Table of Contents
नींबू और शहद के साथ गर्म पानी पीने के बेहतरीन लाभ – Benefits of hot water with lemon and honey
Benefits of hot water with lemon and honey: आप सभी तो जानते ही होंगे कि सुबह-सुबह गर्म पानी पीने के बहुत फायदे होते हैं। लेकिन अगर गर्म पानी में निम्बू और शहद को मिला दिया जाये तो यह कई सारी चीज़ों में आपकी मदद कर सकता है। गुनगुने पानी में निम्बू और शहद को मिलाकर पीने से शरीर को कई सारे फायदे होते हैं। वैसे तो इससे आपको बहुत सारे फायदे होते हैं लेकिन हम कुछ ऐसे बेहतरीन फायदों के बारे में जानेंगे जो इस मिश्रण को पीने से होते हैं।
पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना – Keep the digestive system healthy
पानी का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। शरीर में पानी का पर्याप्त मात्रा में होना बहुत आवशयक होता है। इससे हमारा शरीर हाइड्रेट रहता है। जो लोग पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन नहीं करते हैं उनको कई सारी बिमारियों का सामना करना पड़ सकता है। गर्म पानी आपके शरीर को कई सारी बिमारियों से सुरक्षित रखता है। अगर गर्म पानी में शहद और निम्बू को मिलाकर इसका सेवन किया जाये तो इससे कई सारे फायदे होते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत रखता है। शहद और निम्बू में कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं जिनसे पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है।
मुँह की दुर्गंद को ख़त्म करना – Benefits of hot water with lemon and honey
गर्म पानी, शहद और निम्बू के मिश्रण का इस्तेमाल करने से मुँह से आने वाली दुर्गंद से छुटकारा मिलता है। निम्बू में पाए जाने वाले गुणों के कारण यह लार ग्रंथियों को सक्रिय करता है जिससे कई सारे हानिकारक बैक्टीरिआ ख़त्म हो जाते हैं और लार ग्रंथियां स्वस्थ होने लगती है। यह मिश्रण जीभ से जमी हुई सफेद परत को हटाने में भी मदद करता है जिससे इस समस्या से छुटकारा मिलता है।
ऊर्जा को बनाये रखना – Benefits of hot water with lemon and honey
जब हम भोजन करते हैं तो शरीर में अच्छे बैक्टीरिआ उत्पन्न होने लगते हैं लेकिन इसके साथ-साथ कुछ खराब बैक्टीरिआ भी जन्म लेते हैं। अगर आप इस मिश्रण का इस्तेमाल करते हैं तो इनके गुणों से हानिकारक बैक्टीरिआ का खात्मा हो जाता है और एक अच्छी खासी ऊर्जा का निर्माण होता है। यह शरीर में ऊर्जा के स्तर को बनाये रखने में मदद करता है। इसलिए आपको रोजाना अपनी दिनचर्या में गर्म पानी, शहद और निम्बू का सेवन जरूर शामिल करना चाहिए।
कील, फुंसी और मुहांसों से बचाना – Avoiding Nails, Pimple and Acne
सभी लोग इस समस्या से बहुत परेशान रहते हैं क्योंकि यह आपकी त्वचा को खराब करते हैं। यदि आप रोज सुबह गर्म पानी, शहद और निम्बू का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस समस्या से कुछ ही दिनों में छुटकारा मिल जायेगा। यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इस मिश्रण का रोजाना इस्तेमाल करने से यह शरीर की भीतरी त्वचा को भी साफ़ कर देता है। जिससे आप इस समस्या से सदा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। जिन लोगों की तैलीय त्वचा होती है उनको भी इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
खांसी के लिए लाभदायक – Beneficial for cough
गर्म पानी, शहद और निम्बू का सेवन करने से खांसी में भी राहत मिलती है। निम्बू और शहद में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो गले की खराश और बलगम को जमने से रोकते हैं। इस मिश्रण का नियमित सेवन करने से आपका गला हमेशा स्वस्थ रहने लगता है जिसके चलते आपको खांसी जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है। शरीर में अधिक बलगम के जमने से बहुत समस्याएं हो सकती हैं। इससे जुडी हुई समस्या के लिए आयुर्वेद में हमेशा से ही शहद का सेवन करने की सलाह दी गयी है। आपने अक्सर देखा होगा कि खांसी होने के दौरान तरल पदार्थों का या दवाइयों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप गर्म पानी, शहद और निम्बू का सेवन करते हैं तो इससे बढ़िया घरेलू उपचार और कोई नहीं हो सकता है।
मल त्यागने में आसानी – Easy bowel movements
शरीर में बनने वाले मल को अगर अच्छी तरह से न त्यागा जाए तो आपको बहुत गंभीर बिमारियों का सामना करना पड़ सकता है। मल कई प्रकार की बिमारियों को जन्म देने का काम करता है जिससे बचन आवश्यक होता है। गर्म पानी आपके शरीर में बनने वाले मल को नरम बनाये रखता है ताकि शरीर से निकलने में आसानी रहें। वहीँ निम्बू और शहद उससे बनने वाले कीटाणुओं का खात्मा करके शरीर को सवस्थ रखते हैं। इसलिए आपको इस मिश्रण का उपयोग अवश्य करना चाहिए।
विषैले पदार्थों को बाहर निकालना – Toxin out
शरीर में हर समय विषैले पदार्थों का निर्माण होता रहता है जिनको बाहर निकालना बहुत आवशयक होता है। अन्यथा यह विषैले पदार्थ आपके शरीर को भीतर से खत्म करने लगते हैं। कई जहरीले पदार्थ भोजन के माद्यम से भी शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और कुछ सांस के जरिये शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। यह विषैले पदार्थ ज्यादातर लीवर और किडनी में जाकर जमा होने लगता हैं जिससे कई सारी बिमारियों का निर्माण होने लगता है। खट्टे फलों का रस शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है और शहद के साथ मिलकर शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में अपना योगदान देते हैं। यह शरीर में एक टॉनिक के रूप में कार्य करता है जो विषैले पदार्थों और कीटाणुओं को मारकर शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।
इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाना – Strengthening the immunity system
इस मिश्रण का रोजाना इस्तेमाल करने से शरीर का इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है। आपने अक्सर सुना होगा कि बिमारियों का घरेलू इलाज करने के लिए ज्यादातर शहद का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसका कारण यही है कि शहद में बहुत सारे ऐसे गुण पाए जाते हैं जो बिमारियों को ठीक करने के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसका सेवन आपको बहुत सारे जानलेवा संक्रमण से भी बचाता है। इसलिए आपको गर्म पानी, शहद और निम्बू का सेवन करना चाहिए।
गर्म पानी, शहद और निम्बू के मिश्रण को बनाने का तरीका – Method of preparation of hot water, honey and lemon mixture
- एक कप में गुनगुना पानी लीजिये।
- एक चमच शहद लेकर पानी में दाल दें और इसे अक्की तरह से मिक्स कर लें।
- अब इस बनाये हुए मिश्रण में आधा निम्बू के रस को निचोड़कर मिक्स कर दें।
- अब आपका मिश्रण तैयार है और आप इसका सेवन कर सकते हैं।
- Mediterranean Diet Complete Information | Mediterranean Diet की सम्पूर्ण जानकारीTable of Contents What is Mediterranean Diet?Benefits of Mediterranean Diet?1. Promotes heart health2. Supports healthy…
- Is Apple Cider Vinegar Effective for Weight Loss? | क्या एप्पल साइडर सिरका वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है?Is Apple Cider Vinegar Effective for Weight Loss? Hello friends, in this article we will…
- The 8 Best Diet Plans for Your Overall Health | हर उम्र के लोगों के लिए 8 सर्वश्रेष्ठ आहारTable of Contents 1. The Mediterranean Diet2. The DASH Diet3. Plant-based and Flexitarian Diets4. The…
- Does exercising on an empty stomach help you lose weight faster? क्या खाली पेट एक्सरसाइज करने से वजन तेजी से कम होता है?In this topic, we will talk about whether exercising on an empty stomach help you…
- Which cardio is better for reducing fat? चर्बी कम करने के लिए कौन सा कार्डिओ बेहतर है?In this topic we will talk about which cardio is better for reducing fat? If…
- Does doing cardio cause muscle loss? क्या कार्डियो करने से मसल लॉस होता है?In this topic we will talk about whether Does doing cardio cause muscle loss? or…