Table of Contents
एक महीने में वजन बढ़ाने के लिए करें इन चीज़ों का सेवन – How to gain weight in a month
How to gain weight in a month: एक महीने में वजन बढ़ाने के लिए आपको बताई हुई चीज़ों का सेवन करना चाहिए। इनके सेवन करने से आप तेजी से अपने वजन को बढ़ा सकते हैं और शरीर को मजबूत बना सकते हैं। अगर आप अपने दुबलेपन से बहुत ही परेशान हो चुके हैं तो आपके लिए बताये गए उपाय बहुत कारगर साबित हो सकते हैं। दुबलापन होना हमारे स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है। इससे हमारी पर्सनालिटी भी खत्म हो जाती है। इसलिए हम आपके स्वस्थ शरीर का ध्यान रखते हुए आपको कुछ चीज़ों के बारे में बता रहें ताकि आप अपनी खोयी हुई पर्सनालिटी को दोवारा हासिल कर सकें।
- तेजी से वजन बढ़ाने के लिए 7 दिन का डाइट प्लान
- पुरुष और महिलाओं के लिए वजन बढ़ाने वाला डाइट प्लान
- महिलाओं के लिए भोजन जिससे बढ़ा सकती हैं तेजी से अपना वजन
केला खाएं – Eat banana to gain weight in a month
केले का सेवन हमारे शरीर और स्वास्थ्य दोनों के लिए ही बहुत लाभदायक होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं जिसके द्वारा हमारी पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है। केले में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जिसकी आवश्यकता शरीर को होती है। इसका सेवन करने से आप अपने पेट को भरा हुआ भी महसूस करते हैं। वजन को बढ़ाने के लिए केले का सेवन बहुत अच्छा माना जाता है। इसका नियमित सेवन करने से आपका मूड भी अच्छा रहने लगता है। केलों में आयरन की मात्रा भी काफी पायी जाती है जिससे बहुत सारी बिमारियों का खात्मा हो जाता है। वजन बढ़ाने के लिए आपको एक दिन में कम से कम 5 केलों का सेवन अवश्य करना चाहिए।

अंडा खाएं – Eat eggs
अण्डों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो कि मांसपेशियों के निर्माण में बहुत लाभदायक होता है। शरीर की मांसपेशियों का निर्माण प्रोटीन से ही संभव होता है। इसलिए अगर आप जिम करते हैं तो आपने अक्सर सुना होगा कि वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन की मात्रा अच्छी होनी चाहिए। इसलिए ज्यादातर लोग व्हेय प्रोटीन जैसे उत्पादों का भी इस्तेमाल करते हैं। इनका नियमित सेवन से बालों की लम्बाई और त्वचा पर निखार बढ़ने लगता है। इससे याददाशत भी बढ़ने लगती है। जिनकी आँखें कमजोर होती हैं उनको भी अण्डों का सेवन करना चाहिए क्योंकि इनका सेवन करने से आँखों की रौशनी बढ़ने लगती है। अगर आप सही में अपने वजन को बढ़ाना चाहते हैं तो दिन में लगभग 5 से 6 अण्डों का रोजाना उपयोग करें। आपको बहुत लाभ मिलेगा।

दूध पीएं – Drink milk
दूध में भी प्रोटीन की मात्रा काफी पायी जाती है इसलिए आप रोजाना इसका सेवन करके भी अपने वजन को बढ़ा सकते हैं। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम की मात्रा भी काफी पायी जाती जो हमारी हड्डियों और दांतों के लिए बहुत आवश्यक होती है। शरीर को हमेशा ऊर्जावान बनाये रखने के लिए दूध का सेवन करना चाहिए। तनाव में रहने वाले लोगों के लिए भी इसका सेवन बहुत फायेमंद साबित होता है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए भी आपको दूध का नियमित सेवन करना चाहिए। दूध का सबसे बड़ा खजाना तो इसमें छिपा हुआ प्रोटीन होता है। आपको बता दें कि बाजार में जो भी प्रोटीन के सप्पलीमेंट मिलते हैं वो सब दूध से ही बने हुए होते हैं। इसलिए हमे सप्पलीमेंट के बजाये दूध को ज्यादा एहमियत देनी चाहिए।

किशमिश – Raisins
किशमिश में काफी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जिनका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसमें नेचुरल शुगर भी पायी जाती है जो भोजन को पचाने और पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करती है। अगर आप किशमिश को बादाम की तरह भिगोकर खाएं तो इससे आपको बहुत जल्दी परिणाम मिल सकते हैं। आपका वजन तेजी से बढ़ना शुरू हो जायेगा। इससे आपका बेसल मेटाबोलिक रेट भी अच्छा रहता है और मोटापा भी कंट्रोल में रहता है। अच्छी सेहत और स्वास्थ्य के लिए आपको दिन में 10 से 15 भीगी हुई किशमिश का सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए।

जटिल कार्बोहइड्रेट – Complex carbohydrates
कार्बोहइड्रेट दो तरह के होते हैं एक सरल और दूसरा जटिल। सरल कार्बोहइड्रेट का सेवन करने से मोटापे में वृद्धि होती है और बिमारियों का कारण भी यही होता है। जिन चीज़ों में मैदे का इस्तेमाल किया जाता है वो सब सरल कार्बोहइड्रेट में आते हैं। जटिल कार्बोहइड्रेट में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह काफी लम्बे समय तक ऊर्जा प्रदान करते हैं। इससे पाचन तंत्र के मजबूत रहने के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है। वजन बढ़ाने में इसकी भूमिका बहुत ही अहम होती है। जिन चीज़ों को बनाने मेंआटे का इस्तेमाल होता हो वो सब जटिल कार्बोहइड्रेट में ही आते हैं।

व्यायाम करें – Do exercise
व्यायाम हमारे शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाता है। रोजाना व्यायाम करने से मांसपेशियां सक्रिय रहती हैं। इससे उनमे फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहती है। व्यायाम करने से आपके शरीर में मांसपेशियों का आकार बढ़ने लगता है जिससे शरीर को एक अच्छा आकार मिलता है। इससे आपकी पर्सनालिटी भी बनने लगती है और आप बिमारियों से दूर रहने लगते हैं। व्यायाम करने के लिए आप जिम जा सकते हैं या घर पर भी कर सकते हैं। ऐसे बहुत सारे व्यायाम हैं जिनको घर पर किया जा सकता है। आप योग के द्वारा भी आपने वजन को बढ़ा सकते हैं। ऐसे कई तरह के आसान हैं जिनको करने से मांसपेशियां सक्रिय होने लगती हैं और वजन बढ़ने लगता है।

फल और सब्जियां खाएं – Eat fruits & vegetables to gain weight in a month
फलों और सब्जियों में काफी मात्रा में विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में हमारी मदद करते हैं। आपको रोजाना अपने आहार में सलाद के तौर पर फलों और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इससे वजन बढ़ाने में आपको बहुत मदद मिलेगी। जितना हो सके कच्ची सब्जियों का सेवन करें क्योंकि इससे जरुरी पोषक तत्व नष्ट नहीं होते हैं और शरीर को सभी प्रकार के पोषक तत्व प्रदान होते हैं। सब्जियों को ज्यादा पकाने से उनमे मौजूद कुछ पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं जिनका लाभ हमारे शरीर को नहीं मिल पाता है। इनमे फाइबर की मात्रा भी अधिक पायी जाती है जो हमारे पाचन तंत्र को संतुलित और स्वस्थ रखती है। इनका नियमित सेवन करने से चेहरे पर भी निखार आने लगता है। कील और मुहांसों से भी छुटकारा मिलता है।

- होठों को गुलाबी बनाने और कालापन दूर करने के घरेलु उपायकाले होठों को गुलाबी और सुन्दर बनाए – Home remedies for pink lips in Hindi…
- हिमालया लिवर 52 डी एस टैबलेट की जानकारी, लाभ, साइड इफेक्ट्स और पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नहिमालया लिवर 52 डी एस टैबलेट की जानकारी, लाभ, साइड इफेक्ट्स – Himalaya liver 52…
- हिमालया लिवर 52 टैबलेट की जानकारी, लाभ, साइड इफेक्ट्स और पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नहिमालया लिवर 52 टैबलेट की जानकारी, लाभ, साइड इफेक्ट्स – Himalaya liver 52 tablet uses…
- हिमालया गैसेक्स टैबलेट की जानकारी, लाभ, साइड इफेक्ट्स और पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नहिमालया गैसेक्स टैबलेट की जानकारी, लाभ, साइड इफेक्ट्स – Himalaya gasex tablet uses in hindi…
- स्पॉट रिडक्शन क्या होता है ? क्या स्पॉट वसा को कम करता है?स्पॉट रिडक्शन क्या होता है ? क्या स्पॉट वसा को कम करता है? स्पॉट वसा…
- सूर्य नमस्कार करने से क्या लाभ होते हैं? सूर्य नमस्कार के अनोखे फ़ायदेसूर्य नमस्कार करने से क्या लाभ होते हैं? Benefits of surya namaskar in hindi Benefits…