Table of Contents
Best food in pregnancy in hindi: गर्भधारण (Pregnant) होना ज्यादातर महिलाओं का सपना होता है। अगर आप एक महिला है और चाहती हैं कि आपका बच्चा स्वस्थ और हष्ट पुष्ट पैदा हो तो इसके लिए आपको अपनी डाइट पर खास तौर पर ध्यान देना पड़ेगा होगा। गर्भावस्था के दौरान जो भी आहार का आप सेवन करते है, उसका सीधा असर आपके होने वाले बच्चे पर पड़ता है। जब एक महिला गर्भावस्था में होती है तो उसी के आहार के जरिए बच्चा संपूर्ण पोषण प्राप्त करता है। बच्चे को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए इस दौरान महिला को अपने खान-पान में संतुलन बनाकर हेल्थी चीजों को सेवन करना होता है।
गर्भावस्था का समय महिलाओं के लिए बहुत ही उत्साहित और खुशी का होता हैं। लेकिन इन दिनों में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का खासतौर पर ध्यान रखना होता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के अंदर हारमोंस में बदलाव आना स्वाभाविक है। कई बार महिलाएं हारमोंस बदलाव के कारण उनका मूड स्विंग होना भी आम बात है। अपने बच्चे को स्वस्थ पैदा करने के लिए आपको अपनी स्वास्थ्य और अपने खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। यह भी जानना जरूरी है कि क्या आप सभी पोषक तत्वों का सेवन कर रहे हैं अगर नहीं तो आपको किन पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए।
आपको ऐसे कौन से आहार शामिल करने चाहिए जिससे शरीर के सभी पोषक तत्व को पोषण मिल सके। जब आपके शरीर में संतुलित आहार जाएगा तभी आपका बच्चा हष्ट पुष्ट और तंदुरुस्त होगा। बच्चे का स्वास्थ्य आपके लिए गए आहार पर ही निर्भर करता है। इसका कारण यह है क्योंकि जो भी आप सेवन करते हैं आपके जरिये उसी आहार को बच्चा भी सेवन करता है।
तो चलिए इस आर्टिकल (Best food in pregnancy in hindi) के माध्यम से हम जानते हैं की प्रेगनेंसी में किस प्रकार के आहार का सेवन करना चाहिए। हमें अपने भोजन में किन-किन चीजों को शामिल करना चाहिए जिससे हमारा भोजन संतुलित और हेअल्थी बन सके। संतुलित आहार ही हमारे स्वास्थ्य और बच्चे के स्वास्थ्य को स्वस्थ रख सकता है।
“प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) डाइट प्लान” जानने के लिए “डाइट प्लान” पर क्लिक करे।
और जानिए:
- मोटापे से पाएं छुटकारा
- तेजी से वजन कम करने के लिए डाइट
- पेट की चर्बी कम करने के लिए एक्सरसाइज
- पुरुष और महिलाओं के लिए वजन बढ़ाने वाला डाइट प्लान
- शाकाहारी लोगों के लिए उच्च प्रोटीन वाले सवस्थ खाद्य पदार्थ
- जानिए चाय का सेवन करने से शरीर में क्या-क्या नुक्सान होते हैं। चाय पीने के साइड इफेक्ट्स
गर्भावस्था में सबसे अच्छा भोजन – Best food in pregnancy in hindi
अच्छे भोजन से तात्पर्य यह है कि आपके भोजन में सभी चीजें शामिल होने चाहिए जो हमारे शरीर के सभी पोषक तत्व को पूरा करते हैं। हमारे शरीर में को अनेक तत्वों की आवश्यकता होती है जैसे कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटींस, मिनरल्स, विटामिन और फैट आदि। हमारे प्रत्येक भोजन में इन सब का होना आवश्यक है। शरीर को बढ़ने के लिए और स्वस्थ रहने के लिए इन सभी की आवश्यकता होती है।
कॉन्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट का सेवन – Carbohydrates best food in pregnancy in hindi
प्रेगनेंसी के दौरान हमें कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन करना चाहिए। कार्बोहाइड्रेट दो प्रकार के होते हैं- सिंपल कार्बोहाइड्रेट और कॉन्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट। हमेशा से ही कॉन्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। कॉन्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट में उच्च मात्रा में फाइबर होता है। जो पाचन क्रिया को स्वस्थ रखकर और कब्ज की समस्या को दूर करके प्रेगनेंसी के दिनों में आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को स्वस्थ बनाए रखने का कार्य करता है। कॉन्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट के सेवन से ब्लड शुगर के लेवल को मैनेज करता है और उसे स्थिर बनाए रखता है।
जिससे प्रेग्नेंट महिला को डायबिटीज का खतरा ना के बराबर होता है। प्रेग्नेंट महिला कॉन्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट के सेवन से अपने वजन को भी कण्ट्रोल रख सकती है। साथ ही मोटापे के खतरे से भी बच सकती है। कार्बोहाइड्रेट का सेवन करने से प्रेग्नेंट महिला का पाचन क्रिया मजबूत होता है। जो पेट में बच्चा पल रहा होता है उसे भी संपूर्ण रूप से पोषण देने में कॉन्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट महत्वपूर्ण योगदान निभाता है।
प्रेगनेंसी के दिनों में आपको थकान हो सकती है। अगर आप काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट से जरूरत के अनुसार ऊर्जा मिल जाती है जो कि आपके लिए शरीर को एनर्जी के लिए और बढ़ते हुए बच्चे के विकास के लिए कॉन्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट टूटकर साधारण शक्कर में बदल जाते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स में अनेक प्रकार के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। जो कि मेटाबॉलिज्म के दौरान फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं और एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं।
फल और हरी पत्तेदार सब्जियां – Fruits and green leafy vegetables
गर्भावस्था के दौरान आपका सेहतमंद होना बहुत ही ज्यादा आवश्यक है। क्योंकि आपके पेट में पल रहे बच्चे का स्वास्थ्य तभी स्वस्थ रह सकता है जब आपका स्वास्थ्य सही होगा। इसीलिए गर्भावस्था के दौरान आपको अपना स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए आपको रोजाना हरी सब्जियां और फलों का सेवन करना आवश्यक है। बच्चा पैदा करने के लिए स्वास्थ्य का स्वस्थ होना बहुत महत्वपूर्ण है। इसीलिए डॉक्टर आपको पहले महीने से ही बताना शुरू कर देते हैं कि आपको अपने खान पीन में किस प्रकार का बदलाव करना है। क्या आपके लिए सही है।
हरी सब्जियों में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, प्रोटीन और आयरन आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो बच्चे की ग्रोथ के लिए बहुत आवश्यक है। पत्तेदार सब्जियां गर्भावस्था में बहुत ही हेल्दी होते हैं जैसे कि ब्रोकली, पालक, पत्ता गोभी आदि को शामिल करना चाहिए। यह आपकी खून की कमी को भी दूर करती है।
आपके गर्भधारण करने पर स्वास्थ्य स्वस्थ रखने के लिए डॉक्टर आपको सलाह देते हैं कि आपको रोजाना फल या फलों के जूस का सेवन करना चाहिए। आप समझ ही सकते हैं कि जो अब एक इंसान के लिए रोजाना फल का सेवन करना कितना फायदेमंद होता है तो गर्भावस्था के दौरान तो व्यक्ति को दोगुना अपनी केयर करनी होती है। तो उस समय आपको फलों का सेवन करना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।
डॉक्टर सलाह देते हैं कि आपको रोजाना एक सेब और केला या अन्य तरह के फलों का सेवन कर सकते हैं। कुछ फल ऐसे होते हैं जो गर्भावस्था के दौरान पेट में पल रहे बच्चे के लिए सही नहीं होते हैं। आपको जिस भी फल को लेकर मन में कोई संदेह रहता है तो आपको डॉक्टर से एक बार जरूर सलाह लें लेनी चाहिए।
डेरी प्रोडक्ट – Dairy products
डेरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही, छाछ, घी, सोया मिल्क, पनीर और मक्खन आदि शरीर के विकास के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं। डेरी प्रोडक्ट सामान्य व्यक्ति के लिए जितना जरूरी होता है। उससे कई गुना जरूरी एक गर्भावस्था में के दौरान महिला को डेरी प्रोडक्ट के सेवन की सलाह दी जाती है। उस समय महिला को अनेक प्रकार के पोषक तत्व की आवश्यकता होती है क्योंकि महिला के शरीर के अंदर एक बच्चे का शरीर का विकास होता है। महिला के द्वारा अच्छे खान पान के द्वारा ही शिशु के शरीर का विकास संभव है।
गर्भावस्था के दौरान तीसरे चौथे महीने में डेरी प्रोडक्ट से मिलने वाले सभी पोषक तत्व की महिला को सख्त आवश्यकता होती है क्योंकि उस समय शिशु का विकास बहुत तेजी से होता है।
अगर आपको किसी भी प्रकार के डेरी प्रोडक्ट से कोई एलर्जी है तो तुरंत आप अपनी गाइनाकोलॉजिस्ट से इस बारे में संपर्क करना चाहिए। साथ ही अपनी हर तरह की प्रॉब्लम को उन्हें बताएं। अपनी डाइट में कुछ भी लेने से पहले एक बार अपनी गाइनाकोलॉजिस्ट से सलाह अवश्य ले लें।
प्रोटीन है जरुरी – Protein best food in pregnancy in hindi
गर्भावस्था के दौरान बच्चे के विकास के लिए महिला को अपनी डाइट में प्रोटीन जरूर शामिल करना चाहिए। क्योंकि बच्चे के अंगों के विकास के लिए प्रोटीन आवश्यक है। ज्यादातर महिलाएं अपनी डाइट में प्रोटीन की कमी को पूरा नहीं कर पाते हैं। लेकिन प्रोटीन की कमी के चलते बच्चे का मस्तिष्क कमजोर हो सकता है। तो बच्चे को पूर्ण रूप से हष्ट पुष्ट बनाएं रखने के लिए आपको अपनी डाइट में प्रोटीन जरूर शामिल करना चाहिए। प्रोटीन को शामिल करने के लिए आप पनीर, टोफू, अंडा और नट्स आदि को शामिल कर सकते हैं।
हम आपको बताना चाहेंगे कि गर्भावस्था के दौरान आपके शरीर में फोलिक एसिड (पत्तेदार हरी सब्जियां, साबुत अनाज, सेम, खट्टे फल, एवोकैडो, ब्रोकली, पपीता) की कमी नहीं होनी चाहिए। आपके आहार में कैल्शियम (दूध, दही, पनीर, फोर्टिफाइड जूस और खाद्य पदार्थ, पत्तेदार साग, खट्टे फल) प्रोटीन (अंडा, दूध, पनीर, सोयाबीन, दालें, मांस आदि) और आयरन (मांस, मुर्गी, मछली,सूखे सेम और मटर) शामिल होना चाहिए।
गर्भवती महिला इन सब चीजों के सेवन से दूर रहें – Pregnant women should stay away from all these things
- अस्वास्थ्यकर दूध से बने खाद्य पदार्थ को लेने से बचें।
- मांस, मच्छी ज्यादा न खाएं
- कच्चा और अधपका समुद्री भोजन, अंडे और मांस खाने से बचें।
- हाई फैट वाली चीजों को खाने से बचें।
- जंक फ़ूड और बाहरी चीजों को खाने से बचें।
- ज्यादा चीनी और नमक खाने से बचें।
- कोल्ड्रिंक्स और सोडा के सेवन से बचें।
- पुरानी और पैक्ड चीजों को खाने से बचें।
- शराब के सेवन से बचें।
- स्मोकिंग न करें।
निष्कर्ष – Conclusion
इस आर्टिकल (Best food in pregnancy in hindi) के माध्यम से आपको आहार के बारे जानकारी दी गयी है। जिसकी मदद से आप खुद को और अपने बच्चे को स्वस्थ रख सकती है। गर्भावस्था के दौरान आपको थोड़ा व्यायाम भी करने करने की आवश्यकता होती है। साथ ही बैलेंस डाइट की भी। व्यायाम और डाइट दोनों को करने से आप अपने आप को पूर्ण रूप से स्वस्थ और बच्चे को भी पूर्ण रूप से स्वस्थ और तंदुरुस्त रख सकते हैं।