Home Diet & Nutrition पुरुष और महिलाएं कैसे अपना वजन बढ़ा सकते हैं?

पुरुष और महिलाएं कैसे अपना वजन बढ़ा सकते हैं?

by Foggfitness
0 comment

पुरुष और महिलाएं कैसे अपना वजन बढ़ा सकते हैं – How to gain weight men and women

How to gain weight men and women: बहुत सारे पुरुष अपने वजन को लेकर चिंता में रहते हैं। कुछ लोग अपने मोटापे से परेशान हैं तो कुछ अपने पतलेपन के कारण परेशानी में रहते हैं। बहुत से लोग दुबलेपन की समस्या से झूज रहे हैं। वजन कम होना या ज्यादा होना दोनी ही हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं रहता है। वजन बढ़ाना कोई मुश्किल कार्य नहीं होता बल्कि आपको कुछ बातों को ध्यान में रखते हुए उनका अनुसरण करना चाहिए।

ऐसे बहुत से कारण हैं जिनसे लोग दुबलेपन का शिकार हो जाते हैं। कुछ लोग चाहते हैं कि उनका वजन एकदम से बढ़ जाये और जिसके लिए वो कुछ दवाइयों और सप्लीमेंट का इस्तेमाल करने लगते हैं। जो की भविष्य में बहुत सारी बिमारियों की निमंत्रण देने का कार्य होता है। इसलिए आपको इनसे जरूर बचना चाहिए। आइये जानते हैं How to gain weight men and women.

पतलेपन या दुबलेपन होने के कारण – Reasons behind thinness

  1. अगर आप संतुलित भोजन का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो भी आप दुबलेपन का शिकार हो सकते हैं।
  2. समय पर भोजन नहीं करने से भी आप इसका शिकार हो जाते हैं।
  3. अगर आप उपवास पे ज्यादा विश्वास करते हैं और उपवास ज्यादा करने लगते हैं तो भी आपको इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  4. कुछ लोग अनुवांशिकता के कारण भी पतलेपन का शिकार हो जाते हैं।
  5. बहुत सारे लोगों के माता पिता भी पतलेपन का शिकार होते हैं तो उनके हार्मोन्स के कारण यह असर बच्चों में भी दिखाई देने लगता है।
  6. अगर आप सारा दिन बहुत ही एक्टिव रहते हैं जिसके कारण से समय पर भोजन नहीं कर पाते हैं तो भी आप दुबलेपन का शिकार हो जाते हैं।
  7. बहुत ज्यादा तनाव में रहना भी आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं रहता है। यह भी आपके पतला होने का कारण हो सकता है।
  8. अगर आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं तो आपके शरीर के स्वस्थ नहीं रहने के कारण भी आपको इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

वजन को बढ़ाने के सरल उपाय – Simple ways to increase weight

  1. संतुलित आहार का नियमित सेवन करने से आप अपने वजन को जल्दी से बढ़ा सकते हैं। यह हमारे शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए बहुत आवश्यक होता है। संतुलित आहार में प्रोटीन, जटिल कार्बोहइड्रेट और वसा का होना बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा आपको पूरे दिन में खूब सारा पानी भी पीना चाहिए। संतुलित आहार के सेवन से आप बहुत शीघ्र अपने शरीर को हेअल्थी बना सकते हैं।
  2. अगर आप पूरे दिन में बहुत ज्यादा एक्टिव रहते हैं तो आपको अपना भोजन भी अपने कार्य के अनुसार ही करना चाहिए। बहुत ज्यादा एक्टिव रहने के कारण हमारे शरीर को बहुत सारी ऊर्जा की आवश्यकता होती है। आपके अच्छे से भोजन नहीं करने के कारण शरीर को उचित मात्रा में ऊर्जा नहीं मिलती है जिससे आपका स्वास्थ्य भी खराब रहने लगता है। इसलिए आपको अपनी एक्टिविटी के अनुसार ही पूरे दिन में भोजन करना चाहिए तभी आप अपने वजन को बढ़ा सकते हैं।
  3. अपने आहार में प्रोटीनयुक्त खाद्यपदार्थों को शामिल करें। प्रोटीन हमारे शरीर में मांसपेशियों के निर्माण के लिए बहुत उपयुक्त होता है। इसलिए आपको वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीनयुक्त भोजन का भी इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए।
  4. जितना ज्यादा हो सके दूध से बने हुए उत्पादों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। दूध और इससे बने हुए उत्पाद भी वजन को बढ़ाने में बहुत सहायक होते हैं। इसलिए आपको इनका सेवन भी अवश्य करना चाहिए।
  5. फलों का सेवन भी आपके स्वास्थ्य को अच्छा रखने में आप सहयोग देता है। इनके अंदर बहुत सारे विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं जिनकी आवश्यकता हमारे शरीर को नियमित रहती है। ताकि शरीर को सवस्थ रखा जा सके।
  6. कुछ लोग अपने शरीर को हाइड्रेट नहीं रखते हैं जिसके कारण मासपेशियां सिकुड़ने लगती हैं। शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए ताकि मांसपेशियों की सिकुड़न को रोका जा सके और वजन बढ़ाने में मदद मिल सके। पानी कई तरह के बिमारियों का भी खात्मा करता है और उन्हें शरीर से बाहर निकलने में भी हमारी मदद करता है।
  7. पर्याप्त नींद नहीं ले पाने के कारण भी आपका वजन कम होने लगता है। इसलिए आपको प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद लेना जरुरी होता है। नींद पूरी नहीं होने से भी शरीर कई सारी बिमारियों से ग्रसित हो जाता है जिसका प्रभाव हमारे वजन पर भी पड़ता है।
  8. आपको रोजाना शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए योग या व्यायाम जरूर करना चाहिए। आपको अपने आलस को त्यागकर रोजाना व्यायाम करना चाहिए। इसके लिए जरुरी नहीं है कि आपको जिम ही जाना पड़ेगा आप घर पर भी बहुत सारे व्यायाम कर सकते हैं। व्यायाम करने से और संतुलित आहार लेने से आपका वजन बहुत तेजी से बढ़ने लगेगा।
  9. अगर हो सके तो अपने शरीर की रोजाना मालिश करें जिससे शरीर में रक्त का प्रवाह बढे और यह मांसपेशियों तक अच्छे से पहुँच सके। नियमित मालिश करने से आपकी त्वचा पर भी निखार आने लगता है लेकिन आपको तेल का चयन बहुत सावधानी पूर्वक करना होगा। आजकल मिलावट के कारण आपको खतरे का सामना भी करना पड़ सकता है।
  10. किसी गंभीर बीमारी से अगर आप ग्रसित हैं तो आपको सबसे पहले तुरंत अपना इलाज करवा लेना चाहिए। ऐसा नहीं करने से आपके वजन में वृद्धि नहीं होगी।
  11. जितना ज्यादा हो सके तनाव से बचने की कोशिश करें। यह भी एक बहुत बड़ा कारण है जिससे हमारा शरीर स्वस्थ नहीं रह पाता है और हम कई सारी बिमारियों का शिकार हो जाते हैं। आपको हर काम हमेशा खुश रहकर ही करना चाहिए। तनाव का सीधा असर हमारी मांसपेशियों पर भी पड़ता है जिसके कारण वजन कम होने लगता है।

    You may also like

    Leave a Comment

    About Us

    We want to tell you that on this website you will get information related to Health, Fitness, Beauty, Home Remedies, Exercise, Diet, Nutrition and Yoga etc. Here we will keep bringing informative videos for you. The makers of videos in this channel are experts in their respective fields and have also taken certification. We have been working in this field for the last several years, so we want to share our experience with you all.

    Latest Post

    This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More