Table of Contents
भारतीय वजन घटाने के लिए 7 दिवसीय आहार योजना
7-day diet plan for weight loss Indian: बहुत से लोग अपना वजन कम करने के लिए भोजन को छोड़कर डाइटिंग और एक्सरसाइज करने में जुट जाते हैं। डाइटिंग करने से और ज्यादा व्यायाम करने से आपका वजन कम तो अवश्य होगा लेकिन उससे आपके शरीर की मांसपेशियों पर भी गहरा असर पड़ता है। शरीर की मांसपेशियां कम होने लगती हैं जिससे शरीर कमजोर पड़ने लग जाता है। तो शायद डाइटिंग और व्यायाम ही वजन कम करने का एकमात्र विकल्प नहीं हो सकता। लोगों को जब वजन कम करना होता है तो उन्हें एक डाइट प्लान बनाना होता है। जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन और मिनरल्स का खासतौर पर ध्यान रखना होता है। क्योंकि वजन कम करते वक्त शरीर से बहुत सारे ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो कि खत्म होना शुरू हो जाते हैं। जिसके चलते शरीर कमजोरी से गिरने लगता है।
वजन कम करना एक मुश्किल कार्य है जबकि वजन बढ़ाना बहुत ही आसान है। वजन कम करने में हमें बहुत सारी बातों का ध्यान रखना पड़ता है जैसे कि खान पीन का खासतौर पर ध्यान रखना होता है। वजन बढ़ने का एकमात्र कारण हमारा गलत खान पीन होता है। जबकि वजन कम करने के लिए हमें अपने खान पीन में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता होती है। इसका मतलब यह नहीं है कि हमें खाना और पीना छोड़ देना चाहिए या कम कर देना चाहिए। शरीर को ऊर्जावान रखने के लिए खाना बहुत जरूरी होता है लेकिन यह किस तरीके से खाना चाहिए वजन कम होना उसी पर निर्भर करता है।
वजन बढ़ने का मुख्य कारण गलत समय पर खराब भोजन करना होता है। आजकल की दिनचर्या में हमारा खान पीन इतना ज्यादा गलत हो चुका है जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ता है। अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें इस बात पर अवश्य ध्यान देना चाहिए कि हम क्या खाते हैं और कैसे खाते हैं। सिर्फ व्यायाम या डाइटिंग से वजन कम नहीं होगा बल्कि शरीर कमजोर होने लगेगा। वजन हमें स्वस्थ तरीके से कम करना चाहिए जिससे शरीर पर कोई भी गलत प्रभाव ना पड़े।
स्वस्थ तरीके से वजन कम करने के लिए हमें सबसे पहले अपने खाने पीने को ठीक करना पड़ेगा। उसके बाद हमें व्यायाम और बाकी दिनचर्या पर ध्यान देना पड़ेगा। जब तक खान पीन ठीक तरीके से नहीं होगा तब तक वजन कम नहीं हो सकता। इसलिए इस आर्टिकल मैं हम आपको कुछ ऐसे आहार और कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिसके द्वारा आप शीघ्रता से बढ़े हुए वजन को कम कर सकते हैं और शरीर पर भी कोई गलत प्रभाव नहीं पड़ेगा। अगर आप बताई हुई बातों का अनुसरण करते हैं तो आपका वजन जल्दी से कम हो सकता है।
भारतीय भोजन वैसे तो बहुत ही सवस्थ माना जाता है लेकिन आजकल खराब दिनचर्या के कारण यह भोजन शरीर को अस्वस्थ और मोटा बनाता जा रहा है। इसलिए हमें अपने भोजन में कुछ सुधार करना आवश्यक हो गया है। जिससे शरीर को स्वस्थ और निरोगी बनाया जा सके। तो आइये जानते हैं कि हम कैसे अपने खान पीन में सुधार करके वजन को शीघ्रता से कम कर सकते हैं। उसके लिए हमें किन किन चीज़ों का ध्यान रखना होगा और अपनी दिनचर्या को कैसे ठीक किया जा सके।
1. रोजाना गर्म पानी में निम्बू डालकर पियें – Warm lemon water for 7-day diet plan for weight loss


ज्यादातर भारतीय लोग अपने दिन की शुरुआत चाय से करते हैं जो कि बहुत ही गलत परम्परा है। अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से करें। जब भी आप सुबह उठते हैं तो बिना कुछ किए सबसे पहले और सबसे पहला काम आपको गरम पानी करना है और उसमें एक नींबू निचोड़ कर डाल देना है। फिर उस पानी को एक-एक सिप करके लगातार पीना है। आप को कम से कम सुबह उठते ही 1 लीटर पानी नींबू डालकर पीना है। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो कि स्वास्थ्य और त्वचा को हेल्थी रखने के लिए बहुत कारगर साबित होता है।
गर्म पानी पीने से शरीर में रक्त का संचार ठीक तरीके से होने लगता है। जैसे ही आप सुबह उठते ही गर्म पानी का सेवन करना शुरू करते हैं तो यह मिश्रण शरीर में जमा हुई गन्दगी को बाहर निकालने लगता है। जैसे जैसे यह गन्दगी बाहर निकलती है तो शरीर हल्का होना शुरू हो जाता है और वजन कम होने लगता है। लेकिन ध्यान रहे यह कार्य आपको रोजाना अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। यकीन मानिये इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा। अगर आप अपनी दिनचर्या में इस पहली चीज़ को जोड़ते हैं तो आपको फ़र्क़ अपने आप देखने को मिल जायेगा।
- Mediterranean Diet Complete Information | Mediterranean Diet की सम्पूर्ण जानकारी
- Is Apple Cider Vinegar Effective for Weight Loss? | क्या एप्पल साइडर सिरका वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है?
- The 8 Best Diet Plans for Your Overall Health | हर उम्र के लोगों के लिए 8 सर्वश्रेष्ठ आहार
- Does exercising on an empty stomach help you lose weight faster? क्या खाली पेट एक्सरसाइज करने से वजन तेजी से कम होता है?
- Which cardio is better for reducing fat? चर्बी कम करने के लिए कौन सा कार्डिओ बेहतर है?
- Does doing cardio cause muscle loss? क्या कार्डियो करने से मसल लॉस होता है?
- Should we do more cardio to lose fat fast? क्या तेजी से चर्बी कम करने के लिए हमें ज्यादा कार्डिओ करना चाहिए?
- Does Consuming Fat Lead to Weight Gain? क्या फैट्स के सेवन से वजन में वृद्धि होती है?
- Does Carbohydrates Make You Obese? | क्या कार्बोहाइड्रेट आपको मोटा बनाता है?
- Does Whey Protein Build Muscle Faster? | क्या Whey प्रोटीन तेजी से मांसपेशियों का निर्माण करता है?
2. भोजन में ज्यादातर हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें – Vegetables for 7-day diet plan for weight loss


अपने रोजाना के भोजन में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें। हरी सब्जियों में काफी मात्रा में फाइबर, आयरन तथा अन्य खनिज और पोषक तत्व शामिल होते हैं। जिनकी जरूरत शरीर को हमेशा बनी रहती है। वजन कम करने के दौरान हमारे शरीर से कई सारे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं जिनकी जरूरत शरीर को हमेशा रहती है। इन्हीं पोषक तत्वों को पूरा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें। हरी सब्जियों के सेवन से भोजन बहुत धीमे पचना शुरू हो जाता है जिससे मोटापा बढ़ने के आसार बहुत कम हो जाते हैं और मेटाबॉलिज्म भी सुरक्षित और ठीक तरीके से काम करता है।
हरी सब्जियों का इस्तेमाल आप कच्चा यानी सलाद के रूप में भी कर सकते हैं या इनको हल्का सा उबालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इन्हें ज्यादा पकाने की कोशिश करते हैं तो इन में मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। जिससे इनका इस्तेमाल भी आपके लिए कारगर साबित नहीं हो सकता है। वजन कम करने के लिए हमेशा हरी सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी गई है। इसका मुख्य कारण इनमें मौजूद पोषक तत्व और फाइबर है जोकि पाचन तंत्र को सुरक्षित रखता है और वजन कम करने में शरीर की मदद करता है।
3. अपनी दिनचर्या में व्यायाम को भी शामिल करें – Exercise for 7-day diet plan for weight loss


जल्दी वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी दिनचर्या में व्यायाम को भी शामिल करें। व्यायाम करने से शरीर चुस्त और स्वस्थ बना रहता है। जब हम व्यायाम करते हैं तो मांसपेशियों मैं हलचल होना शुरू हो जाती है जिसके चलते वजन कम करने में मदद मिलती है। मांसपेशियों में हलचल होने का अर्थ है ज्यादा कैलोरी का जलना। जब हम व्यायाम करते हैं और व्यायाम में अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करते हैं तो व्यायाम के मुताबिक कैलोरी जलने लगती है। जितनी ज्यादा शरीर से कैलोरी जलेगी उतनी ही जल्दी शरीर से मोटापा कम होने लगेगा।
अगर आप जिम जाते हैं तो कोशिश करें कि आपकी मांसपेशियों में ज्यादा से ज्यादा हलचल हो। लेकिन अगर आप जिम नहीं जाते हैं और घर पर ही व्यायाम करने की सोच रहे हैं तो कुछ इस तरह के व्यायाम शामिल करें जिससे मांसपेशियों में ज्यादा से ज्यादा हलचल हो सके। आपको सिर्फ एक बात का ध्यान रखना है कि ज्यादा से ज्यादा कैलोरी दिन में जल सके। जितनी ज्यादा आप कैलोरी जलाने की कोशिश करेंगे उतनी ही जल्दी शरीर से जमा हुआ मोटापा खत्म होने लगेगा और शरीर का आकार दोबारा से बनने लगेगा।
“यदि आपके पास अनुशासन, ड्राइव और दृढ़ संकल्प है … कुछ भी असंभव नहीं है।”
4. फास्ट फूड का सेवन करना बंद कर दें – Stop junk food for 7-day diet plan for weight loss


मोटापा बढ़ने का सबसे बड़ा कारण फास्ट फूड भी है क्योंकि इसमें सभी चीजें मैदा से बनाई जाती हैं। मैदा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना गया है क्योंकि यह शरीर में जाने के बाद बहुत ही शीघ्रता से पचना शुरू हो जाता है। लेकिन यह शरीर में इस्तेमाल ना होकर मोटापे में बदलने लग जाता है। जो भी चीजें मैदे से बनी हों या जल्दी ही पचने लगती हों उन चीजों से हमेशा सावधान रहना चाहिए। क्योंकि ऐसी चीजें स्वास्थ्य को हमेशा बिगाड़ने का ही काम करती हैं। अगर आप फास्ट फूड के बहुत ज्यादा शौकीन हैं तो आप धीरे-धीरे इसे कम कर दें और अपने स्वास्थ्य की तरफ थोड़ा ध्यान देने की कोशिश करें।
मोटापा कम करने के लिए हमें बहुत सारी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। फास्ट फूड में इतनी ज्यादा कैलोरी पाई जाती हैं कि मोटापा कम करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। इसलिए फास्ट फूड का सेवन जितना कम किया जा सके उतना ही कम करना चाहिए जिससे स्वास्थ्य हमेशा ठीक रहे। भारतीय लोग आजकल इस तरह के खाने की तरफ बहुत ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं जो की स्वास्थ्य के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं है। हमें इससे बचना चाहिए और शरीर की देखभाल करनी चाहिए।
5. चीनी का सेवन करना बंद कर दें – Stop sugar for 7-day diet plan for weight loss


वजन कम करने के लिए आपको चीनी और इससे बने हुए उत्पादों का सेवन करना छोड़ना होगा। चीनी मोटापा बढ़ाने का एक बहुत बड़ा कारण है। चीनी से मोटापा बहुत ही शीघ्रता से बढ़ता है। मोटापा बढ़ने के साथ-साथ शरीर बेडौल हो जाता है और शरीर का आकार खत्म होने लगता है। मांसपेशियों के ऊपर मोटापे की परत जम जाती है जिससे मांसपेशियां कम दिखने लगती हैं बल्कि मोटापा ज्यादा दिखने लगता है जो कि बिल्कुल भी आकर्षक नहीं होता। मोटापे के साथ-साथ कई सारी बीमारियां भी आपके शरीर में घर बना लेती हैं। इनमें से कई बीमारियां आपके लिए घातक भी सिद्ध हो सकती हैं।
जब भी हम भोजन करते हैं और उसके बाद चीनी या उससे बने उत्पादों का सेवन करते हैं तो भोजन बहुत ही शीघ्रता से पचना शुरू हो जाता है और फैट में बदलने लगता है। फैट में बदलते ही यह शरीर में जमना शुरू हो जाता है और धीरे-धीरे करके यह अपना आकार बढ़ाता चला जाता है। जो भी व्यक्ति अपने वजन को कम करना चाहता है तो उसे चीनी का उपयोग करना छोड़ना होगा। इससे बहुत ही शीघ्रता से वजन में गिरावट देखने को मिलेगी।
6. रोजाना फलों का सेवन करें – Fruits for 7-day diet plan for weight loss


अगर आप अपनी दिनचर्या में फलों को जोड़ते हैं तो इससे भी वजन गिरने में आपको बहुत सहायता मिलेगी फलों में कई तरह के पोषक तत्व विटामिन मिनरल और खनिज इत्यादि पाए जाते हैं जिनकी आवश्यकता शरीर को लगातार बनी रहती है फलों का सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते रहेंगे तथा शरीर हमेशा स्वस्थ बना रहेगा मोटापा कम करने के लिए इन पोषक तत्वों का शरीर में लगातार बना रहना बहुत ही आवश्यक है जब हम वजन कम करने की बात करते हैं तो हमारे खान पर खानपान पर एकदम असर पड़ता है जिसकी वजह से शरीर से कुछ जरूरी पोषक तत्व नष्ट होने लगते हैं।
यह जरूरी पोषक तत्व अगर शरीर में लगातार बने रहे तो शरीर पर कोई भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। जब भी हम अपने खान-पान में बदलाव करते हैं तो शरीर पर असर पड़ना शुरू होता है। जिससे शरीर समझ नहीं पाता कि उसे क्या करना है। इसलिए वह अपने आपको स्थिर करने के लिए पोषक तत्वों को शरीर से बाहर निकालने लगता है। लेकिन अगर हम वही पोषक तत्व शरीर को दोबारा से देने लगते हैं तो शरीर समझ जाता है कि इनकी शरीर में आवश्यकता है। वजन बढ़ाना बहुत ही आसान है जबकि वजन कम करना उतना ही मुश्किल है। वजन कम करने के लिए हमें ज्यादातर अपने खान पीन में ही बदलाव करना पड़ता है। इसी से वजन में गिरावट देखने को मिलती है।
- Mediterranean Diet Complete Information | Mediterranean Diet की सम्पूर्ण जानकारी
- Is Apple Cider Vinegar Effective for Weight Loss? | क्या एप्पल साइडर सिरका वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है?
- The 8 Best Diet Plans for Your Overall Health | हर उम्र के लोगों के लिए 8 सर्वश्रेष्ठ आहार
- Does exercising on an empty stomach help you lose weight faster? क्या खाली पेट एक्सरसाइज करने से वजन तेजी से कम होता है?
- Which cardio is better for reducing fat? चर्बी कम करने के लिए कौन सा कार्डिओ बेहतर है?
- Does doing cardio cause muscle loss? क्या कार्डियो करने से मसल लॉस होता है?
- Should we do more cardio to lose fat fast? क्या तेजी से चर्बी कम करने के लिए हमें ज्यादा कार्डिओ करना चाहिए?
- Does Consuming Fat Lead to Weight Gain? क्या फैट्स के सेवन से वजन में वृद्धि होती है?
- Does Carbohydrates Make You Obese? | क्या कार्बोहाइड्रेट आपको मोटा बनाता है?
- Does Whey Protein Build Muscle Faster? | क्या Whey प्रोटीन तेजी से मांसपेशियों का निर्माण करता है?
7. अपनी दिनचर्चा के अनुकूल आहार योजना बनाएं – Create a diet plan that suits your daily routine


कभी भी किसी के द्वारा बनाये गए डाइट प्लान को फॉलो करने के बजाये अपनी दिनचर्या के मुताबिक आहार योजना बनायें। इसका कारण यह है कि किसी के द्वारा बनाया गया डाइट प्लान आपकी दिनचर्या के अनुकूल नहीं हो सकता है। आप सिर्फ सबसे पहले यह समझें कि आपके लिए क्या भोजन सही है और क्या सही नहीं है। इसको समझने के बाद आप अपनी दिनचर्या को समझने की कोशिश करें। अब अपनी दिनचर्या के अनुकूल आहार योजना और व्यायाम को शामिल करें। ऐसा करने से आपको डाइट प्लान फॉलो करने में बहुत आसानी रहेगी और आप इसे लम्बे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
कई बार देखा गया है कि कुछ लोग किसी की भी आहार योजना और व्यायाम को इस्तेमाल करने लग जाते हैं और फिर उन्हें परिणाम देखने को नहीं मिलते हैं। क्योंकि वह योजना आपकी दिनचर्या के अनुकूल नहीं बन पाती है और आप चिंतित हो जाते हैं। इसी कारण बहुत जल्दी हार मान कर बैठ जाते हैं और फिर दोवारा कोशिश करने की नहीं सोचते हैं। इसलिए हम आपको कह रहे हैं की भोजन को समझने के बाद अपनी दिनचर्या के मुताबिक योजना बनायें और उसे फॉलो करें। यकीन मानिये आपको इस तरीके से बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।