Table of Contents
पेट को दे खूबसूरत आकार- How is best way to lose belly fat
Best way to lose belly fat:आजकल पेट की चर्बी बढ़ना एक आम समस्या हो गयी है। यह ज्यादातर लोगो का चिंता का विषय बना हुआ है। पेट की चर्बी देखने में तो बहुत खराब लगती ही है। यह हमारे लिए एक बहुत बड़ी समस्या भी है क्योंकि हमारे पेट से बीमारियों का जन्म होता है। इसी प्रकार हमारे शरीर में अनेक प्रकार की बीमारियां उत्पन हो जाती है। हमारे पेट की गुहा में क्रोनिक सूजन के बढ़ने से मधुमेह और ह्रदय रोग होने का बहुत खतरा बढ़ जाता है। पेट में चर्बी होने का मुख्य कारण असंतुलित आहार का सेवन, शारीरिक व्यायाम न करना, ख़राब जीवनशैली, अधिक वसायुक्त भोजन, जंक फ़ूड का सेवन, नमक और मीठे का अधिक सेवन से पेट में वसा जम जाती है।
आनुवंशिकता, उम्र का बढ़ना और शराब का सेवन भी चर्बी बढ़ने का कारण होते है। इसलिए पेट की चर्बी को घटना लोगों को बहुत मुशील लगता है। लेकिन अच्छे आहार, व्यायाम के द्वारा और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखने से पेट की चर्बी को आसानी से दूर किया जा सकता है। संतुलित आहार और व्यायाम को अगर सही समय पर किया जाये तो यह पेट की चर्बी को कम करने में सहायक होते है। तो आइये पेट की चर्बी को कम करने के लिए कुछ तरीको और उपायों के बारे में जानते है। लेकिन उससे पहले ये जान लेते है कि चर्बी किसे कहते है?
पेट की चर्बी किसे कहते है- What is abdominal fat
पसलियों के आस -पास की त्वचा अगर एक इंच से ज्यादा खींचने लगे तो इसे पेट की चर्बी या बेली फैट कहते है। जो ठीक हमारी त्वचा के नीचे होती है। त्वचा के अलावा ये हमारी अंदरूनी अंगो में भी जमा हो सकती है जैसे -लिवर, प्रक्रियाज़ और आंतो के चारो तरफ आदि। यह हमारे स्वाथ्य के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकती है।
- तेजी से वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा व्यायाम
- बिना उपकरण के पेट की चर्बी कम करने के लिए व्यायाम
- जानिए वजन घटाने के लिए 7 दिन का डाइट प्लान
पेट की चर्बी को कम करने के कम कैलोरी वाले आहार का सेवन करे – Eat a low calorie diet to reduce belly fat
अगर आप अपने पेट की चर्बी या मोटापे को कम करना चाहते है तो आप संतृप्त वसा (सैचुरेटेड फैट ) वाले खाद्य पदार्थों का कम सेवन करे। संतृप्त वसा जैसे – घी, मक्खन, पनीर, आदि के सेवन से दूर रहे। बल्कि इसके अलावा आप असंतृप्त वसा ( unsaturated fat ) का सेवन करे। असंतृप्त वसा के अंतर्गत जैसे मूंगफली, अंडा, नट्स, ओलिव ऑयल, टोफू, चिया सीड्स आदि के सेवन से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। जंक फ़ूड ( बर्गर, पिज़्ज़ा, आइसक्रीम, पास्ता आदि ) का सेवन न करे। ज्यादा से ज्यादा फाइबर युक्त आहार का सेवन करें। क्योंकि यह आपके मेटाबॉलिज़म को बढ़ाता है।
चर्बी घटाने के लिए संतुलित आहार है आवश्यक- A balanced diet is necessary to reduce belly fat
संतुलित आहार से सिर्फ पेट की चर्बी ही नहीं बल्कि पुरे शरीर का विकास होता है। सबसे पहले ये जान लेना आवश्यक है कि संतुलित आहार किसे कहते है? ” जिस आहार में हमारे शरीर के विकास के लिए सभी पोषक तत्व मौजूद हो संतुलित आहार कहलाता है।” जो व्यक्ति हमेशा संतुलित आहार का सेवन करता है वह हमेशा रोगमुक्त और स्वस्थ रहता है। पेट की नीचे की चर्बी को कम करने के लिए आपको अपने आहार में कम कैलोरी वाले पदार्थों ( फल, सब्जियां, साबुत अनाज आदि ) को शामिल करना चाहिए। चर्बी घटाने के लिए आपको चीनी और नमक का कम इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही अधिक शर्करा और वसायुक्त भोजन से दूरी बनानी होगी।

आप जितना ज्यादा शर्करा लेंगे, पेट की चर्बी उतनी तेजी से बढ़ेगी इसलिए इसके सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि यह शरीर में इन्सुलिन के स्तर को बढ़ाता है और फैट कोशिकाओं में ऊर्जा को एकत्रित करती है। जिससे शरीर पर तेजी से फैट बढ़ता है। चर्बी घटाने के लिए खीरे और सौंफ के इस्तेमाल करने से पेट की सूजन कम होती है। साथ ही आपको रात के खाने में काली मिर्च का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि यह फैट ( वसा ) को तेजी से जलता है। वजन कम करने और पेट की चर्बी को कम करने के लिए संतुलित आहार का सेवन अति आवश्यक है।
तनाव से दूरी बनाये रखें – Stay away from stress
चिंता करना हमारे मस्तिक और शरीर दोनों के लिए ही बहुत हानिकारक है। तनाव में रहने से हमारे शरीर में स्टेरॉइड हार्मोन की वृद्धि होती है। हमारे शरीर में इस हार्मोन की वृद्धि होने से पेट में वसा एकत्रित होना शुरू हो जाती है। इसके विपरीत अगर आपका खाना-पीना भी अच्छा नहीं है तो आपके शरीर पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है। इसलिए आपको तनाव में नहीं रहना है और अपने मन को शांत रखना है। इस हार्मोन की मात्रा को कम करने के लिए आपको मसूर की दाल, छोला, फलियां और राजमा आदि का सेवन करना चाहिए।
अगर पेट कम करना है तो व्यायाम न छोड़े – Do not skip exercise if you want to reduce belly fat
पेट की चर्बी को कम करने के आपको रोजाना व्यायाम करना चाहिए। चर्बी घटाने के लिए व्यायाम को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। क्योंकि व्यायाम वजन कम करने और पेट की चर्बी को कम करने क लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जो व्यक्ति रोजाना कार्डिओ करते है वो 20 प्रतिशत तक अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते है। कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज आपके मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाने के साथ-साथ अतिरिक्त कैलोरी को जलाती है। कैलोरी के जलने से पेट की चर्बी तेजी से कम होना शुरू हो जाती है। आप जॉगिंग, टहलना, स्विमिंग और एरोबिक एक्सरसाइज कर सकते है। जल्दी से फैट को कम करने के लिए जिम में आपको वेट ट्रेनिंग करनी चाहिए।
पेट की चर्बी कम करने के लिए दिनचर्या में बदलाव है जरुरी- It is necessary to change the routine to reduce your stomach
Best way to lose belly fat:अगर आप अपना वजन तेजी से घट्न चाहते है या पेट की चर्बी को कम करना चाहते है। तो कुछ आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक है।
- आपको लम्बे समय तक एक ही स्थान पर नहीं बैठना चाहिए। आपको पूरा दिन एक्टिव रहना है।
- आप अपने पसंदीदा खेल खेलें जैसे- बैडमिंटन, क्रिकेट, दौड़ और टेनिस आदि।
- यदि आप जिम जाते है तो आपके व्यायाम में कार्डिओ, स्ट्रेचिंग और वेट ट्रेनिंग शामिल होना आवश्यक है।
- ज्यादा खाना खाने से बचे। खाने को एक ही बार में न खाकर दिन में कई बार थोड़ा-थोड़ा खाये।
- मिठाई, चीनी, गुड़ आदि का सेवन न करें। इनमे कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है। 10 दिन में एक बार स्वाद के तौर पर इनका सेवन कर सकते है। इसकी जगह आप फलों का सेवन करे।
- जंक फ़ूड, शराब और सिगरेट को जल्दी से जल्दी बंद कर दें।
- खाना कहते समय गैजेट्स से दूर रहें। भोजन करते समय फोन, लैपटॉप आदि का इस्तेमाल न करे। इससे ओवर ईटिंग बढ़ जाने के आसार रहते है। “Best way to lose belly fat”
- वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
- तेजी से वजन घटाने के लिए सबसे अच्छा आहार क्या है? चर्बी को तेजी से कैसे कम करें?
- अगर हम ज्यादा एक्सरसाइज करेंगे तो वजन तेजी से घटेगा? संभव है या नहीं?
- अगर हम रोजाना संतुलित आहार लेंगे तो क्या शरीर की चर्बी कम होगी?
- क्या वसा रहित आहार या गैर वसा आहार खाने से हमें वसा कम करने में मदद मिलेगी?
- वजन कम करने के लिए हमें कितनी कैलोरी की आवश्यकता होती है?
- 1 महीने में वजन बढ़ाने के उपाय1 महीने में वजन बढ़ाने के उपाय – How to gain weight in 1 month…
- 1 सप्ताह में घर पर पेट की चर्बी को कैसे कम करें?1 सप्ताह में घर पर पेट की चर्बी को कैसे कम करें – How to…
- 10 दिनों में महिलाओं के लिए वजन कैसे बढ़ाएं?10 दिनों में महिलाओं के लिए वजन कैसे बढ़ाएं | How to gain weight for…
- 2 सप्ताह में पेट की चर्बी को कैसे कम किया जा सकता है?2 सप्ताह में पेट की चर्बी को कैसे कम किया जा सकता है – How…
- Chai peene ke nuksan | जानिए चाय का सेवन करने से शरीर में क्या-क्या नुक्सान होते हैं। चाय पीने के साइड इफेक्ट्सजानिए चाय का सेवन करने से शरीर में क्या-क्या नुक्सान होते हैं। चाय पीने के…
- अगर मैं अपना वजन कम करना चाहता हूं तो क्या हमें पूरे दिन कम खाना खाना चाहिए?अगर मैं अपना वजन कम करना चाहता हूं तो क्या हमें पूरे दिन कम खाना…