Table of Contents
1 महीने में वजन बढ़ाने के उपाय – How to gain weight in 1 month
How to gain weight in 1 month: एक महीने में कैसे आप अपने वजन को बढ़ा सकते हैं इस विषय के बारे में चर्चा करेंगे। वजन बढ़ाना बहुत ही आसान होता है बल्कि वजन घटाना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है। ज्यादा वजन और कम वजन दोनों ही समस्यायों का कारण होता है। हमे इसे हमेशा मेन्टेन रखने की जरुरत होती है। बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने कम वजन से परेशान हैं लेकिन अब उनको इसकी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आप कुछ चीज़ों को आजमाकर या उनमे बदलाव लाकर अपने वजन को तुरंत बढ़ा सकते हैं।
- Mediterranean Diet Complete Information | Mediterranean Diet की सम्पूर्ण जानकारी
- Is Apple Cider Vinegar Effective for Weight Loss? | क्या एप्पल साइडर सिरका वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है?
- The 8 Best Diet Plans for Your Overall Health | हर उम्र के लोगों के लिए 8 सर्वश्रेष्ठ आहार
पौष्टिक आहार लें – Eat nutritious food
पौष्टिक आहार नहीं लेने से भी आपका वजन कम हो सकता है। शरीर को स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार की आवश्यकता होती है। शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाने के कारण वह हमारे शरीर की ग्रोथ को नहीं बढ़ा पाता है। इसलिए कुछ लोग पतले ही रह जाते हैं। उनका पतले रहने का कारण भोजन करने में आनाकानी करना या अच्छे से भोजन नहीं करना भी हो सकता है।
भोजन समय पर करें – Eat on time
बहुत से लोग भोजन समय पर नहीं करते हैं जिससे वह इस समस्या का शिकार हो जाते हैं। वजन बढ़ाने के लिए आपको सबसे ज्यादा अपने आहार पर ध्यान देना होगा जिससे आप कुछ ही दिनों में अपने वजन को बड़ी आसानी से बढ़ा सकते हैं। आपको दिन में कम से कम 5 बार भोजन करने की आवश्यकता होती है। शरीर की ग्रोथ होने के लिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा का मिलना बहुत आवश्यक होता है। इसलिए आप भोजन को समय-समय पर करते रहें।
फ़ास्ट फ़ूड से दूर रहें – Stay away from fast food
वजन बढ़ाने के लिए आपको इस तरह के भोजन से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इसका कारण यह है कि यह चीज़ें मैदे से बनी हुई होती हैं। जिनका उपयोग शरीर को बहुत नुक्सान पहुंचाता है। इससे शरीर में चर्बी का निर्माण होने की संभावना बनी रहती है। यह शरीर के अंदर जाकर चिपकने लगता है जिससे पेट खराब होने की समस्या से भी झूझना पड़ता है। अगर आप फास्टफूड के बहुत शौक़ीन हैं तो आपको वजन बढ़ाने में मुश्किल का सामना करना पड सकता है। वजन बढ़ाने के दौरान आप १ महीने में सिर्फ एक बार फास्टफूड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
संतुलित भोजन करें – Eat a balanced diet
वजन बढ़ाने के लिए संतुलित भोजन का उपयोग सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। जिसकी आवश्यकता शरीर को हमेशा स्वस्थ रहने के लिए होती है। इससे शरीर में अच्छी ऊर्जा का निर्माण होता है जो वजन बढ़ाने में आपकी मदद करता है। संतुलित आहार में प्रोटीन, कार्बोहइड्रेट और स्वस्थ वसा का होना बहुत आवश्यक होता है। आप जितनी बार भी भोजन करें आपके आहार में यह तीनो चीज़ें शामिल होनी चाहिए। इनका नियमित इस्तेमाल करने से आपका वजन तेजी से बढ़ने लगेगा।
व्यायाम करें – Do exercise for weight gain in 1 month
वजन बढ़ाने के लिए आपको रोजाना व्यायाम करना चाहिए। आपको जिम में जाकर वेट ट्रेनिंग करनी चाहिए इससे आपका वजन तेजी से बढ़ने लगेगा। वेट ट्रेनिंग के दौरान मांसपेशियों में ब्रेकडाउन होने के कारण उनका आकार बढ़ने लगता है। जिससे उनमे मजबूती आने के साथ-साथ वजन में वृद्धि भी होने लगती है। यह एक अच्छा तरीका और प्राकृतिक तरीका भी है। वेट ट्रेनिंग करने से आपके शरीर को एक अच्छा आकार भी मिलता है। आपका शरीर सूंदर और आकर्षक भी दिखने लगता है। अगर आप जिम नहीं जाना चाहते तो ऐसे बहुत सारे व्यायाम हैं जिनको आप घर पर कर सकते हैं। जैसा भी आपको सही लगे आप व्यायाम को नियमित करने का प्रयास करते रहें आपका वजन बढ़ने लगेगा।
एरोबिक व्यायाम कम करें – Reduce aerobic exercise
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपको एरोबिक व्यायाम को कम करने की आवश्यकता होती है। ऐरबिक व्यायाम ऐसे व्यायाम होते हैं जिनको लगातार 3 मिनट से ज्यादा किया जा सकता है जैसे: रनिंग और स्किप्पिंग इत्यादि। इससे आपके वजन को बढ़ने में कोई मदद नहीं मिलती है बल्कि इससे आपका वजन और घट सकता है। लेकिन एरोबिक व्यायाम हमारे ह्रदय और रेस्पिरेटरी सिस्टम के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। इसलिए आपको इस तरह के व्यायाम को हफ्ते में 1 बार जरूर करना चाहिए। आप कोई भी दिन को सेलेक्ट करके एरोबिक व्यायाम कर सकते हैं।
दवाइयों और सप्पलीमेंट से बचें – Avoid medicines and supplements
बहुत से लोग जल्दी वजन करने के चक्कर में अपने ही शरीर का नुक्सान कर लेते हैं। वह कई तरह की दवाइयों और सप्प्लिमेंट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं जिनसे उनको बाद में पछताना पड़ता है। यहाँ पर हम whey प्रोटीन की बात नहीं कर रहे हैं। हम कुछ ऐसे सप्पलीमेंट के बारे में बात कर रहे हैं जो इल्लिगल हैं लेकिन फिर भी बाजार में बेचे जाते हैं। आपको इस तरह के सप्पलीमेंट से बचने की आवश्यकता है इससे आपके शरीर को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
गहरी नींद लें – Sleep deeply for weight gain in 1 month
नींद का होना शरीर और स्वास्थ्य दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। आपको एक दिन में लगभग 7 से 8 घंटे की नींद का लेना महत्वपूर्ण होता है। जब आप गहरी नींद में होते हैं तो शरीर मांसपेशियों पर काम करके उनको बढ़ाने का कार्य करता है। लेकिन यह तभी संभव होता है जब आप रोजाना व्यायाम करते हैं। व्यायाम के दौरान मांसपेशियों को जो भी नुक्सान होता है शरीर उनको ठीक करने लगता है। जिसके दौरान मांसपेशियों का आकार बढ़ने लगता है। जब मांसपेशियों का आकार बढ़ेगा तो उसके साथ-साथ वजन भी बढ़ेगा।