Home Exercise & Yoga बिना उपकरण के पेट की चर्बी कम करने के लिए व्यायाम

बिना उपकरण के पेट की चर्बी कम करने के लिए व्यायाम

by Foggfitness
0 comment

पेट की चर्बी कम करने के लिए व्यायाम

Exercises to lose belly fat without equipment: खराब दिनचर्या के चलते हुए पेट, कमर और टांगो पर जरूरत से ज्यादा चर्बी का जम जाना एक चिंता का विषय बन चुका है। इसके साथ-साथ यह जमी हुई चर्बी कई तरह की बीमारियां उत्पन्न करने लगती है। पेट, टांगो या कमर पर थोड़ी बहुत चर्बी का होना एक सामान्य बात है। अगर यह चर्बी जरूरत से ज्यादा देखने को मिलती है तो आपको कई तरह की बीमारियों से जूझना पड़ सकता है। चर्बी बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें से जो मुख्य कारण है वह है आजकल की खराब दिनचर्या और गलत खान पीन। हम लोग अपने जीवन में इतना व्यस्त हो चुके हैं कि हम अपने ही शरीर को लगातार भूलते चले जा रहे हैं। हम यह भूल गए हैं कि इस शरीर से ही जीवन संभव है। हम अपने काम में इतने व्यस्त हो चुके हैं कि हमें यही पता नहीं रहता कि हमारी दिनचर्या कैसी है और हमारा शरीर कैसा हो चुका है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपनी दिनचर्या और भोजन में सुधार लाना आवश्यक है। इसके साथ-साथ अपनी दिनचर्या में व्यायाम जो कि शरीर के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण अंग है इसे जोड़ना बहुत ही आवश्यक है। नियमित व्यायाम करते रहने से शरीर से छोटी मोटी बीमारियां तो ऐसे ही खत्म हो जाती हैं। व्यायाम करते रहने से शरीर एक्टिव रहता है और रक्त का संचार भी ठीक तरीके से होता रहता है।

आज हम इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइजेज के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको आप बिना किसी उपकरण के घर पर या कहीं पर भी आसानी से कर सकते हैं। जमी हुई चर्बी को खत्म करने के लिए हमें व्यायाम के साथ-साथ अपने भोजन में भी सुधार लाना आवश्यक है। अगर आप जानना चाहते हैं कि चर्बी को कम करने के लिए हमें किस तरह के भोजन की आवश्यकता होती है तो उसके लिए हमने आपके लिए आर्टिकल लिखे हुए हैं। आप वहां पर इसके बारे में अच्छे से जान सकते हैं। तो आइए हम बात करते हैं ऐसे कौन-कौन से व्यायाम हैं जिनको हम बिना उपकरण के कर सकते हैं और चर्बी को खत्म कर सकते हैं।

1. रोजाना दौड़ना शुरू करें – Exercises to lose belly fat

Exercises to lose belly fat

पेट की चर्बी को कम करने के लिए दौड़ना एक बहुत ही अच्छा व्यायाम है। इससे शरीर के सभी मांसपेशियां काम करना शुरू करती हैं। इसके साथ-साथ यह हृदय और फेफड़ों का भी व्यायाम है। जब हम दौड़ना शुरू करते हैं तो शरीर से ज्यादा कैलोरी जलने लगती है। ज्यादा कैलोरी जलने के कारण शरीर में थकावट महसूस होने लगती है। चर्बी को कम करने के लिए सबसे पहले हमें यह ध्यान रखना आवश्यक है कि जमा हुई कैलोरी को जितना जलाया जा सके उतना ही स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। दौड़ने से शरीर के सभी अंग काम करना शुरू करते हैं जिससे ज्यादा कैलोरी जलना शुरु होती है। अगर आप इस व्यायाम को रोजाना करते हैं तो इससे आपको चर्बी कम करने में बहुत ज्यादा फायदा मिलेगा।

    2. स्क्वाट्स करना शुरू करें

    squat

    स्क्वायट टांगों का एक सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है। यह व्यायाम टांगों की उपली मांसपेशियों पर काम करता है। हम आपको बताना चाहेंगे कि शरीर की 60% मांसपेशियां टांगों में ही होती हैं जो कि हमारे शरीर का आधार है। अगर हम चर्बी कम करना चाहते हैं तो हमें ज्यादा मांसपेशियों वाली जगह पर ज्यादा काम करना चाहिए। इससे फायदा यह होगा कि जितनी ज्यादा मांसपेशियां काम करेंगी उतनी ही ज्यादा शरीर से कैलोरी जलने लगेगी। जितनी ज्यादा कैलोरी जलती है चर्बी उतनी ही जल्दी कम होने लगती है। टांगों का व्यायाम करना बहुत आवश्यक होता है। बहुत बार देखा गया है कि लोग अपने शरीर के ऊपरी हिस्से का ही व्यायाम करते हैं और नीचे के हिस्से जो कि शरीर का आधार है उस पर कम काम करना पसंद करते हैं। अगर हम चर्बी कम करना चाहते हैं तो हमें टांगों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। इस व्यायाम में टांगों पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है जिससे ज्यादा कैलोरी जलने में मदद मिलती है। शुरुआती तौर पर आप इस व्यायाम मैं 10 रिपीटेशन और 3 सेट के साथ शुरू कर सकते हैं। धीरे-धीरे जैसे आपका स्टेमिना बढ़ता जाएगा आप इसके रिपीटेशन और सेट को बढ़ाना शुरू कर दें।

    3. पुशअप्स करना शुरू करें – Exercises to lose belly fat

    Exercises to lose belly fat

    पुशअप्स शरीर के ऊपरी हिस्से का सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है। इस व्यायाम में छाती की मांसपेशियां, बाजू की मांसपेशियां और कंधे की मांसपेशियां काम में आती है। यह व्यायाम भी चर्बी कम करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस व्यायाम के लिए आपको किसी भी उपकरण की कोई आवश्यकता नहीं है। इसे आप कहीं पर भी कर सकते हैं। जो लोग इस व्यायाम को करना नहीं जानते हैं हम उनको बता दें कि वह सबसे पहले घुटने लगा कर इस व्यायाम को करने की कोशिश करें। धीरे-धीरे यह व्यायाम आपको एडवांस लेवल पर ले जाएगा। इस व्यायाम में भी ज्यादा मांसपेशियां काम में आती हैं, जिससे ज्यादा कैलोरी जलने में मदद मिलती है। शुरुआती तौर पर आप इस व्यायाम मैं 10 रिपीटेशन और 3 सेट के साथ शुरू कर सकते हैं। धीरे-धीरे जैसे आपका स्टेमिना बढ़ता जाएगा आप इसके रिपीटेशन और सेट को बढ़ाना शुरू कर दें। आपको बहुत फायदा मिलेगा और चर्बी भी कम हो जाएगी।

    “यदि आप व्यायाम के लिए समय नहीं निकालते हैं, तो आपको शायद बीमारी के लिए समय निकालना होगा।”

    4. लंज करना शुरू करें

    lunge

    लंजिस व्यायाम भी चर्बी को कम करने के लिए ज्यादातर इस्तेमाल में लाया जाता है। इसको इस्तेमाल में लाने का कारण है की यह टांगों का बहुत ही अच्छा व्यायाम है। यह टांगों के लगभग सभी मांसपेशियों पर काम करता है जिसमें ज्यादा कैलोरी जलने की संभावना होती है। यह एक यूनिलैटरल व्यायाम है जिसमें शरीर का भार एक टांग पर होता है। इस व्यायाम को करना बहुत ही आसान है। शुरुआती तौर पर आप इस व्यायाम को किसी भी सहारे के साथ कर सकते हैं। लेकिन धीरे-धीरे आप देखेंगे कि जब आपका स्टैमिना बनना शुरू हो गया है तब आप इसे बिना सहारे के भी कर सकते हैं। शुरुआती दौर में आप इस व्यायाम को 10 रिपीटेशन और 3 सेट के साथ शुरू कर सकते हैं और धीरे-धीरे इस व्यायाम के रिपीटेशन और सेट को बढ़ा सकते हैं। यह व्यायाम चर्बी को कम करने के लिए बहुत ही अच्छा व्यायाम है इससे आपको यकीनन बहुत फायदा देखने को मिलेगा।

    5. स्टेप अप करना शुरू करें – Exercises to lose belly fat

    Exercises to lose belly fat

    स्टेप अप व्यायाम चर्बी को कम करने के लिए बहुत इस्तेमाल में लाया जाता है। इस व्यायाम को करना बहुत ही आसान है। यह व्यायाम एरोबिक व्यायाम का एक अंग माना जाता है क्योंकि इस व्यायाम को आप 3 मिनट से ज्यादा भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको सीढ़ियों की आवश्यकता होती है। इस व्यायाम को आप घर पर बिना किसी उपकरण के बड़ी आसानी से कर सकते हैं। इस व्यायाम को आप शुरुआती तौर पर धीरे धीरे चल कर भी कर सकते हैं। लेकिन जैसे ही आपका स्टैमिना बढ़ना शुरू होता है तो आप भागते हुए भी इन सीढ़ियों पर चढ़ने की कोशिश कर सकते हैं। इस व्यायाम में भी ज्यादातर मांसपेशियां काम में आती हैं और ज्यादा कैलोरी जलने लगती है। यह व्यायाम आपके हृदय और फेफड़ों को भी मजबूत बनाता है। इस व्यायाम से चर्बी को कम करने में बहुत मदद मिलेगी।

    6. जंपिंग करना शुरू करें

    jumping

    जंपिंग व्यायाम भी चर्बी को कम करने के लिए बहुत इस्तेमाल में लाया जाता है। इस व्यायाम को करना बहुत ही आसान है। यह व्यायाम एरोबिक व्यायाम का एक अंग माना जाता है क्योंकि इस व्यायाम को आप 3 मिनट से ज्यादा भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है। इस व्यायाम को आप घर पर बिना किसी उपकरण के बड़ी आसानी से कर सकते हैं। इस व्यायाम को आप शुरुआती तौर पर धीरे धीरे जम्प करके भी कर सकते हैं। लेकिन जैसे ही आपका स्टैमिना बढ़ना शुरू होता है तो आप थोड़ा ऊँचे जम्प लेकर भी इस व्यायाम को करने का प्रयास कर सकते हैं। इस व्यायाम में भी ज्यादातर मांसपेशियां काम में आती हैं और ज्यादा कैलोरी जलने लगती है। यह व्यायाम आपके हृदय और फेफड़ों को भी मजबूत बनाता है। इस व्यायाम से चर्बी को कम करने में बहुत मदद मिलेगी।

    7. क्रंचेज करना शुरू करें – Exercises to lose belly fat

    Exercises to lose belly fat

    करुन्चेस व्यायाम पेट की चर्बी को कम करने के लिए बहुत इस्तेमाल में लाया जाता है। इस व्यायाम को करना बहुत ही आसान है। इस व्यायाम को करने के लिए आपको किसी भी उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है। इस व्यायाम को आप घर पर बिना किसी उपकरण के बड़ी आसानी से कर सकते हैं। यह व्यायाम आपके पेट की मांसपेशियों को सक्रिय करता है। इस व्यायाम को आप शुरुआती तौर पर धीरे धीरे करके भी कर सकते हैं। लेकिन जैसे ही आपका स्टैमिना बढ़ना शुरू होता है तो आप इस व्यायाम को थोड़ा अच्छे से और जल्दी से करने का प्रयास कर सकते हैं। इस व्यायाम में पेट की लगभग ज्यादातर मांसपेशियां काम में आती हैं और ज्यादा कैलोरी जलने लगती है। यह व्यायाम शरीर के ऊपरी हिस्से और पेट को मजबूत बनाता है। इस व्यायाम से पेट की चर्बी को कम करने में बहुत मदद मिलेगी। शुरुआती दौर में आप इस व्यायाम को 10 रिपीटेशन और 3 सेट के साथ शुरू कर सकते हैं और धीरे-धीरे इस व्यायाम के रिपीटेशन और सेट को बढ़ा सकते हैं। यह व्यायाम चर्बी को कम करने के लिए बहुत ही अच्छा व्यायाम है इससे आपको यकीनन बहुत फायदा देखने को मिलेगा।

    “दैनिक व्यायाम उत्कृष्ट स्वास्थ्य की चाबियों में से एक है।”

    8. सूर्य नमस्कार करना शुरू करें

    surya namaskar

    सूर्य नमस्कार शरीर की सभी मांसपेशियों को सक्रिय करने और ज्यादा कैलोरी जलाने के लिए उपयोग में लाया जाता है। यह शरीर की सभी मांसपेशियों को काम में लगा देता है और ज्यादा कैलोरी को जलाने में हमारी मदद करता है। इस व्यायाम में लगभग सभी तरह की एक्सरसाइज शामिल होती हैं। जिनमें शरीर के हर अंग को बड़ी ही आसानी से काम में लगाया जा सकता है। यह व्यायाम योग मैं और स्ट्रैचिंग में बहुत इस्तेमाल किया जाता है। जैसा कि हमने आपको बताया कि यह व्यायाम शरीर की लगभग सभी मांसपेशियों पर काम करता है। तो यकीनन इससे ज्यादा कैलोरी जलने में भी मदद मिलेगी। इस व्यायाम को करना बहुत ही आसान है। इसके लिए बहुत सारी रिसर्च भी की गई है और इसे एक अहम स्थान दिया गया है। आप भी इस व्यायाम को करके अपने शरीर में लचीलापन और मजबूती ला सकते हैं। शुरुआती दौर में आप इस व्यायाम को 10 रिपीटेशन और 3 सेट के साथ शुरू कर सकते हैं। धीरे-धीरे जब आप इसे करना शुरू करेंगे तो इसके रिपीटेशन और सेट को बढ़ाकर ज्यादा कैलोरी को जलाने की कोशिश कर सकते हैं। यकीन मानिए इस व्यायाम से भी आप जमा हुई चर्बी को कम कर सकते हैं।

      9. प्लैंक करना शुरू करें

      plank

      प्लान्क भी शरीर के महत्वपूर्ण व्यायामों मैं से एक व्यायाम है। यह एक ऐसा व्यायाम है जो शरीर के अगले हिस्से की सभी मांसपेशियों पर काम करता है। इस व्यायाम को शरीर से चर्बी को कम करने के लिए बहुत ही इस्तेमाल में लाया जाता है। इसमें लगभग शरीर की सभी मांसपेशियां काम करना शुरू कर देती है। यह व्यायाम पेट के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस व्यायाम को करना बहुत ही आसान है और इसके लिए आपको किसी भी उपकरण की कोई आवश्यकता नहीं होती है। इस व्यायाम मैं आपके शरीर का भार पैरों और बाजू पर होता है। जिस व्यायाम में जितनी ज्यादा मांसपेशियां काम करेंगे उतनी ही ज्यादा कैलोरी जलने में मदद मिलेगी। इस व्यायाम में लगभग सभी मांसपेशियों काम करना शुरू कर देती हैं जिससे ज्यादा से ज्यादा कैलोरी जलने में मदद मिलती है। यही कारण है कि इस व्यायाम को चर्बी को कम करने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लाया जाता है। आप भी इस व्यायाम को शामिल करके शीघ्रता से वजन को कम करने का प्रयास कर सकते हैं। उम्मीद है इस व्यायाम से आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

      10. स्ट्रेचिंग करना शुरू करें – Exercises to lose belly fat

      Exercises to lose belly fat

      व्यायाम करने के दौरान हमें शरीर के लचीलापन पर भी ध्यान अवश्य देना चाहिए। शरीर का लचीला होना बहुत ही आवश्यक होता है। अगर हम अपनी दिनचर्या को ध्यान से देखने की कोशिश करें तो देखेंगे कि हम दिन में बहुत सारी ऐसी एक्टिविटी करते हैं जिसमें शरीर को लचीला होना बहुत जरूरी होता है। योग में शरीर को लचीला बनाने के लिए ही ज्यादा काम किया जाता है। जब शरीर को लचीला बनाने वाली एक्सरसाइज की जाती हैं तब भी शरीर से काफी कैलोरी जलने में मदद मिलती है। स्ट्रेचिंग व्यायाम का एक ऐसा अंग माना जाता है जो शरीर को लचीलापन प्रदान करता है। यह शरीर के सभी जोड़ों पर अच्छे से काम करता है जिससे कि शरीर के सभी जोड़ लचीले बने रहें ताकि शरीर को कोई भी एक्टिविटी करते समय किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े। बहुत से लोग ऐसे देखे गए हैं जो व्यायाम तो करते हैं लेकिन अपने शरीर के लचीलेपन पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन अगर आप शरीर में जमा हुई चर्बी को खत्म करना चाहते हैं तो आपको शरीर के इस व्यायाम को भी अवश्य करना चाहिए। इससे आपका शरीर लचीला तो बनेगा ही साथ ही जमा चर्बी जलाने में भी बहुत मदद मिलेगी।

      , ,

      You may also like

      Leave a Comment

      About Us

      We want to tell you that on this website you will get information related to Health, Fitness, Beauty, Home Remedies, Exercise, Diet, Nutrition and Yoga etc. Here we will keep bringing informative videos for you. The makers of videos in this channel are experts in their respective fields and have also taken certification. We have been working in this field for the last several years, so we want to share our experience with you all.

      Latest Post

      This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More