Home Exercise & Yoga तेजी से वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा व्यायाम

तेजी से वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा व्यायाम

by Foggfitness
0 comment

वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा व्यायाम

Best exercise to lose weight: आजकल की खराब दिनचर्या के चलते हुए मोटापा लोगों के लिए समस्या बन चुका है। बहुत से लोग मोटापे का शिकार बनते जा रहे हैं। लोगों की दिनचर्या और खान पान इतना ज्यादा खराब हो चुका है जिससे मोटापा फैलता ही चला जा रहा है। अब यह मोटापा इतना फैल चुका है कि लोग इसे कम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन लोगों को इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ रही है। मोटापा कम करना बहुत ही मुश्किल कार्य होता है जबकि वजन बढ़ाना बहुत ही आसान होता है। मोटापा बढ़ने के कारण लोगों को चलने फिरने में भी मुश्किल होने लगती है। इसके बढ़ने से हार्ट अटैक जैसी बीमारियां लोगों को घेरना शुरू कर देती है। हृदय अच्छे से काम करना बंद कर देता है और हमारे शरीर की श्वसन प्रणालियां भी ठीक से कार्य नहीं कर पाती है। मोटापा बढ़ने के कारण उठने बैठने मैं भी समस्या उत्पन्न होने लगती है और यह बीमारियों का एक घर बनता चला जाता है। मोटापा बढ़ने का सबसे बड़ा कारण गलत खान पीन और शरीर की कोई गतिविधि का नहीं होना होता है। अगर हम अपने खान पीन को ठीक करते हैं और रोजाना व्यायाम या अन्य कोई गतिविधि करते रहते हैं तो शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे व्यायाम के बारे में बताएंगे जिनसे आप शीघ्रता से अपने मोटापे को कम कर सकते हैं। इन व्यायाम को करने के साथ-साथ आपको अपनी डाइट में भी सुधार लाना होगा। अगर आप जानना चाहते हैं कि मोटापा कम करने के लिए किस तरह की डाइट लेनी चाहिए तो आप इसके लिए हमारे आर्टिकल को पढ़ सकते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे व्यायाम के बारे में जिनसे मोटापे को कम किया जा सके।

1. प्लान्क – Best exercise to lose weight

best exercise to lose weight

मोटापा कम करने के लिए यह एक्सरसाइज किसी वरदान से कम नहीं है। बहुत से विशेषज्ञ इस व्यायाम को अजमा चुके हैं और देख चुके हैं कि यह एक्सरसाइज पेट कम करने के लिए कितनी ज्यादा फायदेमंद है। जो एक्सरसाइज पेट के मसल्स को मजबूत बनाती है और कोर मसल को बेहतर बनाती है। इस एक्सरसाइज को करने से कमर की मांसपेशियां भी मजबूत बनती है और इससे कमर के दर्द से बचाव होता है। अपनी दिनचर्या को सही रखने के लिए शरीर के लिए संतुलन बहुत ही जरूरी होता है। यह एक्सरसाइज शरीर को संतुलन प्रदान करती है जो कि अन्य एक्सरसाइज को करने के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। प्लान्क करने से हमारी कमर काफी देर तक एक ही पोजीशन और दबाव में रहती है। इससे बॉडी का पोस्चर भी ठीक होने लगता है।

प्लान्क करने से मेटाबॉलिज्म मैं भी बहुत बदलाव देखने को मिलता है। प्लान्क एक ही समय में शरीर को संतुलन बनाने के लिए चैलेंज देता है। इस चैलेंज के दौरान शरीर को हम कितनी देर तक एक ही पोजीशन में रोक सकते हैं इस पर निर्भर करता है। हम जितनी देर अपने शरीर को एक ही अवस्था में रोकने की कोशिश करते हैं तो इससे बहुत ज्यादा कैलोरी जलना शुरू होती है। क्योंकि इससे पूरे शरीर की मांसपेशियां कार्य मैं लाई जाती हैं। इसलिए यह एक्सरसाइज आपको मोटापा कम करने के लिए बहुत मददगार सिद्ध हो सकती है।

2. डेडलिफ्ट – Best exercise to lose weight

deadlift

वजन घटाने व मसल बिल्डिंग और अन्य किसी भी प्रकार के फिटनेस गोल को प्राप्त करने के लिए इस एक्सरसाइज को मान्यता दी जाती है। मोटापा कम करने के लिए भी यह एक्सरसाइज बहुत ही इस्तेमाल में लाई जाती है। डेडलिफ्ट एक प्रकार की वजन उठाने और रखने की एक्सरसाइज होती है। इस एक्सरसाइज में वजन को जमीन से उठाकर कमर लेवल तक ले जाना होता है और फिर से उठाए गए वजन को जमीन पर रखना होता है। इस एक्सरसाइज में लगभग शरीर के सभी मसल काम करते हैं और उन पर दबाव पड़ता है। यह एक पावर लिफ्टिंग एक्सरसाइज भी मानी जाती है। इस एक्सरसाइज को करते समय शरीर का पोस्चर और करने के तरीके को भलीभांति समझ लेना चाहिए क्योंकि इस एक्सरसाइज के दौरान इंजरी का खतरा भी बना रहता है।

डेडलिफ्ट करते रहने से शरीर की परफॉर्मेंस में बढ़ोतरी होती है इससे शरीर को स्ट्रेंथ भी प्राप्त होती है। जो व्यक्ति मसल बिल्डिंग करना चाहते हैं उनके मसल को ग्रोथ भी इस एक्सरसाइज द्वारा प्राप्त होती है। मोटापा कम करने के लिए यह तो एक वरदान ही साबित होता है। डेडलिफ्ट करने से जॉइंट्स मजबूत होते हैं हाथों की ग्रिपिंग भी मजबूत होती है और शरीर के लगभग सभी मसल काम करना शुरू करते हैं। जब शरीर के सभी मसल काम करना शुरू करेंगे तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितनी ज्यादा कैलोरी जलना शुरू होगी। इसीलिए अगर आप मोटापा शीघ्रता से कम करना चाहते हैं तो इस एक्सरसाइज को जरूर करें।

3. रनिंग – Best exercise to lose weight

Best exercise to lose weight

मोटापा कम करने के लिए रनिंग भी एक बहुत अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। दौड़ने से शरीर के लगभग सभी मसल्स कार्य करना शुरू कर देते हैं। इसके अलावा दौड़ने से हृदय और श्वसन तंत्र भी मजबूत होता है। रनिंग करते रहने से शरीर कई तरह की बीमारियों से मुक्त हो जाता है। रनिंग करते रहने से सांस लेने से संबंधित बीमारियों से छुटकारा मिलता है। दौड़ने से शरीर में ऊर्जा भी बढ़ती है इससे शरीर का ऊर्जा स्तर काफी ऊंचाई तक पहुंच जाता है। जिससे हम बिना थके काफी देर तक कार्य कर सकते हैं। दौड़ने से शरीर का संतुलन बना रहता है और शरीर स्वस्थ अवस्था में रहता है। इससे हृदय का व्यायाम भी हो जाता है और दिल स्वस्थ रहता है। इससे दिल की मांसपेशियां मजबूत रहती हैं और हृदय अपना कार्य अच्छे से करता है।

रनिंग करने से हड्डियां मजबूत बनती है और कई तरह की बीमारियों से दूर रहती हैं। दौड़ने से शरीर का पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है। जिन लोगों को गैस से संबंधित बीमारी है उन्हें रोजाना रनिंग जरूर करनी चाहिए। मोटापा कम करने के लिए ज्यादातर लोग रनिंग करना शुरू कर देते हैं क्योंकि इससे एक्स्ट्रा कैलोरी जलाने में मदद मिलती है। यह आपके शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को गलाने में शरीर की मदद करता है। इसीलिए वजन कम करने वाले व्यक्तियों को रोजाना रनिंग जरूर करनी चाहिए।

4. स्क्वाट्स – Best exercise to lose weight

squats

स्क्वाट भी वजन कम करने या मोटापा कम करने के लिए बहुत ही फायदेमंद एक्सरसाइज मानी जाती है। इस एक्सरसाइज में भी लगभग शरीर के सभी मसल एवं मांसपेशियां कार्य करती हैं। हम आपको बताना चाहेंगे कि शरीर के 60 प्रतिशत मांसपेशियां टांगों में ही होती हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अगर आप टांगों का व्यायाम करते हैं तो कितनी शीघ्रता से मोटापे को कम किया जा सकता है। स्क्वाट्स एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसमें लगभग शरीर एवं टांगो के सभी मसल कार्य करते हैं। इस व्यायाम में वजन को हाथों में लेकर या कंधे पर रखकर बैठना होता है और उसी वजन के साथ फिर से उठना होता है। इस गतिविधि के दौरान टांगो, कूल्हों, पेट और कमर का बहुत अच्छा व्यायाम हो जाता है।

इस एक्सरसाइज को करने के और भी बहुत सारे फायदे होते हैं जैसे कि उठने तथा बैठने मैं हो रही समस्या को ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा कमर की मांसपेशियों को भी मजबूत किया जा सकता है जिससे झुकने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो सके। स्क्वाट्स करने से शरीर में हार्मोन का लेवल भी बढ़ता है। इसके साथ साथ ब्लड सरकुलेशन भी अच्छा होने लगता है। मोटापा कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा कैलोरी का जलना जरूरी होता है। हमने आपको बताया कि टांगों में 60% मसल पाए जाते हैं। इसीलिए टांगों का व्यायाम मोटापा कम करने के लिए बहुत ही आवश्यक माना जाता है। इससे ज्यादा से ज्यादा कैलोरी को जलाया जा सकता है और जमा हुई अतिरिक्त चर्बी को शीघ्रता से कम किया जा सकता है।

5. क्रन्चेस – Best exercise to lose weight

Best exercise to lose weight

मोटापा कम करने के लिए और पेट की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने के लिए क्रंचीज बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज बताई जाती है। इस एक्सरसाइज को करना बहुत ही आसान है और इसके लिए किसी भी तरह के अतिरिक्त सामान की कोई आवश्यकता नहीं होती है। यह एक्सरसाइज पेट की सभी मांसपेशियों पर कार्य करती है और उन्हें मजबूती प्रदान करने का काम करती है। जो लोग सिक्स एब्स बनाना चाहते हैं या फिर पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं तो उनके लिए यह एक्सरसाइज बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके अलावा इस एक्सरसाइज के और भी बहुत सारे फायदे बताए जाते हैं। बहुत बार देखा गया है कि लोग शरीर के बाकी हिस्सों का व्यायाम करते रहते हैं और पेट के व्यायाम को भूल जाते हैं। ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि इस तरह के व्यायाम को करते हुए शरीर को ज्यादा दर्द महसूस होता है। इस दर्द को महसूस ना करने के लिए ही लोग पेट की एक्सरसाइज को छोड़ देते हैं। हमारे पेट मैं 4 तरह के मांसपेशियों का ग्रुप है जिसे मजबूत करना शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है।

6. पुशअप्स – Best exercise to lose weight

push ups

पुशअप्स एक्सरसाइज छाती की मांसपेशियों का प्रमुख व्यायाम माना जाता है। यह व्यायाम शरीर के ऊपरी हिस्से का संपूर्ण व्यायाम माना जाता है। इस व्यायाम को करने के लिए आपको किसी अतिरिक्त चीज की आवश्यकता नहीं होती है। इसके लिए आपको एक समतल मैदान चाहिए। इस एक्सरसाइज में लगभग शरीर के ऊपरी हिस्से की मांसपेशियों का व्यायाम हो जाता है। ज्यादातर लोग इस व्यायाम को वार्मअप के रूप में इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह एक छाती का संपूर्ण व्यायाम माना जाता है। छाती के साथ-साथ यह कंधे और बाजू का भी संपूर्ण व्यायाम माना जाता है। जब हम इस एक्सरसाइज को करते हैं तो छाती की मांसपेशियों, कंधे की मांसपेशियों और बाजू की मांसपेशियां काम में आती है। जिससे इन मांसपेशियों की मजबूती बढ़ने लगती है। जैसा कि हमने आपको बताया है कि मोटापा कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा कैलोरी को जलाना आवश्यक होता है। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जो कई तरह की मांसपेशियों को काम में लाती है और ज्यादा कैलोरी को जलाने में शरीर की मदद करती है। इसीलिए इस एक्सरसाइज को मोटापा कम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

निष्कर्ष

अंत में हम आपको बताना चाहेंगे कि मोटापा कम करने के लिए व्यायाम के साथ-साथ डाइट पर भी ध्यान देना आवश्यक होता है। मोटापे के बढ़ने का कारण भोजन ही होता है और मोटापे को कम करने के लिए भी भोजन को सुधारना बहुत आवश्यक होता है। अगर आप अपनी एक डाइट बनाते हैं जिसमें कि कम कैलोरी का इस्तेमाल किया जा रहा है और साथ-साथ इन व्यायाम को करना शुरू करते हैं तो आप देखेंगे कि बहुत ही जल्दी आपके शरीर से अतिरिक्त चर्बी गायब होने लगेगी। इसीलिए हम आपको बताना चाहेंगे कि डाइट पर खास तौर पर ध्यान दें। आयुर्वेद के अनुसार वजन का बढ़ना और वजन का कम होना दोनों ही भोजन पर निर्भर करता है। आप चाहे जितना मर्जी व्यायाम कर ले आपका मोटापा कम नहीं होगा जब तक आप अपनी डाइट को नहीं सुधारेंगे। इसीलिए चाहे आप वजन बढ़ाना चाहते हैं या वजन कम करना चाहते हैं तो डाइट पर खासतौर पर ध्यान दें।

, ,

You may also like

Leave a Comment

About Us

We want to tell you that on this website you will get information related to Health, Fitness, Beauty, Home Remedies, Exercise, Diet, Nutrition and Yoga etc. Here we will keep bringing informative videos for you. The makers of videos in this channel are experts in their respective fields and have also taken certification. We have been working in this field for the last several years, so we want to share our experience with you all.

Latest Post

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More