Bread recipe in Hindi: आटा ब्रेड या व्होल वीट ब्रेड का नाम तो आपने सुना ही होगा। ब्रेड को डबल रोटी के नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो ब्रेड मैदे से बनाया जाता है, लेकिन आजकल मल्टीग्रेन आटा या गेहूं के आटे से बने ब्रेड बाजार में उपलब्ध है जो कि (Bread recipe in Hindi) हमारे स्वास्थ्य के लिए हेअल्थी हैं।
गेहूं का आटा (ब्राउन ब्रेड/आटा ब्रेड), मैदे से ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक है क्योंकि मैदे (वाइट ब्रेड) में सिंपल कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं, जो हमारी आँतो में जाकर चिपक जाता है और रोजाना वाइट ब्रेड का सेवन करने से हमारा स्वाथ्य खराब हो जाता है। गेहूं के आटे में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं। कॉन्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट से तात्पर्य यह है कि यह पचने में थोड़ा समय लेते हैं जिससे कि हमारी बॉडी में लम्बे समय तक ऊर्जा बनी रहती है।
“आटा ब्रेड एक प्रकार का भोजन जो आटे और पानी को मिलाकर बनाया जाता है। इसमें यीस्ट का प्रयोग भी किया जाता है। इसे ओवन में पकाया जाता है। यीस्ट आमतौर पर ब्रेड को ऊपर उठाने के लिए मिलाया जाता है।”
ब्रेड, विशेष रूप से साबुत भोजन (whole meal), डाइटरी फाइबर (dietary fiber) का एक महत्वपूर्ण स्रोत है जो हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और हमें लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है।
गेहूं, चावल, कॉर्नमील, जई, जौ या अन्य अनाज से बना कोई भी भोजन अनाज उत्पाद है। ब्रेड, पास्ता, दलिया, नाश्ता अनाज, जई का आटा और टॉर्टिला अनाज उत्पादों के उदाहरण हैं।
ब्रेड का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। क्योंकि ब्रेड कार्ब्स में मात्रा उच्च है और सूक्ष्म पोषक तत्वों में कम है। इसमें ग्लूटेन और एंटीन्यूट्रिएंट सामग्री मौजूद होती है जो कुछ लोगों के लिए समस्या पैदा कर सकती है। फिर भी, इसमें अक्सर अतिरिक्त पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साबुत अनाज या अंकुरित किस्में कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती हैं। स्वस्थ आहार के हिस्से के रूप में ब्रेड का आनंद (Bread recipe in Hindi) लिया जा सकता है।
अन्य व्यंजन बनाना सीखें:
- हलवाई जैसी कुरकुरी और रसीली जलेबी घर पर बनाएं
- कांदा पोहा बनाने का शानदार तरीका
- घर पर बनायें स्वादिष्ट पास्ता
- मीठा और नमकीन पोहा बनाने का शानदार तरीका
आटा (गेहूँ) ब्रेड बनाने का जबरदस्त तरीका – How to make Atta (Wheat) Bread recipe in hindi
आटा (गेहूँ) ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले आपको कुछ तैयारियों की आवश्यकता होती है। जिसके लिए हम आपको समय सारणी बता रहे हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आटा (गेहूँ) ब्रेड बनाने के लिए कितना समय लगता है।
तैयारियां | समय |
---|---|
पूर्व तैयारियों का समय | 5 मिनट |
पकाने का समय | 30 मिनट |
कितने लोगो के लिए | 1 लॉफ |
कुल समय | 35 मिनट |
आटा आराम का समय | 2 घंटे 30 मिनट |
पाक शैली | भारतीय |
ऑथर | फॉगफिटनेस |
ब्रेड रेसिपी सामग्री – Ingredients in hindi
ब्रेड बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता होती है। जिसके बारे में आपको निचे विस्तार से बताया गया है। इन सामग्रियों को आप इकठ्ठा कर लें और स्वादिष्ट ब्रेड बनाने की शुरुआत करें।
ब्रेड रेसिपी बनाने के लिए सामग्री |
---|
3 कप गेहूं का आटा / आटा |
1 कप गर्म दूध |
2 टेबल स्पून चीनी (1 टेबल स्पून = 15 ग्राम/मिली, 2 टेबल स्पून = 30 ग्राम/मिली) |
½ टेबल स्पून ड्राई यीस्ट (1/2 टेबल स्पून = 7.5 ग्राम/मिली) |
1 टी स्पून नमक (1 टी स्पून = 5 ग्राम/मिली) |
2 टेबल स्पून तेल (2 टेबल स्पून = 30 ग्राम/मिली) |
½ टी स्पून मक्खन (ब्रश करने के लिए) |
½ कप पानी (आवश्यकतानुसार) |
आटा ब्रेड या ब्राउन ब्रेड बनाने की विधि – Method of making bread recipe in hindi
आटा ब्रेड या ब्राउन ब्रेड की रेसिपी बनाने के लिए आपको बताये गयी बातों का अनुसरण करना है जो कि निचे विस्तार से बताया गया है।


- आटा ब्रेड या ब्राउन ब्रेड घर पर बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़े बाउल
- (कटोरा) में एक कप गर्म दूध करना है। अगर आप शुद्ध शाकाहारी है, तो गर्म दूध की जगह गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- दूध गर्म होने के बाद इसमें 2 टेबलस्पून चीनी और आधा टेबलस्पून ड्राई यीस्ट डाल दीजिये और फिर इन्हें अच्छे से मिलाएं।
- अब कुछ समय के लिए इस घोल को एक तरफ रख दें। जब तक ईस्ट सक्रिय ना हो जाए।
- उसके बाद इसमें 3 कप गेहूं का आटा, 2 टेबलस्पून तेल और एक टी स्पून नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और यह चेक कर लें कि यह अच्छे से मिक्स हो चुका है।
- यह प्रोसेस करने के बाद आधा कप पानी डालें और 5 मिनट के लिए इसे गुँथे।
- आटा गुँथने के लिए एक सपाट जगह का चयन करें ताकि वह अच्छे से गुँथ सके और आटा चिपके नहीं इसके लिए आप सपाट जगह पर थोड़ा गेहूं का सूखा आटा डाल सकते हैं।


- आटा तब तक गुँथे जब तक आटा हवादार हल्का और चिवी ना हो जाए। आटा गुँथने के बाद, आटा मोड़े और उसे अच्छे से टक करें।
- अब एक ग्रीस्ड (तेल लगा हुआ) बाउल ले और उसमें गूथें हुए आटे को रख दें।
- इसके बाद आटे को एक नरम कपड़े के साथ उसे ढक कर 2 घंटे के लिए आराम दे। 2 घंटा पूरा होने के बाद, आप देखेंगे कि आटा आकार में दोगुना हो गया है। अब फिर से आटा ले और कोनों से मोड कर उसे गूथें और बेलनाकार आकर में रोल करें और थोड़ा सा चपटा करें और फिर आटा मोड़े। अब कसकर रोल करें।
- रोल करने के बाद आटे को ग्रीस्ड (तेल लगा हुआ) ब्रेड पैन में रखें। और चारों तरफ से दबाए और फिर से इसे कवर कर दें।
- अब 30 मिनट के लिए आराम दे जब तक कि आटा पेन से 1 इंच ऊपर ना हो जाए। अब बेकिंग करने का समय आ चुका है। ब्रेड का गोल्डन रंग का पाने के लिए आपको आटे के ऊपर दूध से ब्रश करें।


- ओवन को 200 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीटेड करें। फिर ओवन में ब्रेड लोफ पैन रखें और 180 डिग्री सेल्सियस पर 30 मिनट के लिए बेक करें।
- चमकदार और नरम क्रस्ट बनाने के लिए ब्रेड के ऊपर की सतह पर मक्खन का एक टीस्पून रगड़ें।
- बेक होने के बाद, स्लाइस करने से पहले कम से कम 10 मिनट इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- अंत में, होल व्हीट ब्रेड या आटा ब्रेड तैयार है। अब आप जैसा चाहे उस तरह से ब्रेड का सेवन कर सकते है। ब्रेड की अनेक रेसिपीज भी बनती है जैसे सेंडविच, कटलेट, जैम के साथ और पकोड़ा आदि।
- घर का बना ब्रेड बाजार के बने ब्रेड से काफी ताज़ा और स्वादिष्ट लगता है।
ध्यान रखने योग्य बाते – Things to keep in mind
- ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आटा अच्छे से गुँथ चुका है या नहीं।
- अगर आटा अच्छे से नहीं गुँथा होगा तो यह नर्म नहीं होगा।
- अगर आप शुद्ध शाकाहारी हैं तो दूध की जगह पानी का इस्तेमाल करें।
- ब्राउन ब्रेड की जगह अगर आप वाइट ब्रेड बनाना चाहते हैं तो आटे की जगह मैदे का प्रयोग करें।
- ब्रेड बनाने के बाद आप इसे 2 दिन तक खा सकते हैं क्योंकि यह घर का बना हुआ ब्रेड है इसमें किसी संरक्षक का प्रयोग नहीं किया गया है।
ब्रेड रेसिपी से सम्बंधित प्रश्नोत्तर – Bread recipe in hindi- FAQ
1 टेबल स्पून एक बड़ा चम्मच होता है जिसमे 15 ग्राम/मिली मात्रा आती है। यदि आपके पास कोई मीट्रिक माप नहीं है, तो याद रखें कि एक बड़ा चम्मच आपके अंगूठे के लगभग बराबर होता है । जिससे आप खाना खाते है।
टी स्पून एक छोटा चम्मच होता है। लेकिन जब मापन के लिए टीस्पून की बात आती है तो इसका अर्थ है 5 ग्राम या 5 मिली. इसी तरह किसी चीज़ को नापने के लिए अगर टेबलस्पून का मात्रक दिया गया है तो इसका मतलब है 15 ग्राम/ मिली. यानी कि एक टेबल स्पून में तीन टीस्पून होते हैं।
आटा ब्रेड एक प्रकार का भोजन जो आटे और पानी को मिलाकर बनाया जाता है। इसमें यीस्ट का प्रयोग भी किया जाता है। इसे ओवन में पकाया जाता है। यीस्ट आमतौर पर ब्रेड को ऊपर उठाने के लिए मिलाया जाता है।
व्हाइट ब्रेड में एंडोस्पर्म होता है, जो स्टार्च से भरा होता है और इसलिए इसमें पोषक तत्व कम होते हैं। जबकि गेहूं की ब्रेड और मल्टीग्रेन ब्रेड में प्रसंस्करण के दौरान रोगाणु और चोकर बरकरार रहता है, जो इसे सफेद ब्रेड की तुलना में अधिक पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाता है।
आटा/ब्राउन ब्रेड में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाते हैं। यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखने में भी मदद करता है। मल त्याग को नियंत्रित और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक का खतरा और मोटापे को भी कम करता है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है।
हां, आप रोजाना आटा/ब्राउन ब्रेड खा सकते हैं। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। आप रोजाना चार से पांच ब्राउन ब्रेड को खा सकते हैं। यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखने में भी मदद करता है। मल त्याग को नियंत्रित और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक का खतरा और मोटापे को भी कम करता है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है।