताकि रक्त का प्रवाह अच्छे से बना रहे। आप तो जानते ही होंगे कि अति हर किसी चीज़ की बुरी होती है इसलिए आपको हर चीज़ को अच्छे से नाप तोल कर ही लेना चाहिए।
पानी का सेवन ज्यादा करें – Drink more water for weight gain naturally
स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए आपको दिन में लगभग 5 से 6 लीटर पानी पीना आवश्यक है। पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। हमारी माँसपेशियों में 70 प्रतिशत पानी ही होता है। अगर आप पानी का कम इस्तेमाल करते हैं तो मांसपेशियां सिकुड़ना शुरू हो जाती हैं और वजन कम होने लगता है। पानी कई तरह की बिमारियों से लड़कर उनको शरीर से बाहर भी निकलता है। इसलिए जितना हो सके पानी का सेवन करते रहें।
हरी सब्जियों का सेवन करें – Eat green vegetables
अगर आप हरी सब्जियों को सलाद के रूप में सेवन करते हैं तो आप बहुत तेजी से वजन को बढ़ा सकते हैं। इनमे कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जिनकी आवश्यकता शरीर को होती है। इसलिए इसको स्वस्थ रखने के लिए भी आपको हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
फलों का सेवन करना न भूलें – Do not forget to eat fruits
सब्जियों के साथ-साथ फलों का भी सेवन करते रहें क्योंकि इनमे भी कई तरह के विटामिन और मिनरल मौजूद होते हैं। जिनकी आवश्यकता आपके शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए होती है। इसलिए आप इनको भी अपने आहार में शामिल करें आपको बहुत फायदा होगा। आपके वजन में तेजी से वृद्धि होने लगेगी।
दुग्ध उत्पादों का सेवन अवश्य करना चाहिए – Must consume milk products
दूध और इससे बने हुए उत्पादों में भी प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है इसलिए आपको इनका सेवन भी अवश्य करना चाहिए। आपको रोजाना दूध का सेवन भी करना चाहिए इससे वजन को बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी। वजन बढ़ाने के लिए आपको रात में सोते वक़्त दूध का सेवन करना चाहिए। कुछ लोगों को दूध पीना बिलकुल पसंद नहीं होता लेकिन उन्हें इसकी विशेषताओं को समझना चाहिए। इससे बने हुए उत्पादों का सेवन भी जरूर करते रहें आपको बहुत फायदा मिलेगा।
अच्छी नींद जरूर लें – Have a good sleep
नींद का पूरा होना और अच्छा होना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। हमारा शरीर तभी काम करना शुरू करता है जब हम आराम की स्थिति में होते हैं। इसलिए आपकी नींद का पूरा होना वजन बढ़ाने के लिए बहुत जरुरी होता है। नींद के समय शरीर मांसपेशियों की मरम्मत के कार्य में लग जाता है जिससे उनका आकार बढ़ने लगता है। आपको प्रतिदिन लगभग 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।