दुबले-पतले लोगों के लिए तेजी से वजन कैसे बढ़ाएं – How to gain weight fast for skinny people
How to gain weight fast for skinny people: हर कोई अपना वजन बढ़ाना चाहता है और कुछ लोग वजन कम करना चाहते हैं। कोई या तो मोटापे से परेशान है और कोई अपने दुबले-पतले शरीर से परेशान रहता है। इन दोनों चीज़ों का कारण सिर्फ एक ही है और वो है अपने शरीर की अच्छे से देखभाल नहीं करना। आजकल हम अपने जीवन में इतना व्यस्त हो चुके हैं कि शरीर की तरफ तो हमारा ध्यान ही नहीं जाता है। कई बार तो ऐसा हो जाता है कि हम इतने व्यस्त होते हैं कि पूरा दिन खाना ही भूल जाते हैं। जिससे शरीर पर बूरा प्रभाव पड़ता है और शरीर का वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है और हमें पता भी नहीं चलता है। हमें यह तब पता चलता है जब शरीर में कमजोरी का एहसास होने लगता है।
हम आपको जो 3 बातें बताएँगे आप उनको ध्यान में रखते हुए अपने वजन को तेजी से बढ़ा सकते हैं। आइये जाने हैं उन तीन बातों के बारें में जिनसे आप वजन को तेजी से बढ़ा सकें।
वजन बढ़ाने के लिए व्यायाम करें – Do exercise to gain weight fast for skinny people
व्यायाम करने से आप अपने वजन को तेजी से बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आप जिम जा सकते हैं या घर और पार्क में भी नियमित व्यायाम कर सकते हैं। व्यायाम करते रहने से शरीर में ऊर्जा का प्रवाह अच्छे से बना रहता है और हम तरो-ताजा महसूस करते हैं। नियमित करते रहने से आपके शरीर और मांसपेशियों पर काम होता रहता है जिससे बिमारियों का निर्माण बहुत ही कम हो जाता है। अगर आप घर पर व्यायाम करते हैं तो आपको इस तरह की एक्सरसाइज को चुनना होगा जिससे आपकी मांसपेशियों में ब्रेकडाउन हो सके। आपको वजन के साथ एक्सरसाइज करने की आवश्यकता होती है। इससे आपकी मांसपेशियों का आकार भी बढ़ने लगेगा और शरीर को एक अच्छा आकार भी मिलेगा। दिन में कम से कम 1 घंटा व्यायाम जरूर करना चाहिए। यह आपको स्वस्थ रखने के साथ-साथ बहुत सारी बिमारियों से भी बचाता है।


पोषण या संतुलित आहार – Take nutrition to gain weight fast for skinny people
यही वो बात है जिसकी वजह से या तो आप अपने वजन को बढ़ा सकते हैं या घटा सकते हैं। आपको स्वस्थ रहने के लिए डाइट का विशेष ध्यान रखना होगा। फिटनेस की दुनिया में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए 70% योगदान भोजन का ही होता है। आपको प्रतिदिन अपने भोजन को संतुलित रखना होगा और उसमे सभी जरूरी चीज़ों को शामिल करना होगा जिनकी आवश्यकता हमारे शरीर को होती है। शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है चाहे फिर आपको वजन बढ़ाना हो या कम करना हो। हमे ऐसे खाद्यपदार्थों का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर को पोषक तत्व, विटामिन और मिनरल मिल सकें और शरीर स्वस्थ रह सके। योग में एक चीज़ बोली गयी है “पहला सुख निरोगी काया”।
व्यक्ति का सबसे पहला सुख यही है कि वो हमेशा स्वस्थ रहें लेकिन उसके लिए व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की आवश्यकता होती है। संतुलित भोजन में आपको प्रोटीन, जटिल कार्बोहइड्रेट और स्वस्थ वसा को शामिल करके उनका सेवन रोजाना करना होगा। वजन बढ़ाने के लिए आपको दिन में कम से कम 5 बार भोजन करना होगा जिससे आप दिनभर में ज्यादा कैलोरी का सेवन कर सकें। ऐसा करने से शरीर में हर समय ऊर्जा का निर्माण होता रहेगा जिससे शरीर स्वस्थ होने के साथ-साथ आपके वजन को बढ़ाने में भी मदद करेगा।
आपने अक्सर देखा होगा जब भी आप बीमार होते हैं और डॉक्टर के पास जाते हैं तो डॉक्टर का सिर्फ एक ही सवाल होता है कि आपकी डाइट क्या है या फिर आपने क्या खाया था। इससे यही पता चलता है कि बीमार होने का कारण गलत खान-पान ही है। बाद में दवाई के साथ-साथ डॉक्टर आपको भोजन में बदलाव करने के लिए कहता है या फिर यह कहता है कि आपको इन चीज़ों का सेवन नहीं करना है। इन सभी बातों से आप समझ सकते हैं कि शरीर में जो भी हरकत होती है वो सब हमारे गलत खान-पीन के कारण ही होती है।


पर्याप्त और गहरी नींद
बहुत सारे व्यक्ति इस बात को बहुत हलके में लेंगे लेकिन यह वजन बढ़ाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। कुछ लोग इतना ज्यादा तनाव में रहते हैं कि रात को अच्छे से सो भी नहीं पाते हैं जिनसे उनकी नींद पूरी नहीं होती है। स्वस्थ शरीर के लिए नींद का पूरा होना बहुत ही आवश्यक होता है। जब भी आप व्यायाम करते हैं और उसके बाद संतुलित आहार का सेवन करते हैं तो अब आपको पर्याप्त आराम की जरुरत होती है। आराम के दौरान ही शरीर मांसपेशियों की मरम्मत का कार्य शुरू कर पाता है और उनके आकार को बढ़ाने में भी मदद करता है। वजन बढ़ाने के लिए आपको तनाव से दूर रहने की आवश्यकता होती है। आपको एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि नेचुरल तरीके से वजन को बढ़ाने में थोड़ा समय जरूर लग सकता है लेकिन इसके परिणाम आपके शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होंगे।


- 1 महीने में वजन बढ़ाने के उपायTable of Contents 1 महीने में वजन बढ़ाने के उपाय – How to gain weight…
- 1 सप्ताह में घर पर पेट की चर्बी को कैसे कम करें?Table of Contents 1 सप्ताह में घर पर पेट की चर्बी को कैसे कम करें…
- 10 दिनों में महिलाओं के लिए वजन कैसे बढ़ाएं?Table of Contents 10 दिनों में महिलाओं के लिए वजन कैसे बढ़ाएं | How to…
- 2 सप्ताह में पेट की चर्बी को कैसे कम किया जा सकता है?Table of Contents 2 सप्ताह में पेट की चर्बी को कैसे कम किया जा सकता…
- Are High Protein Diets Good? क्या उच्च प्रोटीन आहार हमारे लिए अच्छे हैं?In this topic, we will talk about Are High Protein Diets Good?? A lot of…
- Are protein shakes good for health? क्या प्रोटीन शेक स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं?In this topic we will talk about are protein shakes are good for our health?…