Home Diet & Nutrition महिलाओं के लिए भोजन जिससे बढ़ा सकती हैं तेजी से अपना वजन

महिलाओं के लिए भोजन जिससे बढ़ा सकती हैं तेजी से अपना वजन

by Foggfitness
0 comment

महिलाओं के लिए तेजी से वजन बढ़ाने के लिए भोजन

Food to gain weight for females: अक्सर देखा गया है की बहुत सारे लोग अपने वजन को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं। फिर चाहे उसमें पुरुष हो या फिर महिलाएं भी हो सकती हैं। आजकल के गलत खान-पान और खराब दिनचर्या के कारण बहुत से लोग या तो मोटे हो जाते हैं और कुछ लोग पतले ही रह जाते हैं। लेकिन यह दोनों ही चीज़ें हमारे स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। व्यक्ति को ना तो ज्यादा मोटा होना चाहिए और ना ही ज्यादा पतला होना चाहिए। यह समस्या ज्यादातर पुरुषों और महिलाओं दोनों में ही देखी जाती है। इस समस्या के होने का मुख्य कारण खराब दिनचर्या और खराब खान पीन दोनों ही है। जब लोग किसी स्वस्थ व्यक्ति को देखते हैं तो उनके मन में भी यही विचार आता है कि काश हम भी अपने स्वास्थ्य को और शरीर को उस व्यक्ति की तरह बना सके। फिर उसके लिए लोग तरह-तरह के सही और गलत सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं। जिससे वह जल्दी से जल्दी अपने शरीर को हेल्दी बना सकें। लेकिन हम आपको बताना चाहेंगे कि सप्लीमेंट्स के द्वारा आप कभी भी अपने शरीर को स्वस्थ नहीं बना सकते हैं। क्योंकि उसमें बहुत सारे केमिकल डाले जाते हैं जो की स्वास्थ्य और शरीर को अंदर से खराब करते हैं। आपको इनसे हमेशा बच कर रहना चाहिए।

वजन बढ़ाने के लिए हमें किसी भी तरह के सप्लीमेंट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हम प्राकृतिक तरीके से भी अपने वजन को शीघ्रता से बढ़ा सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए हमें अपनी दिनचर्या और खान-पान पर विशेष ध्यान देना होता है। अगर आप इन दोनों चीजों को अच्छे तरीके से समझ जाते हैं और अपने जीवन में उतारने का प्रयास करते हैं तो अवश्य ही आप अपने वजन को शीघ्रता से बढ़ा सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए हमें ज्यादातर अपने भोजन की तरफ ध्यान आकर्षित करना होगा। हमें समझना होगा कि ऐसा कौन कौन से खाद्य पदार्थ हैं जिनसे शरीर स्वस्थ, आकर्षक और मजबूत बनता है। अगर आप ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जान लेते हैं और रोजाना उनका सेवन करना शुरू करते हैं तो यकीन मानिए बहुत ही जल्दी आप अपने शरीर को स्वस्थ, मजबूत और आकर्षक बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे कौन से भोजन हैं और हमें अपनी दिनचर्या मैं किन चीजों का पालन करना है जिससे जल्दी से जल्दी वजन को बढ़ाया जा सके।

1. सुबह उठते ही गर्म पानी का सेवन करें

Food to gain weight for females

सुबह उठते ही सबसे पहले आपको गुनगुना पानी पीना है। आपको कम से कम 1 लीटर पानी सुबह उठते ही पीना चाहिए। इससे आपके पेट मैं जमी हुई गंदगी और दूषित पदार्थ बाहर निकलती है। अगर आप रोजाना सुबह उठते ही गुनगुने पानी का सेवन करते रहते हैं तो इससे आपका पेट साफ रहता है। अगर आपका पेट साफ रहेगा तो डाइजेशन अच्छे से काम करेगा और आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ने लगेगा। मेटाबोलिज्म के बढ़ने से आपको भूख लगना भी शुरू होगी और शरीर में भोजन लगने लगेगा।

अक्सर होता क्या है कि जब हम रात का भोजन करते हैं और उसके बाद सो जाते हैं तो हमारा शरीर कम से कम 7 से 8 घंटे आराम की स्थिति में रहता है। इस दौरान भोजन अच्छे से नहीं पच पाता है और उसका कुछ अंश पेट में ही रह जाता है। अब यह बचा हुआ खाना पेट में ही सड़ने लगता है और शरीर में कई तरह की बीमारियां लगने लगती है। अगर आप सुबह उठते ही पानी का सेवन ना करके चाय या किसी अन्य चीज का सेवन करते हैं तो अवश्य ही आपका शरीर जल्दी ही बीमार पड़ जाएगा। क्योंकि शरीर में पहले से ही गंदगी जमी हुई है और उसको साफ किए बिना आप उसमें और चीजें डालने का काम कर रहे हैं। लेकिन अगर आप शीघ्रता से अपने वजन को बढ़ाना चाहते हैं और शरीर को स्वस्थ बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले सुबह उठते ही आप को कम से कम 1 लीटर गुनगुने पानी का सेवन करना है। जिससे आपका पेट अच्छे से साफ हो जाए। अगर आप रोजाना इस तकनीक का इस्तेमाल करते हैं तो यकीन मानिए आपको कुछ ही दिनों में परिणाम देखने को मिल जाएंगे।

2. सुबह-सुबह भीगे हुए काले और सफेद चनों का सेवन करें

Food to gain weight for females

सुबह उठते ही गरम पानी का सेवन करने के 1 घंटे के बाद आपको भीगे हुए काले चने या सफेद चने का सेवन करना है। रात को आप सोने से पहले एक कटोरी में काले चने और सफेद चने मिक्स करके भिगोकर रख दें। सुबह उन्हें पानी से निकालकर खाना शुरू कर दें। इन चनों को आप सलाद के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप इनका खाली पेट सेवन करते हैं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। इनमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और अन्य खनिज और पोषक तत्व इत्यादि पाए जाते हैं। जिनकी आवश्यकता शरीर को हमेशा बनी रहती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों की तरफ हमें अग्रसर होना पड़ता है। इसलिए आपको सुबह उठने के बाद और गर्म पानी पीने के 1 घंटे के बाद चनों का सेवन करना चाहिए। अगर आप यह लगातार करते हैं तो कुछ ही दिनों में आप देखेंगे कि आपके शरीर में कुछ बदलाव आना शुरू हो गया है।

3. दिन में करीब 6 केले खाएं – Food to gain weight for females

banana

वजन बढ़ाने के लिए केले बहुत ही शानदार माने जाते हैं। केलों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनकी आवश्यकता शरीर में होती है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि शरीर को स्वस्थ, मजबूत और आकर्षक बनाने के लिए पोषक तत्वों की तरफ ध्यान केंद्रित करना होता है। शरीर को ऐसी चीजें देनी होती है जिनकी उसको आवश्यकता होती है। लेकिन हमारी खराब दिनचर्या और खान-पान के कारण हम शरीर को उसके मुताबिक पोषक तत्व नहीं दे पाते हैं और शरीर धीरे-धीरे खराब होने लगता है।

केले बहुत ही जल्दी शरीर में वजन को बढ़ाने का काम करते हैं। यह आपके डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करते हैं। यह आपके शरीर में किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। केलों में हर तरह के विटामिन, मिनरल, फाइबर और अन्य खनिज पाए जाते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्होंने केलों का सेवन करके ही अपने शरीर को मजबूत और आकर्षक बनाया है। विज्ञान के मुताबिक भी केलों में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि वजन बढ़ाने में शरीर की बहुत मदद करते हैं। इसलिए आप 1 दिन में या रोजाना कम से कम 6 केलों का सेवन अवश्य करें इससे आपके वजन में वृद्धि होगी।

4. दूध, दही और छाछ का निरंतर सेवन करते रहें

Food to gain weight for females

आपको दूध, दही और छाछ का सेवन निरंतर करते रहना चाहिए। दूध, दही और छाछ में कैल्शियम, प्रोटीन और वसा अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाकर रखने का काम करता है। प्रोटीन शरीर में मांसपेशियों को ठीक और मजबूत बनाने का काम करता है। वसा शरीर में चमड़ी और अन्य कोशिकाओं को स्वस्थ तथा मजबूत बनाने का काम करता है। इसके अलावा भी दुग्ध उत्पादों में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें कई तरह के विटामिन, मिनरल तथा अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं।

शरीर को पोषक तत्वों की आवश्यकता हमेशा बनी रहती है और हमें इस चीज का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। इन उत्पादों का सेवन आप रोजाना अपने दिनचर्या में शामिल करें। दूध का सेवन आप दिन में दो बार कर सकते हैं, दही आप दिन में दो बार खा सकते हैं और छाछ का सेवन भी आप दिन में दो बार बड़ी आसानी से कर सकते हैं। इनसे आपको किसी भी तरह का कोई भी नुकसान देखने को नहीं मिलेगा। बल्कि इससे आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे और शरीर में बदलाव देखने को मिलेगा। उम्मीद है इस बदलाव को देखकर आपको बहुत खुशी होगी।

5. फलों और सब्जियों की तरफ भी ध्यान केंद्रित करें – Food to gain weight for females

fruits and vegetables

वजन बढ़ाने के लिए आपको फलों और सब्जियों की तरफ भी अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इनमें भी बहुत सारे पोषक तत्व तथा आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम इत्यादि खनिज पाए जाते हैं जो कि शरीर को स्वस्थ रखने में है हमारी मदद करते हैं। आपने अक्सर देखा या सुना होगा जब भी कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है और उसके शरीर में है कुछ पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तो डॉक्टर हरी सब्जियां और फलों को खाने की सलाह देते हैं। दोस्तों सब्जियों और फलों में बहुत ही अधिक मात्रा में पोषक तत्वों की भरमार होती है। हमें इनका सेवन रोजाना अपनी डाइट में अवश्य करना चाहिए। हम इनका सेवन सलाद के रूप में भी कर सकते हैं और इन्हें पका कर भी इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

ज्यादातर सब्जियों के बारे में कहा जाता है कि इन्हें ज्यादा नहीं पकाना चाहिए क्योंकि ज्यादा पकाने से इनके अंदर मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। फिर वह सब्जी किसी काम की नहीं रह जाती है। यह बात बिल्कुल ठीक है हमें हरी सब्जियों को ज्यादा नहीं पकाना चाहिए। जितना ज्यादा हो सके अगर हम इनका सेवन कच्चा या उबालकर करें उतना ही शरीर और स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहता है। वजन बढ़ाने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप शरीर को वह सभी पोषक तत्व प्रदान करें जिनकी शरीर को जरूरत बनी रहती है। इससे शरीर स्वस्थ रहेगा और वजन भी बड़ी आसानी से बढ़ना शुरू हो जाएगा।

6. दालों को भी अपनी डाइट में शामिल करें – Food to gain weight for females

pulses

अपनी डाइट में दालों को भी एक अहम स्थान दें। दालों में काफी मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, विटामिन इत्यादि पाए जाते हैं जो कि स्वास्थ्य को ठीक रखने में शरीर की मदद करते हैं। दालें भी वजन बढ़ाने में अपना अहम रोल अदा करती हैं। दालों का सेवन आप रोजाना करें तो यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। लेकिन एक बात का ध्यान रखें दालों का सेवन आप रोटी या चावल के साथ ही करें। ऐसा करने से यह एक संपूर्ण प्रोटीन में बदल जाता है जो कि शरीर में अच्छे से काम करता है। अगर आप सिर्फ दाल का ही सेवन करते हैं तो यह संपूर्ण प्रोटीन नहीं होता है क्योंकि इसमें कुछ पोषक तत्व मौजूद नहीं होते। इसीलिए भारतीय परंपरा में दाल, चावल और रोटी का संपूर्ण कंबीनेशन बनाया गया है जिससे शरीर को वह सभी पोषक तत्व मिले हैं जिनकी शरीर को आवश्यकता होती है। इसीलिए अगर आप दालों को भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही खुशी की बात होगी और वजन भी तेजी से बढ़ना शुरू हो जाएगा।

7. गेहूं के आटे का ही इस्तेमाल करें – Food to gain weight for females

wheat flour

हमेशा गेहूं के आटे का ही खाने में इस्तेमाल करें। यह आटा आपके स्वास्थ्य और शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन इत्यादि पाए जाते हैं। यह शरीर को मजबूत और स्वस्थ रखने में हमारी मदद करते हैं। गेहूं के आटे से बनी हुई रोटी का सेवन स्वास्थ्य और शरीर को मजबूत बनाता है क्योंकि यह शरीर में जाने के बाद धीरे-धीरे पचना शुरू होती है।

एक बात का विशेष ध्यान रखें हैं कि वजन बढ़ाते या घटाते समय मैदा और उससे बनी हुई चीज़ों का सेवन कभी ना करें। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। अगर आप मैदा से बनी हुई चीजें के आदी हैं तो आपको इन चीजों को धीरे-धीरे करके छोड़ देना चाहिए क्योंकि यह शरीर को बेडौल और बेकार बना देती है। हमेशा गेहूं के आटे से बनी हुई चीजों का ही सेवन करें। अगर आप ब्रेड खाते हैं तो आटे से बने हुए ब्रेड का ही सेवन करें। आटा स्वास्थ्य और शरीर के लिए अच्छा होता है, लेकिन मैदा शरीर को बेकार कर देता है और कई सारी बीमारियों का निर्माण कर देता है। आप सूजी, बेसन, मक्की, बाजरा और ज्वार इत्यादि का भी खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन सिर्फ मैदा और उससे बनी हुई चीजों से दूर रहें।

8. शरीर में प्रोटीन की कमी ना होने दें – Food to gain weight for females

Food to gain weight for females

एक बात का विशेष ध्यान रखें कि शरीर में प्रोटीन की कमी ना होने पाए। प्रोटीन वजन बढ़ाने और घटाने दोनों में ही अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आपको नहीं पता तो हम बता देते हैं कि हमारी मांसपेशियां प्रोटीन से ही बनी होती हैं। प्रोटीन हमारी मांसपेशियों की मरम्मत करने का कार्य करता है और उनके आकार को बढ़ाने में भी हमारी मदद करता है। अगर आप रोजाना उचित मात्रा में शरीर को प्रोटीन नहीं देते हैं तो शरीर मांसपेशियों कि अच्छे से मरम्मत नहीं कर पाता है और इससे मांसपेशियों में गिरावट देखने को मिलती है।

प्रोटीन आपको अंडे, मांस, पनीर इत्यादि में काफी मात्रा में मिल जाएगा। अगर आप मांसाहारी हैं तो आपके लिए प्रोटीन के बहुत सारे स्रोत हैं और अगर आप एक शाकाहारी हैं तो आपके पास कुछ ही प्रोटीन के स्रोत उपलब्ध होते हैं। जैसे पनीर, सोयाबीन, दालें, दूध, मेवे और ड्राई फ्रूट्स इत्यादि। प्रोटीन शरीर में उचित मात्रा में होना बहुत जरूरी है यही आपके वजन को बढ़ाने में आपकी मदद करेगा। वजन तभी सवस्थ तरीके से बढ़ेगा जब आपकी मांसपेशियों की मरम्मत ठीक तरीके से हो सके।

9. अपनी दिनचर्चा के अनुकूल आहार योजना बनाएं

diet plan for weight gain female

कभी भी किसी के द्वारा बनाये गए डाइट प्लान को फॉलो करने के बजाये अपनी दिनचर्या के मुताबिक आहार योजना बनायें। इसका कारण यह है कि किसी के द्वारा बनाया गया डाइट प्लान आपकी दिनचर्या के अनुकूल नहीं हो सकता है। आप सिर्फ सबसे पहले यह समझें कि आपके लिए क्या भोजन सही है और क्या सही नहीं है। इसको समझने के बाद आप अपनी दिनचर्या को समझने की कोशिश करें। अब अपनी दिनचर्या के अनुकूल आहार योजना और व्यायाम को शामिल करें। ऐसा करने से आपको डाइट प्लान फॉलो करने में बहुत आसानी रहेगी और आप इसे लम्बे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

कई बार देखा गया है कि कुछ लोग किसी की भी आहार योजना और व्यायाम को इस्तेमाल करने लग जाते हैं और फिर उन्हें परिणाम देखने को नहीं मिलते हैं। क्योंकि वह योजना आपकी दिनचर्या के अनुकूल नहीं बन पाती है और आप चिंतित हो जाते हैं। इसी कारण बहुत जल्दी हार मान कर बैठ जाते हैं और फिर दोवारा कोशिश करने की नहीं सोचते हैं। इसलिए हम आपको कह रहे हैं की भोजन को समझने के बाद अपनी दिनचर्या के मुताबिक योजना बनायें और उसे फॉलो करें। यकीन मानिये आपको इस तरीके से बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

,

You may also like

Leave a Comment

About Us

We want to tell you that on this website you will get information related to Health, Fitness, Beauty, Home Remedies, Exercise, Diet, Nutrition and Yoga etc. Here we will keep bringing informative videos for you. The makers of videos in this channel are experts in their respective fields and have also taken certification. We have been working in this field for the last several years, so we want to share our experience with you all.

Latest Post

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More