Table of Contents
गर्म पानी के साथ नींबू के रस का सेवन करने के बेहतरीन लाभ – Benefits of hot water with lemon
Benefits of hot water with lemon: गर्म पानी का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। अगर हम रोजाना गर्म पानी का सेवन करते हैं तो शरीर से जहरीले पदार्थ बाहर निकलते रहते हैं और हम बिमारियों से कोसो दूर हो जाते हैं। गर्म पानी और निम्बू के रस का अगर सुबह उठते ही सेवन किया जाये तो यह आपको सेहतमंद बना सकता है। हम आपको ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको इस मिश्रण का सेवन करने पर मिलते हैं।
जहरीले पदार्थों को बाहर निकालना – Flushing out toxic substances
गर्म पानी और निम्बू के रस का मिश्रण आपके शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर आपको सुरक्षित रखते हैं। निम्बू में बहुत सारे गुण पाए जाते हैं जो गुनगुने पानी के साथ मिलकर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। जब भी हम भोजन करते हैं तो उसमे कुछ विषैले पदार्थ भी मौजूद होते हैं जो लीवर को खराब करते हैं। लेकिन यह मिश्रण इन जहरीले पदार्थों को मूत्र के जरिये शरीर से बाहर निकाल देता है ताकि लीवर स्वस्थ रहे। कुछ विषैले पदार्थ किडनी में जमा होने लगते हैं लेकिन यह मिश्रण उनको भी बाहर निकाल देता है। इसलिए इस मिश्रण का नियमित इस्तेमाल करने से हम कई सारी बिमारियों से दूर हो जाते हैं।
वजन कम करने में सहायक – Benefits of hot water with lemon
गर्म पानी और निम्बू के रस का मिश्रण वजन कम करने में भी मददगार होता है। इसका निरंतर सेवन करने से शरीर का मेटाबोलिज्म तेज होने लगता है। जिससे शरीर में जमा हुआ फैट कैलोरी में इस्तेमाल होने लगता है। वजन बढ़ने का सिर्फ एक ही कारण होता है मेटाबोलिज्म का धीमा पड़ जाना। जैसे ही यह धीमा होने लगता है हमारी पाचन क्रिया कमजोर होने लगती है। इसके कमजोर होने से खाना अच्छे से हजम नहीं हो पाता है और वह फैट के रूप में शरीर पर जमने लगता है। लेकिन अगर आप रोजाना इस मिश्रण का उपयोग करेंगे तो मेटाबोलिज्म तेज होने से फैट में कमी आने लगेगी और वजन कम हो जायेगा।
- Mediterranean Diet Complete Information | Mediterranean Diet की सम्पूर्ण जानकारी
- Is Apple Cider Vinegar Effective for Weight Loss? | क्या एप्पल साइडर सिरका वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है?
- The 8 Best Diet Plans for Your Overall Health | हर उम्र के लोगों के लिए 8 सर्वश्रेष्ठ आहार
त्वचा में निखार लाने के लिए सहायक – Helpful to improve skin
निम्बू एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरा होता है। अगर आप अपनी त्वचा को चमकदार और खूबसूरत बनाना चाहते है तो आज से ही गुनगुना निम्बू पानी पीना शुरू कर दे। निम्बू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है। जो त्वचा में कोलेजन फॉर्मेशन के लिए अति आवश्यक है। इससे हमारी त्वचा स्वस्थ रहती है। हमारी त्वचा का हाइड्रेट रहना भी बहुत जरुरी है। हमे सुबह उठकर गर्म निम्बू पानी पीना चाहिए जिससे हमारी त्वचा के ज़हरीले पदार्थ बहार निकल जाये। विशुद्धियाँ बहार निकलने पर हमारी त्वचा मुलायम और गोरी हो जाती है। इसे आप सुपर ड्रिंक भी कह सकते है।
लिवर को मजबूत बनाता है गर्म निम्बू पानी – Warm lemon water makes the liver strong
गर्म निम्बू पानी के सेवन से हमारा लिवर स्वस्थ रहता है। लिवर के सेहत मेटाबॉलिज़्म पर निर्भर करती है। लिवर पूरी रात सक्रिय रहता है और सुबह उठते ही अगर गर्म नीम्बू मिल जाये तो लिवर अपनी एनर्जी रिस्टोर कर लेता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए गर्म निम्बू पानी आवश्यक है।
कब्ज़ की समस्या से निज़ात दिलाता है गर्म निम्बू पानी – Hot lemon water relieves constipation problem
अगर आपको पेट से जुड़ी कोई भी समस्या है तो आपको आज से ही गर्म निम्बू पानी का सेवन शुरू कर देना चाहिए। निम्बू पेट के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बस आपको सुबह खाली पेट एक ग्लास गुनगुने पानी में आधा निम्बू निचोड़कर उस पानी का सेवन करना है। रोजाना ऐसा करने से कब्ज़ की समस्या दूर हो जाएगी।
इम्यून सिस्टम को करें मजबूत – Strengthen the immune system
निम्बू पानी के अंतर्गत बायोफ्लेवोनॉयड, विटामिन सी और फाइटोन्यूट्रिएंट्स मौजूद है। जो शरीर की शक्ति को बढ़ाते है। इस प्रकार विटामिन्स और मिनरल्स के कारण निम्बू पानी शरीर के ऊर्जा स्तर को बढ़ाता है।
कैंसर के तत्वों को ख़तम करने में सहायक- Helpful in eliminating the elements of cancer
एक शोध के अनुसार कैंसर से बचाव के लिए हमे गर्म निम्बू पानी का सेवन करना चाहिए। निम्बू पानी अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ कैंसर के खतरे को कम करता है। वैसे तो गर्म निम्बू पानी हमारे पुरे शरीर के लिए ही फायदेमंद है।
डाइबिटीज़ को निंयत्रित करने में फायदेमंद – Beneficial in controlling diabetes
आपके ब्लड में ग्लूकोज़ की मात्रा बढ़ जाने के कारण डाइबिटीज़ के लक्षण दिखाई देते है। गर्म पानी और निम्बू का सेवन करने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज़्म तेज हो जाता है। जिससे शरीर में कैलोरी की खपत बढ़ने लगती है और ग्लूकोज़ की मात्रा कम हो जाती है। इस तरह गर्म निम्बू पानी का सेवन करने से आप डाइबिटीज़ के खतरे को कम कर सकते है। गर्म निम्बू पानी के सेवन से हमारे शरीर की अनेक प्रकार की अशुद्धियाँ भी बहार निकल जाती है। जिससे हमारा स्वास्थ स्वस्थ रहती है। डॉयबिटीज़ को कम करने के लिए आपको अपने आहार का ख़ास ध्यान रखना चाहिए।