Table of Contents
लड़कियों के लिए वजन को बढ़ाने के उपाय – How to gain weight girls
How to gain weight girls: वजन बढ़ाना बहुत ही आसान कार्य होता है लेकिन फिर भी बहुत सारे लोगों की इसका पता नहीं होता कि उनको क्या करना चाहिए। कम वजन का होना आपकी सुंदरता को खराब करता है जो की बिलकुल भी अच्छा नहीं है। अगर लड़कियों का वजन कम होता है तो वो दिखने में अच्छी नहीं लगती हैं। बहुत सारी लड़कियां इस समस्या से झूझती रहती हैं। लड़कियों को हमेशा अपने वजन और फिगर को मेन्टेन रखने की आवश्यकता होती है ताकि वह भी सूंदर दिखें। हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में बताएँगे जिनसे आप तेजी से अपने वजन को बढ़ा सकती हैं।
सभी लड़कियों की इच्छा रहती है कि वह फिट रहें लेकिन फिर भी उनका वजन नहीं बढ़ता है। आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि कम वजन का होना हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा नहीं होता है। इससे लड़कियों को कई स्वास्थ्य सम्बन्धी बीमारियां हो सकती हैं। वजन बढ़ाने के लिए सबसे पहले आपको अपनी डाइट को ठीक करना होगा। हम आपको वह बातें बताएँगे जिससे आप स्वस्थ तरीके से अपने वजन को तेजी से बढ़ा सकती हैं।
नियमित व्यायाम करने की आदत डालें – Get used to exercising daily
चाहे आप पतली हैं या फिर मोटी हैं आपको रोजाना कम से कम 1 घंटा व्यायाम अवश्य करना चाहिए। तेजी से वजन बढ़ाने के लिए आप जिम में जाकर वेट ट्रेनिंग कर सकती हैं। इससे आपकी मांसपेशियों को काम मिलेगा और उनके वजन में वृद्धि के साथ-साथ उनका आकार भी बढ़ेगा। इससे आप स्वस्थ, सूंदर और आकर्षक दिखने लगेंगी। कुछ लोगों का मानना होता ही कि पतले लोगों को वयायाम नहीं करना चाहिए लेकिन यह एक गलत धारणा है। वयायाम सभी के लिए आवश्यक है इसलिए सभी को ही करना चाहिए।
पौष्टिक आहार का सेवन करें – Eat nutritious food
स्वस्थ शरीर के लिए आपको पौष्टिक आहार लेने की आवश्यकता होती है। जिसमे सभी तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिनकी आवश्यकता शरीर को हमेशा रहती है।
प्रोटीनयुक्त आहार का सेवन करें – Eat protein rich diet
आपको अपने आहार में प्रोटीन से भरपूर खाद्यपदार्थों की आवश्यकता होती है। प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण के लिए बहुत लाभदायक होता है। प्रोटीन से हमारी मांसपेशियों का निर्माण होता है इसलिए इसका सेवन शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। आपको अपने भोजन में कम से कम जितना आपका वजन है उससे दोगुना प्रोटीन (ग्राम में ) शामिल करना चाहिए। अगर आप माँसाहारी हैं तो आपके लिए प्रोटीन की बहुत सारी सुविधाएँ हैं। शाकाहारी लोगो के लिए प्रोटीन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपका वजन 40 किलोग्राम है तो आपको प्रोटीन की मात्रा प्रतिदिन 80 ग्राम प्रतिदिन लेनी चाहिए।
जटिल कार्बोहइड्रेट का सेवन करें – Consume complex carbohydrates
कार्बोहइड्रेट दो प्रकार के होते हैं – सरल कार्बोहइड्रेट और जटिल कार्बोहइड्रेट। सरल कार्बोहइड्रेट का सेवन करने से शरीर में मोटापा आने लगता है। यह कई सारी बिमारियों को भी निमंत्रण देता है। मैदे से बनी हुई चीज़ें और फ़ास्ट फ़ूड सभी सरल कार्बोहइड्रेट में आते हैं। आपको हमेशा जटिल कार्बोहइड्रेट का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इससे मोटापा बढ़ने का खतरा भी नहीं रहता है और इससे शरीर को कोई हानि भी नहीं होती है। यह काफी लम्बे समय तक शरीर में ऊर्जा को बनाये रखते हैं और शरीर को स्वस्थ रखते हैं। आटे से बनी हुई चीज़ें जटिल कार्बोहइड्रेट में ही आती हैं। इसलिए वजन बढ़ाने के लिए हमेशा स्वस्थ तरीकों का ही इस्तेमाल करें।
स्वस्थ वसा का सेवन करें – Eat healthy fat for gain weight girls
कुछ लोगों का मानना है कि वसा शरीर के लिए हानिकारक होती है और मोटापे को निमंत्रण देती है। यह एक गलत धारणा है क्योंकि स्वस्थ वसा शरीर को स्वस्थ रकने में मदद करती है। इससे रक्त वाहिकाएं स्वस्थ रहती हैं ताकि रक्त का प्रवाह अच्छे से बना रहे। आप तो जानते ही होंगे कि अति हर किसी चीज़ की बुरी होती है इसलिए आपको हर चीज़ को अच्छे से नाप तोल कर ही लेना चाहिए।
पानी का सेवन ज्यादा करें – Drink more water gain weight girls
बहुत सारी लड़कियां पानी का ध्यान नहीं रखती है जिससे उनको स्वास्थ्य सम्बंधित कई तरह की बीमारियां लग जाती हैं। कई ऐसी बीमारियां होती हैं जो सिर्फ पानी पीने से ही ठीक हो जाती हैं। इसलिए स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए आपको दिन में लगभग 5 से 6 लीटर पानी पीना आवश्यक है। पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। हमारी माँसपेशियों में 70 प्रतिशत पानी ही होता है। अगर आप पानी का कम इस्तेमाल करते हैं तो मांसपेशियां सिकुड़ना शुरू हो जाती हैं और वजन कम होने लगता है। पानी कई तरह की बिमारियों से लड़कर उनको शरीर से बाहर भी निकलता है। इसलिए जितना हो सके पानी का सेवन करते रहें।
दुग्ध उत्पादों का सेवन अवश्य करना चाहिए – Must consume milk products
बहुत सारी लड़कियां दूध पीना पसंद नहीं करती हैं। दूध और इससे बने हुए उत्पादों में भी प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है इसलिए आपको इनका सेवन भी अवश्य करना चाहिए। आपको रोजाना दूध का सेवन भी करना चाहिए इससे वजन को बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी। वजन बढ़ाने के लिए आपको रात में सोते वक़्त दूध का सेवन करना चाहिए। कुछ लोगों को दूध पीना बिलकुल पसंद नहीं होता लेकिन उन्हें इसकी विशेषताओं को समझना चाहिए। इससे बने हुए उत्पादों का सेवन भी जरूर करते रहें आपको बहुत फायदा मिलेगा।
फलों और सब्जियों का सेवन करना न भूलें – Do not forget to eat fruits and vegetables
अगर आप हरी सब्जियों को सलाद के रूप में सेवन करते हैं तो आप बहुत तेजी से वजन को बढ़ा सकते हैं। इनमे कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जिनकी आवश्यकता शरीर को होती है। इसलिए इसको स्वस्थ रखने के लिए भी आपको हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। सब्जियों के साथ-साथ फलों का भी सेवन करते रहें क्योंकि इनमे भी कई तरह के विटामिन और मिनरल मौजूद होते हैं। जिनकी आवश्यकता आपके शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए होती है। इसलिए आप इनको भी अपने आहार में शामिल करें आपको बहुत फायदा होगा। आपके वजन में तेजी से वृद्धि होने लगेगी।
अच्छी नींद जरूर लें – Have a good sleep
नींद का पूरा होना और अच्छा होना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। हमारा शरीर मांसपेशियों पर तभी काम करना शुरू करता है जब हम आराम की स्थिति में होते हैं। इसलिए आपकी नींद का पूरा होना वजन बढ़ाने के लिए बहुत जरुरी होता है। नींद के समय शरीर मांसपेशियों की मरम्मत के कार्य में लग जाता है जिससे उनका आकार बढ़ने लगता है। आपको प्रतिदिन लगभग 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।
- होठों को गुलाबी बनाने और कालापन दूर करने के घरेलु उपायTable of Contents काले होठों को गुलाबी और सुन्दर बनाए – Home remedies for pink…
- हेल्थ चेकअप की पूरी जानकारी | Health check up in hindiTable of Contents हेल्थ चेकअप क्यों जरुरी है? Health check up in hindiहेल्थ चेकअप कराने…
- हस्तमैथुन के चौंकाने वाले फायदे और नुक्सान | Hastmaithun ke labh haniTable of Contents हस्तमैथुन (Hastmaithun) क्या है?हस्तमैथुन (Hastmaithun ke labh hani) कैसे किया जाता है?हस्तमैथुन…
- सूर्य नमस्कार करने से क्या लाभ होते हैं? सूर्य नमस्कार के अनोखे फ़ायदेसूर्य नमस्कार करने से क्या लाभ होते हैं? Benefits of surya namaskar in hindi Benefits…
- सुबह-सुबह गर्म पानी पीने के 9 बेहतरीन फायदेTable of Contents सुबह गर्म पानी पीने के फायदे – Benefits of hot water drinking…
- संतुलित आहार क्या है? संतुलित आहार हमारे लिए क्यों जरूरी है?Table of Contents संतुलित आहार क्या है? संतुलित आहार हमारे लिए क्यों जरूरी है? |…
- शीघ्रपतन के लक्षण, कारण, आयुर्वेदिक घरेलू उपचार और परहेज | Premature ejaculation (Shighrapatan) in hindiTable of Contents शीघ्रपतन क्या होता है – Shighrapatan in Hindiशीघ्रपतन के लक्षण – Shighrapatan…
- शाकाहारी लोगों के लिए उच्च प्रोटीन वाले सवस्थ खाद्य पदार्थTable of Contents शाकाहारी लोगों के लिए उच्च प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ1. दूध – High…
- शाकाहारी महिलाओं के लिए वजन घटाने के लिए डाइट चार्ट। Diet chart for weight loss for female in hindi vegetarianDiet chart for weight loss for female in hindi vegetarian: महिलाएं मोटापे से ज्यादातर परेशान…