सुबह गर्म पानी पीने के फायदे – Benefits of hot water drinking in morning
Benefits of hot water drinking in morning: पानी हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण तत्व है ये आप सभी तो अच्छे से जानते ही होंगे। हमारे शरीर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा पानी ही होता है। स्वस्थ रहने के लिए हमें एक दिन में लगभग 5 से 6 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। आप इससे ज्यादा का भी सेवन कर सकते हैं। मानव शरीर 5 तत्वों से मिलकर बना हुआ है जिसमे पानी का योगदान बहुत ज्यादा है। ज्यादातर लोग ठन्डे पानी का ही सेवन करते हैं लेकिन आपको ठन्डे और गर्म पानी के फायदे और नुक्सान को जरूर समझना चाहिए। हम आपको गर्म पानी के कुछ ऐसे बेहतरीन फायदों के बारे में बताएँगे जिनको पढ़ कर आप भी गर्म पानी का सेवन करने लगेंगे।
- बनाए अपने चेहरे को बेदाग़, मुलायम और बेहद ही खूबसूरत सिर्फ कुछ घरेलू उपाय करने से |
- बालों में अंडा लगाने के बेहतरीन फायदे
- कील-मुंहासो के दाग़ धब्बों से पाए छुटकारा
1. शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालना – Benefits of hot water drinking
गर्म पानी शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में शरीर की मदद करता है। इसका नियमित सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। आपको सुबह उठते ही खाली पेट कम से कम 2 गिलास गर्म पानी जरूर पीना चाहिए। जब भी आप गर्म पानी का सेवन करते हैं तो शरीर का तापमान बढ़ने लगता है। जिससे शरीर में पसीना आने लगता है जिसकी मदद से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलने लगते हैं। इन विषैले पदार्थों के बाहर निकलने के कारण हमारे शरीर की त्वचा साफ़ और मुलायम हो जाती है।
2. शरीर की चर्बी कम होती है
गर्म पानी शरीर में जमा हुई चर्बी को भी कम करता है। यह शरीर के चयापचय पर काम करता है और उसको बढ़ाने में मदद करता है। जिससे मेटाबोलिज्म तेज होने के साथ-साथ जमा हुई वसा को भी तोड़ता है। जब आप गर्म पानी में निम्बू और शहद को मिलाकर सेवन करते हैं तो आपको बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं।
3. पेट की सफाई अच्छे से होती है
जब कभी शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है तो हमारा पेट अच्छे से साफ़ नहीं हो पाता है। हम पेट से हल्का महसूस नहीं कर पाते। अगर आप सुबह उठते ही गर्म पानी का सेवन करते हैं तो आपकी आँतों से जमा हुआ मल आसानी से पेट के बाहर निकल जाता है। पेट अच्छा महसूस करने लगता है और कब्ज जैसी बिमारियों से छुटकारा भी मिल जाता है।
4. त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है
सुन्दर हर कोई दिखना चाहता है लेकिन शरीर में कुछ कमी होने के कारण त्वचा पर कुछ न कुछ होता रहता है। गर्म पानी का नियमित सेवन करने से आपका शरीर गर्म और हाइड्रेट रहने लगता है। इससे त्वचा भी मुलायम होने लगती है और रूखापन भी दूर हो जाता है। इससे शरीर का रक्त प्रवाह अच्छा होने लगता है जिससे त्वचा स्वस्थ रहने लगती है।
5. पाचन क्रिया अच्छी रहती है
गर्म अपनी पीने से पाचन क्रिया में सुधार आने लगता है जिससे खाना अच्छे से पचने लगता है। जब भी आप खाना खाते हैं और ठण्डे पानी का इस्तेमाल करते हैं तो खाना अच्छे से हजम नहीं होता है। जिसके चलते शरीर में खाना सड़ने लगता है और बिमारियों को उत्पन्न करता है। इसलिए अगर आप गर्म पानी पीते हैं तो शरीर गर्म होने कारण भोजन ाचे से हजम होने लगेगा और बिमारियों से भी छुटकारा मिलेगा।
6. बालों को स्वस्थ रखता है
गर्म पानी का रोजाना सेवन करने से रक्त का प्रवाह अच्छा होने के कारण बाल भी स्वस्थ रहने लगते हैं। बाल मुलायम तथा चमकदार बनते हैं। बालों में मजबूती आने लगती है। डेंड्रफ से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए आपको गर्म पानी पीने से ज्यादा फायदे होते हैं।
7. समय से पहले के बुढ़ापे को रोकता है
आपने अक्सर देखा होगा लोगों के गलत खान-पान के द्वारा कुछ लोगों के चेहरे और त्वचा पर झाइयाँ आने लगती हैं और समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। गरम पानी रोज सुबह पीने से इस समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। गर्म पानी पीने से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिनसे रक्त साफ़ होने लगता है। इसके साफ़ होने के कारण रक्त प्रवाह शरीर के सभी अंगों तक पहुँचने लगता है। इसी के कारण आप समय से पहले बूढ़े नहीं दिखते हो।
8. सर्दी और जुखाम से छुटकारा – Benefits of hot water drinking
अक्सर शरीर के ठण्डे होने से या ठंडा पानी का सेवन करने से गले में बलगम इत्यादि जमने लगता है। मौसम के बदलाव के कारण भी आपको इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप गर्म पानी पीते हैं तो यह शरीर को भीतर से गर्म रखता है जिससे बलगम आदि नहीं जमते हैं।
9. मासिक धर्म (पीरियड्स) के दर्द से राहत मिलती है
महिलाएं इस मासिक धर्म के कारण काफी परेशान रहती हैं। इन दिनों के दौरान उनके कई काम अधूरे ही रह जाते हैं और उनको काफी दर्द का सामना करना पड़ता है। कुछ महिलाएं तो इस दर्द को सेहन भी नहीं कर पाती हैं और उनको अस्पताल ही जाना पड़ता है। इन दिनों के दौरान महिलाओं के शरीर से खराब रक्त बाहर निकलता है जिससे उनको दर्द का सामना करना पड़ता है। गर्म पानी के सेवन से शरीर गर्म होता है और उसकी सफाई भी अच्छे से हो जाती है। इसलिए आपको मासिक धर्म में दर्द से काफी राहत मिलती है।
- तेजी से वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा व्यायामवजन कम करने के लिए सबसे अच्छा व्यायाम Best exercise to lose weight: आजकल की…
- बनाए अपने चेहरे को बेदाग़, मुलायम और बेहद ही खूबसूरत सिर्फ कुछ घरेलू उपाय करने से |घर पर त्वचा को गोरा करने के नुस्खे Skin whitening tips at home: हर कोई…
- तेजी से वजन बढ़ाने के लिए 7 दिन का डाइट प्लानवजन बढ़ाने के लिए 7 दिन का डाइट प्लान Diet plan for weight gain in…
- आयरन की कमी को दूर करने के लिए करें इन आयरन से भरपूर अहारों का सेवनआयरन की कमी को दूर करने के लिए आहार Iron rich foods: शरीर में आयरन…
- बिना उपकरण के पेट की चर्बी कम करने के लिए व्यायामपेट की चर्बी कम करने के लिए व्यायाम Exercises to lose belly fat without equipment:…
- जानिए वजन घटाने के लिए 7 दिन का डाइट प्लानवजन घटाने के लिए 7 दिन का डाइट प्लान 7 day diet plan for weight…