Table of Contents
किसी भी उपकरण के बिना घर पर वजन कैसे प्राप्त करें – How to gain weight at home without any equipment?
How to gain weight at home: आजकल के गलत खान पीन के कारण जहां लोग मोटापे से परेशां हैं वहीँ कुछ लोग अपने पतलेपन के कारण परेशान हो रहे हैं। गलत आहार लेने के कारण लोगों का शरीर इतना ज्यादा बिगड़ चूका है कि उसको संभालना लोगों के लिए आफत सी बन गयी है। वजन कम होने के कारण इसका सीधा प्रभाव हमारी पर्सनालिटी पर पड़ता है और यह एक शर्मिंदगी का कारण बनता है। वजन का कम होना या वजन अधिक होना दोनों ही बातें स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं है इससे आपको कई तरह की बीमारियां घेर सकती हैं।
हमेशा से ही सवस्थ भोजन का सेवन करना ही सवस्थ शरीर का राज माना गया है। बहुत से लोग वजन को बढ़ाने के लिए दवाइयों और सप्लीमेंट का इस्तेमाल करने लगते हैं लेकिन उसके लिए आपको सावधान होने की आवश्यकता है। इससे आपको बीमारियां लगने का खतरा हमेशा बना रहता है।
दुबलेपन/वजन कम होने के कारण – How to gain weight at home
वजन कम होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे:
- अगर आप अपनी खुराक सही से नहीं लेते हैं या उसमे कुछ पोषक तत्वों की कमी रहती है तो भी आपका वजन कम हो सकता है।
- भोजन में पौष्टिक आहारों की कमी होने से भी आपका वजन कम हो सकता है।
- समय पर भोजन नहीं करना या ज्यादातर भूखे रहने से भी आप दुबलेपन का शिकार हो सकते हैं।
- शरीर के पाचन तंत्र के कमजोर होने से भी आपको दुबलेपन का शिकार होना पड़ सकता है।
- कई बार आपके पतले और दुबलेपन का कारण अनुवांशिक भी हो सकता है।
- किसी के माता-पिता अगर दुबले पतले हैं तो उसका असर बच्चों पर दिखाई दे सकता है इसलिए पतले होने का एक कारण यह भी हो सकता है।
- अगर आप ज्यादातर बीमार रहते हैं तो भी आपके शरीर का वजन कम हो सकता है।
- रोजाना व्यायाम करने के कारण अगर आपके भोजन में कमी रहती है या समय पर नहीं लेते हैं तो इससे भी मांसपेशियों के कम होने कारण वजन कम हो सकता है।
- अगर आप थाइरोइड जैसी बीमारी का शिकार हैं तो भी वजन कम होने की सम्भावना बनी रहती है।
- डायबिटीज के शिकार लोगों का भी वजन कम होने लगता है।
- शरीर में किसी तरह के कोई भी इन्फेक्शन होने के कारण भी वजन में कमी देखी जा सकती है।
वजन बढ़ाने के लिए आहार
वैसे तो वजन के बढ़ाने के लिए बहुत से आहार हैं लेकिन हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएँगे जिनसे आप बहुत ही तेजी से अपने वजन को बढ़ा सकते हैं। How to gain weight at home
पौष्टिक आहार का नियमित सेवन करें – Eat nutritious food regularly
आपको अपने आहार में पौष्टिक आहारों को शामिल करना होगा जिससे आपको वो सब पोषक तत्व मिल सकें जिनसे आपका वजन बढ़ने लग जाये। जंक फ़ूड से आपको दूर ही रहना होगा क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य को खराबब कर सकता है। अगर आपको जंक फ़ूड ज्यादा पसंद है तो आप महीने में एक बार इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक आहरों को ही डाइट में शामिल करें जैसे अंकुरित चने, अंकुरित मूंग इत्यादि।
डाइट में प्रोटीन को शामिल करें – Include protein in the diet
वजन बढ़ाने के लिए आपको अपने भोजन में प्रोटीन युक्त आहार को शामिल करने की जरुरत है। प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों का निर्माण करने में सक्षम होता है। जिससे आपको वजन बढ़ने में सहायता मिल सकती है। माँसाहारी लोगों तो प्रोटीन की कोई कमी नहीं होती है लेकिन शाकाहारी लोगों के लिए यह एक समस्या बन सकती है। इसलिए वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन का होना बहुत आवश्यक होता है।
जटिल कार्बोहइड्रेट का सेवन करें – Consume complex carbohydrates
कार्बोहइड्रेट 2 तरह के होते हैं – सरल और जटिल कार्बोहइड्रेट। सरल कार्बोहइड्रेट बहुत ही जल्दी पचते हैं और उनसे मिली ऊर्जा मोटापे में बदलने लगती है। इसमें मैदे से बनी हुई चीज़ें, जंक फ़ूड और चीनी इत्यादि शामिल हैं। जटिल कार्बोहइड्रेट में फाइबर पाए जाते हैं जिनसे मेटाबोलिज्म और पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह बहुत धीमी गति से पचते हैं और शरीर को लम्बे समय तक ऊर्जा प्रदान करते रहते हैं। इसमें अनाज और सब्जियां इत्यादि आहार शामिल हैं।
वसायुक्त पदार्थों को शामिल करें – Contain fatty substances
वसायुक्त आहार भी वजन बढ़ाने में बहुत मदद करते हैं। इसके साथ-साथ यह शरीर को मजबूती भी प्रदान करते हैं। इनसे पाचन तंत्र सवस्थ रहता है और शरीर में ऊर्जा का निर्माण होता रहता है। यह हमारी मांसपेशियों को लचीला बनाने में मदद करते हैं। यह शरीर से खराब पदार्थों को बाहर निकलने में मदद करते हैं। वसायुक्त पदार्थ शरीर में एक पहरेदार की भाँति कार्य करते हैं। इसमें सूखे मेवे, दूध से बने उत्पाद इत्यादि शामिल हैं।
फलों का सेवन करते रहें – Keep eating fruits
फलों में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जिनसे आपको वजन को बढ़ाने में सहायता मिलेगी। इनमे कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में आपकी मदद करेंगे। आपके बेसल मेटाबोलिक रेट और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे। इसमें सभी तरह के फल जैसे केला, अमरुद, पपीता, सेब, अनार इत्यादि शामिल हैं।
दूध से बने उत्पादों का सेवन करें – Drink milk products
दूध वजन को बढ़ाने में बहुत कारगर माना जाता है। इसलिए आपको अपने आहार में दूध से बने हुए उत्पादों को जरूर शामिल करें। इनसे आपको वजन बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी जैसे दूध, पनीर, घी और मक्खन इत्यादि।
पानी का ज्यादा सेवन करें – Drink more water
पानी हमारे शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपको रोजना कम से कम 4 से 5 लीटर पानी अवश्य पीना चाहिए। इसमें कई तरह के मिनरल होते हैं जिनकी शरीर को आवश्यकता होती है। पानी कई तरह की बिमारियों को खत्म करता है और उनको शरीर के बाहर मूत्र के द्वारा निकाल देता है।
गहरी नींद अवश्य लें – Be sure to sleep deeply
नींद का कम होना आपके स्वास्थ्य के लिए बिलकुल अच्छा नहीं है। आपको रोजाना गहरी नींद लेनी चाहिए जिससे शरीर स्वस्थ रह सके। बहुत से लोगों को नींद की बहुत समस्या रहती है उसका कारण उनका तनाव होता है। आजकल काम के तनाव की वजह से भी बहुत सारे लोग अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते जो कि एक बहुत बुरी बात है।
वजन बढ़ाने के लिए व्यायाम – How to gain weight at home
ऐसे कई सारे व्यायाम हैं जिनको आप बिना जिम जाए घर पर बड़ी आसानी से कर सकते हैं। हमआपको कुछ ऐसे व्यायाम के बारे में बतायेंगे जो वजन बढ़ाने में ज्यादा कारगर साबित हो सकते हैं। लेकिन अगर आप जिम जाना चाहते हैं तो अवश्य जाएँ क्योंकि वहां पर आपको कई तरह की मशीन मिल जाएँगी। हम आपको उन व्यायामों के बारे में बताएंगी जिनको आप कहीं पर भी कर सकते हैं।
- रनिंग कम करें क्योंकि इससे आपका वजन बढ़ने के बजाये कम हो सकता है।
- ज्यादा से ज्यादा स्क्वाट्स करें यह टांगों का सबसे अच्छा व्यायाम हैं। आप इस व्यायाम के 3 से 4 सेट ले सकते हैं जिसमे एक सेट में 30 स्क्वाट्स शामिल हों। जब आप इनको आसानी से करने लग जाएँ तो इसकी संख्या बढ़ा सकते हैं।
- पुशअप्स करने से आपकी छाती का अच्छा ख़ासा व्यायाम हो जाता है। छाती के साथ शरीर के अन्य मांसपेशियां भी इसमें मदद करती हैं जिनसे उनका भी व्यायाम हो जाता है। इसलिए इनको अवश्य करें।
- पुल्ल अप्स करने से पीठ का व्यायाम बहुत अच्छा होता है इसलिए इनको भी व्यायाम में जरूर शामिल करें।
- रस्सी कूदने का व्यायाम हफ्ते में एक बार कर सकते हैं। इसका ज्यादा व्यायाम न करें अन्यथा वजन कम हो सकता है।
- करुन्चेस पेट के व्यायाम के लिए बहुत अच्छा माना जाता है इसलिए इनको भी अपने व्यायाम में शामिल करें।
- प्लांक भी पेट और शरीर के सभी हिस्सों का बहुत अच्छा व्यायाम है आप इसे भी शामिल कर सकते हैं।
- व्यायाम करने से पहले शरीर का वार्मअप जरूर करें इससे रक्त का प्रवाह अच्छा होता है और शरीर अच्छे से काम करता है।
- व्यायाम ख़त्म होने के बाद स्ट्रेचिंग जरूर करें इससे मांसपेशियों की अकड़न दूर होगी और शरीर लचीला बना रहेगा।
- जो लोग योग करना चाहते हैं वो योग कर सकते हैं क्योंकि इनसे भी वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।
- शुरूआती दौर में आपको व्यायाम करने में परेशानी हो सकती हैं लेकिन जैसे-जैसे आपको अभ्यास होता जायेगा परेशानी कम होती जाएगी।